Back
जयपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित, अवैध रीफिलिंग पर कड़ी निगरानी
DGDeepak Goyal
Mar 11, 2026 17:33:42
Jaipur, Rajasthan
जयपुर जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्ट्रेट सभागार में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलक्टर सोनी ने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पहले की तरह जारी रहेगी। साथ ही वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की चिकित्सीय और शैक्षणिक संस्थानों में भी पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलक्टर ने रसद विभाग के अधिकारियों को घरेलू गैस सिलेंडरों के वाणिज्यिक उपयोग, अवैध रीफिलिंग और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई जाएगी। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। गैस कंपनियों को भी अपने उपभोक्ताओं तक प्रमाणित जानकारी और जागरूकता संदेश पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का हेल्पलाइन नंबर 1445 और पुलिस आयुक्तालय जयपुर का 112 नंबर जारी किया गया है, जहां किसी भी शिकायत या सूचना के लिए संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि जयपुर शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रीफिलिंग, अवैध उपयोग और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा ‘ऑपरेशन प्रवर्तन – सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नियमित निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) युगांतर शर्मा, जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण, जिला रसद अधिकारी जयपुर द्वितीय संघमित्रा बरड़िया और तीनों प्रमुख गैस कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 11, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 11, 2026 18:18:070
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 11, 2026 18:17:530
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:17:27Noida, Uttar Pradesh:बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर कलेक्ट्रेट में जिला विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की।
0
Report