icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229010
ROHIT MISHRAROHIT MISHRAFollow5 Jan 2025, 03:00 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाहाबाद दौरे पर प्रभारी सचिव मीणा ने अस्पताल, आंगनबाड़ी और पौधरोपण का लिया जायजा

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां। जिले के प्रभारी सचिव हरि मोहन मीणा आज शाहाबाद दौरे पर पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव मीणा ने सबसे पहले समरानियां के उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। चिकित्सा प्रभारी को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बालाचार चौकी प्लांटेशन साइट पर पहुंचकर पौधरोपण किया। उन्होंने वन विभाग द्वारा किए जा रहे पौधरोपण कार्यों की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। दौरे के क्रम में प्रभारी सचिव ने शाहपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार वितरण, रिकॉर्ड संधारण और भवन की स्थिति का जायजा लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ बड़े विवेकानंद माणिकराव और उपखंड अधिकारी सुनील झंगोनिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

राजस्थान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश पर विरोध जारी, खाली सीटों के कारण गतिरोध बना

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश के विरोध का मामला थमने का नाम नहीं दे रहा, पीएचडी में प्रवेश को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र आए दिन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं,, पिछले दो सप्ताह से पीएचडी में रहा रही खाली सीटों को भरने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं,,, जिसके चलते आज दूसरी बार भी विश्वविद्यालय के छात्रों ने पीएचडी के कन्विनार एसके गुप्ता को उनके कमरे में बंद कर दिया,,, यह पहला मौका नहीं था जब कन्वीनर को उनके चेंबर में बंद करके विरोध प्रदर्शन किया गया बल्कि तकरीबन एक सप्ताह पहले भी राजस्थान विश्वविद्यालय में ऐसा हुआ कि छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पीएचडी कन्वीनर एसके गुप्ता को कमरे में बंद करके विरोध प्रदर्शन किया,,, और आज फिर से उनका घेराव किया,,, छात्रों का कहना है कि राजस्थान विश्वविद्यालय में पीएचडी की 900 सीट हैं जिनमें से तकरीबन 250 से अधिक सीट अभी भी खाली जा रही है,,, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन प्रशासन इन सीटों को भरने का कोई प्रयास नहीं कर रहा,,, एसटी एससी ओबीसी वर्ग की सीट जो खाली है उन्हें जनरल कोटे से भरने की मांग की जा रही है,,, जिसके चलते विश्वविद्यालय के छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है,,, पूर्व में छात्रों ने कुलपति सचिवालय के बाहर भी विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया था,,, हालांकि कुलपति के निर्देश पर पुलिस ने उसे प्रयास को विफल कर दिया,,, लेकिन यह विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा,, अब देखने वाली बात है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इन छात्रों से बात करके कोई बीच का रास्ता निकलता है या इनका गतिरोध लगातार बना रहता है....
0
0
Report

नदिया उफान से बस्तियाँ और व्हाइट टाइगर सफारी जलमग्न, रिसोर्ट भी डूबा

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले में अमरपाटन सहित आसपास हो रही बारिश के चलते नदिया उफान पर , ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश से मर्जुआ नदी का जलस्तर बढ़ा ,बाढ़ का पानी अब बस्तियों के साथ साथ मुकुंदपुर के व्हाईट टाईगर सफारी के अंदर व आसपास पहुँचा , व्हाईट टाइगर के अंदर घुसे पानी से अंदर का रास्ता हुआ जलमग्न , वही मुकुंदपुर व्हाईट टाइगर सफारी रिसोर्ट भी हुआ जलमग्न , चारों तरफ बाढ़ का पानी आने से रिसोर्ट के अंदर फसे कर्मचारी , अंदर फसे लोगों का निकलना भी हुआ मुश्किल , रिसोर्ट के अंदर फसे लोगों ने वीडियो बना किया सोशल मीडिया में वायरल , की मदद की अपील
0
0
Report
Advertisement

भाजपा यूपी में बूथ स्तर तक सत्यापन शुरू कर निष्क्रिय पदाधिकारी हटाने की तैयारी

Noida, Uttar Pradesh:एंकर---विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने यूपी में मंडल से बूथ स्तर तक पदाधिकारियों की सक्रियता का सत्यापन शुरू कर दिया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आज और कल सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व ने 5 सितंबर को सत्यापन अभियान की रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद निष्प्रिय पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियों से हटाया जा सकता है। आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांगठनिक मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बड़ा राजनीतिक दांव चल दिया है। प्रदेश नेतृत्व के सख्त निर्देशों के बाद भाजपा में ऑपरेशन सत्यापन शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के हर पदाधिकारी की धरातल पर सक्रियता जांची जाएगी। पार्टी आलाकमान द्वारा महज तीन दिन के भीतर रिपोर्ट तलब किए जाने से साफ है कि चुनाव से पहले निष्क्रिय चेहरों की छुट्टी तय है और केवल सक्रिय और समर्पित योद्धाओं के हाथों में ही चुनावी कमान सौंपी जाएगी। यह सत्यापन अभियान 3 और 4 सितंबर को मंडल, शक्ति केंद्रों और बूथ समितियों के लिए आयोजित किया जा रहा है इसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय और सशक्त बनाना तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों की पहचान करना है कार्यसमिति और शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन के बाद अब आज और 4 सितंबर को बूथ अध्यक्षों और बूथ समितियों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है यह अभियान सभी मंडलों में मंडल प्रवासियों की निगरानी में कराया जा राह है पार्टी का फोकस बूथ स्तर पर संगठन को और सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर रहेगा। इस पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट 5 सितंबर को लखनऊ में सौंपी जानी है तीन दिन के भीतर सत्यापन कर जानकारी पार्टी मुख्यालय भेजने के लिए सभी मंडल प्रवासियों को निर्देश दे दिए गए हैं। ऐसे में 2027 के लिहाज से ये दो दिन का अभियान भाजपा के लिए बेहद मददगार साबित होगा
0
0
Report
Advertisement

टावर पर चढ़े युवक ने मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पूरी होते नीचे उतरा

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बादलपुर काजी टोला में गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया। 24 साल का जाहिद अंसारी ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक के टॉवर पर चढ़ने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर टुंडी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। जाहिद अंसारी सुबह करीब आठ बजे टावर पर चढ़ा था। उसने पुलिस से मांग की कि उसकी बात राज्य के मुख्यमंत्री या विधायक जयराम महतो से कराई जाए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कई घंटे तक युवक को समझाने की कोशिश की। काफी देर बाद उसकी बात विधायक जयराम महतो से फोन पर कराई गई। बातचीत होने के बाद जाहिद अंसारी टावर से नीचे उतर आया। टुंडी प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि एक युवक टावर पर चढ़ गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर समझाने के बाद उसे नीचे उतारा गया। युवक ने अभी तक टावर पर चढ़ने की वजह नहीं बताई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। टावर से उतरने के बाद युवक ने मीडिया से कहा कि वह अपनी परेशानी सीधे सरकार को बताएगा, किसी और को नहीं。
0
0
Report

पटना विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष ने महिला कॉलेज में हेल्थ सेंटर की घोषणा की

Patna, Bihar:पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष शांतनु शेखर ने छात्राओं से किया अपना एक और चुनावी वादा पूरा किया है, मगध महिला कॉलेज में छात्राओं के लिए हेल्थ केयर सेंटर तैयार किया गया है। इस सेंटर में छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 24×7 नर्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई है साथ ही छात्राओं को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ छात्राओं की फिटनेस पर भी ध्यान दिया गया है, कॉलेज में जिम की व्यवस्था भी तैयार की गई है, जिससे छात्राएं पढ़ाई के साथ अपने स्वास्थ्य और फिटनेस का भी ध्यान रख सकें। छात्रसंघ अध्यक्ष शांतनु शेखर ने कहा कि चुनाव के दौरान छात्राओं से किया गया वादा पूरा करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी थी, उन्होंने कहा कि छात्रसंघ सिर्फ चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान कराने और किए गए वादों को जमीन पर उतारने का माध्यम है। शांतनु शेखर ने कहा कि उनका लक्ष्य पटना विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में छात्रसंघ शिक्षा, स्वास्थ्य, पुस्तकालय, आधारभूत संरचना और अन्य छात्र हित के मुद्दों पर लगातार काम करता रहेगा。
0
0
Report

एमपी में कमीशनखोरी के खेल पर हड़कंप: जयंत मलैया के बयान से राजनीतिक तकरार

Bhopal, Madhya Pradesh:एमपी में कमीशन का खेल,पूर्व वित्तमंत्री और भाजपा विधायक जयंत मलैया ने खुलेआम बैठक में नेता,अधिकारी कर्मचारी लोगो से पैसे लेकर योजनाओं की किश्त डालते है,कांग्रेस भड़की बोली एमपी में भारी भ्रष्टाचार एमपी में योजनाओं की राशि तभी जारी की जा रही है जब नेता कर्मचारी और अधिकारियों को उनका कमीशन मिल जा रहा है बीजेपी के सीनियर विधायक और पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने दमोह में अधिकारियों की एक बैठक में खुलेआम कहा कि गरीबों को मिलने वाली योजना कमीशन की भेंट चल रही है... दमोह नगर पालिका कांग्रेस के हाथ में है इस दौरान जयंत मलैया ने कहा किसी भी पार्टी का नेता हो वह कर्मचारी और अधिकारियों के साथ मिलकर कमीशन का खेल खेल रहा है... (वीडियो जयंत मलैया पूर्व वित्त मंत्री,विधायक दमोह बीजेपी) कांग्रेस हमलावर कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा मध्यप्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुकी है भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक जयंत मलैया ने एमपी में कमीशन के खेल की पोल खोल दी है... (बाइट - स्वदेश शर्मा कांग्रेस प्रवक्ता)
0
0
Report
Advertisement

खूँटी के ठाकुरबाड़ी मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, प्रकाश-फूलों से सजावट और प्रसाद वितरण

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - प्राचीन ठाकुरबाड़ी मंदिर में धूमधाम से की जा रही जन्माष्टमी की तैयारी। 18वीं शताब्दी के प्राचीन ठाकुरबाड़ी मंदिर में साज-सज्जा किया जा रहा है। लाईट से आच्छादित किया जा रहा है। मंदिर परिसर को ताजे फूलों से सजाया जा रहा है। भक्त भगवान कृष्ण की डोल ली जाएगी। विष्णु भगवान की विराजमान मूर्ति की पूजा के साथ कृष्ण भगवान की मूर्ति की भी पूजा अर्चना की जाएगी। जन्माष्टमी पर्व की तैयारी शुरू कर दी गई है। कल सुबह से ही लोगों का पूजा अर्चना शुरू हो जाएगा। ठाकुरबाड़ी के व्यवस्थापक दीपक मिश्रा ने बताया कि 17वीं साड़ी का यह मंदिर ठाकुरबाड़ी विष्णु जी का मंदिर है जहां उनके परदादा के समय से जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाता रहा है इसे रामचंद्र सिंह द्वारा भूमि दान देकर मंदिर बनवाया गया था और प्रत्येक वर्ष के साथ यहां जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाता है। आयोजन समिति के दामोदर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि ठाकुर बाड़ी मंदिर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र को भी लाइट से सजाया जा रहा है। ताजे फूलों से मंदिर को सजाया जा रहा है साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है हजारों की तादाद में लोग पूजा करने आते हैं प्रसाद वितरण और खीर भोग वितरण किया जाएगा। साथ ही भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बाईपास हाईवे के निर्माण में तेजी लाएं, गुणवत्ता से समझौता नहीं : डीएम

ASAmit SinghFollow15m ago
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने एनआईसी सभागार में एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की निर्माणाधीन बाईपास हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यों में तेजी लाते हुए परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। देवरिया बाईपास की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। पीडब्ल्यूडी की सड़कों के करीब 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की जानकारी पर डीएम ने शेष कार्य जल्द पूरा कराने तथा सड़कों की नियमित जांच और गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने को कहा। डीएम ने भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान समय से सुनिश्चित करने के साथ पेड़ कटान समेत निर्माण में आ रही अन्य बाधाओं का संबंधित विभागों से समन्वय कर तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी, लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी बीके सिंह, एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व रामशंकर सहित एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

जालौन में घर के बाहर बैठे युवक पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला, NCR दर्ज

AdityaAdityaFollow18m ago
Orai, Uttar Pradesh:जालौन में घर के बाहर बैठे युवक पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला, NCR दर्ज सभासद समेत कई लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप जालौन। कोतवाली जालौन क्षेत्र में घर के बाहर बैठे युवक के साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मोहल्ले के सभासद समेत कई लोगों पर हमला करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोक्षना पहलवान बाड़ा, कस्बा जालौन निवासी सुलखान यादव पुत्र कैलाश यादव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी । पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उस पर हमला किया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। मारपीट में पीड़ित और उसके साथी को चोटें आने की बात भी शिकायत में कही गई है। शिकायत में सुलखान यादव ने नृसिंह यादव, विशाल यादव, महेश यादव समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित कोतवाली जालौन पहुंचा और पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की वास्तविक स्थिति और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
0
0
Report

एयरपोर्ट के पास विवादित मस्जिद: Somaiya ने हटाने और सील करने की मांग

Mumbai, Maharashtra:मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी जगह पर बिना इजाज़त मस्जिद बना दी गई है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने बुधवार को एयरपोर्ट एरिया का निरीक्षण कर प्रशासन को आड़े हाथों लिया. इस मौके पर अडानी ग्रुप के अधिकारी, मुंबई नगरपालिका निगम और MMRDA के अधिकारी, साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे. वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यह मस्जिद पिछले 10 सालों से यहां है. एयरपोर्ट की जमीन कैसे कब्ज़े में आ गई, इस जगह पर बिना इजाज़त कंस्ट्रक्शन को बिजली और पानी की सप्लाई कैसे मिली, एयर कंडीशनिंग और बिजली के उपकरण किसने लगाए, यह सब सवाल अब एयरपोर्ट ऑथॉरिटी के गले की Haddi बन चुके हैं, खासकर arrival और departure के पास मस्जिद लगभग 100 मीटर की दूरी पर है जहाँ करीब 500 लोग एक साथ नमाज़ पढ़ सकते हैं. Somaiya ने मांग की है कि एयरपोर्ट की जगह पर तुरंत कब्ज़ा करें, बिना इजाज़त बनी मस्जिद को हटाकर जगह को सील कर दिया जाए, और इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए. Somaiya ने दावा किया कि लैंड जिहाद और लैंड माफियाओं ने ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है; मस्जिद की कमेटी में कौन कौन लोग शामिल हैं, इसका जवाब अभी तक नहीं मिला है और जांच जारी है. जब टीम मस्जिद के पास पहुँची तो दरवाज़ा पहले नहीं खुला, फिर दो लोग आये जिन्होंने दरवाज़ा खोल दिया. अंदर नमाज़ की जगह, वजू के लिए लाइन, 150-200 लोग एक साथ नमाज़ पढ़ते हैं और 8 AC लगे हुए हैं. मस्जिद की जमीन एक कंपनी ने दी है; मुख्य केयरटेकर कौन है, इसका जवाब नहीं दिया गया. MMRDA के लैंड सर्वे विभाग के अधिकारी ने बताया कि जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की है, पर कंस्ट्रक्शन का दायित्व MMRDA पर है; मस्जिद वैध है या अवैध, इसकी रिपोर्ट AAI को देनी होगी जिसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top