229001
अमेठीः फुरसतगंज सीएचसी पर नौ महिलाओं की गई नसबंदी
Raebareli, Uttar Pradesh:सामुदायिक स्वास्थ केंद्र फुरसतगंज में मंगलवार को नौ महिलाओं की नंसबदी की गई। नसबंदी सर्जन डॉ. वी के गुप्ता के द्वारा महिलाओं की नसंबदी कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया। स्वास्थ अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक शुक्ला ने बताया कि महिलाओं की नंसबदी के बाद उन्हें 102 एंबुलेंस के माध्यम से घर तक पहुंचाया गया। इस मौके पर लैब टेकनिशियन अशोक मिश्रा, कल्पना, लक्ष्मी, शबाना, प्रीति शर्मा, यशपाल, शुभम आदि लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीलवाड़ा पंचायत चुनाव में मतगणना गड़बड़ी: पुनर्मतगणना की मांग तेज
Jaipur, Rajasthan:जिला कलेक्टर के सामने मुखर्जी पार्क में सैकड़ों लोगों का जमावड़ा भीलवाड़ा जिले में पंचायत चुनाव में मतगणना गड़बड़ी के आरोप, पुन चुनाव की मांग उठी पांसल, पालड़ी, धुलखेड़ा , भादू सहित मांडल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोग पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे लोग धुलखेड़ा में पहले 218 वोटों से जीत, पुनर्मतगणना में 65 वोटों से हार घोषित करने का आरोप पांसल में मतपत्र जले हुए मिलना , मतगणना के दौरान प्रत्याशियों को दूर रखने और मतपत्र नहीं दिखाने का आरोप राष्ट्रीय हिंदू भोज सेना अध्यक्ष गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग गुलाबपुरा पूर्व नगर पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर भी पहुंचे0
0
Report
हमीरपुर में 3 साल की दलित बच्ची की हत्या, माँ ने इंसाफ की मांग
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- 3 साल की मासूम दलित बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या का मामला, बच्ची की बदहवास मां बोली आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर दी जाए फांसी की सजा, मासूम बच्ची की मां ने रोते हुए मांगा योगी सरकार से इंसाफ, गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर की गई तैनात, मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हीरालाल परिजनों के साथ बच्ची को खेतों में ढूंढ कर करता रहा गुमराह, पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया है गिरफ्तार, घर के बाहर से मासूम को उठाकर खेत ले गया था आरोपी हीरालाल, आरोपी ने खेत में दिया था वारदात को अंजाम, मुस्करा थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
चित्रकूट में खाद के लिए मारामारी ,प्राइवेट दुकानो से प्रति बोरी दो हज़ार की खाद लेने को मजबूर किसान
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट में खाद के लिए मारामारी मची है । सोसायटी केन्द्रों में सचिवों की हड़ताल के बीच किसानो को प्राइवेट दुकानों से प्रति बोरी दो हज़ार की खाद लेनी पड़ रही है ।0
0
Report
Advertisement
जालौन में लघु सिंचाई टेंडर प्रक्रिया पर ठेकेदार डीएम से शिकायत
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई में लघु सिंचाई विभाग की ओर से तालाब, रपटा और चेकडैम निर्माण कार्यों के लिए आमंत्रित ई-निविदाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिले के पंजीकृत ठेकेदारों ने विभागीय अधिकारियों पर नियमों के विपरीत उन्हें निविदा प्रक्रिया से बाहर करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी समीर से शिकायत की है。 ठेकेदारों की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि विभाग द्वारा ई-निविदा के माध्यम से विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें पंजीकृत ठेकेदारों ने निविदा की निर्धारित शर्तों के अनुसार प्रतिभाग किया था। शिकायत के मुताबिक, निविदा की शर्त संख्या 2/12 और 2/13 के तहत 10 रुपये के स्टांप पर नोटरी सहित शपथ पत्र अपलोड किए गए थे। आरोप है कि इन शर्तों में संशोधन संबंधी कोई शुद्धिपत्र प्रकाशित किए बिना ही ठेकेदारों को अपात्र घोषित कर दिया गया। शिकायतकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए आशंका जताई है कि इससे बाहरी ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। ठेकेदारों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नियमविरुद्ध तरीके से अपात्र घोषित किए गए आवेदकों को पात्र मानकर निविदा प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की है।0
0
Report
भाई वीरेंद्र का दावा: उमेश कुशवाहा मामले में सदस्यता रद्द होनी चाहिए
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि उमेश कुशवाहा ने बिल्कुल सही कहा है जो हुआ है वह ठीक नहीं हुआ है अगर उन्होंने दल के सदस्यता ली है तो तत्काल उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए हम सभापति से अपील करते हैं हमारी पार्टी लगातार इस मामले को उठा रही है कि उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर की भारतीय जनता पार्टी को यह बताना चाहिए कि 15 दिन पहले जिस व्यक्ति को अपने दल से निष्कासित किया उसे कैसे अपने दल में मिलाया इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का मतलब होता है बड़का झूठा पार्टी यह नीतीश कुमार ही बोले थे और भाजपा का मतलब है किसी को भी धोखा दे सकती है भाजपा ने धोखा दिया है और उमेश कुशवाहा ने बिल्कुल ठीक सवाल उठाया है भाई वीरेंद्र से यह सवाल किया गया की मुख्यमंत्री ने 125 यूनिट बिजली समृद्ध लोगों को छोड़ने के लिए कहा है भाई वीरेंद्र ने कहा बिल्कुल गलत इसका मतलब है अपने चुनाव से पहले झूठ बोला आपने झूठ बोलकर वोट लिया यह नहीं चलेगा सभी लोगों की बिजली बिल माफ होनी चाहिए0
0
Report
अनंतनाग के पेहरू शेरबाग में ईशा की नमाज़ के दौरान पत्थरबाज़ी, FIR दर्ज; चार हिरासत
Srinagar, Uttarakhand:अनंतनाग के पेहरू शेरबाग में ईशा की नमाज़ के दौरान पत्थरबाज़ी के बाद चार लोग हिरासत में लिए गए; FIR दर्ज। पुलिस का कहना है कि नमाज़ पढ़ने को लेकर हुई कहासुनी की वजह से पत्थरबाज़ी हुई; हालात काबू में, जांच जारी। अनंतनाग पुलिस ने अनंतनाग के पेहरू शेरबाग में ईशा की नमाज़ के दौरान पत्थरबाज़ी की घटना के बाद FIR दर्ज की है और चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। खबर है कि एक घर को इबादत की जगह में बदलने पर यह झगड़ा हुआ था। पुलिस के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, पेहरू शेरबाग की घटना के बारे में, यह साफ़ किया जाता है कि एक घर को इबादत की जगह में बदलने पर नमाज़ पढ़ने को लेकर झगड़ा हुआ था। बयान में कहा गया है कि ईशा की नमाज़ के दौरान कुछ बदमाशों ने पत्थरबाज़ी की, जिससे थोड़ा नुकसान हुआ। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात काबू में कर लिए गए। FIR नंबर 404/2026 रजिस्टर कर लिया गया है और 04 लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। जांच चल रही है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे इस घटना को कोई कम्युनल रंग न दें और बिना वेरिफिकेशन वाली जानकारी शेयर न करें। प्रवक्ता ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति नॉर्मल और कंट्रोल में है।0
0
Report
Advertisement
1 नवंबर 1984 के सिख नरसंहार पर भाजपा- कांग्रेस के बीच तेज वार-पलटवार
New Delhi, Delhi:31 अक्टूबर 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1 नवंबर 1984 के हुए दिल्ली में सिखों के नरसंहार और कत्लेआम हुआ था कल 1 नवंबर को राहुल गांधी के द्वारा राम लीला मैदान में एक रैली का आयोजन किया गया था जिसको लेकर राजनीति भी खूब हुई भारतीय जनता पार्टी में कहा कि 1 नवंबर को सिखों का दिल्ली में नरसंहार हुआ था जिसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए थी लेकिन कांग्रेस ने कल रामलीला मैदान की रैली में सिखों के कत्लेआम को लेकर मांफी नहीं मांगी और अब इसको लेकर बीजेपी आक्रामक हो गई है यह रैली बांग्ला साहिब से होते हुए गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंची भारतीय जनता पार्टी के दंगा पीड़ित ओर सिख समाज प्रकोष्ठ ने गुरुद्वारा बंगला साहिब से और रकाबगंज तक पैदल march किया जिसमें नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के साथ सांसद कमलजीत सेहरावत अन्य नेताओं ने भाग लिया उनका साफ कहना है कि जिस तरह से 1 नवंबर को सिखों का कत्ले आम किया गया उसके लिए देश कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा कांग्रेस ने सिखों के कत्लेआम को लेकर कोई माफी नहीं मांगी और 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली कर सिख समाज के जले पर नमक छिड़क है और अब आने वाले समय में जनता इनको सबक सिखाएगी0
0
Report
सोनीपत के कमल एंटरप्राइजेज प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, चार घंटे बाद काबू
Sonipat, Haryana:सोनीपत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग प्लास्टिक दाना बनाने वाले प्लांट में भीषण आग चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू आग लगने से कमल एंटरप्राइजेज के प्लांट में प्लास्टिक दाना बनाते समय कच्चे माल और तैयार सामान जलने की आशंका सोनीपत के गांव औरंगाबाद के पास स्थित कमल एंटरप्राइजेज के प्लास्टिक दाना बनाने वाले प्लांट में भीषण आग लग गई। प्लांट में रखे प्लास्टिक के कच्चे माल और तैयार सामान के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। फैक्टरी से उठती ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठ गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से प्लांट में रखे कच्चे माल और तैयार सामान को कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन भी आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा。0
0
Report
मेरठ में BJP नेता के बेटे ने पहली सालगिरह से एक दिन पहले आत्महत्या
मेरठ: कंकरखेड़ा में BJP नेता के बेटे ने पहली सालगिरह से एक दिन पहले किया सुसाइड, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भाजपा कंकरखेड़ा मंडल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता के बेटे प्रबल ने शादी की पहली सालगिरह से ठीक एक दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया है, जिसमें पत्नी, ससुराल पक्ष और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला - जानकारी के अनुसार पटेलपुरी निवासी राजीव गुप्ता के बेटे प्रबल की शादी करीब एक साल पहले ऋषिनगर निवासी स्नेहा के साथ हुई थी। प्रबल गाज़ियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शादी के कुछ महीनों बाद ही पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गई। पत्नी स्नेहा ने पुलिस में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। इस विवाद को लेकर शनिवार को दोनों पक्षों को पुलिस लाइन में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा मुकेश कुमार ने प्रबल और उसके परिजनों को धमकाया और जेल भेजने की धमकी दी। वीडियो बनाकर दी जान - पत्नी की धमकियों और पुलिस के रवैए से आहत प्रबल ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपना वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी, ससुराल वालों और काउंसलिंग कर रहे अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। दोपहर में वह कैंट इलाके में बेहोशी की हालत में मिला। परिजनों को सूचना देकर उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। रविवार रात करीब 9:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत सुन पिता को आया हार्ट अटैक - बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता राजीव गुप्ता को गहरा सदमा लगा और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही कैंट विधायक अमित अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी समेत कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
चंदौली के नास्ता दुकान पर शराब पिलाने का वीडियो वायरल, पुलिस रोक नहीं पाई
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली ... नास्ता के दुकान पर शराब पिलाने का वीडियो वायरल सुबह 07 बजे से ही दुकान में बैठाकर पिलाया जा रहा है शराब वायरल वीडियो में खुलेआम पिलाया जा रहा है शराब कोतवाली पुलिस के मना करने के बाद पिलाया जा रहा शराब अप्रीय घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर उठने लगेगा सवाल वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा है वायरल चकिया कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सहदुल्लापुर का बताया जा रहा वायरल वीडियो.0
0
Report
बहजोई CHC परिसर में बंदरों का आतंक, स्टाफ और मरीजों की सुरक्षा पर सवाल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । बहजोई CHC में बंदरों का आतंक . दिन ढलते ही CHC कैंपस में बंदरों के झुंड जमा लेते है कब्जा । बंदरों के खौف से CHC स्टाफ .CHC में भर्ती मरीज अस्पताल से बाहर नहीं निकलते । CHC में बंदरों के झुंड से CHC स्टाफ और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल । CHC कैंपस ने बंदरों के झुंड का वीडियो सोशल मीडिया पर viral । बहजोई CHC का मामला । फीड डिटेल , वायरल वीडियो0
0
Report
लखनऊ में 68500 शिक्षक अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव, नियुक्ति की मांग तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ- लखनऊ में 68500 शिक्षक अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव। नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन。 विधानसभा के सामने सीटी बजाकर जताया विरोध。 सड़क पर लेटकर और घंटा बजाकर किया प्रदर्शन。 प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल。 प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल हुआ अलर्ट。 पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर भेजा ईको गार्डन。 आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों का लगातार आंदोलन जारी。 ईको गार्डन में लगातार जारी है अभ्यर्थियों का धरना。 दीपावली से पहले नियुक्ति शेड्यूल जारी करने की मांग。 ओबीसी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को न्याय की मांग。 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग。 नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ आंदोलन में बीतने की कही बात।।0
0
Report
Advertisement
गुरुराम में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा पर जोर और नीति पहलें
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम में बढ़ेगा विदेशी निवेश BRICS CCI के कॉ चैयरमेन राकेश मेहता से खास बातचीत गुरूग्राम सौलर ऊर्जा का सबसे बड़ा हब -राकेश मेहता 2047 में विकसित भारत बनाने में सॉलर ऊर्जा की रहेगी सबसे अहम भूमिका हरियाणा के मुख्यमंत्री के विदेशी दौरे भी बढ़ायेंगे प्रदेश में निवेश सॉलर ऊर्जा से प्रदूषण की समस्या का होगा अंत -राकेश मेहता विदेशी उद्योगपतियों में गुरूग्राम सबसे पासिंदा जगह हरियाणा की उद्योग पॉलिसी सबसे बेहतर और उद्योग निवेश के लिए आसान ग्लोबल सिटी भी गुरूग्राम के उद्योग को देगी मजबूती, ग्लोबल सिटी जल्द होगी स्थापित सOLAR energy के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया जा रहा है किसान और उद्योग दोनों ही सॉलर ऊर्जा से होंगे खुशहाल उद्योग में सॉलर ऊर्जा का बड़े स्तर पर हो रहा है प्रयोग, जों लाएगा बड़े परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी सपना है की किसान और उद्योग सॉलर ऊर्जा का प्रयोग में इजाफा करे विश्व स्तर पर आज भारत सबसे बड़ा बाजार है जिससे निवेश के अवसर अधिक हो जाते है0
0
Report
लखनऊ में 68500 शिक्षकों का विधानसभा घेराव, नियुक्ति के लिए जोरदार प्रदर्शन
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ- लखनऊ में 68500 शिक्षक अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव। नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन。 विधानसभा के सामने सीटी बजाकर जताया विरोध。 सड़क पर लेटकर और घंटा बजाकर किया प्रदर्शन。 प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल。 प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल हुआ अलर्ट。 पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर भेजा ईको गार्डन。 आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों का लगातार आंदोलन जारी。 ईको गार्डन में लगातार जारी है अभ्यर्थियों का धरना。 दीपावली से पहले नियुक्ति शेड्यूल जारी करने की मांग。 ओबीसी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को न्याय की मांग。 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग。 नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ आंदोलन में बीतने की कही बात।।0
0
Report
त्योहार सीजन में अतिक्रमण हटाने से अंबाला छावनी के बाजारों में उथल-पुथल
Ambala, Haryana:त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच अंबाला छावनी में नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। दुकानदारों की ओर से दुकानों के बाहर सामान रखने और रास्तों पर टेंट लगाने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर परिषद की टीम पुलिस बल के साथ बाजारों में पहुंची और दुकानदारों का सामान अंदर करवाकर रास्ता खुलवाया। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों ने नाराजगी जताई। दुकानदारों کا कहना है कि त्योहारी सीजन में बिक्री के लिए कुछ सामान बाहर रखना जरूरी है, लेकिन नगर परिषद की कार्रवाई से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि बाजारों में लोगों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए रास्ते खाली रखना जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
