Back
नगर पालिका के खाते से 3 करोड़ से अधिक रुपयों का गबन करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh
रायबरेली। नगर पालिका परिषद रायबरेली के खाते से 3 करोड़ से अधिक रुपयों का गबन करने वाले 2 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर व अपराध शाखा की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।बताते चलें कि दिनांक 25.10.2023 को नगर पालिका परिषद रायबरेली के अधिशाषी अधिकारी स्वर्ण सिंह की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर पर नगर पालिका परिषद रायबरेली के खाते से अज्ञात लोगों द्वारा 3 करोड़ रुपयों से अधिक का गबन करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें टीमें गठित कर जांच एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।एसपी डॉ० यशवीर सिंह के निर्देशन में एएसपी संजीव कुमार सिन्हा के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस नेदो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|