icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221508
SMSyed Mohd.RazaFollow8 Jan 2025, 02:55 pm

PRAYAGRAJ- गर्भवती महिलाओं का अब शाह मेमोरियल हॉस्पिटल सैदाबाद में अल्ट्रासाउंड मुफ्त

Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:

उतराव।गर्भवती महिलाओं का अब निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर मुफ्त अल्ट्रासाउंड होगा। इसका खर्च स्वास्थ्य विभाग वहन करेगा। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने से पूर्व कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके बाद वह पैनल के अल्ट्रासाउंड केंद्र में अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड अब निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर मुफ्त कराने की सुविधा उन्हें प्रत्येक महीने की 1,09,24 तरीख को मिलेगी। सैदाबाद ब्लॉक के सैदाबाद स्थित शाह मेमोरियल हॉस्पिटल अल्ट्रासाउंड केंद्र का चयन स्वास्थ्य विभाग ने किया है। अल्ट्रासाउंड केंद्र को 420 रुपये का भुगतान विभाग करेगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बटाला के विकास कार्यों पर उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारी एक मंच पर

Batala, Punjab:ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਕਮਲ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ਹਿਰੀ ਕਲਸੀ ਨੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇੱਕ ਉਚ ਪੱਧਰੀ ਮੀਟਿੰਗ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵਿਖੇ ਛੱਡੀ ਜਿੱਥੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਏਡੀਸੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਕੰਮਿਸ਼ਨਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਐਸਡੀਐਮ ਬਟਾਲਾ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੂਰੇ ਜਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਵਿਧਾਇਕ ਕਲਸੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਾਡੀ ਰੂਟੀਨ ਮੀਟਿੰਗ ਹੈ ਇਸ ਵਿੱਚ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿੰਨੇ ਕੰਮ ਹੋ ਗਏ ਕਿੰਨੇ ਅਧੂਰੇ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੰਨੇ ਕ ਮੈਂ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੇ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤੇ ਨੇ ਰੋਜ਼ ਇੱਕ ਉਦਘਾਟਨ ਕਰਾਂ ਤੇ ਫਿਰ ਵੀ ਉਦਘਾਟਨ ਅਧੂਰੇ ਰਹਿ ਜਾਣਗੇ ਕਿਉਂਕਿ ਬਟਾਲਾ ਦਾ ਹਰ ਕੰਮ ਬਹੁਤ ਬਰੀਕੀ ਦੇ ਨਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਰਿਹਾ ਬਟਾਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਚੀਜ਼ ਦੀ ਕੋਈ ਤੰਗੀ ਨਾ ਆਵੇ ਇਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਤੇ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਦਾ ਦੌਰ ਜਾਰੀ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ।
0
0
Report

घूंघट से गांव की सत्ता तक: राजस्थान में पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी तेज

Jaipur, Rajasthan:एंकर-घूंघट की ओट से गांव की सत्ता तक पहुंचने की तैयारी... राजस्थान में गांव की सरकार चुनने के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। जयपुर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन लोकतंत्र के कई रंग देखने को मिले। कहीं भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ दमखम दिखाया, तो कहीं घूंघट में महिलाएं नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों और जिला परिषद और आठ पंचायत समितियों में कुल 837 नामांकन हुए हैं। देखिए रिपोर्ट.. वीओ-1-चेहरे पर घूंघट, हाथों में नामांकन के कागजात और गांव की सरकार में भागीदारी की उम्मीद। पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में नामांकन के अंतिम दिन ग्रामीण लोकतंत्र की ऐसी ही दिलचस्प तस्वीरें सामने आईं। घर की चौखट से निकलकर महिलाएं पंचायत की सत्ता में अपनी जगह बनाने के लिए चुनावी मैदान में उतरीं। घूंघट में नामांकन दाखिल करने पहुंचीं महिला प्रत्याशियों ने ग्रामीण राजनीति में परंपरा और बदलाव की झलक दिखाई। वहीं भाजपा-कांग्रेस के दावेदारों ने समर्थकों के साथ पूरे दमखम से पर्चे भरे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में दिनभर चुनावी गहमागहमी रही। जयपुर जिला परिषद और पहले चरण की आठ पंचायत समितियों के लिए 8 से 13 अक्टूबर तक कुल 837 नामांकन दाखिल हुए। जिला परिषद के 57 वार्डों के लिए 234 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें कांग्रेस के 110, भाजपा के 65 और अन्य के 59 शामिल हैं। वहीं आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों में 603 नामांकन हुए। इनमें कांग्रेस के 250, भाजपा के 180 और अन्य के 173 नामांकन हैं। दोनों स्तरों पर कांग्रेस के कुल 360 और भाजपा के 245 नामांकन हुए। हालांकि स्क्रूटनी और नामांकन के बाद पूरी तस्वीर साफ होगी । नामांकन के दौरान घूंघट में पहुंचीं महिला प्रत्याशियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। पंचायतों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ग्रामीण समाज में बदलाव का संकेत है, लेकिन इसके साथ वास्तविक नेतृत्व का सवाल भी जुड़ा है। चुनाव जीतने के बाद महिला प्रतिनिधि कितनी स्वतंत्रता से फैसले लेंगी और गांव के विकास में उनकी कितनी प्रभावी भूमिका होगी, यह देखना अहम रहेगा। ग्रामीण राजनीति में लंबे समय से चर्चा में रही पुरुष परिजनों के हस्तक्षेप की चुनौती के बीच महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पंचायत व्यवस्था की दिशा तय करेगी। बाइट-संदेश नायक, जिला निर्वाचन अधिकारी बाइट-रमादेवी चौपडा,भाजपा प्रत्याशी बाइट-राजेश गुर्जर, भाजपा प्रत्याशी बाइट-प्रत्याशी बाइट-प्रत्याशी पंचायतेतर नामांकन आदि। बहरहाल, फिलहाल गांव की सरकार चुनने के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। एक ओर भाजपा-कांग्रेस की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर है, तो दूसरी ओर घूंघट से निकलकर चुनावी मैदान में उतरी महिलाओं की भागीदारी ने इस चुनाव को सामाजिक बदलाव के नजरिए से भी महत्वपूर्ण बना दिया है। अब मतदाता तय करेंगे कि पंचायत की सत्ता की बागडोर किसके हाथ में होगी।
0
0
Report

यूपी में खुली मिठाइयों पर यूज बाय डेट अनिवार्य, वाराणसी में समझाई कमी

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से खुली मिठाइयों की बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव, अब हर खुली मिठाई पर ‘यूज बाई डेट’ डिस्प्ले करना अनिवार्य। गखाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और हितों को सर्वोपरि रखते हुए यह सख्त कदम उठाया है। ज़ी न्यूज़ की टीम ने नियम लागू होने से पहले वाराणसी के सिगरा इलाके की छोटी मिठाई की दुकानों पर रियलिटी चेक किया। वाराणसी के स्थानीय दुकानदारों ने कैमरे पर स्वीकार किया कि उन्हें नए नियम या ‘यूज बाय डेट’ लिखने के तरीके की कोई जानकारी नहीं है। दुकानदारों का कहना है कि विभाग की तरफ से या किसी भी अधिकारी द्वारा अब तक उन्हें इस नए नियम को लेकर कोई ट्रेनिंग या दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। सिगरा के दुकानदारों के मुताबिक, उनके यहां उतनी ही मिठाइयां बनती हैं जो 2 से 3 दिन में बिक जाती हैं, लेकिन तारीख तय करने का पैमाना उनके पास नहीं है। छोटे दुकानदारों ने बताया कि उनके यहां नॉन-एसी सेटअप है, जिसके कारण मिठाइयां कम दिनों तक ही खाने योग्य रहती हैं, फिर भी वे रोज ताजा माल तैयार करते हैं। दुकानदारों का तर्क है कि वे शाम को मिठाइयां बनाते हैं और दिनभर में सब बिक जाती हैं, इसलिए मौखिक भरोसे पर ही काम चल रहा है। नियम तो बना दिया गया है, लेकिन ज़मीन पर इसके पालन को लेकर जागरूकता और पर्याप्त तैयारी की भारी कमी नजर आ रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना तकनीकी जानकारी और प्रशासनिक मदद के छोटे मिष्ठान विक्रेता इस नए नियम का पालन कैसे कर पाएंगे?
0
0
Report
Advertisement

ब्रज मोहन राम के राज्यपाल बनते ही झारखंड में बीजेपी उत्साह की लहर

Ranchi, Jharkhand:पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। ब्रज मोहन राम पलामू से तीन बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्हें ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा के बाद रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौके पर जुटे और आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ब्रज मोहन राम जैसे पुराने पार्टी कार्यकर्ता को राज्यपाल की जिम्मेदारी मिलना पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। बीजेपी कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार ने कहा कि ब्रज मोहन राम को राज्यपाल बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। एक गरीब और दलित परिवार से आने वाले ब्रज मोहन राम ने लंबे समय तक पार्टी के लिए काम किया और पलामू से तीन बार सांसद और दो बार विधायक रहे। ऐसे पुराने कार्यकर्ता को राज्यपाल की जिम्मेदारी मिलना पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है। बाइट : जितेंद्र कुमार, बीजेपी बाइट : उपेंद्र कुमार रजक, बीजेपी
0
0
Report

वैशाली के महनार में दो गुटों की मारपीट वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ आपसी में विवाद में छात्रों का दो गुट आपस मे भीड़ गया और दोनो गुट के बीच जमकर मारपीट हुई।हालांकि अभी तक किसी पक्ष द्वारा पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया गया है लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है।दरअसल मारपीट का यह लाइव वीडियो महनार थाना क्षेत्र के पटेल चौक का बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि दोनो ही गुट में शामिल लड़के पटेल चौक पर स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान के छात्र है जिनके बीच जमकर मारपीट हुई है।आपसी विवाद में पहले लड़को के बीच कहासुनी और फिर देखते ही देखते दोनों गुट के लड़कों के बीच लात-घूंसे चलने लगा।वहीं मारपीट के दौरान सड़क पर अफरा तफरी मच गई है और इसी दौरान किसी ने मारपीट की घटना को कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

अग्निवीर सुभाष चौधरी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, गांव में शोक आक्रोश

Gaya, Bihar:तिरंगे में लिपटा गांव का लाल, पिता की आंखों में आंसू और दिल में जांच की मांग,अग्निवीर सुभाष को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब तिरंगे में लिपटा बेटे का पार्थिव शरीर सामने था और पिता की आंखें उसे आखिरी बार निहार रही थीं। गांव के लोगों की आंखें नम थीं, मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहें के नारों के बीच मंगलवार को बांकेबाजार प्रखंड के जमुआराखुर्द गांव ने अपने लाल अग्निवीर सुभाष कुमार चौधरी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी。 सुभाष का पार्थिव शरीर गया एयरपोर्ट से सेना के वाहन से डोभी-गया मार्ग और शेरघाटी होते हुए गांव लाया गया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा लेकर जवान का स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि दी। स्कूली बच्चे भी सड़क किनारे हाथों में तिरंगा लिए खड़े रहे। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरा इलाका शोक में डूब गया। सेना के जवानों ने परिजनों को अंतिम दर्शन कराया। इसके बाद पोखर के पास सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और सेना के अधिकारियों ने सुभाष के पिता को तिरंगा भेंट किया। मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंचे थे। लोगों ने विधायक और सांसद के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना था कि देश की सेवा में जान गंवाने वाले जवान को विदाई देने के मौके पर जनप्रतिनिधियों को मौजूद रहना चाहिए था。 परिजनों के अनुसार, सुभाष वर्ष 2023 में अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और राजस्थान के जैसलमर में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान पेट में दर्द होने पर उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें इलाज के लिए अजमेर ले जाया गया, जहां करीब एक सप्ताह तक उपचार के बाद उनका निधन हो गया। सुभाष तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी एक छोटी बहन भी है。 पिता गया चौधरी ने बताया कि घटना से एक दिन पहले ही बेटे से बात हुई थी। सुभाष ने कहा था, “पापा, सब ठीक है। आप लोग बढ़िया से रहिएगा। मां से भी बात हुई थी।” पिता ने कहा कि बेटे की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। उन्होंने मौत के कारणों पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए छोटे बेटे के लिए सरकारी नौकरी और उचित मुआवजे की मांग बिहार और केंद्र सरकार से की। उन्होंने बताया कि परिवार में कमाने वाला सुभाष ही था और उनका छोटा बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। जवान के निधन पर जिला परिषद सदस्य बिंदु यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य कमर खान, कोबरा जवान रंजीत कुमार सहित कई लोगों ने शोक जताया। अंतिम विदाई के दौरान शेरघाटी एसडीपीओ जतिन कुमार, जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रूबी देवी, हम के प्रखंड अध्यक्ष अजमत खान, विधायक प्रत्याशी जितेंद्र कुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे。 बाइट:- गया चौधरी, शहीद जवान के पिता
0
0
Report

CBD मैदान में धरना-प्रदर्शन से ट्रैफिक और सुरक्षा पर चिंता

New Delhi, Delhi:दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के लिए नए स्थल निर्धारित, CBD मैदान को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंता दो बड़े मॉल, होटल, पेट्रोल पंप और CNG स्टेशन के पास प्रदर्शन होने से जाम और अव्यवस्था बढ़ने की आशंका घनी आबादी के बीचो-बीच है सीबीडी ग्राउंड लोकेशन - शाहदरा जिला सीबीडी ग्राउंड दिल्ली में धरना-प्रदर्शन और विरोध कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और शाहदरा जिला दिल्ली के सीबीडी मैदान को भी निर्धारित प्रदर्शन स्थलों में शामिल किया गया है। इन स्थानों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी。 हालांकि, शाहदरा जिला के सीबीडी मैदान को धरना-प्रदर्शन स्थल के रूप में निर्धारित किए जाने की खबर के बाद स्थानीय निवासियों ने अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। लोगों का कहना है कि यह इलाका घनी आबादी वाला है और यहां सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग घूमने और सैर करने के लिए आते हैं। आसपास दो बड़े मॉल, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी मौजूद हैं, जहां लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ खरीदारी करने तथा फिल्म देखने पहुंचते हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, त्योहारों के दौरान यहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जबकि शादी-ब्याह के सीजन में भी इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में यदि सीबीडी मैदान में बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं, तो यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और जाम की समस्या बढ़ने की आशंका है। लोगों ने मैदान के आसपास स्थित पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन का भी हवाला देते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने से आम लोगों को परेशानी हो सकती है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि धरना-प्रदर्शन के लिए स्थल निर्धारित करते समय इलाके की आबादी, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखना जरूरी है। अब देखना होगा कि सीबीडी मैदान में धरना-प्रदर्शन के आयोजन को लेकर जारी होने वाली संशोधित SOP में स्थानीय लोगों की इन चिंताओं और यातायात व्यवस्था को लेकर क्या प्रावधान किए जाते हैं।
0
0
Report
Advertisement

सिरसा में खेल महाकुंभ ट्रायल: दस खेलों में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू

Sirsa, Haryana:एंकर रीड- राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पुरुष एवं महिला ओपन कैटेगरी के खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। दो दिवसीय ट्रायल के पहले दिन एथलेटिक्स, जूडो, फेंसिंग, आर्चरी और साइक्लिंग सहित 10 खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।State level खेल महाकुंभ के लिए पुरुष एवं महिला ओपन कैटेगरी में खिलाड़ियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। पहले दिन विभिन्न खेलों के ट्रायल आयोजित किए गए, जबकि दूसरे दिन भी 10 अन्य खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों की प्रतिभा परखी जाएगी। इन ट्रायल के माध्यम से योग्य खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर पहुंचना होगा। दस्तावेजों के अभाव में खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लें। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए आयोजित ये ट्रायल जिले के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा साबित करने और बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेंगे।
0
0
Report

बीजेपी युवा मोर्चा का कांग्रेस मुख्यालय विरोध मार्च, पुलिस तैनाती भारी

New Delhi, Delhi:भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा आज कांग्रेस मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के द्वारा एक प्रोटेस्ट किया गया था जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के साथ अभद्रता और मारपीट की गई थी जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने आज कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रोटेस्ट मार्च निकाला जिसको देखते हुए भारी संख्या में वहां पर रफ और आर्सेनीपाल के साथ दिल्ली पुलिस के जवान तैनात थे पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं को डिटेल भी किया है
0
0
Report

गुरुग्राम फरुखनगर में बस-ट्रैक्टर हादसा: चालक गंभीर घायल

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- फरुखनगर में भीषण हादसा: बस की टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े, चालक गंभीर घायल. प्राइवेट बस और ट्रैक्टर के बीच हुआ एक्सीडेंट, तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने ट्रैक्टर में टक्कर. बस और ट्रैक्टर के एक्सीडेंट में ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े. ट्रैक्टर में इतनी तेज रफ्तार से टक्कर लगी कि ट्रैक्टर चालक को संभालने का मौका भी नहीं मिला और ट्रैक्टर में सीधी बस की टक्कर लगने से ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बट गया. हालांकि इस एक्सीडेंट में ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोटें आईं हैं जो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने बस रुकवा कर बस चालक को पकड़ लिया. हालांकि कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी.
0
0
Report
Advertisement

राज्यपाल ने आनंद के छात्रावासों में अचानक निरीक्षण कर साफ-सफाई की स्थिति देखी

Anand, Gujarat:આણંદ બ્રેકીંગ આણંદનાં વલ્લભવિદ્યાનગરમાં હોસ્ટેલોની ઓચિંતી મુલાકાત લેતા રાજયપાલ હોસ્ટેલોમાં ગંદકી અને અસુવિધાઓ જોઈ રાજયપાલ આચાર્ય દેવવ્રત નારાજ થયા સરદાર પટેલ યુનિવર્સીટી સંચાલિત હોસ્ટેલોમાં સરપ્રાઈઝ ચેકીંગ કરતા રાજયપાલ નહેરૂ બોયઝ હોસ્ટેલ,એમ.બી.એ અને એન.આર.આઈ હોસ્ટેલમાં સરપ્રાઈઝ ચેકીંગ કર્યો હોસ્ટેલ પરિસરમાં ગંદકીનાં ખડકલા જોઈને રાજયપાલ ચોંકી ઉઠયા સ્વચ્છતા અને સુવિધાઓનો અભાવ જોઈને રાજયપાલ થયા નારાજ હોસ્ટેલનાં રેકટરને પરિસર અને રૂમોમાં સ્વચ્છતા જાળવવા આપ્યો આદેશ રાજયપાલએ વિદ્યાર્થીઓ સાથે પણ સંવાદ કર્યો
0
0
Report

आदिवासी मोर्चा: जिल्हाधिकारी कार्यालय के बाहर ठिय्या, वन अधिकारों पर जल्द समाधान की मांग

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव लोक संघर्ष मोर्चाच्या अध्यक्ष तसा अजित पवार गटाच्या प्रवक्त्या प्रतिभा शिंदे यांच्या नेतृत्वात आदिवासींचा मोठ्या प्रमाणात जिल्हाधिकारी कार्यालयावर ठिया मोर्चा जळगावात जिल्हाधिकारी कार्यालयाच्या प्रवेशद्वारासमोर दुसऱ्या दिवशीही आदिवासी बांधवांचे ठिय्या आंदोलन सुरू आदिवासी बांधवांचा जिल्हाधिकारी कार्यालयाच्या प्रवेशद्वारासमोर जेवण करून रस्त्यावर झोपत मुक्काम वनहक्क दावे निकाली काढावे, तसेच वनपट्टेधारक, वन दावेदार यांना देखील दुष्काळाच्या नुकसानीची भरपाई देण्यासह विविध मागण्यांसाठी आंदोलन ठोस तोडगा आणि महसूल मंत्री स्वतः येऊन आश्वासन देत नाही तोपर्यंत मागे हटणार नाही, असा इशारा देत आदिवासी बांधवांचा रस्त्यावर रात्रभर ठिय्या जेवणाचं तसेच इतर साहित्य घेऊन आदिवासी आंदोलनात सहभागी झाले असून मागण्या मान्य होईपर्यंत जिल्हाधिकारी कार्यासमोरच मुक्काम करणार असल्याचा इशारा काल शिवतीर्थ मैदानापासून ते जिल्हाधिकारी कार्यालयापर्यंत भव्य मोर्चा काढण्यात आला, मोर्चाचे जिल्हाधिकारी कार्याजवळ ठिय्या आंदोलनात रूपांतर झाले आहे आंदोलनात जिल्हाभरातील वेगवेगळ्या तालुक्यातील आदिवासी बांधव मोठ्या संख्येने सहभागी झाले आहेत अजित पवार गटाच्या आम्ही पद अधिकारी असलो मात्र लोकांच्या हक्कासाठी आंदोलन करू असं मत व्यक्त केलेला आहे यांच्याशी संवाद साधला आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top