icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
211019
PYPooja YadavFollow11 Jan 2025, 04:10 am

Prayagraj - नारी गुरुकुल के अंतर्गत विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में परिचर्चा का हुआ आयोजन

Jhusi, Uttar Pradesh:

नारी गुरुकुल प्रयागराज के अंतर्गत होटल प्रयागराज में विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में मुखरित गागरी, हमारी देवनागरी पर एक चर्चा परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नारी गुरुकुल प्रयागराज की संस्थापक अध्यक्षा डा.स्नेह सुधा ने की, अतिविशिष्ट अतिथि वक्ता प्रोफेसर राजेंद्र कुमार, डा.विमला व्यास, एसोसिएट प्रोफेसर रतन कुमारी वर्मा, प्रोफेसर मिथिलेश त्रिपाठी, उमेश श्रीवास्तव,रंजन पाण्डेय एवं कवयित्री रचना सक्सेना रही मुख्य अतिथि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी जी थी। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एमएसएमई को बढ़ावा देने की पहल, सेंट्रल बैंक ने उद्यमियों को सौंपे ऋण स्वीकृति पत्र

Shiva SharmaShiva SharmaFollow14m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर की ओर से सिविल लाइंस स्थित मरचेंट चैंबर हॉल में मेगा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बैंकिंग सुविधाओं और वित्तीय सहायता से जोड़कर उनके व्यवसाय को नई गति प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक पी. महादेवन, मुख्य अतिथि एवं सिग्मा मेटल्स के प्रबंध निदेशक नवीन जैन तथा क्षेत्रीय प्रमुख अनिल अग्निहोत्री सहित शहर के अनेक उद्यमी, गणमान्य नागरिक और बैंक के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंक की विभिन्न एमएसएमई ऋण योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं और उद्यमियों के लिए उपलब्ध बैंकिंग सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उद्यमियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को सुना गया। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें अपने कारोबार के विस्तार और विकास के लिए आर्थिक सहयोग मिल सके। बैंक के महाप्रबंधक पी. महादेवन ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उद्यमियों की जरूरतों को समझते हुए उन्हें बेहतर बैंकिंग सेवाएं और समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और बैंक इस क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
0
0
Report

फिरोजाबाद दुल्हन ने शादी से किया इंकार दोनों पक्ष पहुंचे थाने

SSSourabh SharmaFollow25m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद देवोत्थान एकादशी पर गोपाल मैरिज होम में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब जयमाला के बाद दुल्हन ने दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाना उत्तर तक पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने और मामले को सुलझाने में जुटी रहीजानकारी के अनुसार, एटा निवासी कन्या पक्ष अपनी बेटी की शादी करने के लिए फिरोजाबाद आया था। दूल्हा आकाश निवासी बौद्ध आश्रम के पास, थाना उत्तर, फिरोजाबाद का बताया गया है। शुक्रवार रात गोपाल मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। जयमाला का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दूल्हा और दुल्हन कमरे में पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के कैमरामैन फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने कैमरामैनों को कमरे से बाहर कर दिया और एक अन्य युवती को कमरे के अंदर बुला लिया। आरोप है कि दूल्हा करीब आधे घंटे तक उस युवती के साथ कमरे में रहा और उसके साथ फोटो खिंचवाता रहा। दुल्हन को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने दूल्हे के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करते ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। शादी समारोह में मौजूद लोगों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। देखते ही देखते मैरिज होम में हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद दोनों पक्ष थाना उत्तर पहुंच गए।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद में ज्वेलरी शोरूम से लाखों का सोना चोरी, 65 ग्राम सोने के सिक्के लेकर फरार हुआ चोर

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow1h ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। डासना गेट स्थित श्रीराम ज्वेलर्स में एक शातिर चोर ने देखते ही देखते लाखों रुपये के सोने पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि दुकान में मौजूद लोगों की नजर हटते ही आरोपी 65 ग्राम सोने के सिक्के लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

डभरा नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग,,,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow4h ago
Upani, Chhattisgarh:जिले के डभरा नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगा है। मामला छुहीपाली वार्ड क्रमांक 7 का है, जहां 27 लाख रुपये से अधिक की लागत से बन रही सीसी सड़क की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नगरवासी भागीरथी बरेठ ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत स्टीमेट के मुताबिक नहीं कराया जा रहा है। कहीं सड़क की मोटाई कम होने का आरोप है, तो कहीं निर्धारित मापदंडों के विपरीत गिट्टी का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। हैरानी की बात तो यह है कि निर्माण स्थल पर न तो स्वीकृति संबंधी सूचना बोर्ड लगाया गया है और न ही सड़क निर्माण के बाद नियमानुसार तराई किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के सीएमओ और इंजीनियर पर निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार और अधिकारियों की कथित मिलीभगत पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं लगातार विरोध के बावजूद नगर प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले में डभरा नगर पंचायत सीएमओ का कहना है कि फिलहाल निर्माण कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी खामियां सामने आएंगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जांच में निर्माण की गुणवत्ता की असलियत सामने आती है या फिर 27 लाख रुपये की यह सड़क सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच सवाल बनकर रह जाती है।
0
0
Report

ललितपुर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया तुलसी माता पूजन

AKAshok Kumar SenFollow9h ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया तुलसी माता पूजन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार की रात्रि करीब 9:00 बजे देव उठनी ग्यारस पर तुलसी माता का पूजन किया हम आपको बताते चले कि वह इन दोनों सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर हैं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री चंद्र भूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा के साथ उनके काला पहाड़ स्थित फार्म हाउस पर भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा कर देश में सुख समृद्धि और शांति की प्रार्थना की है इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

आजम खान पहुंचे मुरादाबाद, यूसुफ मलिक के आवास पर जताया शोक, सीएम योगी की मां के निधन पर

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow12h ago
Haridwar, Bahadarabad, Uttarakhand:आजम खान पहुंचे मुरादाबाद, यूसुफ मलिक के आवास पर जताया शोक, सीएम योगी की मां के निधन पर बोले—मां जैसी दौलत कहीं नहीं होती मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने सिविल लाइंस निवासी अपने करीबी यूसुफ मलिक के आवास पर पहुंचकर उनके बेटे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजम खान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा सदमा है, मां जैसी दौलत दुनिया में कहीं नहीं होती। बता दें कि हाल ही में जेल से रिहा हुए आजम खान लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बयान दिया था कि अब यह चुनाव नहीं, बल्कि इंकलाब होगा। आजम खान के मुरादाबाद पहुंचने की खबर मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आजम खान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
0
0
Report
Advertisement

खड़े डंफर में घुसा वाहन, केबिन के परखच्चे उड़े,टोल वसूली के बाद भी सुरक्षा शून्य

Guru Bachan SinghGuru Bachan SinghFollow13h ago
Bareilly, Uttar Pradesh:मौत से चंद इंच दूर: अंधेरे ओवरब्रिज पर सफर भोजीपुरा।शाहजहांपुर से उत्तराखंड के बाजपुर जा रहा एक डंफर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भोजीपुरा ओवरब्रिज पर पहले से खराब खड़े दूसरे डंफर से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले डंफर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया। इस दर्दनाक हादसे में लखीमपुर खीरी निवासी चालक सुखवेंद्र सिंह किसी चमत्कार की तरह बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।हादसे के बाद मौके पर रुके ट्रक चालकों का गुस्सा दोहना टोल प्लाजा प्रबंधन पर फूट पड़ा। चालकों का सीधा आरोप है कि वे मोटा टोल टैक्स चुकाकर सुरक्षित सफर की उम्मीद करते हैं, लेकिन हाईवे पर सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टोल कर्मचारियों की एक पेट्रोलिंग गाड़ी वहां से गुजरी जरूर, लेकिन खराब खड़े डंफर के आसपास न तो कोई बैरिकेडिंग की गई और न ही चेतावनी के लिए कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया। ओवरब्रिज पर अंधेरा होने के कारण पीछे से आ रहे डंफर चालक को खड़ा वाहन दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ।जब इस गंभीर लापरवाही पर टोल कर्मचारियों से जवाब मांगा गया, तो वे जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आए। कर्मियों ने दलील दी कि स्ट्रीट लाइटें ऑटोमैटिक टाइमर से जलती हैं और उन्हें ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने की कोई सूचना नहीं थी। हालांकि, शाम 6 बजे अंधेरा घिरने के बावजूद लाइटें बंद रहने के सवाल पर कर्मचारी कोई ठोस जवाब नहीं दे सके और बहाने बनाते रहे।
0
0
Report

खड़े डंफर में घुसा वाहन, केबिन के परखच्चे उड़े,टोल वसूली के बाद भी सुरक्षा शून्य

Guru Bachan SinghGuru Bachan SinghFollow13h ago
Bhojipura, Uttar Pradesh:मौत से चंद इंच दूर: अंधेरे ओवरब्रिज पर सफर भोजीपुरा। शाहजहांपुर से उत्तराखंड के बाजपुर जा रहा एक डंफर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भोजीपुरा ओवरब्रिज पर पहले से खराब खड़े दूसरे डंफर से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले डंफर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया। इस दर्दनाक हादसे में लखीमपुर खीरी निवासी चालक सुखवेंद्र सिंह किसी चमत्कार की तरह बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।हादसे के बाद मौके पर रुके ट्रक चालकों का गुस्सा दोहना टोल प्लाजा प्रबंधन पर फूट पड़ा। चालकों का सीधा आरोप है कि वे मोटा टोल टैक्स चुकाकर सुरक्षित सफर की उम्मीद करते हैं, लेकिन हाईवे पर सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टोल कर्मचारियों की एक पेट्रोलिंग गाड़ी वहां से गुजरी जरूर, लेकिन खराब खड़े डंफर के आसपास न तो कोई बैरिकेडिंग की गई और न ही चेतावनी के लिए कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया। ओवरब्रिज पर अंधेरा होने के कारण पीछे से आ रहे डंफर चालक को खड़ा वाहन दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ।जब इस गंभीर लापरवाही पर टोल कर्मचारियों से जवाब मांगा गया, तो वे जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आए। कर्मियों ने दलील दी कि स्ट्रीट लाइटें ऑटोमैटिक टाइमर से जलती हैं और उन्हें ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने की कोई सूचना नहीं थी। हालांकि, शाम 6 बजे अंधेरा घिरने के बावजूद लाइटें बंद रहने के सवाल पर कर्मचारी कोई ठोस जवाब नहीं दे सके और बहाने बनाते रहे।
0
0
Report

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का जन्मदिन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया on

Pramod Kumar GourPramod Kumar GourFollow14h ago
Hata, Uttar Pradesh:कुशीनगर के हाटा नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का जन्मदिन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता अभय प्रताप राव ने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पंकज चौधरी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं, जन्मदिन के मौके पर भाजपा नेता अभय प्रताप राव और उनके समर्थकों ने समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा और सहयोग करने का संकल्प भी लिया। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया, ताकि ठंड के इस मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत मिल सके। जन्मदिन समारोह के जरिए जहां खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार का संदेश भी दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

महरौनी-सौजना रोड पर बाइक व टेंकर के बीच हुआ भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

AKAshok Kumar SenFollow15h ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:जनपद के महरौनी-सौजना रोड पर बाइक व टेंकर के बीच हुआ भीषण सड़क हादसा सड़क हादसे में बाइक सबार दम्पत्ति की मौत, तो बाइक भी हुई चकनाचूर सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक महिला और दो बच्चे भी हुए घायल सभी घायलों को एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी भेजा महरौनी में दो लोगों को मृतक घोषित कर शेष को प्रार्थीमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज किया रेफर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में मृतक के शब को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस सड़क हादसे के बीच मची अफरा तफरी का फायदा उठाकर टैंकर चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर हुआ रफू चक्कर कोतवाली महरौनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रुकबाहा के पास की घटना
0
0
Report

शादी के दौरान हुई चाकूबाजी,दो लोग हुए घायल

ZIZAHID IMAMFollow15h ago
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले के अन्तर्गत सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाए पाटीदारों ने चाकू और लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसमें पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पुत्र की हालत को गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर गैलरी पर कर दिया आरोप है कि करीब 14 लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान सोनू और भारत पर रवि कुमार को चाकू मारने का आरोप है। चाकू पेट में लगने से रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मारपीट में पिता शिवकुमार को भी चोटें आईं।इस पूरे मामले की जानकारी सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह ने मीडिया को दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top