icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
211019
PYPooja YadavFollow11 Jan 2025, 04:10 am

Prayagraj - नारी गुरुकुल के अंतर्गत विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में परिचर्चा का हुआ आयोजन

Jhusi, Uttar Pradesh:

नारी गुरुकुल प्रयागराज के अंतर्गत होटल प्रयागराज में विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में मुखरित गागरी, हमारी देवनागरी पर एक चर्चा परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नारी गुरुकुल प्रयागराज की संस्थापक अध्यक्षा डा.स्नेह सुधा ने की, अतिविशिष्ट अतिथि वक्ता प्रोफेसर राजेंद्र कुमार, डा.विमला व्यास, एसोसिएट प्रोफेसर रतन कुमारी वर्मा, प्रोफेसर मिथिलेश त्रिपाठी, उमेश श्रीवास्तव,रंजन पाण्डेय एवं कवयित्री रचना सक्सेना रही मुख्य अतिथि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी जी थी। 

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
211019
PYPooja YadavFollow10 Jan 2025, 05:28 am

Prayagraj: श्री अविमुक्तेश्वनंद सरस्वती 1008 की पेशवाई, भव्य शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धा

Jhusi, Uttar Pradesh:

पथरचट्टी रामबाग से श्री अविमुक्तेश्वनंद सरस्वती 1008 की भव्य पेशवाई निकाली गई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, डीजे, बैंड पार्टी और पंजाबी भांगड़ा डांस शामिल थे। डीजे पर भक्ति गीत बज रहे थे, जिन पर श्रद्धालु झूम-झूम कर नृत्य कर रहे थे। रास्ते में साधु-संत और संन्यासी रथ और बग्घियों पर सवार होकर चल रहे थे। यात्रा के दौरान त्रिशूल, तलवार, लाठी और डंडे के साथ युद्ध कला का प्रदर्शन किया गया। पूरे मार्ग में साधु-संतों पर पुष्प वर्षा होती रही। प्रयागराज के लोग इस भव्य आयोजन को देखकर भाव-विभोर हो उठे और "राम नाम" के जयकारे लगाते रहे।

0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top