Back
प्रयागराज में पत्रकार एलएन सिंह हत्या: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
MGMohd Gufran
Oct 24, 2025 02:15:27
Prayagraj, Uttar Pradesh
प्रयागराज के सिविल लाइंस में बीती रात पत्रकार की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, मामूली कहासुनी के बाद दो आरोपियों ने मिलकर पत्रकार एलएन सिंह की हत्या की, हत्याकांड में शामिल मुख्य अभियुक्त विशाल को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, मुठभेड़ के दौरान आरोपी विशाल के दोनों पैर में लगी तीन गोली, घायलावस्था में इलाज के लिए मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में बीती रात पत्रकार एलएन सिंह की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने पत्रकार हत्याकांड में शामिल एक आरोपी विशाल को घटना के दो घंटे बाद ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त विशाल के दोनों पैर में तीन गोली लगी है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था अजय पाल शर्मा ने बताया कि आरोपियों से 22 अक्टूबर को किसी बात को लेकर मृतक से कहासुनी हुई थी, आशंका है कि उसी खुन्नस में हत्या को अंजाम दिया गया है। हालांकि अभी इस घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है। साथ ही दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था अजय पाल शर्मा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने 22 अक्टूबर को मृतक से विवाद के बाद मछली बाजार से चाकू लाया, जिससे पत्रकार की निर्मम हत्या कारित की। अजय पाल शर्मा ने साफ किया है कि आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा। मृतक परिवार को हर संभव जरूरी मदद भी की जाएगी।
एलएन सिंह (50) प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के अल्कापुरी कालोनी के निवासी थे। वह पिछले कई वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े थे। बीती रात करीब 10.30 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के धरना स्थल के पास एलएन सिंह बैठे हुए थे। तभी दो युवक मौके पर चापड़ लेकर पहुंचे और एलएन सिंह पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला बोल दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल एलएन सिंह को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पत्रकार एलएन सिंह के चाचा अशोक इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं। घटना की सूचना के बाद अशोक सिंह भी अस्पताल पहुंचे, उन्होंने घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WJWalmik Joshi
FollowOct 24, 2025 04:55:470
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 24, 2025 04:55:370
Report
VAVishnupriya Arora
FollowOct 24, 2025 04:55:100
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowOct 24, 2025 04:54:480
Report
ANAbhishek Nirla
FollowOct 24, 2025 04:54:250
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowOct 24, 2025 04:54:090
Report
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowOct 24, 2025 04:53:490
Report
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 24, 2025 04:52:140
Report
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowOct 24, 2025 04:51:57Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के गोमती तट पर भी छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारी हो रही है। सफाई अभियान किया जा रहा है। नदी को साफ किया गया है। इसके साथ-साथ वॉल पेंटिंग के जरिए छठ पर्व को दर्शाया गया है
0
Report
ASAJEET SINGH
FollowOct 24, 2025 04:51:510
Report
0
Report
ADArvind Dubey
FollowOct 24, 2025 04:51:330
Report
