209801
बाढ़ आपदा से निपटने को मॉकड्रिल, गंगा तट पर विभिन्न विभागों ने किया बचाव कार्यों का प्रदर्शन
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां आगामी मानसून और संभावित बाढ़ आपदाओं से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए गुरुवार को गंगा तट स्थित आनंद घाट पर एक व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड के नेतृत्व में हुए इस अभ्यास में विभिन्न विभागों ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी बाढ़ दल की टीमों ने मोटरबोट तथा अन्य उपकरणों का उपयोग कर बचाव अभियान चलाया। इसमें बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने का प्रदर्शन किया गया। बचाव कार्य के बाद, प्रभावित लोगों को मिश्रा कॉलोनी में स्थापित एक राहत शिविर में ठहराने की व्यवस्था का प्रदर्शन किया गया। बता दे कि शिविर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंजीकरण काउंटर तथा पृथक आवासीय कक्ष बनाए गए थे। कम्युनिटी किचन के माध्यम से गर्म भोजन और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी प्रदर्शित की गई। मॉकड्रिल में नदी में नाव पलटने की एक काल्पनिक घटना भी दर्शाई गई। इसमें डूब रहे ग्रामीणों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार प्रदान किया। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का भी सफल प्रदर्शन किया गया। इस मॉकड्रिल में राजस्व विभाग, पुलिस, सिंचाई विभाग, अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी बाढ़ दल, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, जल निगम, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, नागरिक सुरक्षा, एनसीसी, एनएसएस और आपदा मित्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। एडीएम सुशील कुमार गोंड ने कहा कि आपदा के समय सभी विभागों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई ही जनहानि को कम कर सकती है। मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना है।0
0
Report
209801
सुपर हाउस ग्रुप मैनेजर का पेड़ से लटकता मिला शव, उन्नाव में 10 घंटे से लापता थे,
Unnao, Uttar Pradesh:खबर उन्नाव से है जहां यूपी के उन्नाव में सुपर हाउस ग्रुप (लेदर प्रोडक्ट कंपनी) के मैनेजर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। वे बुधवार दोपहर किसी से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे। सुबह खेत के लिए निकले लोगों ने उनका शव पेड़ से गमछे के फंदे के सहारे लटकता देखा। इसी पेड़ के ठीक नीचे मैनेजर की बाइक भी बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू की है, हालांकि परिजनों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। बता दे कि मृतक मूलरूप से सीतापुर जिले का रहने वाला था। मामला जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर सदर कोतवाली क्षेत्र का है। मूलरूप से सीतापुर के इमलिया गांव के निवासी योगेंद्र सिंह (40) पुत्र कृष्णपाल सिंह उन्नाव में पिछले कई सालों से सुपरहाउस लेदर प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में कास्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। यहीं पीडी नगर स्थित सेक्टर-सी एलआईजी कॉलोनी में पत्नी और बेटे के साथ रह रहे थे। पड़ोसियों ने बताया- बुधवार दोपहर करीब 2 बजे किसी से मिलने जाने की बात कहकर योंगेंद्र अपने घर से बाइक लेकर निकले थे। पर देर रात तक नहीं पहुंचे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे घर से करीब 5 किलोमीटर दूर सदर कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज नहर पटरी के पार राजू सिंह के खेत के किनारे स्थित एक शीशम के पेड़ से योगेंद्र का शव गमछे के फंदे से लटकता मिला। पेड़ के नीचे उनकी बाइक भी खड़ी मिली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने घटना की जानकारी योगेंद्र के परिजनों को दी। मौके पर उनकी पत्नी और बेटा पहुंचा। शव देखकर दोनों फूट-फूटकर रोने लगे। हालांकि पुलिस का कहना है अब तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी योगेंद्र के परिजनों को दी। मौके पर उनकी पत्नी और बेटा पहुंचा। शव देखकर दोनों फूट-फूटकर रोने लगे। हालांकि पुलिस का कहना है अब तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी चंद्रकांत (सीके) मिश्रा ने बताया- एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या करने का लग रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। युवक के मोबाइल फोन का सीडीआर निकाला जा रहा0
0
Report
209861
बारात में आए युवकों और स्थानीय युवाओं के बीच विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर; वीडियो वायरल
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। जनपद के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में बारात में आए युवकों और क्रिकेट खेल रहे स्थानीय युवाओं के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके दौरान ईंट-पत्थर भी चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर 4 नामजद तथा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। यह पूरा मामला पुरवा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
209801
विवाहिता के लापता होने पर युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, जेवर और नकदी भी गायब
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। बता दे कि परिजनों के अनुसार, महिला 8 जून को अपने पति के पास पंजाब जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में परिजनों की उससे फोन पर बातचीत भी हुई थी, लेकिन निर्धारित स्थान पर वह नहीं पहुंची। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। महिला के पति ने जब काफी तलाश की और कोई जानकारी नहीं मिली तो संदेह एक परिचित युवक पर गया, जो उसी क्षेत्र में रहता था और घटना के बाद से अपने कमरे से भी गायब बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि महिला के गायब होने के साथ ही घर में रखे जेवरात और करीब एक लाख रुपये नकद भी नहीं मिले हैं। काफी खोजबीन के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर महिला की सकुशल बरामदगी की मांग की है। साथ ही संदेह के आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। परिजनों ने महिला के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट - विनोद कुमार पीड़ित युवक0
0
Report
209801
संत मिलनदास हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग, विहिप ने DM ज्ञापन दिया, बोले- हिंदू समाज में भय क
Unnao, Uttar Pradesh:- खबर उन्नाव से है जहां बांगरमऊ में संत मिलनदास की हत्या के मामले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। गुरुवार को विहिप ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग की गई। विहिप ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे हिंदू समाज में भय और रोष का माहौल है। ज्ञापन में बताया गया कि 9 जून को बांगरमऊ क्षेत्र में संत मिलनदास की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। बता दे कि संगठन का आरोप है कि इस घटना के पीछे एक बड़े गिरोह की संलिप्तता हो सकती है, जिसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि साल 2023 में भी संत मिलनदास पर हमला हुआ था, लेकिन उस समय प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ा। एक संत प्रतिनिधि ने कहा कि बांगरमऊ क्षेत्र में पिछले कई सालों से अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिरों और संतों से जुड़े मामलों में पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उनके अनुसार, यदि पूर्व की घटनाओं में समय रहते सख्त कार्रवाई की गई होती तो वर्तमान घटना को रोका जा सकता था। प्रतिनिधि ने दावा किया कि संत मिलनदास धार्मिक गतिविधियों, भजन-कीर्तन और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते थे, जिसके कारण उन्हें कथित तौर पर पहले भी धमकियां मिली थीं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की गहन जांच कर वास्तविक साजिशकर्ताओं तक पहुंचना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विश्व हिंदू परिषद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ शीघ्र एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संगठन ने कहा कि संत की हत्या जैसी घटना अत्यंत गंभीर है और इसे लेकर समाज में व्यापक आक्रोश है। बातचीत में संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन आंदोलन की रणनीति पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने प्रशासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि फिलहाल वे जांच पूरी होने और दोषियों पर कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। डीएम घनश्याम मीना को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से कराई जाएगी। प्रतिनिधियों के अनुसार प्रशासन ने कहा है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
