Back
CM योगी कल प्रयागराज में मकर संक्रांति- मौनी अमावस्या की तैयारियां जायजा लेंगे
MGMohd Gufran
Jan 09, 2026 12:03:48
Prayagraj, Uttar Pradesh
प्रयागराज माघ मेले में कल सीएम योगी का आगमन, मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या पर्व की तैयारियों की करेंगे समीक्षा, संगम तट पूजन और लेटे बजरंगबली का दर्शन भी करेंगे सीएम योगी, सतुआ बाबा के आश्रम में श्री रामानंदाचार्य की जयंती में भी होंगे शामिल, सीएम योगी के आगमन से पहले तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप।
सीएम योगी आदित्यनाथ कल संगम नगरी प्रयागराज में पांच घंटे रहेंगे। माघ मेले में मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम योगी कल आएंगे। सुबह करीब 11 बजे सीएम योगी प्रयागराज पहुंचेंगे। सबसे पहले संगम तट पर पूजन करने जाएंगे, इसके बाद लेटे हुए बजरंगबली का दर्शन करेंगे। यहां से निकलकर सीएम योगी सतुआ बाबा के आश्रम जाएंगे। जहां पर श्री रामानंदाचार्य की जयंती समारोह में बतौर गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के तौर पर शामिल होंगे। श्री रामानंदाचार्य की जयंती समारोह में सीएम योगी के साथ वैष्णव संप्रदाय के तीनों अनी अखाड़ों के साधु संत भी रहेंगे। सीएम योगी के आगमन से पहले सतुआ बाबा के शिविर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
माघ मेले में सतुआ बाबा के आश्रम से निकलकर सीएम योगी आदित्यनाथ मेला प्राधिकरण कार्यालय में मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सीएम योगी मेला क्षेत्र से निकलकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होने झलवा जाएंगे। शाम करीब 4 बजे तक सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report