Back
जयपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से आमजन परेशान, बुकिंग और डिलीवरी ध्वस्त
DGDeepak Goyal
Mar 13, 2026 11:47:00
Jaipur, Rajasthan
शहर में इन दिनों रसोई गैस को लेकर मारामारी मची हुई है। युद्ध की खबरों के बीच लोगों को डर सता रहा है कि कहीं गैस की आपूर्ति ठप न हो जाए। हालात ये हैं कि हर सेकंड हजारों बुकिंग की वजह से ऑनलाइन सिस्टम भी ठहर सा गया है। तेल कंपनियों और प्रशासन के तमाम दावों के बीच गैस की टंकी लेना तो दूर, उसे बुक करना ही बड़ी चुनौती बन गया है। नतीजा यह कि जरूरतमंदों के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं। आम उपभोक्ता ही नहीं, होटल, रेस्टोरेंट, कैटरर्स और छोटे कारोबारियों की बुकिंग भी प्रभावित हो रही है। सरकार और तेल कंपनियां भले ही एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही हों, लेकिन जमीनी तस्वीर कुछ और ही कहानी बता रही है। राजधानी जयपुर में गैस एजेंसियों से लेकर गोदामों और डंपिंग पॉइंट तक लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। कहीं बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा, तो कहीं सर्वर डाउन और ओटीपी सिस्टम ने आम लोगों की रसोई की चिंता बढ़ा दी है। जयपुर में इन दिनों गैस सिलेंडर मानो “इंतजार की परीक्षा” बन गया है। शहर के कई इलाकों में लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसियों और डंपिंग प्वाइंट पर पहुंच रहे हैं। जवाहर नगर इलाके में भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई, जहां लोग सुबह से ही अपनी खाली टंकियां लाइन में लगाकर गाड़ी का इंतजार करते दिखाई दिए। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने पूरण गैस एजेंसी पर बुकिंग तो करवा दी है, लेकिन एजेंसी से सिर्फ पर्ची मिल रही है। गाड़ी कब आएगी, इसका कोई ठिकाना नहीं है। जो सिलेंडर पहले बुकिंग के एक-दो दिन में घर तक पहुंच जाता था, अब एक हफ्ते बाद भी नहीं मिल रहा। हालात ये हैं कि होम डिलीवरी का इंतजार छोड़ कई उपभोक्ता खुद ही गाड़ी पर खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी और गोदामों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां भी सिलेंडर मिलना तय नहीं है। दूसरी तरफ एलपीजी पंपों पर भी हालात कम चुनौतीपूर्ण नहीं हैं। ऑटो और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और चालक घंटों तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वीओ-2- जयपुर शहर की सड़कों पर इन दिनों कई लोग खाली सिलेंडर लेकर गैस की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं। घर से निकलते वक्त उम्मीद रहती है कि शायद आज सिलेंडर मिल जाए, लेकिन कई लोग घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। इस संकट के बीच डिजिटल सिस्टम भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। ओटीपी आधारित डिलीवरी और बार-बार सर्वर डाउन होने की वजह से खासकर बुजुर्ग और महिलाएं कई-कई किलोमीटर पैदल चलकर भी गैस नहीं ले पा रही हैं। इसी बीच गैस वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी और कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना सिलेंडर दिए ही मोबाइल पर डिलीवर्ड का मैसेज आ जाता है। दूसरी ओर घरेलू सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल और रिफिलिंग का खेल भी चल रहा है। घरेलू सिलेंडरों से कमर्शियल सिलेंडरों में गैस भरकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। आरोप है कि कुछ होटलों और ढाबों में चोरी-छिपे घरेलू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जहां एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब 1900 रुपये है, वहीं ब्लैक मार्केट में वही सिलेंडर 5000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बहरहाल, कागजों में गैस की कोई कमी नहीं बताई जा रही है, लेकिन जयपुर की सड़कों पर खाली सिलेंडर लेकर खड़े लोग अलग ही तस्वीर दिखा रहे हैं। हालात ये हैं कि जो सिलेंडर पहले एक-दो दिन में घर पहुंच जाता था, अब उसके लिए लोग एजेंसियों से लेकर गोदामों तक चक्कर लगा रहे हैं। सवाल यही है कि अगर आपूर्ति सामान्य है तो फिर आम आदमी की रसोई तक गैस क्यों नहीं पहुंच पा रही…क्योंकि जब सिलेंडर के लिए सड़कों पर कतार लगने लगे, तो समझिए रसोई ही नहीं सिस्टम भी संकट में है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
79
Report
82
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 13, 2026 12:37:5157
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 13, 2026 12:37:4453
Report
73
Report
SDShankar Dan
FollowMar 13, 2026 12:37:1043
Report
STSharad Tak
FollowMar 13, 2026 12:36:5866
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 13, 2026 12:36:3876
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 13, 2026 12:36:2854
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 13, 2026 12:36:1529
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 13, 2026 12:36:0031
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 13, 2026 12:35:455
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 13, 2026 12:35:340
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowMar 13, 2026 12:35:200
Report