icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
230204
Abhishek Kumar PandeyAbhishek Kumar PandeyFollow23 Nov 2024, 09:08 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

2500 वर्ष पुरानी सिद्धिविनायक प्रतिमा महाकाल मंदिर में गणेश उत्सव के बीच आकर्षण

Ujjain, Madhya Pradesh:करीब 2500 साल पुरानी मानी जाती है सिद्धिविनायक की प्रतिमा, काले पाषाण पर विराजमान हैं गणपति रक्षा सूत्र की मान्यता, अपनी और परिवार की रक्षा के लिए श्रद्धालु बंधवाते हैं कलावा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित अति प्राचीन सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश उत्सव के दौरान भक्तों की भीड़ लगातार बनी हुई है। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए 10 दिवसीय उत्सव में भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है और रोजाना अभिषेक-पूजन के साथ मोदक का भोग लगाया जा रहा है। मंदिर के पुजारी मोहित गुरु के अनुसार, सिद्धिविनायक की प्रतिमा काले पाषाण से बनी है और इसे करीब 2500 वर्ष पुरानी माना जाता है। मान्यता है कि महाकाल के दर्शन से पहले भगवान गणेश के दर्शन किए जाते थे। इसके बाद साक्षी गोपाल के दर्शन की परंपरा भी बताई جاتی है। गणेश उत्सव के दौरान पुजारी परिवार की ओर से भगवान को करीब 5 लाख 51 हजार मोदकों का भोग लगाया जा रहा है। इन मोदकों को बाद में श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। मंदिर में दोपहर 12 बजे महाआरती और शाम को महाकाल की आरती के साथ भगवान गणेश की आरती भी की जाती है। इस मंदिर में रक्षा सूत्र यानी कलावा का भी विशेष महत्व बताया जाता है। श्रद्धालु अपनी और परिवार की सुख-समृद्धि और रक्षा की कामना के साथ यहां रक्षा सूत्र बंधवाते हैं। मान्यता के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालु महाकाल दर्शन के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में भी पहुंचते हैं। खास बात यह है कि आम श्रद्धालुओं के साथ कई फिल्मी सितारे और राजनेता भी महाकाल दर्शन के दौरान सिद्धिविनायक के दरबार में पहुंचते हैं और यहां रक्षा सूत्र बंधवाते हैं। मंदिर में भक्तों का तांता लगातार लगा रहता है और गणेश उत्सव के दौरान यह आस्था और भी नजर आ रही है। मंदिर के पुजारी मोहित गुरु ने भगवान गणेश की प्राचीन प्रतिमा, मोदक के भोग और रक्षा सूत्र से जुड़ी मान्यताओं के बारे में जानकारी दी।
0
0
Report

रोहित सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला, सम्राट चौधरी के समर्थकों पर सवाल

Patna, Bihar:युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने तेजस्वी यादव पर बोला बड़ा हमला रोहित ने तेजस्वी यादव को फेलस्वी यादव कहा रोहित ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सामाजिक न्याय के मसीहा हैं रोहित ने कहा की सम्राट चौधरी पर बोलने की हैसियत में नहीं है फेलस्वी यादव रोहित ने मुकेश सहनी को भी मर्यादा में रहने का सलाह दिया रोहित ने कहा की मुख्य चुनाव आयुक्त को गोली मारने का बयान देकर सहनी ने प्रमाणित किया है कि बिहार में राजद गठबंधन के इशारे पर क्राइम हो रहा है रोहित ने कहा कि मुझे निर्णय देने का अधिकार होता तो मुकेश सहनी को गोली मारने वाले बयान के किए फाँसी का आदेश जारी करता
0
0
Report

टीकमगढ़ के बछोड़ा गाँव में महिला और दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी

RSR.B. SinghJust now
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में आज सुबह एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला, जबकि पास में उसकी 06 वर्षीय पुत्री पूर्वा कुशवाहा और 04 साल के बेटे हार्दिक कुशवाहा का शव कुएं में उतराते मिले हैं, जिसके बाद तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार गांव की 25 वर्षीय रश्मि कुशवाहा का शव पेड़ पर फांसी पर लटका मिला, जबकि पास में उसके बच्चों के शव कुएं में थे. प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, जिसमें पहले माँ ने अपने दो मासूमों को कुएं में धकेला और फिर अपने आप को पेड़ पर फांसी लगा ली. मृतका के परिजनों ने अपने बेटी व उसके पुत्रों की हत्या का आरोप पति राहुल कुशवाहा व ससुर कनछेदी पर लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे और उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे मृतका कुछ दिनों पूर्व मायके चली गई थीं और हाल ही में पति उसे मायके से वापस लाने को कहकर लाया था. कुछ दिन बीतने के बाद यह घटना घटित हो गई. पारिवारिक विवाद के चलते पहले भी मृतका ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन समय पर उपचार मिल जाने से जान बच गई थी; अब पुलिस आत्महत्या व हत्या सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

आसींद नगर पालिका के नए चेयरमैन सत्येंद्र सिंह चौहान ने पदभार संभाला

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा आसींद सत्येंद्र सिंह चौहान ने विधि-विधान के साथ ग्रहण किया चेयरमैन का पदभार आसींद। आसींद नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन सत्येंद्र सिंह चौहान ने गुरुवार को विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ नगर पालिका अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम से पूर्व नगर पालिका परिसर में हवन का आयोजन किया गया। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने आसींद नगर पालिका में 17-0 के आंकड़े के साथ बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की थी। इसके बाद सत्येंद्र सिंह चौहान को नगर पालिका अध्यक्ष चुना गया। पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला。 सत्यें…
0
0
Report

रामपुर के बिलासपुर में दिनदहाड़े जुए की महफिल वायरल, पुलिस पर सवाल

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के बिलासपुर में दिनदहाड़े जुए की महफिल, खुलेआम लाखों रुपये के दांव लगाने का वीडियो वायरल, थाना बिलासपुर के तकिया बिसरत नगर के जंगल में बेखौफ होकर चल रहा जुए का कथित कारोबार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने खोली पोल, आखिर किसकी निगरानी में चल रहा जुए का खेल? वायरल वीडियो के बाद बिलासपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, 영상 में बताया गया है कि यह मामला तकिया बिसरत नगर के जंगल में/jugaadi-अड्डे से जुड़ा है, वीडियो में खुलेआम जुए के दांव लगाने का दावा किया गया है, यदि वीडियो सही हो और बिलासपुर क्षेत्र में लंबे समय से ऐसा कारोबार चल रहा था, तो यह पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, स्थानीय स्तर पर पूछा जा रहा है कि आखिर दिनदहाड़े इस तरह जुए की महफिल कैसे सज रही है, क्या पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी या शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, वीडियो सामने आने के बाद अब पूरे मामले की जांच और जुए के इस कथित अड्डे पर कार्रवाई की मांग उठ रही है, फिलहाल वायरल वीडियो की सच्चाई और उसमें दिख रहे लोगों की पहचान जांच का विषय है, पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बिलासपुर क्षेत्र में जुए का यह कथित कारोबार कब से चल रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं,
0
0
Report

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगी: 9 यात्रियों की मौत, चालक-परिचालक हिरासत

Noida, Uttar Pradesh:दिनांक 23/24.09.2026 की रात्री को थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस रजि नम्बर BR32PA8647 कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी, तभी 33 कि0मी0 माइलस्टोन के पास उक्त बस में अचानक से आग लग गयी। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस उच्चाधिकारीगण मय स्थानीय पुलिस बल, रेस्क्यू टेंडर, जेवर टोल पर अवस्थित फायर टेंडर, अन्य 04 फायर टेंडर तथा फायर सर्विस यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को पूर्णतया बुझा दिया गया। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस टीम व फायर सर्विस यूनिट द्वारा धुएं के मध्य अथक प्रयास करते हुए बस के अंदर जाने पर ज्ञात हुआ कि उक्त घटना में 09 व्यक्ति बस के अंदर जलने/दम घुटने के कारण मृत अवस्था में मिले। प्रारंभिक जांच से आग लगने का कारण बस के एसी में स्पार्क/ब्लास्ट होने के कारण बस के इंजन लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगकर तेजी से फैल गयी। थाना जेवर पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। संदर्भित घटना के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए चालक व परिचालक को हिरासत में लिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी, उ0प्र0 द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी है。
0
0
Report
Advertisement

सिद्धार्थनगर: गैंगस्टर एक्शन के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले की मोहाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधि कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि मोहाना थाना क्षेत्र के सीकरी बाजार निवासी इमरान पुत्र अनवर अली, पड़ोसी मुल्क नेपाल के रूपन्धेही जिले के मुड़ीला निवासी सुहेल उर्फ मोहम्मद नसीम और थाना मोहाना के चैनपुर निवासी विजय शेखर यादव को आज मोहाना थाना क्षेत्र के साड्डा तिराहे के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन तीनों के खिलाफ मोहना थाने में इससे पहले भी कई मुकदमे पंजीकृत हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों अभियुक्त नशीली दवाइयों के कारोबार में लिप्त थे। फरवरी 2026 में तीनों बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप और दवाइयां के साथ पकड़े गए थे। ये लोग नशीली प्रतिबंध दवाइयों को जिले के विभिन्न स्थानों पर ले जाकर बेचने का काम करते थे। इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था। तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा में डबल डेकर बस में अग्नि कांड का आँखों देखा हाल बताया हादसे में बचे सुनील सोनी ने ।

RavindraRavindraFollow4m ago
Odera, Uttar Pradesh:दिल्ली से राठ महोबा आ रही राज कल्पना ट्रेवल्स की डबल डेकर स्लीपर बस में बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास अचानक भीषण आग लग गई, इस दर्दनाक हादसे में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वही इस हादसे में राठ कस्बे के सुनील कुमार सोनी बस में सवार जिन्हों ने बताया कि बस में करीब साढ़े ग्यारह बजे रात में अचानक कुछ जलने की बदबू आई और फिर अचानक आग लग गई,मैंने बस के पीछे के दरवाजे को तोड़ा और बाहर निकल आया बस में लगभग तीस से पैतीस लोग सवार थे. वही दूसरी तरफ हादसे के बाद से हमीरपुर के राठ कस्बे के निवासी सरोज गुप्ता, मयंक गुप्ता और मुस्करा निवासी उमा गुप्ता के लापता होने की जानकारी सामने आई है जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कई शव बुरी तरह जल चुके हैं इसलिए शिनाख्त में दिक्कत हो रही है। उमा गुप्ता के परिजनों का कहना है कि हादसे के दौरान वह भी बस में यात्रा कर रही थी।
0
0
Report

बीकानेर के नए महापौर अनिल कल्ला ने पदभार संभाला; नगर निगम में राजनीतिक गर्माहट

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के नए मेयर अनिल कल्ला ने संभाला पदभार पदभार ग्रहण के साथ नगर निगम के कामकाज की औपचारिक शुरुआत नगर निगम परिसर में हुआ मेयर के पदभार ग्रहण का समारोह बीडी कल्ला समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद पदभार ग्रहण कार्यक्रम में दिखा कांग्रेस का सियासी जमावड़ा Zee Media से खास बातचीत में मेयर अनिल कल्ला ने रखी अपनी बात वही डिप्टी मेयर के बयान पर बोले-भावुकता में दे दिया होगा ऐसा बयान intro बीकानेर नगर निगम को नया मेयर मिल चुका है और अब नवनिर्वाचित मेयर अनिल कल्ला ने औपचारिक तौर पर पदभार संभाल लिया है नगर निगम परिसर में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जहां अनिल कल्ला के स्वागत में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला विधायक सुशीला डूडी,पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, गोविंद राम मेघवाल, वीरेंद्र बेनीवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, बिशनाराम सियाग, यशपाल गहलोत, साजिद सुलेमानी समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। मेयर की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब अनिल कल्ला के सामने नगर निगम के कामकाज को आगे बढ़ाने की चुनौती है Zee Media से खास बातचीत में अनिल कल्ला ने कहा कि बीकानेर के विकास के लिए सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश होगी उन्होंने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बीकानेर का एक-एक वासी सहयोग करे, तभी काम होगा और विकास संभव होगा। वहीं डिप्टी मेयर पंकज गहलोत के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर अनिल कल्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि संभव है भावुकता में ऐसा बयान दिया गया हो उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें धमकाने के लिए ऐसा कह रहा है तो वे इतने भी सरल नहीं हैं बीकानेर के भले के लिए किसी के भी आगे जाने में उन्हें शर्म नहीं है। अनिल कल्ला ने खुद को जनता का दास बताते हुए सेवा और निष्ठा से काम करने की बात कही। ऐसे में मेयर और डिप्टी मेयर के बयानों के बीच अब नगर निगम की सियासत में नई गर्माहट देखने को मिल रही है नजर अब इस बात पर होगी कि दोनों के बीच राजनीतिक तालमेल किस तरह आगे बढ़ता है और बीकानेर के विकास के मुद्दों पर नगर निगम की नई टीम किस दिशा में काम करती है।
0
0
Report
Advertisement

नागौर में मोदी की 25 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी-वड़नगर बाइक यात्रा का स्वागत

Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिले में आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर तक चलाई जा रही बाइक यात्रा का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व शहरवासियों ने स्वागत किया । इस दौरान बाइक रैली के जिला संयोजक प्रदीप पिंडेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी से वड़नगर तक चलाई जा रही बाइक यात्रा आज नागौर पहुंची जिसमें यात्रा का स्वागत करने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ , प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा, जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व शहरवासी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी का स्वागत किया गया । कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी से वड़नगर तक बाइक यात्रा निकाली जा रही है । जिसके नागौर पहुंचने पर शहरवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया है ।‌वही मदन राठौड़ ने यात्रा में भाग लेने वाले बाइकर्सो से उनकी खातिरदारी में कभी रहने के कारण उनसे माफी भी मांगी । वहीं प्रदेशाध्यक्ष ने निकाय चुनाव को लेकर भी कहा कि भाजपा की बड़ी जीत हुई है । वहीं मूण्डवा में भाजपा को जीरो मत मिलने पर कहा कि इसकी जांच करवाई जा रही है मूण्डवा में भाजपा का बहुमत होने के बावजूद यहां भाजपा से पार्षद बने व प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य रहे तथा पूर्व जिलाध्यक्ष रहे रमाकांत शर्मा व उनकी पत्नी द्वारा भाजपा के विरूद्ध जाकर रालोपा को वोट किया । इसका पोस्टमार्टम करवाया जायेगा औश्र उसके बाद इन पर कारवाई की जायेगी । बाइट - मदन राठौड़ प्रदेशाध्यक्ष भाजपा ।
0
0
Report

हरियाणा से बिहार सप्लाई करने वाले अवैध शराब गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त की पहचान परवीन कुमार पुत्र बलराज निवासी ग्राम लोवा कलां, थाना बहादुरगढ़, जनपद झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है. अभियुक्त के कब्जे से करीब 3.75 लाख रुपये कीमत की कुल 44 पेटी अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार पुलिस ने बरामद की है. बरामद शराब में रम, व्हिस्की अलग अलग ब्रांड की हरियाणा मार्का शामिल हैं. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्त अवैध शराब हरियाणा से लाकर बिहार राज्य में सप्लाई करता था, जहां शराबबंदी होने के कारण वह इसे ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमाता था. पुलिस देहात थाने पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है.
0
0
Report

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस भीषण आग, 9 की मौत; हासिर खान ने यात्रियों को बचाया

Jalaun, Uttar Pradesh:यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने यात्रियों की जिंदगी को पलभर में मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस के अंदर धुआं भरने और आग की लपटें उठने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री बुरी तरह झुलस गए। हादसे के दौरान जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के लहरियापुरवा निवासी हासिर खान ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 13 से 14 यात्रियों को बस से बाहर निकालकर उनकी जिंदगी बचाई। हादसे के बाद से वह उस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। बस का नंबर BR32 PA8647 बताया गया है। यह बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जिसकी बसें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं। इस भयावह हादसे में उरई के मोहल्ला लहरिया पुरवा निवासी हासिर खान ने जो साहस दिखाया, वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे यात्रियों के लिए उम्मीद बन गया। हासिर खुद बस में सवार थे और हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हैं। हासिर खान ने बताया कि वह नोएडा से बस में सवार हुए थे। बस कुछ ही दूरी चली थी कि अचानक आग लगने की जानकारी हुई। उनके मुताबिक, आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को रोककर बाहर निकल गए। इसके बाद यात्रियों के बीच जान बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई। हासिर ने बताया कि बस में आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल रहा था। पीछे की सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए हालात और भी भयावह हो गए थे। चारों तरफ धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। ऐसे में उन्होंने हिम्मत जुटाई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, उन्होंने करीब 13 से 14 लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इस दौरान उनकी अपनी जान भी खतरे में थी, लेकिन बस में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर वह उन्हें बचाने में जुटे रहे। हासिर खान ने बताया कि बचाव के दौरान उनके ऊपर भी कुछ यात्री गिर गए, जिससे उनकी कमर में अंदरूनी चोटें आईं। आग की लपटें लगातार तेज हो रही थीं और बस के टायर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। हादसे के समय बस में यात्रियों के सामान के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ था, जिससे आग की भयावहता और बढ़ गई। हासिर ने बताया कि उनका बैग भी बस में था, जिसमें करीब 1 लाख 14 हजार रुपये रखे हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने सामान की परवाह नहीं की और अपनी जान बचाने के साथ-साथ दूसरे यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे रहे।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी के चितईपुर-अखरी रोड पर मानसून ने दशहत बढ़ा दी, गड्ढे-जलगमाव बना मुश्किल

JPJai Pal11m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में मानसून की वापसी से बढ़ी आफत, चितईपुर-अखरी मार्ग की हालत हुई बदतर, सड़कें पूरी तरह जर्जर。 • कई किलोमीटर तक खतरनाक गड्ढे, बारिश के बाद सड़क बनी जानलेवा, हादसों को दे रही दावत。 • रोज घायल हो रहे दर्जनों लोग, जर्जर सड़क और गड्ढों के कारण आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर。 • ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त, सड़क किनारे बने नालों की सफाई न होने से जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं。 • जरा सी बारिश में भारी जलजमाव, सड़कों पर तालाब जैसा नजारा, स्थानीय लोगों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी。 • स्कूली बच्चों पर मंडरा रहा खतरा, जलभराव और गड्ढों के कारण बच्चे हो रहे हादसे का शिकार。 • बच्चों ने बदला अपना रास्ता, लगातार हो रही दुर्घटनाओं के डर से स्कूली बच्चों को घूमकर जाना पड़ रहा स्कूल。 • भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, घटिया निर्माण के कारण पहली ही बारिश में उधड़ गई चितईपुर-अखरी रोड。 • छोटे दुकानदारों का व्यापार ठप, सड़क की बदहाली और जलजमाव के कारण चितईपुर से अखरी तक दुकानों पर घटे ग्राहक。 • स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, बदहाल सड़क और लगातार हो रहे हादसों को लेकर जनता में भारी नाराजगी。 • मामले को बढ़ता देख PWD कर्मचारियों ने गड्ढों में गिट्टी और पत्थर डालना किया शुरू。 • पानी निकालने में जुटा जलकल विभाग, सड़कों पर जमे पानी को हटाने के लिए कई सक्शन मशीनों को काम पर लगाया गया。 • स्थानीय निवासियों की मांग, गड्ढों में केवल गिट्टी डालने के बजाय पूरी सड़क का नए सिरे से हो निर्माण。 • जल्द राहत देने की अपील, राहगीरों और दुकानदारों ने प्रशासन से रोड की स्थायी मरम्मत कराने की उठाई मांग。 • वाराणसी का प्रमुख संपर्क मार्ग बना आफत का कारण, वाहन चालकों को संभलकर चलने की सलाह。
0
0
Report

11 समितियों के साथ श्री कुंजापुरी मेले को ऐतिहासिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा

New Tehri, Uttarakhand:Tehri Slug -श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए 11 समितियों का गठन, विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां। Anchor - टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई,11 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले मेले के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए 11 समितियों का गठन करते हुए विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं,बैठक में स्वास्थ्य शिविर, खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैनर एवं प्रचार-प्रसार, एलईडी व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं बेहतर समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए,मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस वर्ष श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का 50वां आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने मेले के प्रारंभिक स्वरूप और इसके आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन जिलाधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह पांगती के योगदान को सांझा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 50वें वर्ष के इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा,वही ये मेला नरेंद्र नगर क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाता आया है उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण एकीकरण कार्यक्रम है, जिसे सफल और आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है。 Byte - सुबोध उनियाल,कैबिनेट मंत्री
0
0
Report

कानपुर हत्याकांड: बेटे सुब्रत मिनोचा की गिरफ्तारी के पीछे पारिवारिक कलह

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने बेटे सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक पिता के दूसरी महिला पर खर्च करने और खुद को कम पैसे दिए जाने से सुब्रत नाराज था. उसने यह भी आशंका जताई कि पिता भविष्य में किसी दूसरी महिला को घर में ला सकते हैं जिससे संपत्ति में उसका हिस्सा प्रभावित हो सकता है. इन्हीं वजहों से पुलिस के अनुसार सुब्रत ने विशाल गौतम और राजकिशोर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. CCTV, CDR, डुप्लीकेट चाबी, बरामदगी और आरोपियों से पूछताछ को पुलिस ने सुब्रत की भूमिका से जोड़ने वाले अहम साक्ष्य बताया है. वहीं पुलिस के मुताबिक, शालू की हत्या में संलिप्तता की पुष्टि करने वाला साक्ष्य जांच में नहीं मिला. 5 सितम्बर की रात कानपुर के कल्याणपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या हुई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, विनीत के शरीर पर 17 चोटों के निशान मिले थे. गले और पेट पर भी चोट के निशान थे. अब इस मामले में पुलिस ने उनके बेटे सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह को लेकर पूछताछ में सामने आया कि सुब्रत अपने पिता से नाराज था.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top