जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। इसी कड़ी में सोमवार की शाम सैकड़ों की संख्या में आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नगर पंचायत कुंडा चेयरमैन शिव कुमार त्रिपाठी के साथ लोगो ने कैंडल मार्च निकाला और सरकार से पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर शिव कुमार त्रिपाठी, संदीप साहू, अभिषेक कुमार, रोहित, कमलेश, शिव प्रसाद, विवेक कुमार समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
0
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुकुल जायसवाल
स्लग - मोहनिया विधानसभा के महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च
#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां को गाली देने को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च। मोहनिया विधायक संगीता कुमारी के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च
वियो - कैमूर जिले के मोहनिया विधानसभा में मोहनिया विधायक संगीता कुमारी और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मोहनिया शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च मोहनिया शहर के चांदनी चौक से भभुआ रोड रेलवे स्टेशन तक निकाला गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां को दरभंगा के महागठबंधन के मंच से गाली देने के मामले को लेकर सभी लोगों ने मसाल जुलूस निकाला है और कल गुरुवार को बिहार बंद और दुकान बंद करने का ऐलान भी किया गया है।
मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने कहा प्रधानमंत्री जी की मां को जिस तरह से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के द्वारा गाली दिलवाया गया है इसके विरोध में विधानसभा की महिलाएं आगे आई हैं और कहा मोदी जी के मां का अपमान नहीं बल्कि भारतीय सभ्यता संस्कृति पर प्रहार है। एक मां का अपमान आपने किया है इसके विरोध में आक्रोश मार्च निकालते हुए मसाल जुलूस निकाल रहे हैं। हम कहना चाहते हैं कल बिहार बंद रहेगा और जितने भी दुकानें हैं सभी बंद रहेगी। मां के सम्मान में यह होगा। मां का जो अपमान हुआ है उनके सम्मान में सभी महिलाएं मोहनिया विधानसभा की चेतावनी देने आइ हैं । राहुल गांधी और तेजस्वी यादव होश में आईये महिलाओं का अपमान करवाना बंद करिए ।
बाइट - संगीता कुमारी - विधायक मोहनिया
আরামবাগঃ০৩ সেপ্টেম্বর
--------------------------------------------
খানাকুলে জনগর্জন পরিবর্তন সংকল্প যাত্রায় এসে মঞ্চে দাঁড়িয়ে শুভেন্দু অধিকারী বললেন,
-একটাও ভারতীয় মুসলমানের কোন চিন্তা নেই।তাতে আপনারা যে দলই করুন না কেন।আপনাদের বুথের ১০০ টা ভোটের ৯৫ টা ভোট তৃণমূলে যায়।চাচি কে দেন।ভালো বাসেন।চুরি করে ফাঁক করে দিচ্ছে।সব চেয়ে খারাপ অবস্থায় আপনারা আছেন।তাও আমরা এবার জিতব।কোন ভারতীয় মুসলমান কে টাচ করব না।পশ্চিমবঙ্গের বাসিন্দা হিসেবে, বিরোধী দল নেতা হিসেবে পশ্চিম বাংলার মুসলমান ভাইবোনেদের আশ্বস্ত করে গেলাম।এস আই আর আটকাতে পারবেন না। এস আই আর হবেই।কার কার নাম বাদ যাবে? মৃত ভোটারের নাম বাদ যাবে।রোহিঙ্গা বাংলাদেশী মুসলমান থাকবেনা।ডবল ডবল নাম থাকবেনা।তার পর চোরেরা জেলে যাবে।তার পর ভোট অন্য রকম হবে আর ভোটার লিস্ট টা বাগান।আর তৃণমূল কে বলুন চোর চোর চোর।তৃণমূল মানেই চোর চোর চোর।
প্রসঙ্গ ক্রমে তিনি বলেন, কি সাহস, আমাদের আর্মি কে দেখলে চিনের আর্মি,পাকিস্থানের আর্মি পালায়।বাংলাদেশ তো দূরের কথা। ভারতীয় সেনা বাহিনী কে অপমান করেছেন। আমরা তাদের জন্য আপনিও তাদের জন্য নিরাপদে থাকেন,আর আমি গর্বিত।আমি প্রতিবাদ করে ছিলাম। তাই আমাকে বহিষ্কৃত করেছে।আমি ভারতীয়। আমি তাই সেনা বাহিনীর অপমানে বিধানসভায় প্রতিবাদ করেছি।
মহুয়া মৈত্র কেও এক হাত নিলেন।তিনি বলেন,পাশ ওয়ার্ড বিদেশে পাচার করেছে।বলেছে,তারাপীঠের কালী কে বলেছে যে,মদ খায়।আর তুলসি কাঠি যারা পরেন তাদের বলছেন,কাঠের মালা পরে ভাতা নিতে চলে যান।আরে মহুয়া মৈত্র আপনার বাপের টাকা?
মুখ্যমন্ত্রী কি তার পৈতৃক সম্পত্তি থেকে ভাতা দেন? বাম আমলে ২ লাখ কোটি ঋণ ছিল।আর এখন মমতার আমলে সাত লাখ কোটি ঋণ হয়ে দাঁড়িয়েছে।
স্লাগ--- 0309ZG_ARM_SUVENDU_R
ছবি ও বাইট আছে 2 Cতে।
नोट-विजुअल बाइट अटैच करें
एवज पांचाल
जयपुर
ACP इंडिया का 10वां वार्षिक सम्मेलन, भविष्य की चिकित्सा पर होगा मंथन।
ACP इंडिया चैप्टर का 10वां राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन का आगाज।
5 से 7 सितम्बर तक चलेगा "द फ्यूचर ऑफ मेडिसिन" विषय पर मंथन।
भारत सहित अमेरिका, सिंगापुर, श्रीलंका 250 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ करेंगे चिकित्सा नवाचारों पर चर्चा।
1000 से अधिक डॉक्टर, शोधकर्ता और शिक्षाविद होंगे शामिल।
डॉ. स्वाति श्रीवास्तव: सम्मेलन बनेगा रोगी-केंद्रित देखभाल और नवाचारों का सेतु।
सम्मेलन में AI, ग्लूकोज मॉनिटरिंग, क्रिटिकल केयर पर होंगी हैंड्स-ऑन कार्यशालाएं।
टियर-3 और ग्रामीण चिकित्सकों पर विशेष फोकस, सिखाए जाएंगे किफायती समाधान।
SMS अस्पताल की वरिष्ठ प्रोफेसर एवं गवर्नर एवं अध्यक्ष, ACP डॉ स्वाति श्रीवास्तव,
वैज्ञानिक समिति अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता एवं एसीपी इंडिया चैप्टर कोषाध्यक्ष डॉ. जी. डी. रामचंदानी सहित आयोजन सचिव डॉ. एस. एस. दरिया रहे मौजद।
एंकर
अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स (ACP) इंडिया चैप्टर का 10वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 5 से 7 सितम्बर तक चलेगा "द फ्यूचर ऑफ मेडिसिन" विषय पर मंथन। सम्मेलन का उद्घाटन 6 सितम्बर को दोपहर 12:15 बजे होगा। मुख्य अतिथि डॉ. बी. एस. तोमर, विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधीर भंडारी और डॉ. दीपक महेश्वरी होंगे। यह पहला मौका है जब यह प्रतिष्ठित सम्मेलन राजधानी जयपुर में आयोजित हो रहा है। "द फ्यूचर ऑफ मेडिसिन: इनोवेशन मीट्स इंटीग्रेशन" थीम पर आधारित इस सम्मेलन में भारत सहित अमेरिका, सिंगापुर, श्रीलंका आदि देशों के 250 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भाग लेंगे।
एसएमएस मेडिकल कॉलेज की वरिष्ठ प्रोफेसर और आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन में 1000 से अधिक डॉक्टर, विशेषज्ञ, शिक्षाविद, रेजिडेंट डॉक्टर और शोधकर्ता भाग लेंगे। आयोजन सचिव डॉ. एस. एस. दरिया ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य नवाचारों और करुणामयी रोगी-केंद्रित चिकित्सा के बीच सेतु बनाना है।
सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वेंटिलेटर उपयोग, निरंतर ग्लूकोज मॉनिटरिंग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जीवनशैली रोगों और क्रिटिकल केयर से जुड़े प्रशिक्षण मॉड्यूल शामिल होंगे। वैज्ञानिक समिति अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ. जी. डी. रामचंदानी ने बताया कि व्याख्यानों में आंतरिक चिकित्सा, कार्डियोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, संक्रामक रोग और क्रिटिकल केयर विषयों पर गहन चर्चा होगी।
विशेष फोकस टियर-3, टियर-4 और ग्रामीण क्षेत्रों के डॉक्टरों पर रहेगा, जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सशक्त हो सकें।
बाइट- डॉ. स्वाति श्रीवास्तव, गवर्नर एवं अध्यक्ष, ACP
बाइट- डॉ. एस. एस. दरिया, आयोजन सचिव, (फिरोजी शर्ट)
बाइट- डॉ. अरविंद गुप्ता, वैज्ञानिक समिति अध्यक्ष, (ब्लू शर्ट )
KOTA
झलझूलनी एकादशी पर विमान में सवार होकर निकले प्रभु,
कोटा शहर में विभिन्न स्थानों पर निकले देवविमान,
देवविमानो का जगह जगह पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत,
भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य करते दिखे भक्त,
जुलुश के साथ अखाड़ों में करतब दिखाते हुए नजर आए युवा,
वर्षभर में झलझूलनी एकादशी का विशेष महत्व,
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में करवट लेते है,
एंकर - शहर में बुधवार शाम को जलझूलनी एकादशी के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर ठाकुरजी महाराज की शोभयात्रा निकली गयी। विमान में सवार भगवान की शोभायात्रा में लोगो ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शहर के छावनी आरकेपुरम नयापुरा रामपुरा केशवपुर DCM सहित विभिन्न स्थानों पर देव विमान निकले। झलझूलनी एकादशी जुलुश में आखाड़े में तरह तरह के करतब दिखाते लोग चल रहे थे। इस मौके पर लोगो ने शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। शोभयात्रा में भजनों की धुनों पर भाव विभोर होकर महिलाएं व पुरुष नृत्य करते हुए चल रहे थे। पुलिस प्रशासन ने शहर में निकल रही शोभयात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर रखे। खुफिया विभाग के जवानों को भी सुरक्षा का जिम्मा दिया गया।
बाइट - हमसिंह हाडा, उपाध्यक्ष केशवपुरा मंदिर समिति,
इन्फाॅर्मर-भावेश सोमानी
मो.9462021117
जिला-सलुम्बर
एक्स-@Bhaveshsomani3
जिला रिपोर्टर-अविनाश जगनावत
सलूम्बर से बड़ी खबर
जल झुलनी एकादशी शोभायात्रा में दिखी अव्यवस्था, सरोवर सफाई व बिजली व्यवस्था ध्वस्त
ठाकुरजी के शाही स्नान से पूर्व सेरिंग तालाब की सफाई करते नजर आए नगर परिषद के कर्मचारी, शोभायात्रा मार्ग पर कई जगह रॉड लाइटे बंद, अंधेरे में निकली शोभायात्रा, कुछ दिन पूर्व हुए सीएलजी बैठक के निर्णय को जिम्मेदार अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में डाला, व्यवस्था चरमराई, जनता बोली मीटिंग का क्या फायदा जब अमल ही नहीं।
@dmsalumber @cmorajasthan
खबर--TV व हाईपर
जिला--कोटपूतली-बहरोड़
लोकेशन-बहरोड़
रिपोर्टर-अमित कुमार,
टीवीट:--@amitktp,
इंट्रो:-कोटपूतली-बहरोड़ कोटपूतली बहरोड़ जिले में आज देव जलझूलनी एकादशी के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी नगर भ्रमण पर निकले। फूलों से सजे धजे डोलों में ठाकुर जी को नई पोशाक पहनाकर विराजमान किया गया। शहर के अलग-अलग चार मंदिरों से डोले निकले जो नृसिंह जी मंदिर के पास एक जगह पर एकत्रित हुए। आजाद चौक से केशव मंदिर सीताराम मंदिर कच्चेड़ी गढ़ वाले ठाकुर जी साथ ही कल्याण जी मंदिर से ठाकुर जी के झाकियों के रूप मे ठोले निकाले गये चारो भाइयों के नगर भर्मण करवा कर वापस मंदिरो मे स्थापित करवा गया इस बीच शहर वासियो ने ठाकुर जी के दर्शन कर थोक लागाई व प्रसादी पाई। वही बहरोड़ के चूड़ी मार्केट, हमीदपुर रोड होते हुए गोगा बाबा मंदिर के पास पहुंचे। जहां जल विहार व सामूहिक महाआरती हुई। जगह-जगह ठाकुर जी का स्वागत किया गया। श्रद्धालु डोलों के नीचे से निकलते रहे। मंदिरों से श्रद्धालु पालकियों को कंधों पर उठाए निकले। आगे लोग ठाकुर जी को चंवर ढुलाते व पुष्प वर्षा करते चले। पहले डोले की शुरुआत गढ़ मोहल्ला स्थित ठाकुर जी मंदिर से हुई। जो शिवाजी नगर होते हुए मुख्य बाजार पहुंचे। यहां से बलदेव महाराज को डोला आगे शुरू हुआ। जो शहर के पुराने बाजार होते हुए बिहारी जी मंदिर पहुंचे। जहां बिहारी जी का डोला आगे हो गया। कुछ दूरी पर चलने के बाद नृसिंह जी भगवान का डोला भी शामिल होकर सबसे आगे चलने लगा।
लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बाढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया को हत्या मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली, जिसके बाद वह बुधवार को बाढ़ व्यवहार न्यायालय पहुंचे, जहां प्रक्रिया पूरी कर वे गुलाबबाग अपने घर पहुंचे। उनके सैंकड़ो समर्थक सुबह से उनके घर पर इंतजार में खड़े थे।
कभी वे मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी हुआ करते थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई। लल्लू मुखिया ने कहा कि पुलिस ने उनको फंसाने की पूरी साजिश रची थी, लेकिन समाज के लोग उनके साथ एकजुट होकर खड़े रहे। लल्लू मुखिया को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगने के बाद पुलिस ने फरार घोषित कर दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट से उन्हे राहत मिली है। उनका कहना है कि बाढ़ विधानसभा में इस बार वे सिर्फ एक मुखौटा हैं, उनका चुनाव जनता लड़ रही है। जिन्होंने भी उन्हें फसाने का काम किया है, ऐसे लोगों को इस बार चुनाव में झटका लगेगा।
दरअसल फरवरी 2023 में नालंदा जिला के बिन्द थाना क्षेत्र के दुल्लापुर निवासी कमलेश प्रसाद की हत्या बाढ़ थाना क्षेत्र के कोनहर के पास एनएच-30ए पर हुई थी। जिसमें लल्लू मुखिया को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था।
बाइट लल्लू मुखिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी
त्रिपुरारी शरण
एंकर - सीतामढ़ी के सुरसंड विधानसभा में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। JDU के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा समेत मद्यनिषेध मंत्री रत्नेश सदा, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, विधायक संजीव चौरसिया, विधान परिषद सदस्य रेखा गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन समेत कई NDA नेता सम्मेलन में शामिल हुए सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया गया जगह जगह फूलों की वर्षा की गई।
जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने जन सुराज पर हमला बोलते हुए कहा, आजकल एक पीला झंडा वाले वोटकटवा नेताजी भी घूम रहे हैं। आजकल वो एक कार्ड बांट रहे हैं। इनको पता है, इनकी एक सीट नहीं आनी है तो इसलिए ये कार्ड बांट रहे हैं। ऐसे लोगों से दूर रहिए।
बाइट - मनीष वर्मा जेडीयू राष्ट्रीय महासचिव
लालसोट, दौसा
लगातार बारिश से मोरेल नदी उफान पर, समेल गांव में पहुंचा पानी
समेल एनीकेट के गेट खोले गए, कई परिवार सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट
दौसा जिले लालसोट क्षेत्र में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया । नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है मोरेल नदी उफान पर है। सिंचाई विभाग के जेईएन अंकित मीणा का कहना है मोरेल बांध पर 2.5 फीट की चादर चल रही है, जबकि मोरेल नदी का गेज 5.5 फीट पर दर्ज किया गया है।
स्थिति गंभीर होने के कारण समेल गांव के एनीकेट के गेट खोल दिए गए, ताकि समेल गांव में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात से बचा जा सके।
समेल गांव सबसे अधिक प्रभावित
लगातार बारिश से नदी में बढ़ते जलस्तर से समेल गांव में पानी पहुंच गया। कई परिवारों के मकान जलमग्न हो गए। इनमें रामेश्वर पुजारी, टुंडा पुजारी, भगवान सहाय लोहार, रामजीलाल पुजारी, कन्हैया प्रजापत और घासीलाल प्रजापत के घर विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं।
गांव के खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। ग्रामीणों के सामने अब पशुधन को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
डीएसपी दिलीप सिंह मीणा ने बताया कि इस वक्त झापदा पुलिया पर करीब 2 फीट पानी का गेज बना हुआ है। नदी का दबाव लगातार बढ़ने से समेल गांव के प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। थाना प्रभारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी पंचायत भवन एवं स्कूल भवन में शिफ्ट किया गया है।
प्रशासन सतर्क, बांधों का निरीक्षण
हालातो की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी विजेंद्र मीणा ने क्षेत्र के सभी बांधों और निचले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा नदियों व बांधों की निगरानी लगातार बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने भी एहतियातन संवेदनशील क्षेत्रों में जवानों को तैनात किया है।
बिदरखा और झापदा क्षेत्र में संकट गहराया
बिदरखा गांव में भी नदी का पानी खेतों में भर गया, जिससे फसलें पूरी तरह चौपट हो गईं। वहीं, झापदा पुलिया पर पानी की तेज आवक बनी हुई है। आवागमन बाधित होने पर पुलिस ने रास्ते को बंद कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों में इतनी बड़ी मात्रा में पानी भराव पहली बार देखने को मिल रहा है।
ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
लगातार बारिश से ग्रामीण चिंतित हैं। लोग बच्चों और पशुधन की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो जाने से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश का दौर नहीं थमा तो हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं। अब सबकी निगाहें आसमान की ओर टिकी हुई हैं।
LAXMI AVATAR SHARMA
9414821803
Desk - Bihar
Location - Muzaffarpur
Reporter - Manitosh Kumar
Slug- मुजफ्फरपुर में कबाड़ की दुकान के अंदर चल रही थी शराब बनाने की बड़ी खेल और वक्त पर पहुंच गई उत्पाद थाने की पुलिस और शराब बनाने की खेल का खुल गया पोल उत्पाद थाने की पुलिस लाखों रुपए की शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार,मुजफ्फरपुर बन गया शराब कारोबार का हॉटस्पॉट
Anchor - शराबबंदी वाले बिहार का मुजफ्फरपुर शराब के कारोबार का हॉटस्पॉट बन गया है.मुजफ्फरपुर में लगातार उत्पाद थाने की पुलिस शराब कारोबार के खेल का उद्वेदन कर रही है.इसी क्रम में उत्पाद थाने की पुलिस कबाड़ की दुकान में चल रहे नकली शराब की पैकिंग करने के करोबार का खुलसा करते हुए दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है.वहीं मौके से लाखों रुपए की शराब को बरामद किया है.
दरअसल उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह को मुखबिर ने सूचना दिया की कबाड़ की दुकान में नकली शराब बनाने का कारोबार चल रहा है.उसके बाद उत्पाद विभाग इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और फिर वह टीम रात के अंधेरे में कबाड़ की दुकान में छापेमारी किया और मौके से भारी मात्रा में खाली बोतल,रैपर के साथ ही सील पैक ब्रांडेड कंपनी के शराब को बरामद किया है. जिसकी कीमत करीब 4 लाख से ऊपर की बताई जा रही है.
पूरे मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि नकली शराब कारोबार की सूचना मिली थी जिसके बाद अहियापुर थाना क्षेत्र के सिपाहपुर के समीप कबाड़ की दुकान में शराब बनाने का खेल चल रहा है.उसके बाद टीम ने वहां छापेमारी की और भारी मात्रा में शराब बनाने वाला सामग्री को बरामद किया.मौके से दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है.
बाइट - दीपक कुमार सिंह,इंस्पेक्टर, उत्पाद विभाग
*इनपुट - मणितोष कुमार*
एंकर- आगर मालवा ज़िले के नलखेड़ा क्षेत्र में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लखुंदर नदी उफान पर है और प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर के सामने से निकलने वाला बरसाती नाला उफान पर आने से मंदिर का मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
वीओ- नलखेड़ा में पिछले करीब तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने लोगो की परेशानियां बड़ाई हैं। लखुंदर नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ साथ आसपास के नाले भी उफान पर आ गए हैं। माँ बगलामुखी मंदिर के सामने से गुजरने वाला बरसाती नाला भी आज उफान पर आ गया, जिससे मंदिर का मुख्य मार्ग बाधित हो गया। जिसके चलते श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन हालात पर नज़र बनाए हुए है।
बिग ब्रेकिंग,
हेडर-ग्वालियर की दहेज पीड़िता ने, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल के वेंटीलेटर पर ली अंतिम सांस, सोनाली शर्मा डेढ़ माह बाद हारी जिंदगी की जंग, ससुराल वालों ने कोल्ड ड्रिंक में दहेज के लिए पिलाया था जहर।
एंकर-दहेज के लिए नव विवाहिता को गर्म रॉड से जलाने और कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाने की घटना के बाद बीते डेढ़ महीने से दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही भिंड की बेटी सोनाली शर्मा ने जिंदगी की हारी जंग, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजन डेड बॉडी लेकर पहुंच रहे महाराजपुर थाना, पुलिस पर डेढ़ महीने बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप।
दरअसल ग्वालियर की बीएसएफ कॉलोनी में 24 साल की नवविवाहित सोनाली शर्मा को को ससुरालियों द्वारा जहर देकर जान से मारने का मामला सामने आया था,गंभीर हालत में महिला का दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा था।पीड़िता के पिता ने ग्वालियर के महाराजपुरा पुलिस थाने में ससुरालियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी,भिण्ड के दबोहा गांव के रहने बाले पीड़िता के पिता सतीश शर्मा ने बताया था कि सोनाली शर्मा की शादी 18 फरवरी 2024 को मेहगांव के गिंगरखी गांव के रहने बाले राजेश शर्मा के पुत्र आदित्य शर्मा से उनकी शादी हुई थी। शादी में सोनाली के पिता ने 14 लाख 50 हजार रुपए नगद दिए थे।
शादी के बाद ससुरालियों ने बुलेट की डिमांड करने लगे। सोनाली शर्मा ने इनकार किया तो उसे बुरी तरह पीटा। पीड़िता के पिता ने बताया कि ससुराल वालों ने गरम लोहे की रॉड से सोनाली के हाथ जला दिए। 19 जुलाई 2025 को पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाया, तभी से उसकी तबियत बिगड़ गई एक महीने से वेंटिलेटर पर रहने के बाद भी हालत में कोई सुधार नही हुआ।और कल देर शाम पीड़िता ने दिल्ली के गंगा राम अस्पताल के वेंटिलेटर पर अंतिम सांस ली, आज पोस्टमार्टम के बाद परिजन डेड बॉडी लेकर ग्वालियर के महाराज पूरा थाना पहुंच रहे है। प्रीत परिजनों का आरोप है की पुलिस ने मामला दरजी करने के बाद भी आरोपियों को घटना के डेढ़ माह बाद भी गिरफ्तार नहीं किया है।
प्रदीप शर्मा जी मीडिया भिंड
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जल भराव में फंसे लोगों को SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू,पहुंचा सुरक्षित स्थान पर,कुरुक्षेत्र डीसी और एसपी ने जलभराव इलाको का किया निरीक्षण, जलभराव स्थानो पर प्रशासन व पुलिस की निगरानी
कुरुक्षेत्र: जिला कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में कई स्थानों पर मारकंडा नदी के समीप लगते इलाको में जलभराव हो चुका है।जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वही आज जल भराव स्थानों से सैकड़ो लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा है। वहीं कुरुक्षेत्र डीसी विश्राम कुमार मीणा और कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल ने जल भराव इलाकों का निरीक्षण किया है।और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। जिला प्रसाशन व पुलिस द्बारा लागातार जल भराव क्षेत्रों में पहुंचकर निगरानी की जा रही है। जिन जगहों पर पानी ज्यादा आया है वहां से पानी को निकालने के लिये प्रशासन व ग्रामीणों के साथ मिलकर हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है। इसके साथ-साथ पुलिस की विभिन्न टीमें जल भराव इलाकों में एचडीआरएफ की टीमों के साथ मिलकर राहत कार्यों में लगी हुई हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों को भी आदेश दिए हैं कि प्रभावी एरिया में कड़ी निगरानी जारी रखें तथा ग्रामीणों से लगातार सम्पर्क बनाकर रखें। कुरुक्षेत्र डीसी और पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि प्राकृतिक आपदा के समय में अपना धैर्य बनाये रखें। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारा बनाकर रखें। पुलिस व प्रशासन द्वारा हर सम्भव सहायता की जा रही है। पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।
बाईट:- कुरुक्षेत्र डीसी विश्राम कुमार मीणा
बाईट:- कुरुक्षेत्र एसपी नीतीश अग्रवाल
- Feed IDदिल्ली में एक तरफ यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है दूसरी तरफ दिल्ली में हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन रही है दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जल भराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, दिल्ली का यमुना बाजार में जहां यमुना का पानी आने से घर डूब गए हैं करीब 15 फीट पानी यमुना बाजार के अंदर आ गया तो वहीं बारिश के चलते सड़क पर जल भराव देखने को मिल रहा है।
जबलपुर ब्रेकिंगन्यूज़
आयुध निर्माणी जबलपुर के डी जी एम दीपक लांबा पर भ्रष्टाचार का आरोप
सीबीआई ने की पूछताछ
हाल ही में हुआ है ट्रांसफर
नागपुर में पदस्थ थे डीजीएम दीपक लांबा
लांबा के खिलाफ दर्ज की थी एफ आई आर
अंबाझरी नागपुर के पूर्व उपमहा प्रबंधक दीपक लांबा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला था दर्ज
सतर्कता अधिकारी की शिकायत पर हुआ था मामला दर्ज
जबलपुर स्थित निवास पर की गई पूछताछ