230001
मीरा भवन स्थित सपा कार्यालय में मनाया गया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:मीरा भवन स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार दोपहर 2 बजे मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस मनाया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। इसके उपरांत जिला अस्पताल में महिलाओं और मरीजों को फल वितरण किया गया, जिसमें सांसद डॉक्टर शिवपाल सिंह पटेल और पट्टी विधायक राम सिंह पटेल मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
पटेल नगर सेकेंड के गोदाम में आग, शॉर्ट सर्किट से प्लाईवुड गद्दे जलें
Ghaziabad, Uttar Pradesh:पटेल नगर सेकेंड में प्लाईवुड और गद्दों के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सुशीला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पीछे स्थित वुडेन क्राफ्ट के ए-41, ब्लॉक स्थित गोदाम में लगी। सोमवार शाम 6:53 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एफएसओ के नेतृत्व में तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने होज पाइप की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। गोदाम टीन शेड में बना हुआ था। आग प्लाईवुड और गद्दों में तेजी से फैल रही थी। दमकलकर्मियों ने गोदाम के अंदर प्रवेश कर काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गोदाम मालिक अरविंद बंसल पुत्र राजकुमार बंसल मौके पर मौजूद नहीं थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया गया है। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग ने आसपास के मकानों को भी आग की चपेट में आने से सुरक्षित बचा लिया.0
0
Report
पटाखे के धमाके से बर्तन का टुकड़ा गले में घुसा, सम्राट की मौत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पटाखा चलाने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय मासूम बालक सम्राट की मौत हो गई। स्टील के बर्तन में रखकर पटाखा जलाने के चलते तेज धमाके से बर्तन फट गया और बर्तन का एक टुकड़ा सीधे सम्राट की गर्दन में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मौत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। माँ काजल का रो-रोकर बुरा हाल है। सम्राट तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे और वह कक्षा चार का छात्र था। उसके पिता मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के समय बालक की दूरी पटाखा जलाने की जगह से करीब 20 मीटर से अधिक बताई जा रही है। थाना पुलिस ने मौखिक सूचना दी है, लिखित सूचना अभी नहीं मिली है।0
0
Report
Advertisement
बगहा में ट्रैक्टर की टक्कर, तीन युवकों में एक की मौत
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहाँ तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया जबकि ग्रामीणों ने भाग रहे एक पियक्कड़ को पकड़ लिया और दूसरा गन्ना के खेत में जाकर छिप गया। घटना पटखौली थाना क्षेत्र के नरवल-हिरौती रोड की है। मृतक की पहचान गोड़ियापट्टी वार्ड नंबर 25 निवासी राजन राम, पिता अर्जुन राम के रूप में हुई है, जबकि घायल राजकुमार राम के मुताबिक तीनों युवक सेमरा के जीतपुर से देसी चुलाई शराब पीकर बाइक से लौट रहे थे; इसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजन राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, फिर भी सेमरा थाना क्षेत्र के जीतपुर गाँव में घर-घर शराब बनाकर बेची जा रही है, जिससे युवा पीढ़ी भी नशे की लत में आ रही है; इस दुर्घटना में घायल राजकुमार राम ने यह भी कहा कि तीनों युवक एक ही बाइक पर शराब पीकर बगहा लौट रहे थे।0
0
Report
मुख्यमंत्री की पत्नी ममता चौधरी काली पूजा के अवसर पर हवेली खड़गपुर पहुंचीं
Munger, Bihar:मां काली के दरबार में पहुंचीं मुख्यमंत्री की पत्नी ममता चौधरी, हवेली खड़गपुर में पूजा-अर्चना कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद。 मुंगेर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी ममता चौधरी सोमवार की शाम काली पूजा के अवसर पर हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न काली मंदिरों में स्थापित मां काली की प्रतिमाओं के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य सहित देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की。 दौरे की शुरुआत उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के गंगटा स्थित मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। यहां आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि नवल किशोर सिंह ने की। मंदिर में पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद ममता चौधरी तेघड़ा, शिमपुर, कंटिया बाजार, कुलकुला स्थान, खड़गपुर हाट, शिवपुर और लौंगाय पहुंचीं। इन सभी स्थानों पर स्थापित मां काली की प्रतिमाओं के दर्शन कर उन्होंने पूजा-अर्चना की और मां से राज्य एवं देश की खुशहाली की प्रार्थना की。 इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।0
0
Report
पाकड़ के काली प्रतिमाओं का विसर्जन: हजारों श्रद्धालुओं ने दिया विदाई
Pakur, Jharkhand:पाकड़ जिला मुख्यालय के कालीतल्ला में स्थापित माँ श्मशान काली एवं राजापाड़ा में स्थापित माँ काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया... जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे... माँ श्मशान काली की प्रतिमा विसर्जन में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया... जिस रास्ते से माँ श्मशान काली की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस गुजरा लोग अपने घरों से निकलकर नम आंखों से माँ को विदाई दी... विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालु माँ काली का जयघोष कर रहे थे... प्रतिमा विसर्जन को लेकर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात दिखे... कालीभसान पोखर में माँ काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया... साथ ही ताती पाड़ा में स्थापित काली माँ का विसर्जन किया गया... यहाँ तांत्रिक विधि से पूजा अर्चना किया गया... लगभग 300 वर्षो से यहाँ पूजा होती है...0
0
Report
Advertisement
दूदू के गागरडू गांव में चारे की भीषण आग, दमकल मौके पर
Dudu, Rajasthan:दूदू के गागरडू गांव में लगी भीषण आग से गांव में अफरा-तफरी मची। अज्ञात कारणों से बाड़े में रखे चारे में आग लग गई। लगभग 20-25 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर दूदू पुलिस व दो दमकल मौके पर पहुँचे, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी बढ़ गई और देखते ही देखते चारे चपेट में आ गया।0
0
Report
पंचायत चुनाव की हार-जीत पर पत्थरबाजी, बहरावंडा कलां में 40 गिरफ्तार
पंचायत चुनाव की हार-जीत को लेकर दो पक्षों में पत्थरबाजी, बहरावंडा कलां पुलिस ने 40 लोगों को किया गिरफ्तार। सवाई माधोपुर जिले के खंडार क्षेत्र में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर हुए विवाद के बाद बहरावंडा कलां थाना पुलिस ने थानाधिकारी बनी सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बाजोली में पंचायत चुनाव में हार-जीत की बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और दोनों के बीच पत्थरबाजी की घटना सामने आई। गांव में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया है。 बहरावंडा कलां थाना पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/170 के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार पंचायत चुनाव के बाद दोनों पक्षों में आपसी रंजिश और विवाद की स्थिति बनी हुई थी। संभावित झगड़े और अपराध की रोकथाम के साथ मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गिरफ्तारी की गई। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा शर्मा सवाई माधोपुर एवं डीएसपी ग्रामीण रामधन जाट के सुपरविजन में थानाधिकारी बनी सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में थाना स्टाफ के जवान शामिल रहे। गिरफ्तार सभी 40 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस कार्रवाई के बाद गांव में शांति व्यवस्था कायम है。0
0
Report
सरमथुरा के आदर्श विद्या मंदिर में सखा संगम: पूर्व छात्रों का सम्मान
Dholpur, Rajasthan:0911ZRJ_DHOL_PROGRAM_R सरमथुरा के आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुआ सखा संगम कार्यक्रम ,पूर्व छात्रों का हुआ सम्मान सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे के किला स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में आज सखा संगम (पूर्व छात्र सम्मेलन) कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पहुंचे और अपने पुराने विद्यालय के दिनों को याद कर भावुक हो गए।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों में सेवा, सुरक्षा और संस्कारों के साथ दी गई शिक्षा के कारण ही आज यहां के पूर्व छात्र-छात्राएं देश के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर पहुंचकर अपने परिवार सहित पूरे समाज और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिसमें नगर पालिका चेयरमैन रामकला गुर्जर, उप चेयरमैन अनुराधा शर्मा सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और शिक्षकगण मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे विद्या मंदिर में मिले संस्कार आज भी उनके जीवन में काम आ रहे हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी पूर्व छात्रों का माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया और विद्यालय के विकास में सहयोग की अपील की गई।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में मीट भाव विवाद: पत्थरबाजी, घायलों के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में मीट के भाव को लेकर दो पक्षों में विवाद में हुई पत्थरबाजी मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर रोड से पहले एक कॉलोनी में हुआ दो पक्षों में विवाद मीट के भाव कम नहीं करने की बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने हुए। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। देव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लिया custody।0
0
Report
दूदू के गागरडू गांव के चारे के बाड़े में लगी आग, 20-25 ट्रॉली चारा जलकर राख
Dudu, Rajasthan:दूदू के गागरडू गांव में लगी भीषण, गांव में मची अफरातफरी तफरी। अज्ञात कारणों से बाड़े में रखे चारे में लगी भीषण आग लगभग 20-25 ट्रॉली चारा आग से जलकर राख। ग्रामीणों की सूचना पर दूदू पुलिस व दो दमकल पहुंची मौके पर, दमकलकर्मी जुटे हुए आग बुझाने के लिए। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बाड़े में रखा चारा आग की चपेट में आ गया।0
0
Report
जालौन में भीषण सड़क हादसा: पिता व दो बच्चों की मौत, मां घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, हादसे में मां गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल उरई रेफर, एक ही बाइक पर सवार होकर उरई से अपने घर जा रहा था परिवार, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत से पूरे परिवार में पसरा मातम, त्यौहार की खुशियां मातम में हुई तब्दील, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के पास का हादसा。0
0
Report
Advertisement
DAV कॉलेज परिसर में पटाखा बिक्री के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल; 5 हिरासत में
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh में DAV कॉलेज परिसर में प्रशासन की अनुमति के बाद दो दिवसीय पटाखा बिक्री लगाई गई थी. कल देर रात पटाखा बिक्री के दौरान दो पक्षों के बीच कुर्सियां, स्टूल और बेल्ट से मारपीट हुई; इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा इंतजाम के दावे के बीच घटनाक्रम कुछ लोगों के बीच टकराव के रूप में सामने आया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करके पांच लोगों को हिरासत में लिया है. अग्रिम विधि कार्रवाई जारी है.0
0
Report
बाराबंकी: 11 साल की बालिका के दुष्क्रम-हत्या के आरोपी मकान ध्वस्त, पुलिस ने दबोचा
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- 11 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर, पुलिस मुठभेड़ में भी लगी थी गोली बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासन ने आरोपी उत्तम सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद सोमवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। बता दें कि पांच नवंबर की रात गांव से 11 वर्षीय बालिका के लापता होने की सूचना मिली थी। बालिका के पिता ने गांव के ही उत्तम सिंह पर आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर डॉग स्क्वॉड, फील्ड यूनिट और पांच टीमों को तलाश में लगाया था। इस दौरान बालिका का शव गांव के पास स्थित एक कुएं से बरामद हुआ था। घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई थीं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश के दौरान ग्राम पोखरा के पास उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तम सिंह के खिलाफ रायबरेली के शिवगढ़ थाने में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे भी दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी अनिल पाण्डेय ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की पुष्टि की。0
0
Report
गोपालगंज के अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला मौत, परिजनों ने लापरवाही के आरोप
Gopalganj, Bihar:GOA[REDACTED] The content has been cleaned for clarity.0
0
Report
Advertisement
