230001
सीबीएसई 12वीं परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच फिजिक्स का पेपर शुरू, फुलवारी सेंटर पहुंचे VS मेमोरियल के
Bela Pratapgarh, Pure Ishwarnath, Uttar Pradesh:सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का फिजिक्स पेपर शुक्रवार सुबह 10:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। फुलवारी स्थित आत्रेय एकेडमी सेंटर पर VS मेमोरियल स्कूल के छात्र परीक्षा देने पहुँचे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक धीरेंद्र सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दीं। अभिभावकों और शिक्षकों की मौजूदगी से परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ा रहा।0
0
Report
230001
जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन चुनाव का शोर, प्रचार के अंतिम दिन कचहरी में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
Bela Pratapgarh, Pure Ishwarnath, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार शाम 5:00 बजे तक सभी प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर में पूरी ताकत झोंक दी। अधिवक्ता मतदाताओं को लुभाने के लिए ढोल-नगाड़ों और जनसंपर्क का सहारा लिया गया। बुधवार को होने वाले मतदान को लेकर कचहरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां भविष्य के नेतृत्व का फैसला होगा।0
0
Report
230001
शादी के दो माह बाद मुबारकपुर गांव से गहने व नकदी लेकर बेटी लापता, माँ ने लगाई एसपी से गुहार
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:कुण्डा में विवाहित प्रयागराज के मुबारकपूर की फातिमा बानो उर्फ मुस्कान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़िता की माँ शाहीना बानो ने बुधवार दोपहर 2 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है।आरोप है कि 17 जनवरी को असरफ खान नामक युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। साथ ही वह गहने और 50 हजार नकदी भी ले गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर परेशान माँ ने अब पुलिस अधीक्षक से बरामदगी की गुहार लगाई है।0
0
Report
Advertisement
230001
रोडवेज की टक्कर से मीनू खंडेलवाल का कटा पैर, आक्रोशित व्यापारियों ने एसपी से की ड्राइवर पर सख्त कार्
Bela Pratapgarh, Pure Ishwarnath, Uttar Pradesh:चौक घंटाघर पर रोडवेज बस द्वारा 2 फरवरी को मीनू खंडेलवाल को कुचले जाने की घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। पीड़ित के बेटे और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे एसपी से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। व्यापारियों ने मांग की है कि लापरवाह ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिसकी वजह से महिला को अपना पैर गंवाना पड़ा।0
0
Report
230001
भू-माफिया और राजस्व कर्मियों के सिंडिकेट पर गंभीर आरोप,सपा नेता ने किया जोगापुर में प्रेस वार्ता
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:सपा नेता इंद्रदेव तिवारी ने सोमवार दोपहर 2 बजे जोगापुर में प्रेस वार्ता किया। उन्होंने बताया की सदर तहसील के ग्राम सगरा की गाटा संख्या- 456 जिसका बैनामा उनकी माता जी के नाम है। उस जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कूटरचित दस्तावेज़ के जरिये कब्जा किया जा रहा है।इस बाबत मुख्यमंत्री को भी उन्होंने पत्र लिखा है।जिसमे आरोप है कि राजस्व अधिकारियों ने मृतका के नाम समन भेजकर और फर्जी रिपोर्ट तैयार कर कूटरचित आदेश जारी कराए। प्रार्थी ने अपनी जान-माल की सुरक्षा और इस बड़े सिंडिकेट पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
