Back
बाघराय- थाना क्षेत्र में अवैध गांजा बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
Kunda, Uttar Pradesh
अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल,विगत कुछ दिन से वायरल वीडियो के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुयी है।बाबत उच्चाधिकारी भी बने अंजान, इसी तरह से संचालित हो रहा है ऑपरेशन नशा मुक्ति ''सड़क पर चढ़ेगा शुरूर तो जेल जाओगे जरूर'' लेकिन अवैध गांजा विक्रेताओं का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होगा,लेकिन कोइ कार्रवाई नहीं होगी। एसपी के नशा मुक्ति अभियान का कोई असर नहीं दिख रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowSept 03, 2025 15:17:23Gorakhpur, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी।
Date: 3-09-2025
लोकेशन: गोरखपुर
Slug : गोरखनाथ मंदिर में पुण्यतिथि समारोह.
Anchor:गोरखपुर के
गोरखनाथ मंदिर में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 56वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पुण्यतिथि सप्ताह के उद्घाटन और समापन समारोह में शामिल होंगे।
गोरखनाथ मंदिर परिसर में 4 सितम्बर से 10 सितम्बर तक होगा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ।
5 सितम्बर से शुरू होगा सम्मेलन, जिसमें समाज और राष्ट्र को प्रभावित करने वाले कई मुद्दों पर होगा चिंतन-मनन।
उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान।
6 सितम्बर को भारत की ज्ञान परम्परा,
7 सितम्बर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : विकसित भारत की आधारशिला,
8 सितम्बर को संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति,
और 9 सितम्बर को भारतीय संस्कृति एवं गोसेवा विषय पर होंगे सम्मेलन।
10 सितम्बर को महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि और 11 सितम्बर को महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन अवसरों पर रहेंगे मौजूद।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 4 से 10 सितम्बर तक गोरखनाथ मंदिर की ओर से चार मार्गों पर निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
साथ ही कथा और सम्मेलन का फेसबुक व यूट्यूब पर सीधा प्रसारण होगा।
यानी आने वाले सात दिन गोरखपुर में भक्ति, अध्यात्म और राष्ट्र चिंतन की अनूठी झलक देखने को मिलेगी।
0
Report
AKAnkit Kunwar
FollowSept 03, 2025 15:17:13Noida, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
सीएम योगी आदित्यनाथ का आज गोरखपुर आगमन
तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम।
गोरखनाथ मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम।
कल सुबह जनता दर्शन में फरियादियों की सुन सकते हैं समस्याएं।
कल के कार्यक्रम की मुख्य झलकियां।
सुबह 10:30 बजे गीडा जाएंगे मुख्यमंत्री।
1551 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
गीडा कार्यक्रम समय-सारणी
10:30–10:32 मुख्यमंत्री का आगमन।
10:32–10:34 टेक्नोप्लास्ट पैकेजिंग प्रा. लि. संयंत्र का लोकार्पण व अवलोकन।
10:34–10:48 मंच पर आगमन, स्वागत एवं सहजनवा विधायक का संबोधन।
10:48–10:50 सांसद गोरखपुर सदर का उद्बोधन।
10:50–10:53 गीडा की लघु फिल्म का प्रदर्शन।
10:53–10:58 सीएम द्वारा बटन दबाकर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।
11:02–11:05 नए भूखण्डों का आवंटन पत्र वितरण।
11:05–11:08 मुख्यमंत्री का आशीर्वचन।
शाम 4 बजे मुख्यमंत्री गोरखा रेजीमेंट के म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे।
0
Report
JSJitendra Soni
FollowSept 03, 2025 15:17:07Jalaun, Uttar Pradesh:
नोट:- R2 में पुलिस बाइट लगाई है।
ब्रेकिंग जालौन
जालौन पुलिस ने खेत में बनी झोपड़ी के पीछे संचालित अवैध शराब के अड्डे पर की छापेमारी,
पुलिस छापेमारी कर 1 लाख से अधिक कीमत की अलग-अलग ब्रांड की शराब की बरामद,
पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड की 180 शराब की बोतलों के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार,
पकड़ी गई शराब की कीमत 1 लाख 5 हजार रुपए बताई गई,
पकड़ा गया अभियुक्त अपने भाई के खेत में बनी झोपड़ी के पीछे बनाए था शराब का अड्डा,
पुलिस ने शराब तस्कर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर भेजा जेल,
जालौन कोतवाली पुलिस ने ग्राम कुंठौंदा बुजुर्ग में नहर पुलिया के पास से की गिरफ्तारी।
बाइट:- शैलेन्द्र वाजपेयी--सीओ जालौन
0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowSept 03, 2025 15:16:37Raj Nandgaon, Chhattisgarh:
0309ZMP _RJN _TSSINHDEV _R
एंकर। प्रदेश की राजनीति में हमेशा सक्रिय रहने वाले पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का आज राजनांदगांव प्रवास खासा चर्चित रहा। सिंहदेव जहां एक ओर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए, वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और सौजन्य भेंट दी।
इस दौरान उन्होंने जिला कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे एन एच एम कर्मचारियों से मुलाकात की और उनका समर्थन जताया। सिंहदेव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को उनकी जायज मांगों पर गुमराह कर रही है, जबकि इनकी मांगों को तुरंत पूरा किया जाना चाहिए।
सिंहदेव इसके बाद खैरागढ़ मार्ग पर स्थित ओवर ब्रिज के नव निर्माण की मांग को लेकर चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जर्जर हो चुके इस पुराने ब्रिज और बंद पड़े रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ब्रिज पर बढ़ते यातायात और ट्रैफिक दबाव के कारण हादसों की संख्या भी बढ़ रही है। यह जनता की जान से जुड़ा मसला है, जिस पर सरकार को जल्द निर्णय लेना बेहद जरूरी है।
मीडिया से बातचीत में सिंहदेव ने बिहार की राजनीति पर भी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री को गाली देने पर उठे विवाद में उन्होंने कहा, गाली कोई और दे और माफी राहुल गांधी मांगे, ये कैसे हो सकता है।
टी.एस. सिंहदेव का यह प्रवास न केवल संगठन के कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने वाला रहा, बल्कि उन्होंने धरना स्थलों पर पहुंचकर जनता और कर्मचारियों के मुद्दों को मजबूती से उठाया।
बाइट। 01,02 टी एस सिंहदेव
किशोर शिल्लेदार
ZEE मीडिया राजनादगांव
0
Report
PSPritesh Sharda
FollowSept 03, 2025 15:16:28Neemuch, Madhya Pradesh:
नीमच। जलझूलनी एकादशी डोल ग्यारस का पर्व बुधवार को नीमच जिले के जावद नगर में अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों से भगवान के मनमोहक बेवाण निकाले गए, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। ढोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण नगर के पारंपरिक अखाड़ों का प्रदर्शन रहा, जिसमें युवा पहलवानों के साथ-साथ छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा दिखाए गए साहसिक करतबों ने सभी को चकित कर दिया।
बुधवार को नगर के विभिन्न मंदिरों से सुसज्जित बेवाणों में भगवान को विराजित कर शोभायात्रा निकाली गई। भक्तजन भगवान के बेवाणों के दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
बालिकाओं के शौर्य ने जीता दिल
इस वर्ष के आयोजन में सबसे खास बात नगर की छोटी-छोटी बालिकाओं की अखाड़ों में भागीदारी रही। इन बालिकाओं ने जिस आत्मविश्वास और निडरता के साथ पारंपरिक शस्त्रों का संचालन किया और साहसिक करतब दिखाए, उसने सभी का दिल जीत लिया।
0
Report
KYKaniram yadav
FollowSept 03, 2025 15:16:13Agar, Madhya Pradesh:
एंकर- ढोल ग्यारस के पावन अवसर पर आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी मंदिर परिसर में परंपरागत रूप से लखुंदर नदी की महाआरती संपन्न हुई। माँ बगलामुखी मंदिर के मुख्य पुजारी सहित अन्य पंडितों ने विधि-विधान से आरती की। मंदिर के पीछे स्थित नदी के घाट पर आयोजित इस महाआरती में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर आरती में सहभागिता की।
0
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowSept 03, 2025 15:16:02Sukma, Chhattisgarh:
थाना चिंतलनार क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तार नक्सलियों में एक पर सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। ये सभी नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के लिए आईईडी प्लांट करने की तैयारी में जुटे थे।
कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इसमें फटाका, जिलेटिन रॉड, डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, बैटरियां और रेडियो सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि इस सामग्री का इस्तेमाल सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए किया जाना था।
गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस और सीआरपीएफ की कई टुकड़ियों ने भाग लिया। अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी सफलता साबित हुआ है।
0
Report
MKMukesh Kumar
FollowSept 03, 2025 15:15:36Jehanabad, Bihar:
MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 03-09-2025
SLUG - RJD_ABHIYAN
A.INTRO - बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख भले ही अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को रिझाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जहानाबाद जिला मुख्यालय के देवरिया मोहल्ले में राजद की प्रदेश नेत्री एवं जिला परिषद सदस्य आभा रानी ने माई बहन मान योजना के प्रचार-प्रसार के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया। इतना ही नहीं वह एक फॉर्म भी मतदाताओं से आधार कार्ड के आधार पर निबंधन करा रही है। जिला परिषद सदस्य आभा रानी के द्वारा चलाए गए इस अभियान को देखकर भारी संख्या में महिलाएं उनके पास पहुंचना शुरू कर दिया है। इस संबंध में राजद नेत्री आभा रानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर माई बहन मान योजना का फॉर्म भरवाकर निबंधन कर रहे हैं। अब तक लगभग 10 हजार से अधिक माता बहन के निबंधन माई बहन मान योजना के तहत कर चुकी हैं। यह अभियान लगातार जारी है। इस दौरान आभा रानी के नेतृत्व में बाइक यात्रा भी विभिन्न जगहों पर निकाली जा रही है। उनका कहना है कि वर्तमान का जो नीतीश कुमार का सरकार है वह हर मोर्चे पर विफल है। इधर चुनावी साल मे कुछ महीने चुनाव में बच गए हैं। ऐसी स्थिति में सरकार के द्वारा लगातार घोषणाएं की जा रही है। यह घोषणा पूरी होगी कि नहीं इसे कहा नही जा सकता है। लेकिन हमारे नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा जो माई बहन मान योजना के तहत 2500 रुपये प्रति माह देने की बात कही गई है। उस पर भी सरकार नकल करने की तैयारी कर रही है। हाल के दिनों में महिलाओं के लिए यह सरकार घोषणा किया है अब फिर उस पर विचार करने की बात कर रही है। इतना ही नहीं हमारे नेता ने 200 यूनिट बिजली फ्री देने की बात कही तो उसकी नकल कर नीतीश सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दिया। हमारी सरकार रोजगार की बात करती है कुछ दिन के लिए सरकार में आई तो कई लाख लोगों को नौकरी भी दी गई। अब सरकार लगातार नौकरी देने का वादा कर रही है। राजद के प्रदेश नेत्री ने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश की नीतीश सरकार नकलची की सरकार है। दूसरे का नकल कर यह सरकार चल रही है। आने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव में बिहार के माता बहन इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित है। क्योंकि यह सरकार न रोजगार दे सकी न किए गए वादे पूरे किए।
Byte- आभा रानी,राजद नेत्री सह जिला पार्षद सदस्य
0
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowSept 03, 2025 15:04:08Kaimur, Bihar:
मुकुल जायसवाल
स्लग - मोहनिया विधानसभा के महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च
#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां को गाली देने को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च। मोहनिया विधायक संगीता कुमारी के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च
वियो - कैमूर जिले के मोहनिया विधानसभा में मोहनिया विधायक संगीता कुमारी और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मोहनिया शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च मोहनिया शहर के चांदनी चौक से भभुआ रोड रेलवे स्टेशन तक निकाला गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां को दरभंगा के महागठबंधन के मंच से गाली देने के मामले को लेकर सभी लोगों ने मसाल जुलूस निकाला है और कल गुरुवार को बिहार बंद और दुकान बंद करने का ऐलान भी किया गया है।
मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने कहा प्रधानमंत्री जी की मां को जिस तरह से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के द्वारा गाली दिलवाया गया है इसके विरोध में विधानसभा की महिलाएं आगे आई हैं और कहा मोदी जी के मां का अपमान नहीं बल्कि भारतीय सभ्यता संस्कृति पर प्रहार है। एक मां का अपमान आपने किया है इसके विरोध में आक्रोश मार्च निकालते हुए मसाल जुलूस निकाल रहे हैं। हम कहना चाहते हैं कल बिहार बंद रहेगा और जितने भी दुकानें हैं सभी बंद रहेगी। मां के सम्मान में यह होगा। मां का जो अपमान हुआ है उनके सम्मान में सभी महिलाएं मोहनिया विधानसभा की चेतावनी देने आइ हैं । राहुल गांधी और तेजस्वी यादव होश में आईये महिलाओं का अपमान करवाना बंद करिए ।
बाइट - संगीता कुमारी - विधायक मोहनिया
0
Report
DSDIBYENDU SARKAR
FollowSept 03, 2025 15:03:55Arambag, West Bengal:
আরামবাগঃ০৩ সেপ্টেম্বর
--------------------------------------------
খানাকুলে জনগর্জন পরিবর্তন সংকল্প যাত্রায় এসে মঞ্চে দাঁড়িয়ে শুভেন্দু অধিকারী বললেন,
-একটাও ভারতীয় মুসলমানের কোন চিন্তা নেই।তাতে আপনারা যে দলই করুন না কেন।আপনাদের বুথের ১০০ টা ভোটের ৯৫ টা ভোট তৃণমূলে যায়।চাচি কে দেন।ভালো বাসেন।চুরি করে ফাঁক করে দিচ্ছে।সব চেয়ে খারাপ অবস্থায় আপনারা আছেন।তাও আমরা এবার জিতব।কোন ভারতীয় মুসলমান কে টাচ করব না।পশ্চিমবঙ্গের বাসিন্দা হিসেবে, বিরোধী দল নেতা হিসেবে পশ্চিম বাংলার মুসলমান ভাইবোনেদের আশ্বস্ত করে গেলাম।এস আই আর আটকাতে পারবেন না। এস আই আর হবেই।কার কার নাম বাদ যাবে? মৃত ভোটারের নাম বাদ যাবে।রোহিঙ্গা বাংলাদেশী মুসলমান থাকবেনা।ডবল ডবল নাম থাকবেনা।তার পর চোরেরা জেলে যাবে।তার পর ভোট অন্য রকম হবে আর ভোটার লিস্ট টা বাগান।আর তৃণমূল কে বলুন চোর চোর চোর।তৃণমূল মানেই চোর চোর চোর।
প্রসঙ্গ ক্রমে তিনি বলেন, কি সাহস, আমাদের আর্মি কে দেখলে চিনের আর্মি,পাকিস্থানের আর্মি পালায়।বাংলাদেশ তো দূরের কথা। ভারতীয় সেনা বাহিনী কে অপমান করেছেন। আমরা তাদের জন্য আপনিও তাদের জন্য নিরাপদে থাকেন,আর আমি গর্বিত।আমি প্রতিবাদ করে ছিলাম। তাই আমাকে বহিষ্কৃত করেছে।আমি ভারতীয়। আমি তাই সেনা বাহিনীর অপমানে বিধানসভায় প্রতিবাদ করেছি।
মহুয়া মৈত্র কেও এক হাত নিলেন।তিনি বলেন,পাশ ওয়ার্ড বিদেশে পাচার করেছে।বলেছে,তারাপীঠের কালী কে বলেছে যে,মদ খায়।আর তুলসি কাঠি যারা পরেন তাদের বলছেন,কাঠের মালা পরে ভাতা নিতে চলে যান।আরে মহুয়া মৈত্র আপনার বাপের টাকা?
মুখ্যমন্ত্রী কি তার পৈতৃক সম্পত্তি থেকে ভাতা দেন? বাম আমলে ২ লাখ কোটি ঋণ ছিল।আর এখন মমতার আমলে সাত লাখ কোটি ঋণ হয়ে দাঁড়িয়েছে।
স্লাগ--- 0309ZG_ARM_SUVENDU_R
ছবি ও বাইট আছে 2 Cতে।
0
Report
APAvaj PANCHAL
FollowSept 03, 2025 15:03:20Jaipur, Rajasthan:
नोट-विजुअल बाइट अटैच करें
एवज पांचाल
जयपुर
ACP इंडिया का 10वां वार्षिक सम्मेलन, भविष्य की चिकित्सा पर होगा मंथन।
ACP इंडिया चैप्टर का 10वां राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन का आगाज।
5 से 7 सितम्बर तक चलेगा "द फ्यूचर ऑफ मेडिसिन" विषय पर मंथन।
भारत सहित अमेरिका, सिंगापुर, श्रीलंका 250 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ करेंगे चिकित्सा नवाचारों पर चर्चा।
1000 से अधिक डॉक्टर, शोधकर्ता और शिक्षाविद होंगे शामिल।
डॉ. स्वाति श्रीवास्तव: सम्मेलन बनेगा रोगी-केंद्रित देखभाल और नवाचारों का सेतु।
सम्मेलन में AI, ग्लूकोज मॉनिटरिंग, क्रिटिकल केयर पर होंगी हैंड्स-ऑन कार्यशालाएं।
टियर-3 और ग्रामीण चिकित्सकों पर विशेष फोकस, सिखाए जाएंगे किफायती समाधान।
SMS अस्पताल की वरिष्ठ प्रोफेसर एवं गवर्नर एवं अध्यक्ष, ACP डॉ स्वाति श्रीवास्तव,
वैज्ञानिक समिति अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता एवं एसीपी इंडिया चैप्टर कोषाध्यक्ष डॉ. जी. डी. रामचंदानी सहित आयोजन सचिव डॉ. एस. एस. दरिया रहे मौजद।
एंकर
अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स (ACP) इंडिया चैप्टर का 10वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 5 से 7 सितम्बर तक चलेगा "द फ्यूचर ऑफ मेडिसिन" विषय पर मंथन। सम्मेलन का उद्घाटन 6 सितम्बर को दोपहर 12:15 बजे होगा। मुख्य अतिथि डॉ. बी. एस. तोमर, विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधीर भंडारी और डॉ. दीपक महेश्वरी होंगे। यह पहला मौका है जब यह प्रतिष्ठित सम्मेलन राजधानी जयपुर में आयोजित हो रहा है। "द फ्यूचर ऑफ मेडिसिन: इनोवेशन मीट्स इंटीग्रेशन" थीम पर आधारित इस सम्मेलन में भारत सहित अमेरिका, सिंगापुर, श्रीलंका आदि देशों के 250 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भाग लेंगे।
एसएमएस मेडिकल कॉलेज की वरिष्ठ प्रोफेसर और आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन में 1000 से अधिक डॉक्टर, विशेषज्ञ, शिक्षाविद, रेजिडेंट डॉक्टर और शोधकर्ता भाग लेंगे। आयोजन सचिव डॉ. एस. एस. दरिया ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य नवाचारों और करुणामयी रोगी-केंद्रित चिकित्सा के बीच सेतु बनाना है।
सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वेंटिलेटर उपयोग, निरंतर ग्लूकोज मॉनिटरिंग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जीवनशैली रोगों और क्रिटिकल केयर से जुड़े प्रशिक्षण मॉड्यूल शामिल होंगे। वैज्ञानिक समिति अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ. जी. डी. रामचंदानी ने बताया कि व्याख्यानों में आंतरिक चिकित्सा, कार्डियोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, संक्रामक रोग और क्रिटिकल केयर विषयों पर गहन चर्चा होगी।
विशेष फोकस टियर-3, टियर-4 और ग्रामीण क्षेत्रों के डॉक्टरों पर रहेगा, जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सशक्त हो सकें।
बाइट- डॉ. स्वाति श्रीवास्तव, गवर्नर एवं अध्यक्ष, ACP
बाइट- डॉ. एस. एस. दरिया, आयोजन सचिव, (फिरोजी शर्ट)
बाइट- डॉ. अरविंद गुप्ता, वैज्ञानिक समिति अध्यक्ष, (ब्लू शर्ट )
0
Report
RSRajendra sharma
FollowSept 03, 2025 15:02:36Kota, Rajasthan:
KOTA
झलझूलनी एकादशी पर विमान में सवार होकर निकले प्रभु,
कोटा शहर में विभिन्न स्थानों पर निकले देवविमान,
देवविमानो का जगह जगह पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत,
भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य करते दिखे भक्त,
जुलुश के साथ अखाड़ों में करतब दिखाते हुए नजर आए युवा,
वर्षभर में झलझूलनी एकादशी का विशेष महत्व,
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में करवट लेते है,
एंकर - शहर में बुधवार शाम को जलझूलनी एकादशी के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर ठाकुरजी महाराज की शोभयात्रा निकली गयी। विमान में सवार भगवान की शोभायात्रा में लोगो ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शहर के छावनी आरकेपुरम नयापुरा रामपुरा केशवपुर DCM सहित विभिन्न स्थानों पर देव विमान निकले। झलझूलनी एकादशी जुलुश में आखाड़े में तरह तरह के करतब दिखाते लोग चल रहे थे। इस मौके पर लोगो ने शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। शोभयात्रा में भजनों की धुनों पर भाव विभोर होकर महिलाएं व पुरुष नृत्य करते हुए चल रहे थे। पुलिस प्रशासन ने शहर में निकल रही शोभयात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर रखे। खुफिया विभाग के जवानों को भी सुरक्षा का जिम्मा दिया गया।
बाइट - हमसिंह हाडा, उपाध्यक्ष केशवपुरा मंदिर समिति,
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 03, 2025 15:02:22Udaipur, Rajasthan:
इन्फाॅर्मर-भावेश सोमानी
मो.9462021117
जिला-सलुम्बर
एक्स-@Bhaveshsomani3
जिला रिपोर्टर-अविनाश जगनावत
सलूम्बर से बड़ी खबर
जल झुलनी एकादशी शोभायात्रा में दिखी अव्यवस्था, सरोवर सफाई व बिजली व्यवस्था ध्वस्त
ठाकुरजी के शाही स्नान से पूर्व सेरिंग तालाब की सफाई करते नजर आए नगर परिषद के कर्मचारी, शोभायात्रा मार्ग पर कई जगह रॉड लाइटे बंद, अंधेरे में निकली शोभायात्रा, कुछ दिन पूर्व हुए सीएलजी बैठक के निर्णय को जिम्मेदार अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में डाला, व्यवस्था चरमराई, जनता बोली मीटिंग का क्या फायदा जब अमल ही नहीं।
@dmsalumber @cmorajasthan
0
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 03, 2025 15:02:11Jaipur, Rajasthan:
खबर-- TV व हाईपर
जिला-- कोटपूतली-बहरोड़
लोकेशन-बहरोड़
रिपोर्टर-अमित कुमार,
टीवीट:-- @ amitktp,
इंट्रो:-कोटपूतली-बहरोड़ कोटपूतली बहरोड़ जिले में आज देव जलझूलनी एकादशी के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी नगर भ्रमण पर निकले। फूलों से सजे धजे डोलों में ठाकुर जी को नई पोशाक पहनाकर विराजमान किया गया। शहर के अलग-अलग चार मंदिरों से डोले निकले जो नृसिंह जी मंदिर के पास एक जगह पर एकत्रित हुए। आजाद चौक से केशव मंदिर सीताराम मंदिर कच्चेड़ी गढ़ वाले ठाकुर जी साथ ही कल्याण जी मंदिर से ठाकुर जी के झाकियों के रूप मे ठोले निकाले गये चारो भाइयों के नगर भर्मण करवा कर वापस मंदिरो मे स्थापित करवा गया इस बीच शहर वासियो ने ठाकुर जी के दर्शन कर थोक लागाई व प्रसादी पाई। वही बहरोड़ के चूड़ी मार्केट, हमीदपुर रोड होते हुए गोगा बाबा मंदिर के पास पहुंचे। जहां जल विहार व सामूहिक महाआरती हुई। जगह-जगह ठाकुर जी का स्वागत किया गया। श्रद्धालु डोलों के नीचे से निकलते रहे। मंदिरों से श्रद्धालु पालकियों को कंधों पर उठाए निकले। आगे लोग ठाकुर जी को चंवर ढुलाते व पुष्प वर्षा करते चले। पहले डोले की शुरुआत गढ़ मोहल्ला स्थित ठाकुर जी मंदिर से हुई। जो शिवाजी नगर होते हुए मुख्य बाजार पहुंचे। यहां से बलदेव महाराज को डोला आगे शुरू हुआ। जो शहर के पुराने बाजार होते हुए बिहारी जी मंदिर पहुंचे। जहां बिहारी जी का डोला आगे हो गया। कुछ दूरी पर चलने के बाद नृसिंह जी भगवान का डोला भी शामिल होकर सबसे आगे चलने लगा।
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowSept 03, 2025 15:02:02Barh, Bihar:
लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बाढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया को हत्या मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली, जिसके बाद वह बुधवार को बाढ़ व्यवहार न्यायालय पहुंचे, जहां प्रक्रिया पूरी कर वे गुलाबबाग अपने घर पहुंचे। उनके सैंकड़ो समर्थक सुबह से उनके घर पर इंतजार में खड़े थे।
कभी वे मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी हुआ करते थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई। लल्लू मुखिया ने कहा कि पुलिस ने उनको फंसाने की पूरी साजिश रची थी, लेकिन समाज के लोग उनके साथ एकजुट होकर खड़े रहे। लल्लू मुखिया को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगने के बाद पुलिस ने फरार घोषित कर दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट से उन्हे राहत मिली है। उनका कहना है कि बाढ़ विधानसभा में इस बार वे सिर्फ एक मुखौटा हैं, उनका चुनाव जनता लड़ रही है। जिन्होंने भी उन्हें फसाने का काम किया है, ऐसे लोगों को इस बार चुनाव में झटका लगेगा।
दरअसल फरवरी 2023 में नालंदा जिला के बिन्द थाना क्षेत्र के दुल्लापुर निवासी कमलेश प्रसाद की हत्या बाढ़ थाना क्षेत्र के कोनहर के पास एनएच-30ए पर हुई थी। जिसमें लल्लू मुखिया को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था।
बाइट लल्लू मुखिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी
0
Report