Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh230002

प्रतापगढ़ के एक खेत में बकरी घुसने पर महिला की हुई पिटाई

Sept 10, 2024 15:20:32
Pratapgarh, Uttar Pradesh

प्रतापगढ़ के पट्टी तहसील के रामपुर खागल गांव में एक महिला की बकरी खेत में घुस गई। इस पर आरोपियों ने महिला को पीटा गया। आरोप है कि उन्होंने बकरी की भी जान ले ली। महिला जब शिकायत करने चौकी गई तो पुलिस ने उसे भगा दिया। इसके बाद वह मृत बकरी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत की।

1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAjay Kumar Rai
Nov 06, 2025 03:05:27
Buxar, Bihar:बक्सर जिले में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज मतदान की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 7 बजे से शुरू हो गई है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र बक्सर, डुमरांव, ब्रह्मपुर और राजपुर में मतदाता आज अपने-अपने जनप्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, वहीं संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। बक्सर जिले में कुल 12 लाख 85 हजार 136 मतदाता 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं। मतदान के लिए जिलेभर में कुल 1567 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां 418 बूथों पर 3 लाख 41 हजार 934 मतदाता 8 प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। वहीं बक्सर विधानसभा में 346 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 85 हजार 787 मतदाता 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में 382 बूथों पर 3 लाख 22 हजार 24 मतदाता 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। राजपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 421 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3 लाख 35 हजार 391 मतदाता 13 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय करेंगे। बक्सर विधानसभा सीट इस बार पूरे जिले में सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। यहां मुकाबला बेहद रोचक और प्रतिष्ठा का बन गया है। बीजेपी ने इस बार पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को मैदान में उतारा है, जबकि उनके सामने दो बार के विधायक कांग्रेस के नेता संजय तिवारी मैदान में हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं राजपुर सुरक्षित सीट पर भी दिलचस्प जंग देखने को मिल रही है। इस सीट से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष निराला फिर से मैदान में हैं। संतोष निराला दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं और मंत्री पद भी संभाल चुके है। लेकिन 2020 में राजपुर सीट से हार चुके थे। इस बार नीतीश कुमार दोबारा संतोष निराला पर दांव खेला है。
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Nov 06, 2025 03:04:51
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:सड़क हादसे में पति की दर्दनाक मौत, पत्नी और देवर घायल कौशांबी जिले में बुधवार रात एक सड़क हादसा हुआ। जिसमे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, वही दो लोग गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि फतहीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय कृष्णा अपनी पत्नी संगीता और चचेरे भाई मनोज के साथ बाइक से सगाई समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पुनवार गांव के पास करारी मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पश्चिम शरीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Nov 06, 2025 03:04:39
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने पैतृक गांव बड़हिया में मतदान किया। केंद्रीय मंत्री बड़हिया नगर स्थित मध्य विद्यालय -2 स्थित मतदान केंद्र संख्या 43 पर सबसे पहला वोट किया। इस दौरान अधिकारियों ने पौधा देकर स्वागत किया। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सेना पर दिए बयान को लेकर जमकर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा कि चेहरा देखकर वोट नहीं करें बल्कि विकास को देखकर वोट करें। उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने दावा किया पहले चरण में 121 सीटों में से 95 सीट पर एनडीए की जीत का दावा किया।
0
comment0
Report
MSManish Singh
Nov 06, 2025 03:03:54
Mumbai, Maharashtra:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भोजपुर जिला के सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया है और शाम छह बजे मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगा। भोजपुर जिले के सातों विधानसभा में मतदान के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त किया है ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो और मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिले के कई मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां पर मतदाताओं के लिए विशेष रूप से व्यवस्था किया गया है साथ ही साथ बड़े पैमाने पर दंडाधिकारियों की भी तैनाती की है ताकि मतदान के दौरान कड़ी निगरानी रखी जा सके। भोजपुर जिले में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2551 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यह मतदान केंद्र 1287 भवनों में स्थापित किए गए हैं। 20 लाख 98 हजार 535 मतदाता मतदान करेंगे और सातों विधानसभा के कुल 82 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। तकनीकी रूप से अंतिम रूप से प्रत्याशियों की संख्या 83 है परंतु निर्दलीय प्रत्याशी अमरदीप जय के आरा और जगदीशपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के कारण यह गिनती 82 रह गयी है। निर्वाचन आयोग ने सभी बूथों पर मोबाइल जमा कराने की व्यवस्था की है। मतदाताओं को अपना मोबाईल मतदान केंद्र के भीतर प्रवेश से पहले यहां जमा कराना होगा। शत प्रतिशत वेब-कास्टिंग के लिए प्रत्येक बूथ पर दो कैमरे लगाए गए हैं। इस पूरे व्यवस्था की निगरानी भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और एसपी भोजपुर मिस्टर राज कुछ कर रहे हैं। मतदाताओं की अगर बात की जाय तो 192 संदेश विधानसभा में कुल 289122 मतदाता हैं। 193 बड़हरा विधानसभा में कुल 308752 मतदाता हैं। 194 आरा विधानसभा में कुल 325476 मतदाता हैं 195 अगिआंव विधानसभा में कुल 262389 मतदाता हैं। 196 तरारी विधानसभा में कुल 302158 मतदाता हैं। 197 जगदीशपुर विधानसभा में कुल 306046 मतदाता हैं। 198 शाहपुर विधानसभा में कुल 304592 मतदाता हैं। ऐसे देखा जाय तो भोजपुर जिले के सातों विधानसभा में कुल 2098535 मतदाता हैं। कुल मिलाकर देखा जाय तो मतदाताओं ने 83 कैंडिडेट के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है और आगामी 14 नवंबर को इनके भाग्य का फैसला होगा।
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Nov 06, 2025 03:03:34
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर गिरफ्तार, कोतवाली के सामने से बाइक चोरी करना पड़ा भारी स्वाट,सर्विलांस और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। ये वही आरोपी हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले कोतवाली के सामने से पुलिस कर्मी की बाइक चोरी की थी。 पुलिस के अनुसार, चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सुमैया नगर के पास दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखे। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। पीछा करने पर शुगर मिल के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद दोनों पैदल भागे और पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान रघुवीर पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय निवासी सदरौना काशीराम कॉलोनी थाना पारा, लखनऊ के रूप में हुई है, जबकि दूसरा पकड़ा गया अभियुक्त अजय दीक्षित उर्फ शुभम पुत्र स्व. ललित निवासी एसटीपी चौराहा निकट चक्की थाना बीबीडी, लखनऊ (मूल निवासी दिबियापुर, थाना बिल्हौर, कानपुर नगर) है。 पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल और ₹1500 नकद बरामद किए। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों एक सक्रिय गिरोह के सदस्य हैं। इन्होंने 31 अक्टूबर 2025 को कोतवाली नगर के बाहर खड़ी अपाचे बाइक चोरी की थी। इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी श्यामू रावत पुत्र मुन्ना निवासी शेखुपुर थाना मोहम्मदपुर खाला, बाराबंकी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने शाहजहांपुर, बरेली, अमेठी और रायबरेली के गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र में भी लूट की घटनाएं अंजाम दी हैं। इन सभी मामलों में जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
DSDM Seshagiri
Nov 06, 2025 03:03:20
Hyderabad, Telangana:હૈદરાબાદ છરા મારવાની ઘટના: જગદગીરીગુટ્ટા બસ સ્ટોપ પર ધોળા દિવસે યુવકને છરા મારવામાં આવ્યા, ચોંકાવનારો વીડિયો સામે આવ્યો રાઉડી-શીટર્સ વચ્ચે અથડામણ: જાહેર બસ સ્ટેન્ડ પર દિવસદાઢે યુવકને છરા મારવામાં આવ્યા હૈદરાબાદ: બુધવારે સાંજે કુથબુલ્લાપુર પોલીસ સ્ટેશન હેઠળના જગદ Furious ગામજૂથ(bus stand) પર હત્યાનો પ્રયાસ થયો હતો.એક રાઉડી-શીટર બાલા શૌરી રેડ્ડીએ તેના સાથી સાથે મળીને રોષણ સિંહ નામના યુવક પર છરી વડે હુમલો કર્યો હોવાનો આરોપ છે. પ્રાથમિક તપાસમાં નાણાકીય વિવાદ આ હુમલાનું કારણ હોવાનું બહાર આવ્યું છે. રોષનને ગંભીર ઈજાઓ થઈ હતી અને તેને ગાંધી હોસ્પિટલમાં દાખલ કરવામાં આવ્યો હતો, જ્યાં તેની હાલત ગંભીર હોવાનું જણાવાયું છે. પોલીસ ઘટનાસ્થળે પહોંચી અને તપાસ શરૂ કરી દીધી છે. આ ઘટના અંગે ડીસીપી કોટી રેડ્ડીએ જણાવ્યું, “આ ઘટના બુધારે સાંજે જગદગીરીગુટ્ટા બસ સ્ટેન્ડ પર બની હતી. હુમલાનું કારણ હજુ સ્પષ્ટ થયું નથી. આરોપી અને પીડિત બંને રાઉડી-શીટર્સ છે અને અનેક કેસોમાં સંડોવાયેલા છે. વીડિયો પુરાવાના આધારે હુમલાખોરની ઓળખ બાલા શૌરી રેડ્ડી અને પીડિતની ઓળખ રોશન સિંહ તરીકે થઈ છે. અમે તમામ પુરાવાઓની ચકાસણી કરી રહ્યા છીએ અને ટૂંક સમયમાં સંપૂર્ણ વિગતો જાહેર કરીશું.”
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Nov 06, 2025 03:02:53
Sheikhpura, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के वोटिंग को लेकर शेखपुरा में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया गया है। जिले के शेखपुरा और बरबीघा विधानसभा में कुल 582 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां चार लाख 495054 मतदाता जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के 18 प्रत्याशियों के भाग का फैसला करेंगे। लोकतंत्र के महापर्व को लेकर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी है।शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 64,65 के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग कर लौट रहे युवा और महिलाओं ने रोजगार विकास सहित तमाम मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दिया है।जबकि सामान्य प्रेक्षक जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जिसपर जिला प्रशासन की तैयारी पर खुशी जताया और मतदाताओं से बातचीत किया।प्रेक्षक ने आम मतदाताओं से अधिक से अधिक वोट किए जाने की अपील किया है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top