icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262122
FKFirasat KhanFollow5 Jan 2025, 08:14 am

Puranpur: श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला विशाल नगर कीर्तन

Puranpur, Uttar Pradesh:

पूरनपुर में रविवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा ब्लॉक रोड से सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इसकी शुरुआत 12 बजे हुई जिसमें महिलाएं कीर्तन करती रहीं और बच्चों ने करतब दिखाए। फूलों से सजी पालकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कीर्तन का स्वागत किया। कार्यक्रम को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। यातायात को व्यवस्थित करने के लिए चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई। पूरे नगर में गुरु गोविंद सिंह जी के पावन नाम की गूंज रही।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ज़ीर्कपुर में नशा विरोधी मुहिम: ड्रग हॉटस्पॉट में तलाशी, कुछ संदिग्ध गिरफ्तार

Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਬਲਟਾਣਾ ਦੇ ਡਰੱਗ ਹੌਟਸਪੌਟ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਤਲਾਸ਼ੀ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਹਰਮਿਲਾਪ ਨਗਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਦੁਕਾਨਾਂ ਅਤੇ ਮਕਾਨਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ। ਕਾਰਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਹਰਮਿਲਾਪ ਨਗਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨਾਲ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਅਤੇ ਪੰਚਕੂਲਾ ਦੀ ਸਰਹੱਦ ਦੇ ਨੇੜੇ ਸਥਿਤ ਹੈ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਅਪਰਾਧਿਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ’ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣਾ ਪੁਲਿਸ ਲਈ ਅਹਿਮ ਹੈ। ਦੋਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਕੁਝ ਅਪਰਾਧਿਕ ਅਨਸਰ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰਾਂ ਦਾ ਫ਼ਾਇਦਾ ਉਠਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਅਤੇ ਅਪਰਾਧਾਂ ’ਤੇ ਨੱਥ ਪਾਉਣ ਲਈ ਅਜਿਹੀਆਂ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਲਗਾਤਾਰ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ。
0
0
Report

त्योहारी सीजन में नाहन के स्थानीय बाजार को प्राथमिकता दें, ऑनलाइन शॉपिंग से बचें

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन ऑनलाइन की जगह स्थानीय बाजार से करें खरीदारी. नाहन व्यापार वृद्धि समिति ने लोगों से स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने की अपील की है ताकि त्योहारों के सीजन में स्थानीय व्यापारियों को समर्थन मिले. चौगान मैदान में अलग-अलग संस्थाओं द्वारा लगाए गए मेलों के कारण स्थानीय व्यापारियों के रोजगार पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, जिससे समिति और स्थानीय व्यापारी चिंतित हैं. समिति के अनुसार ऑनलाइन शॉपिंग और मेलों के कारण स्थानीय दुकानों की बिक्री घट रही है. व्यापारी समुदाय ने लोगों से स्थानीय दुकानदारों का सहयोग करने का आह्वान किया है. इसके अलावा नाहन के व्यापारियों की ओर से सालासर बालाजी राजस्थान में नारियल की आहुति दी जाएगी ताकि नाहन का व्यापार और व्यापारी तरक्की कर सकें. एंकर- त्योहारी सीजन में स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने के लिए नाहन व्यापार वृद्धि समिति ने लोगों से स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने की अपील की है. समिति का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी और चौगान मैदान में लगने वाले मेलों के कारण स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है, इसलिए लोग स्थानीय दुकानदारों को सहयोग दें. वीओ1- मीडिया से बात करते हुए समिति के अध्यक्ष विक्रम वर्मा ने भी यही बात दोहराई कि चौगान मैदान में पिछले महीने करीब 20 दिन मेले लगे, जिससे स्थानीय बाजार प्रभावित हुए. वे चाहते हैं कि मेलों में कमर्शियल एक्टिविटी न हो और यदि हो तो स्थानीय व्यापारियों को अवसर मिलना चाहिए. साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग पर भी चिंता जताई गई. वीओ2- त्योहारों के सीजन के शुरू होते ही बाजारों में खरीदारी तेज हो जाती है. नाहन व्यापार वृद्धि समिति ने लोगों से ऑनलाइन के बजाय स्थानीय दुकानों से सामान खरीदने की अपील जारी रखी है, क्योंकि स्थानीय दुकानदार पूरे साल ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए मेहनत करते हैं. वीओ2- स्थानीय व्यापारी लोकेशन नाहन ऑनलाइन की जगह स्थानीय बाजार से करें खरीदारी.. नाहन व्यापार वृद्धि समिति ने लोगों से किया आह्वान आने वाले त्योहारों के सीजन के चलते आज समिति ने सदस्यों ने की अपील, चौगान मैदान में अलग-अलग संस्थाओं द्वारा लगाए गए मेलों का भी जताया विरोध, मेलों के कारण स्थानीय व्यापारियों के रोजगार पर पड़ा विपरीत असर, स्थिति को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने जताई चिंता, व्यापारियों की ओर से सालासर बालाजी राजस्थान में दी जाएगी नारियल की आहुति
0
0
Report
Advertisement

गुवाहाटी के बिशनपुर दुर्गा पंडाल में पद्मश्री नूरुद्दीन अहमद की कला छाई

Guwahati, Assam:ZEE MEDIA पहुंचे गुवाहाटी के बिशनुपुर दुर्गा पूजा पंडाल में।।। जिस पूजा का पंडाल जो है उसकी चर्चा पूरे असम तथा भारत में अभी बनी हुई है। क्योंकि खास तौर से पिछले 25 सालों से सालों से यही पूजा पंडाल हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल है क्योंकि इस पंडाल में जो पूजा होता है यह संपूर्ण रूप से इस बार पद्मश्री मिलने वाले पद्मश्री नूरुद्दीन अहमद ही बनाते हैं बिशुनपुर पूजा पंडाल जो है इसकी खासियत यह है कि हर साल की तरह इस साल भी एक अनोखा पूजा पंडाल बनाया गया है। वहां पर दो पूजा पंडाल है एक पूजा पंडाल किष्किंधा के आधार में बनाया है और दूसरा प्राचीन नाग लोक के आधार पर देखा जाए तो यह दोनों ही पूजा पंडाल पद्मश्री नूरुद्दीन अहमद और उनके दोनों बेटों ने बनाया। Padmashree Nooruddin Ahmed पिछले 50 सालों से पूजा पंडाल तथा असम के कई धार्मिक स्थान भट्टडूबा थान मैं अपने कलाकारी दिखा चुके हैं उसी को लेकर उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया । खास तौर से इस पूजा पंडाल में असम तथा भारत के अन्य राज्य के लोग भी पहुंचते हैं इस बार का खास आकर्षण जो है नाग लोक उसमें एक खास आकर्षण यह है कि वहां पर नाव के जरिए लोग दर्शन करने जा सकते हैं दुर्गा मां की प्रतिमा और नाग लोक उसी के साथ-साथ किष्किंधा शहर जहां हनुमान बाली सुग्रीव और राम भगवान का भी एक खूबसूरत नजारा देखा जाता है। हमने पद्मश्री नसरुद्दीन अहमद और उनके बेटे से भी बातचीत की उन्होंने कहा कि इस बार का खास आकर्षण नागलोक और किष्किंधा शहर है और लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं और खास नाव के जरिए जो दर्शन होता है नागलोक और दुर्गा मां की प्रतिमा का उसमें लोग आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि वह अभी ऐसे काम करके 50 सालों से बहुत खुशी अनुभव करते हैं । और स्थानीय पूजा कमेटी के तरफ से भी कहा है कि कई वर्षों से नूरुद्दीन अहमद उनके बिशुनपुर पूजा कमेटी को मदद कर उनका खास जो पंडाल और जितने भी दुर्गा पूजा के डेकोरेशन हो या जो थीम बनती है वह बनाते आ रहे हैं । और वह हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल है और सबसे खूबसूरत बनाते हैं नूरुद्दीन अहमद और उनके बेटे दीप अहमद और उनके छोटे बेटे भी लगे रहते हैं इस खूबसूरत पंडाल को बनाने के लिए। गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद
0
0
Report

झुंझुनूं के विद्यार्थियों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन दर्शन को समझाया

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में पहली बार स्कूली बच्चों ने जाना महाराजा अग्रसेन का जीवन दर्शन संभाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को समझा ‘महाराजा अग्रसेन का जीवन आज भी प्रासंगिक है’ विषय पर आयोजन 28 विद्यार्थियों ने मंच से रखे विचार, समाजवाद और जनकल्याण का संदेश बताया परी राणासरिया प्रथम, प्रियल हलवाई द्वितीय और प्रियांशी राणासरिया तृतीय रहीं प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया महाराजा अग्रसेन कौन थे? उनके जीवन का उद्देश्य क्या था? समाजवाद, अहिंसा और जनकल्याण को लेकर उनकी सोच क्या थी? इन सवालों के जवाब झुंझुनूं के स्कूली विद्यार्थियों ने संभाषण प्रतियोगिता के मंच से खोजे और अपने शब्दों में महाराजा अग्रसेन के जीवन दर्शन को प्रस्तुत किया। दरअसल झुंझुनूं में पहली बार महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जनकल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में 'महाराजा अग्रसेन का जीवन आज भी प्रासंगिक है' विषय पर संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिलेभर से आए 28 के करीब स्कूली बच्चों ने विचार रखे। ट्रस्ट सचिव कर सलाहकार श्रवण केजड़ीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 31 विद्यार्थियों ने पंजीयन करवाया। जिनमें से 28 प्रतिभागियों ने मंच पर आकर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से रखे। विद्यार्थियों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन से जुड़े प्रसंगों और उनके संदेशों को अपने नजरिए से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में परी राणासरिया ने प्रथम, प्रियल हलवाई ने द्वितीय तथा प्रियांशी राणासरिया को तृतीय स्थान प्राप्त किया। पलक सुरेका और विपुल अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। सभी को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रवासी समाजसेवी राधेश्याम ढंढारिया की ओर से दिए गए।
0
0
Report

बलरामपुर पचपेड़वा आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी दुर्गा पूजा महासमिति ने 500 समितियों को किया सम्मानित

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow8m ago
Pachperwa, Uttar Pradesh:विधानसभा गैसड़ी की 10वीं आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, पचपेड़वा में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू रहे। समारोह में शारदीय नवरात्रि पर स्थापित लगभग 500 दुर्गा प्रतिमा समितियों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक समिति के 21-21 सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महासमिति अध्यक्ष जमुना मौर्या, ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह, ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी, राम कृपाल शुक्ल, मंडल अध्यक्ष श्यामू चौधरी, हरिश्चंद्र पप्पू, इंद्रजीत साहू, अमित जायसवाल, राम जी त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला जायसवाल,महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान अध्यक्ष मदनलाल जायसवाल, गुड्डू सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति ने किया। इस अवसर पर शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा "यह सम्मान उन सभी समितियों का है जिन्होंने माँ की आराधना को भव्य बनाया। गैसड़ी की एकता ही हमारी ताकत है। माँ पाटेश्वरी का आशीर्वाद सब पर बना रहे।।
0
0
Report
Advertisement

उधारी के रुपए मांगना पड़ा भारी दबंगों ने घर में घुस कर धारदार हथियारों से किया हमला,महिला सहित तीन ल

Shrvan PanditShrvan PanditFollow10m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग -- उधारी के रुपए मांगना पड़ा भारी दबंगों ने घर में घुस कर धारदार हथियारों से किया हमला,महिला सहित तीन लोग घायल जनपद शामली में एक युवक को उधारी के रुपए मांगना उस वक्त भारी पड़ गया।जब दबंगों ने उसके घर में घुसकर हमला और महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दे दिया।वही जब पीड़ित उक्त मामले की शिकायत करने एसपी ऑफिस पर पहुंचे तो दबंगों ने अपने साथ अन्य कई लोगों को साथ लेकर फिर से धारदार हथियारों से घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया।जिसमे घर में मौजूद महिला सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।जिन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिनमें से दो घायलों को गंभीर हालत के चलते हाइर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है वी ओ -- आपको बता दे कि पूरा मामला थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव जमालपुर का है।बताया गया है कि पीड़ित यशपाल ने करीब एक वर्ष पूर्व झिंझाना स्थित एक किराना की दुकान से उसने अपने पड़ोसी संदीप को करीब 7500 रुपए का सामान उधार दिलवाया था और बीती 15 अक्टूबर को पीड़ित का पुत्र मोनू उधार के रुपयों का तगादा करने के लिए पड़ोसी के घर गया था।यह बात पड़ोसी को इतनी नागवार गुजरी कि अगली सुबह उसने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं के साथ छेड़खानी की।जिसकी शिकायत करने के लिए पीड़ित अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ एसपी ऑफिस पर पहुंचा था।इसी बीच दबंग पड़ोसी फिर से अपने साथ आठ दस लोगों को लेकर धारदार हथियारों से लैस होकर फिर से पीड़ित के घर पहुंच गया और घर में मौजूद एक महिला और दो पुरुषों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया ।जहा चीख पुकार होने के बाद उन्हें आस पड़ोस के लोगों ने बचाया।जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लहूलुहान अवस्था में सीएचसी झिंझाना में पहुंचाया।जहा घायलों की गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली के लिए रेफर कर दिया गया।जहा चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया है।पीड़ितों द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।
0
0
Report

सतना के शिक्षक शैलेन्द्र त्रिपाठी ने 25 पितृहीन बेटियों की शिक्षा की राह रोशन की

Satna, Madhya Pradesh:Anchor कहते हैं, शिक्षा की रोशनी से ही जिंदगी का अंधेरा दूर होता है… और जब कोई शिक्षक इस रोशनी को जरूरतमंदों तक पहुँचाने का संकल्प ले, तो वह सिर्फ शिक्षक नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है। सतना से एक ऐसी ही प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहाँ शिक्षक शैलेन्द्र त्रिपाठी ने 25 पितृहीन और जरूरतमंद बेटियों की स्कूल फीस भरकर उनकी पढ़ाई को नया संबल दिया है। पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की इन बेटियों के लिए यह मदद सिर्फ फीस भरने तक सीमित नहीं, बल्कि उनके सपनों को टूटने से बचाने की एक उम्मीद है। राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और लायंस क्लब सतना नवचेतना के अध्यक्ष शैलेन्द्र त्रिपाठी का मानना है कि आर्थिक तंगी किसी भी बेटी की शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए। उनका कहना है कि शिक्षक का दायित्व सिर्फ कक्षा में पढ़ाना नहीं, बल्कि जरूरत के समय विद्यार्थियों का सहारा बनना भी है। शैलेन्द्र त्रिपाठी ने समाज के सक्षम लोगों से भी अपील की है कि वे आगे आएँ, जरूरतमंद बच्चों की पहचान करें और उनकी शिक्षा में सहयोग दें। क्योंकि जब एक बेटी पढ़ती है, तो सिर्फ एक परिवार नहीं, बल्कि पूरा समाज आगे बढ़ता है। शिक्षक शैलेन्द्र त्रिपाठी की यह पहल बताती है कि बदलाव के लिए हमेशा बड़े संसाधनों की नहीं, बल्कि बड़े दिल और नेक इरादों की जरूरत होती है। सलाम है ऐसे शिक्षक को, जो सिर्फ भविष्य गढ़ते ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर उस भविष्य को सँभालते भी हैं।
0
0
Report

मधुबनी में दुर्गा पूजा की धूम: सप्तमी पर भक्तों की भीड़ उमड़ी

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में भी नवरात्र के अवसर पर माता दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। सप्तमी में पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में माता की पूजा अर्चना के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है। मां के दर्शन, पूजा-अर्चना और आरती के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर आकर्षक सजावट की गई है। सप्तमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर के सप्ता, गंगासागर, आदर्श नगर,कोतवाली चौक ,गिलेशन समेत अन्य इलाकों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्र के सप्तमी के अवसर पर श्रद्धालु भक्त मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और पूरा शहर मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है। मधुबनी शहर सहित ग्रामीण इलाकों में दुर्गा पूजा की रौनक देखते ही बन रही है। कहीं भव्य पंडाल, तो कहीं आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही है। सप्तमी के साथ ही पूजा का उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है। मां दुर्गा के जयकारों के बीच पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

सीवान: विशेष छापेमारी में तीन शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण बरामद

Siwan, Bihar:सीवान में पुलिस ने विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, करीब 6 लाख रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।पुलिस ने मैरवा रेलवे स्टेशन के काली मंदिर के पास से तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मैरवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी है। एसडीपीओ ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार विशेष छापेमारी की जा रही है।इसी दौरान मैरवा रेलवे स्टेशन के पास काली मंदिर के नजदीक से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोने जैसे दिखने वाले धातु के आभूषणों के साथ चांदी जैसे दिखने वाले आभूषण भी बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में करीब 6 लाख रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और एक बैग भी शामिल है। सोने जैसे दिखने वाले आभूषणों का कुल वजन करीब 220 ग्राम और चांदी जैसे दिखने वाले आभूषणों का कुल वजन करीब 214.2 ग्राम है। इसके अलावा चांदी जैसे दिखने वाले पायल और अन्य आभूषण भी बरामद किए गए हैं।वहीं, गिरफ्तार तीनों अपराधियों का पहले से आपराधिक इतिहास है।तीनों अपराधियों का मैरवा थाना में अलग अलग कांड दर्ज है।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान छपरा जिले के लालजी कुमार,राजकुमार और उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गुड्डू कुमार के रूप में हुई है।
0
0
Report

पाकुड़ सेजा गांव में वृद्ध की मौत, तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सेजा गांव में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई... पाकुड़ - बड़हरवा मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मारी... घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया... मृतक कालू ठाकुर दुर्गा पूजा की सप्तमी पर गांव के दुर्गा मंदिर जा रहे थे... पाकुड़ की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मारी... वे सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई... हादसे के बाद लोग जमा हुए और मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया... सूचना पर थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस के साथ पहुंचे... पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया... मृतक के नाती प्रत्यूष ठाकुर ने बताया कि कालू ठाकुर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के मूल निवासी थे... परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है... लोगों में तेज रफ्तार वाहनों पर जांच अभियान की मांग को लेकर आक्रोश दिखा...
0
0
Report

कोपरगांव उद्घाटन के दौरान चोर ने भीड़ में लूटपाट की कोशिश, भाग निकला

Shirdi, Maharashtra:पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील यांच्या उपस्थितीत आणि कोपरगावच्या दोन्ही आमदारांच्या उपस्थितीत भव्य उद्घाटन सोहळा सुरू असतानाच चोरट्यांनी धुमाकूळ घातल्याची धक्कादायक घटना कोपरगावात घडलीय. शहरातील कृष्णा कलेक्शनच्या उद्घाटनासाठी नागरिकांची मोठी गर्दी , लोकप्रतिनिधींची उपस्थिती आणि पोलिसांचा फौजफाटा असतानाही चोरट्याने नागरिकांच्या खिशावर डल्ला मारण्याचा प्रयत्न केला.. नागरिकांनी चोरट्याला पकडलं मात्र चोरटे पळाले , पोलिसांनीही त्याचा पाठलाग केला... मात्र, पोलिसांना गुंगारा देत या चोरट्याने थेट घराच्या संरक्षण भिंतीवरून उडी मारून पळ काढला. हा संपूर्ण प्रकार मोबाईल कॅमेऱ्यात कैद झाला..त्यामुळे भर कार्यक्रमात चोर-पोलिसांचा थरार रंगला..आता प्रश्न असा की , मंत्री आणि लोकप्रतिनिधी उपस्थित असलेल्या कार्यक्रमातच नागरिक सुरक्षित नसतील , तर सर्वसामान्यांच्या सुरक्षेची जबाबदारी नेमकी कोणाची..? गर्दीचा फायदा घेणाऱ्या या चोरट्यांना पोलिसांचा धाक उरला आहे की नाही..? या घटनेमुळे कोपरगावातील पोलीस बंदोबस्त आणि नागरिकांच्या सुरक्षेवर प्रश्नचिन्ह निर्माण झालंय...
0
0
Report
Advertisement

SC का बड़ा फैसला: बच्चों के इंटरनेट अधिकार सुरक्षा से नहीं रुकेंगे

Noida, Uttar Pradesh:*बच्चों को भी इंटरनेट इस्तेमाल करने का मौलिक अधिकार, ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर पूरी तरह रोक लगाना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला* सुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में कहा है कि बच्चों को भी इंटरनेट का इस्तेमाल करने का मौलिक अधिकार हासिल है। इंटरनेट पर होने वाले नुकसान से बच्चों को बचाने के नाम पर उन्हें इससे पूरी तरह दूर नहीं रखा जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान के आर्टिकल 21 और आर्टिकल 19(1)(a) के तहत इंटरनेट तक पहुंच और उसका इस्तेमाल करना हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। इसमें बच्चे भी शामिल हैं, चाहे उनकी उम्र कितनी भी हो。 इन अधिकारों से बच्चों को पूरी तरह वंचित करना उतना ही बेतुका होगा, जितना यह कहना कि एक तय उम्र से कम के बच्चों में न तो चेतना होती है और न ही अपनी बात रखने की आजादी। *बच्चों को सुरक्षा और स्वतंत्रता दोनों चाहिए* जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने अपने फैसले में कहा कि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और उनकी स्वतंत्रता एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। बच्चों को ये दोनों ही अधिकार मिलने चाहिए।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अधिकारियों की विफलताओं के कारण किसी बच्चे को इंटरनेट से दूर रखना ऐसा होगा, जैसे समस्या के लिए जिम्मेदार लोगों के बजाय पीड़ित बच्चे को ही समस्या मान लिया जाए। *कोर्ट के सामने मामला क्या था?* सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी इंटरनेट पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री के खिलाफ दायर याचिका पर अपने फैसले में की है। इसी दौरान कोर्ट ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर उम्र के आधार पर रोक लगाने की बढ़ती मांग पर भी अपनी राय रखी। कोर्ट ने कहा कि बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने की चिंता जायज है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें इंटरनेट से पूरी तरह दूर कर दिया जाए। आज इंटरनेट शिक्षा, जानकारी हासिल करने और दूसरों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। *इंटरनेट पर पूरी तरह रोक लगाने के अपने खतरे हैं* सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने से बच्चे दूसरे ऐसे प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों पर जा सकते हैं, जहां सुरक्षा के इंतजाम कम हों और खतरे अधिक हों。 इतना ही नहीं, इंटरनेट इस्तेमाल करने पर सजा मिलने का डर बच्चों को ऑनलाइन दुर्व्यवहार की शिकायत करने से भी रोक सकता है। अगर किसी बच्चे को इंटरनेट पर कोई व्यक्ति अपने जाल में फंसाता है, धमकाता है या उसका शोषण करता है, तो वह अपने माता-पिता, अभिभावक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बताने से हिचकिचा सकता है। उसे डर हो सकता है कि इंटरनेट इस्तेमाल करने के कारण उसे ही डांट या सजा मिलेगी। *बच्चों के लिए भी जरूरी है इंटरनेट* सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इंटरनेट का महत्व केवल जानकारी हासिल करने तक सीमित नहीं है। यह बच्चों को सीखने, अपनी बात रखने और दूसरे लोगों से जुड़ने का अवसर भी देता है। कोर्ट ने कहा कि दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले कई बच्चों के लिए इंटरनेट सीखने और जानकारी प्राप्त करने का एकमात्र साधन है। इसी तरह, विशेष जरूरतों वाले बच्चों को भी इंटरनेट के माध्यम से अपने जैसे दूसरे लोगों से जुड़ने और उनका साथ पाने का अवसर मिलता है। *बच्चों के बजाय हानिकारक कंटेंट और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई जरूरी* कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने भर से उनके यौन शोषण से जुड़े कंटेंट का प्रसार नहीं रुकेगा। न ही इससे ऐसी कंटेंट बनाने, फैलाने और देखने वाले लोगों को अपने आप रोका जा सकेगा。 इस समस्या से निपटने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, कानून लागू करने वाली एजेंसियों और नियामक संस्थाओं को मिलकर काम करना होगा। उन्हें ऐसे कंटेंट का पता लगाने, उसे हटाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर ध्यान देना चाहिए। *बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट के लिए ‘चाइल्ड मोड’ का सुझाव* सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों की सुरक्षा के लिए माता-पिता की सहमति, मार्गदर्शन और निगरानी पर अधिक ध्यान देने की बात कही। इसके साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट में बच्चों के लिए एक अलग ‘चाइल्ड मोड’ की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। इस व्यवस्था के तहत बच्चों के अकाउंट डिफॉल्ट रूप से निजी रखे जा सकते हैं। अनजान वयस्कों के संदेशों और संपर्क को सीमित किया जा सकता है। इसके अलावा, बच्चों को दिखाई जाने वाली विज्ञापन सामग्री और अन्य कंटेंट पर भी नियंत्रण रखा जा सकता है। किशोरावस्था से पहले के बच्चों के लिए माता-पिता की सहमति की पुष्टि करने के उचित उपाय भी अपनाए जा सकते हैं। कोर्ट ने इन उपायों को लागू करने के तरीके तय करने का काम केंद्र सरकार पर छोड़ दिया है। *सरकार से डेटाबेस बनाने को कहा* सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट की पहचान करने के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जाए। इसमें ऐसे कंटेंट के डिजिटल पहचान-चिह्न (हैश) और इंटरनेट लिंक (URL) दर्ज हों, ताकि अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी पहचान करके उसे हटाया जा सके। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री की शिकायत करने के लिए स्पष्ट और आसानी से उपलब्ध व्यवस्था होनी चाहिए। शिकायतों की जांच प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा की जाए और शिकायतकर्ता को उसकी स्थिति तथा लिए गए फैसले की जानकारी दी जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्चों के यौन शोषण से संबंधित शिकायतों, उन पर की गई कार्रवाई और उन्हें हल करने में लगे समय का रिकॉर्ड रखें। *लापरवाही बरतने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की जाए* कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह लापरवाही बरतने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई करने और उन पर जुर्माना लगाने के उपायों पर विचार करे。 कोर्ट ने कहा कि पेड सब्सक्रिप्शन या पेवॉल के पीछे उपलब्ध सामग्री की भी उचित जांच होनी चाहिए, ताकि बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी या बच्चों के लिए हानिकारक सामग्री को सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा न मिले। *सरकार को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश* कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए, एसओपी बनाए और जहां आवश्यक हो, वहां कानून में संशोधन की दिशा में काम करे。 कोर्ट ने सरकार को फैसले पर अमल की प्रगति के संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश भी दिया है। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।
0
0
Report

कोटा में शराबी ASI ने युवती से बदसलूकी, मेडिकल जांच के बाद कार्रवाई

Jaipur, Rajasthan:कोटा में नशे में ASI ने युवती से की बदसलूकी, गाली-गलौज कर लोगों को धमकाया VIDEO वायरल, SP ने मेडिकल-जाँच के बाद कार्रवाई के दिए निर्देश कोटा में शराब के नशे में एक ASI द्वारा युवती से कथित बदसलूकी और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। झालावाड़ रोड स्थित कोटा हार्ट हॉस्पिटल के आसपास हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सिटी SP तेजस्विनी गौतम ने ASI का मेडिकल करवाने और मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं。 जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे की है। आरोप है कि ASI हरि सिंह हाड़ा शराब के नशे में था और उसने सड़क पर युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की तो आरोप है कि उसने अपना नाम ASI हरि सिंह हाड़ा बताते हुए लोगों को धमकाया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया。 पुलिस लाइन में तैनात है ASI सिटी SP तेजस्विनी गौतम ने बताया कि ASI हरि सिंह हाड़ा पुलिस लाइन में तैनात है और उसकी ड्यूटी 112 में लगी हुई है। उसका मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। मामले की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मेडिकल परीक्षण और जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top