icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow28 Jan 2025, 12:46 pm

Pilibhit - हॉबीज हैरिटेज द्वारा आयोजित महाकुंभ दिव्य प्रदर्शनी का उपजिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

Pilibhit, Uttar Pradesh:

पीलीभीत हॉबीज हैरिटेज इंडिया सोसायटी ने मंगलवार को महाकुंभ दिव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया. प्रदर्शनी का शुभारंभ उपजिलाधिकारी न्यायिक आशुतोष गुप्ता ने किया. प्रदर्शनी में महाकुंभ पर आधारित स्कूली बच्चों द्वारा बनाये गए पोस्टर, माचिस, प्राचीन एवं नवीन मुद्रा, कैमरे का संग्रह प्रदर्शित किया गया था. इस प्रदर्शनी में जहां बच्चों द्वारा बनाये गए पोस्टरों में उनके द्वारा महाकुंभ की दिव्यता का प्रदर्शन किया गया था, वहीं प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल, सरस्वती विद्या मंदिर के लव कुमार के चित्र प्रदर्शित किये गए थे.  इनके अलावा रेडक्रास सोसायटी द्वारा पिछले तीन वर्षो में किये गए कार्यो को कौशलेंद्र भदौरिया द्वारा लगाये गए चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चित्तौड़गढ़ में कोचिंग संस्थानों को फायर NOC न मिलने पर सीज

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में कोचिंग संस्थानों पर अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी के चलते नगर परिषद ने कठोर कार्रवाई की। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के निर्देश पर नगर परिषद आयुक्त रविन्द्रसिंह यादव के मार्गदर्शन में गठित समिति ने विभिन्न कोचिंग एवं शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान द्रोणाचार्य स्टडी सेंटर और कुंभानगर स्थित एसक्यूब लाइब्रेरी में फायर एनओसी सहित आवश्यक अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव पाया गया। पूर्व में नोटिस जारी करने के बावजूद संस्थानों द्वारा नियमों की पालना नहीं किए जाने पर नगर परिषद की टीम ने दोनों परिसरों को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान भवनों पर नोटिस भी चस्पा किए गए। परिषद ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना और फायर एनओसी प्राप्त करने के बाद ही सीजिंग हटाने पर विचार किया जाएगा। साथ ही अन्य संस्थानों को भी सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

खतौली में नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, AIMIM कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

AKArif khanFollow9m ago
Khatauli, Uttar Pradesh:खतौली थाना क्षेत्र में AIMIM कार्यकर्ताओं ने पैगंबर मोहम्मद के संबंध में कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के आरोप में नाजिया इलाही खान के विरुद्ध पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि संबंधित बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि मामले की गहन जांच कर यह पता लगाया जाए कि कहीं उनके किसी विदेशी संगठन या एजेंसी से संबंध तो नहीं हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को संबंधित स्तर पर जांच के लिए भेजने का आश्वासन दिया है।
0
0
Report

पाकुड़ में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण पर EC ने समीक्षा बैठक की

Pakur, Jharkhand:पाकुड़, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार संथाल परगना के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन पाकुड़ पहुंचे, जहां समाहरणालय सभागार में पाकुड़, गोड्डा एवं साहेबगंज जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी के साथ एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इन जिलों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई. इस अवसर पर गोड्डा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी लोकेश मिश्रा, पाकुड़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी मेघा भारद्वाज और साहिबगंज जिला निर्वाचन पदाधिकारी दीपक कुमार दुबे सहित तीनों जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ, एईआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित निर्वाचन से संबंधित जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में पीवीटीजी वर्ग के मतदाताओं की एसआईआर में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए पहले से व्यवस्था करने को कहा गया. इस دوران मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पीवीटीजी वर्ग के मतदाताओं का विवरण ब्लॉक स्तर के कार्यालय में उपलब्ध रहता है, ऐसे मतदाताओं को एसआईआर में दस्तावेज देने हेतु किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस हेतु पदाधिकारी पहले से व्यवस्था कर लें. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में ईआरओ एवं एईआरओ की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, तथा मतदाता सूची के निर्माण एवं नोटिस एवं सुनवाई में निर्णय लेने हेतु शक्तियाँ प्रदान की गई हैं. पदाधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन करें. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में नए मतदाताओं को जोड़ने के भी प्रावधान हैं; भारत के वे सभी पात्र नागरिक जो मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं और 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर रहे हैं, वे INEnumeration Phase (30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026) और दावे एवं आपत्ति अवधि (5 अगस्त 2026 से 4 सितंबर 2026) के दौरान, स्वयं या स्वयं और माता-पिता में से किसी एक या स्वयं और माता-पिता दोनों के लिए अपनी जन्मतिथि के आधार पर घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रपत्र-6 में आवेदन जमा कर सकते हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में पदाधिकारी गंभीरता से कार्य करें. वाइट-1-के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड; वाइट-2- मेघा भारद्वाज, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी, पाकुड़.
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी में कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी की सुरक्षा चौकस, कार्रवाई जारी

Barabanki, Uttar Pradesh:लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। बाराबंकी जिलाधिकारी बाराबंकी के निर्देश पर तहसील नवाबगंज क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी की जांच का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को पुलिस, राजस्व एवं अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों एवं व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने भवन सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की। जांच में महिंद्रा संस्थान एवं प्राइम लाइब्रेरी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिसके चलते दोनों संस्थानों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने कोचिंग संचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अग्निशमन विभाग ने कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों और विनियमित क्षेत्र संबंधी नियमों के उल्लंघन पर पांच से अधिक कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय में कमियां दूर करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा अन्य कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का بھی निरीक्षण किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

तारातला गोदाम ढहने से 5 की मौत, 20 घायल; भाजपा नेता मदद की मांग

Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): 5 DEAD AND 20 INJURED DUE TO UNDER-CONSTRUCTION GODOWN SHED COLLAPSE IN TARATALA / VISUALS / FAYAZ AHMAD KHAN (CPIM, WB) / HUMAYUN KABIR (MLA) / LOCKET CHATTERJEE (BJP) S/B & REAX यह बहुत दुखद घटना है। इतने सारे लोग यहां काम करने आए थे और फिर यह हादसा हो गया। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस त्रासदी के बारे में क्या कहूं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें मदद मिलनी चाहिए। मैं मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से अनुरोध करूंगा कि वे उन्हें पूरी मदद दें... कोलकाता: भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने पर कहा, "बहुत ही दुखद ये घटना है हम मृतकों के परिवार के साथ खड़े हैं। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। लेकिन पिछली सरकार भ्रष्टाचार करते-करते बेकार हो गए थे और ये पैसे लेकर प्लान किया था ठीक से बनाया नहीं था..हमारी सरकार पूरी तरह से लगी हुई है। सब लोगों का इलाज अच्छे से हो रहा है।"
0
0
Report
Advertisement

झोलाछाप डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन से 7 साल के बच्चे की आंखें खो दीं

Aligarh, Uttar Pradesh:झोलाछाप डॉक्टर ने छीन लीं मासूम की आँखों की रौशनी, पेट दर्द का इलाज कराने गए परिजन, गलत इंजेक्शन ने मासूम को कर दिया अंधा, 7 साल के बच्चे का अब नोएडा के शारदा हॉस्पिटल में चल रहा है उपचार, हॉस्पिटल में एडमिट 7 साल का मासूम की हालत चिंतजनक बनी हुई है, उक्त झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के खर्चे का दिया भरोसा, और क्लिनिक बंद करके भाग गया, पीड़ित परिवार ने पहले सीएम पोर्टल पर शिकायत की, पीड़ित परिवार ने उक्त झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध थाने में भी दी लिखित शिकायत, झोलाछाप डॉक्टर दीपक को उसके माधव नामक क्लिनिक पर दिखाया था, टप्पल थाना इलाके के माधव क्लिनिक का मामला.
0
0
Report

अंधविश्वास से 11 वर्षीय बालिका की मौत, इलाज न मिल पाया

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में अंधविश्वास की कीमत एक 11 वर्षीय बालिका को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले परिवार की बेटी को देर रात सांप ने काट लिया, लेकिन परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक और स्थानीय उपचार के लिए भटकते रहे। हालत बिगड़ने पर जब बालिका को अस्पताल पहुंचाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवबंद क्षेत्र के बहादरपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। परिवार भट्ठे के पास बनी झोपड़ी में रह रहा था। देर रात उनकी 11 वर्षीय पुत्री रामभतेरी अपनी बड़ी बहन के साथ चारपाई पर सो रही थी। रात करीब तीन बजे वह अचानक चीख पड़ी और परिजनों को बताया कि उसे सांप ने काट लिया है शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार झोपड़ी के पास काले-सफेद रंग का सांप दिखाई दिया, जिसे बाद में मार दिया गया। इसके बावजूद परिजन बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए दूसरे गांव ले गए। कई घंटे तक स्थानीय उपचार और अंधविश्वास आधारित तरीकों का सहारा लिया जाता रहा। सुबह होते-होते रामभतेरी की हालत गंभीर होने लगी। इसके बाद परिजन उसे विभिन्न स्थानों पर उपचार के लिए ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आखिरकार बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। मृतका के पिता उपेंद्र कुमार पिछले कई वर्षों से भट्टों पर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। परिवार में पत्नी, तीन बेटियाँ और दो बेटे हैं। मासूम की मौत के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है
0
0
Report

सहारनपुर में गौकशी पर मुठभेड़: घायल शातिर गिरफ्तार, एक साथी फरार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद में अपराध और गौकशी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आज मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से जिंदा गोवंश, अवैध तमंचा, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी शेखपुरा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टपरी खुर्द के जंगल में दो व्यक्ति गौकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गन्ने के खेत के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान आकिल पुत्र शकील निवासी बड़तला चौक, शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है। गिरफ्तारी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, कुल्हाड़ी, दाव, दो छुरे, लकड़ी का गुटका, रस्सी समेत अन्य गौकशी के उपकरण तथा एक जिंदा गोवंश बरामद किया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आकिल एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ गौकशी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top