262001
Pilibhit - प्रदेशीय पक्षी सारस बने आकर्षण का केंद्र
Pilibhit, Uttar Pradesh:यूपी के पीलीभीत में प्रदेशीय पक्षी सारस इन दिनों खेतों में विचरण करते देखे जा रहे है और राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है. उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र में पड़ने वाले चरखौला से पस्तोर जाने वाले रास्ते में हर रोज सुबह-सुबह खेतों में आपके मन को लुभाने वाले सारस के अनगिनत जोड़ें देखने को मिलेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोगामेड़ी मेले में साइबर सुरक्षा हेल्प डेस्क से श्रद्धालु सुरक्षित
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़। गोगामेड़ी मेले में देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ अब उन्हें साइबर अपराधों से बचाने के लिए भी हनुमानगढ़ पुलिस ने विशेष पहल शुरू की है। पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देश पर सितंबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देश एवं जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के नेतृत्व में गोगामेड़ी मेले में विशेष साइबर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। हेल्प डेस्क के माध्यम से पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सरल भाषा में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बता रहे हैं। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड और फर्जी निवेश सहित साइबर अपराधों के नए तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को समझा रहे हैं कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, पासवर्ड या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर हेल्प डेस्क पर श्रद्धालुओं को साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि साइबर फ्रॉड होने के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसलिए बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके साथ ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराने तथा ठगी से संबंधित बैंक/यूपीआई लेन-देन, ट्रांजेक्शन आईडी, मोबाइल नंबर, चैट, स्क्रीनशॉट, संदिग्ध लिंक सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की जानकारी दी जा रही है। संबंधित बैंक अथवा यूपीआई सेवा प्रदाता को भी तत्काल सूचना देने के लिए कहा जा रहा है।0
0
Report
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने 7.545 किग्रा गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस की एनडीपीएस एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 किलो 545 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए, बिहार के दो आरोपी मनोज कुमार और फन्टूस कुमार गांजा समेत गिरफ्तार, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला किया दर्ज, एसपी बी आदित्य के निर्देशन में जंक्शन थाना पुलिस की कार्रवाई, एसआई गजेंद्र ने टीम सहित कार्रवाई को दिया अंजाम, दोनों तस्करों से पूछताछ में जुटी जंक्शन पुलिस0
0
Report
कन्नौज में 12 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन
कन्नौज में 12 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, जिला जज ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी कन्नौज जिले में आगामी 12 सितंबर को कन्नौज न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मंगलवार को जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिला जज ने लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के त्वरित निस्तारण के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए गए। प्रचार वाहनों के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को 12 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत में अपने मामलों के निस्तारण का अवसर उठाने के लिए जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत में आपसी सहमति से मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है, जिससे लोगों को लंबे समय तक चलने वाली कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है। *बाइट : जिला नोडल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण*0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी के डीएम तनय सुल्तानिया ने औचक निरीक्षण से भ्रष्टाचार रोकने का संदेश दिया
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के नए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। डीएम द्वारा लगातार किए जा रहे औचक निरीक्षण से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। महज दो दिनों के भीतर डीएम ने जिले के पांच प्रखंड और अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अवधि में अपने कार्यालय से गायब मिले कुल 17 कर्मियों पर कार्रवाई की गई। डीएम की इस कार्रवाई के बाद सरकारी कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने आम लोगों से भी बातचीत की और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लोगो द्वारा अंचल कार्यालय में पैसे की उगाही की शिकायत पर डीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
मुरादाबाद में निर्माणधीन वाटर टैंक के गड्डे में गिरकर 3 साल के मासूम की मौत, लापरवाही के आरोप
Moradabad, Uttar Pradesh:बीते कल यानि बुद्धबार कों मुरादाबाद मे खेतते वक्त निर्माणधीन सरकारी वाटर टैंक के गड्डे मे गिरने से मासूम की मौत, मुरादाबाद मे निर्माणधीन वाटर टैंक के निचे बारिश के पानी से भरे गड्डे मे गिरकर 3 साल के मासूम की मौत, मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों एवं परिजनों ने लगाया जल विभाग के निर्माणधीन कार्य मे लापरवाही के चलते मासूम की जान जाने का आरोप, भाई बहनो के साथ खेलते वक्त पैर फिसलकर सीधे पानी भरे गड्डे मे गिरा मासूम, काफी देर के बाद जब परिजनों ने तलाश की तब गड्डे मे तेरता हुआ आया मासूम शव, निर्माणधीन बड़ी टंकी के निचे पाइप डालने के बाद नहीं बनाया गया फर्श, वाटर टैंक के निचे गड्डे मे भरा हुआ था बरसात का पानी, ग्रामीणों ने जल्द वाटर टैंक के निचे फर्श बनवाने और चारो तरफ बाउंड्री कराने की करी अपील, वहीँ सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए परिजनों कों कराया शांत, फिलहाल परिजनों ने किसी कानूनी कार्यवाही से किया मना, परिजनों ने कल देर शाम ही मासूम के शव कों कब्रिस्तान मे किया दफ़न, मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गोधी गांव का पूरा मामला।0
0
Report
आरआईटी थाना क्षेत्र में हत्या: चार गिरफ्तार, शव रेलवे लाइन के पास फेंका गया
Jamshedpur, Jharkhand:आदित्यपुर सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में युवक अमित सरदार की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार समेत कई सामान बरामद किए हैं। मामले को लेकर मृतक की मां बैहुल्या देवी, पति स्वर्गीय मंगल सरदार, निवासी कृष्णापुर बोंडीह, थाना आरआईटी, ने 25 जुलाई 2026 को पुलिस को लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर आरआईटी थाना कांड संख्या 35/26, दिनांक 25.07.2026, धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत अज्ञात अपराधकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान चार आरोपी गिरफ्तार कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने चार संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की पहचान टिकू किस्कू उर्फ बाबू किस्कू (26 वर्ष), सोमा मुंडा उर्फ बुका मुंडा (38 वर्ष), स्वरूप सोरेन उर्फ कतुरु (27 वर्ष) और मिलन सिंह (18 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार तथा अन्य संबंधित सामान बरामद किए गए हैं। मृतक का शर्ट, जिसमें पत्थर लपेटा हुआ था – 1 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी पुलिस ने बरामद सामानों को विधिवत जब्त कर लिया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी परिस्थितियों एवं अन्य संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में आरआईटी थाना प्रभारी पुअनि रविकांत पराशर के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही। टीम में पुअनि विमलेश कुमार महतो, पुअनि संजीव कुमार, सअनि विक्रम कुमार, आरक्षी उमाशंकर सिंह, हवलदार जॉनसन तेंगरा, आरक्षी सिदिऊ बुड़िउली और आरक्षी बबलू बिरूली शामिल थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी अनुसंधान का हिस्सा है। मामले में आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के राशन डिपो में बड़े गबन का खुलासा: गेहूं-चीनी-तेल कम
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के फतेहपुर चंदेला क्षेत्र से राशन वितरण में बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को फतेहपुर चंदेला स्थित 'अगराम सिंह नाम के राशन डिपो में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विभाग की टीम ने डिपो पर छापेमारी कर जब जांच की है तो बड़े पैमाने पर खाद्यान्न की कालाबाज़ारी और स्टॉक में भारी अंतर पाया गया जहां भारी मात्रा में गेहूं, चीनी और तेल कम पाया गया। तस्वीरें फरीदाबाद के फतेहपुर चंदीला की हैं जहां राशन स्टॉक और वितरण में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। विभागीय जांच के दौरान जब ऑन-ऑनलाइन रिकॉर्ड और डिपो में मौजूद असल स्टॉक का मिलान किया गया, तो चौकाने वाले आंकड़े सामने आए: जहां गेहूं: ऑनलाइन रिकॉर्ड में 134 क्विंटल होना चाहिए था, लेकिन मौके पर सिर्फ 49 क्विंटल मिला — यानी 85 क्विंटल गेहूं गायब था। सरसों का तेल: रिकॉर्ड के मुताबिक 373 लीटर तेल होना चाहिए था, जबकि डिपो में शून्य (Nil) लीटर तेल पाया गया। चीनी: ऑनलाइन रिकॉर्ड में 484 किलोग्राम दर्ज था, लेकिन मौके पर सिर्फ 200 किलोग्राम ही चीनी पाई गई — यानी 284 किलोग्राम चीनी कम मिली। इस मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से जांच करने पहुंचे अधिकारी ने बताया कि उन्हें DFSC महोदया को फतेहपुर चंदेला स्थित अग्रराम राशन डिपो में राशन गबन की शिकायत प्राप्त हुई थी। हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर जब डिपो की जांच की तो ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर मिला। इस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) की धारा 7/10/55 के तहत मामला दर्ज कराया जा रहा है। विस्तृत रिपोर्ट DFSC महोदया को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर डिपो लाइसेंस रद्द करने समेत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला अधिकारी। बता दें कि विभागीय अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि रिपोर्ट सौंपने के बाद राशन डिपो का लाइसेंस रद्द करने और आरोपी डिपो धारक पर सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।0
0
Report
गोगामेड़ी मेले में पुलिस का साइबर सुरक्षा हेल्प डेस्क, OTP फ्रॉड से बचाओ
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : गोगामेड़ी मेले में हनुमानगढ़ पुलिस का बड़ा नवाचार, लाखों श्रद्धालुओं को साइबर ठगी से बचाने के लिए विशेष हेल्प डेस्क शुरू,साइबर जागरूकता माह में गोगामेड़ी मेले में पुलिस ने लगाया हेल्प डेस्क,OTP फ्रॉड,डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल से बचने के बताए आसान उपाय,गोगामेड़ी मेले में श्रद्धालुओं को सलाह,साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और डिजिटल सबूत सुरक्षित रखें,मेले में मोबाइल गुम होने पर भी मदद,हनुमानगढ़ पुलिस सीईआईआर पोर्टल से आईएमईआई ब्लॉक करवाने की पूरी प्रक्रिया समझा रही,‘मैं हूं साइबर अपराध के प्रति जागरूक’ स्लोगन वाले सेल्फी स्टैंड से गोगामेड़ी मेले में पुलिस फैला रही जागरूकता का संदेश @HmghPolice @kuldeepsharmap0
0
Report
मायावती ने आकाश आनंद को बसपा से निकाला; अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास ले लिया
Noida, Uttar Pradesh:आकाश आनंद पार्टी से बाहर अशोक सिद्धार्थ की नीयत में खोट बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आंनद को पार्टी से निकाला 1. आज श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा अति-देर से उठाया गया यह सही क़दम है। 2. वैसे लोगों का यही कहना है कि अगर यह फैसला वे काफी पहले ही ले लेते तो बी.एस.पी., बहुजन समाज व बहुजन मूवमेन्ट तथा उनके दामाद श्री आकाश आनन्द को भी लगातार विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता और ना ही मुझे विधानसभा आमचुनाव एवं ख़ासकर यूपी में पाँचवीं बार सरकार बनाने की ज़बरदस्त तैयारियों के बीच, पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित के मद्देनज़र इनके बारे में कई बार कड़े फैसले लेने आदि की ज़रूरत पड़ती। 3. वैसे यह भी सर्वविदित है कि बहुजन समाज पार्टी की अम्बेडकरवादी राजनीति की परम्परा, परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चलने वाली ज़बरदस्त त्याग, तपस्या, संघर्ष व कुर्बानी आदि के साथ-साथ सबसे बढ़कर निजी व पारिवारिक स्वार्थ से दूर रहने की विशिष्ठ पहचान की है, जिसे मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह ही मैं भी समर्पित हूँ और जिससे पार्टी के सभी लोगों को ज़रूर सबक़ सीखकर बी.एस.पी. में आगे बढ़ाने के लिये निजी व पारिवारिक स्वार्थ एवं पद आदि की लालसा से ऊपर उठना चाहिये तभी फिर यहाँ सदियों से शोषित, पीड़ित, उपेक्षित व तिरस्कृत ’बहुजन समाज’ ’शासक वर्ग’ बन पायेगा और इस क्रम में हमेशा याद रहे कि जितना महान लक्ष्य, उतनी ही बड़ी कुर्बानी की भी ज़रूरत होती है। 4. कुल मिलाकर, श्री अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से संन्यास लेने का फैसला ’देर आये दुरुस्त आये’ की कहावत की तरह ही यह अच्छी बात है। 5. किन्तु श्री अशोक सिद्धार्थ को, अपने दामाद श्री आकाश आनन्द के उज्जवल भविष्य के साथ ही बी.एस.पी. पार्टी व इसके अम्बेडकरवादी बहुजन मूवमेन्ट के व्यापक हित के प्रति थोड़ी भी सही चिन्ता होती, (जो कि उनमें स्वाभाविक तौर पर होनी ही चाहिये), तो वे बिना देरी किये कल फ़ौरन ही राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर देते और जिससे श्री आकाश आनन्द की पार्टी व मूवमेन्ट के प्रति सक्रियता काफी हद तक सुनिश्चित हो सकती थी, किन्तु ऐसा कुछ नहीं होना यह साबित करता है कि श्री अशोक सिद्धार्थ की नीयत में खोट व अभिलाषा कम नहीं हुई है बल्कि अभी तक भी पूरी तरह से बरक़रार है। 6. इतना ही नहीं बल्कि श्री आकाश आनन्द द्वारा भी अपने कैरियर से अधिक अपने ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ के प्रति इस हद तक लगाव क़ायम है कि उन्होंने बी.एस.पी प्रमुख के सोशल मीडिया एकाउण्ट ’एक्स’ पर तत्सम्बन्धी पोस्ट को रिपोस्ट करना भी उचित नहीं समझा, हालाँकि यह पोस्ट उनके ही सकारातमक व भलाई के लिये था। 7. जबकि इससे पहले वे बी.एस.पी. प्रमुख के ’एक्स’ पर पोस्ट को रिपोस्ट करके अपनी वफादारी का सबूत देने का प्रयास करते रहे हैं। इससे भी यही लगता है कि श्री अशोक सिद्धार्थ व श्री आकाश आनन्द दोनों को पार्टी व मूवमेन्ट की सफलता में कम व अपने निजी व पारिवारिक स्वार्थ का ज़्यादा मोह है, जबकि बी.एस.पी. ने ही इन दोनों को व अन्य अनेकों लोगों को भी फर्श (ज़मीन) से अर्श (आसमान) की बुलन्दी पर पहुँचाया है और जिसके लिये उन सभी लोगों द्वारा बी.एस.पी. व उसके नेतृत्व का जितना भी वे लोग अहसान मानें व शुक्रगुज़ार हों, वह कम ही होगा, ऐसा सभी लोगों का मानना है। 8. ऐसे हालात में श्री आकाश आनन्द को पार्टी व मूवमेन्ट के वास्तविक हित तथा इससे जुड़े अपने कैरियर की भी परवाह कम तथा रिश्ते-नातों आदि का मोह ज़्यादा है तो ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि श्री आकाश आनन्द डबल माइण्ड होकर फिर बी.এস.पी. पार्टी व मूवमेन्ट का भला कैसे कर सकते हैं? 9. इसीलिये पार्टी के लोगों को यही बेहतर लगता है कि उन्हें पहले दिनांक 3 सितम्बर 2026 को जिस प्रकार से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के अति-महत्वपूर्ण पद की सभी अहम ज़िम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, उसी प्रकार अब उन्हें पार्टी में भी आज से पूरी तरह से फ्री (आज़ाद) कर दिया जाये। अतः श्री आकाश आनन्द पार्टी में अब स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं अर्थात ऐेस में अब इनको पार्टी से पूरेतौर से मुक्त कर दिया गया है। 10. अन्त में यही कहना है कि बी.एस.पी के सभी लोगों को, विरोधियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि सभी प्रकार के हथकण्डों का डट कर सामना करते हुये ख़ासकर यूपी में फिर से पूर्ण बहमत की अपनी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की ज़बरदस्त क़ानून-व्यवस्था व बेहतरीन विकास वाली आयरन हुकूमत बनाने के संघर्ष में, पूरे जी-जान से अर्थात पूरे तन, मन, धन की लगन से लगे रहें, बस यही लक्ष्य सर्वोपरि है।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर के लूनखां में पागल कुत्ते से दहशत: 3 गाय, 1 भेड़ की मौत
Bikaner, Rajasthan:छतरगढ/बीकानेर, लूणखां में पागल कुत्ते का आतंक ! पागल कुत्ते के काटने से 3 गाय और 1 भेड़ की मौत, 1500 से अधिक पशुओं में रेबीज का खतरा, ग्रामीणों में दहशत, पशुपालन विभाग ने 1500 से अधिक पशुओं का शुरू किया टीकाकरण, करीब 170 ग्रामीणों को लगाई गई रेबीज वैक्सीन, संदिग्ध पशुओं को किया जा रहा वैक्सीनेशन और आइसोलेशन, ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पशुपालन विभाग अलर्ट, दूध पीने वाले ग्रामीणों में बढ़ी चिंता, विभाग ने जारी की सावधानी की अपील0
0
Report
नोखा नगरपालिका चुनाव से पहले पानी टंकी पर चढ़े शख्स के कारण प्रशासन हलचल
Bikaner, Rajasthan:नोखा से बड़ी खबर नगरपालिका चुनाव से एक दिन पहले नोखा में ड्रामा ! जोरावरपुरा क्षेत्र में पानी की टंकी पर चढ़ा शख़्स पुराने पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है मामला तहसील परिसर के बाहर लंबे समय से धरने पर बैठा है व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना से प्रशासन में हलचल मौके पर लोगों की भीड़ जुटी, प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर कल नोखा में होना है नगरपालिका चुनाव चुनाव से ठीक पहले सामने आई घटना से प्रशासन हुआ अलर्ट0
0
Report
दानापुर जीआरपी: ट्रेन में फेंककर हत्या की साजिश का नया मोड़
Danapur, Bihar:खबर दानापुर के खगौल से है जहाँ दानापुर जीआरपी अंतर्गत नेऊरा-बिहटा के बीच रेलवे ट्रैक पर सात सितंबर को युवक का शव मिलने के मामले में अब नया और गंभीर मोड़ सामने आया है। मृतक कैलाश कुमार के परिजनों ने ट्रेन से गिरने की घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए लूटपाट के बाद चलती ट्रेन से कैलाश को फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, ट्रेन में चार लोग सवार थे, जिन्होंने खुद को STF पुलिस का जवान बताया और वीडिओग्राफ़ी करनेवाले कैलाश और उसके दोस्त रितेश के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों से रुपये कैमरा और सामान छीने गए। विरोध करने पर कैलाश के हाथ-पैर बांधकर उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं रितेश घायल अवस्था में पटना में मिला और उसका इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। मामले में सबसे बड़ा सवाल अब दानापुर जीआरपी की कार्रवाई और जांच प्रक्रिया को लेकर खड़ा हो रहा है। परिजनों का आरोप है कि घटना की गंभीरता के बावजूद पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल हैं। परिवार का दावा है कि पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे से पहले ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। परिजनों के यह कहना है कि पुलिस द्वारा दिखाई गई तस्वीर में कैलाश का हाथ पीछे की तरफ बंधा हुआ दिखाई दे रहा था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर यह महज ट्रेन से गिरने का हादसा था तो युवक के हाथ बंधे होने की स्थिति की जांच किस स्तर पर की गई? घायल जगदीशपुर निवासी रितेश से पुलिस ने घटना के संबंध में बयान लिया है। परिजनों के अनुसार रितेश ने बताया कि कैलाश ने लूटपाट का विरोध किया था, जिसके बाद आरोपितों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। अब रितेश का बयान, ट्रेन के दिव्यांग कोच की जांच, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों की पहचान जांच की अहम कड़ी बन सकती है। बिहार में लगातार कानून का राज और अपराध पर सख्ती की बात करते रहे हैं। ऐसे में चलती ट्रेन में खुद को पुलिसकर्मी बताकर यात्रियों से लूटपाट, मारपीट और युवक को ट्रेन से फेंकने जैसे गंभीर आरोप सामने आने के बाद सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर रेलवे की ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा कितनी पुख्ता है? अगर परिजनों के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सिर्फ एक युवक की मौत का मामला नहीं होगा, बल्कि रेल यात्रियों की सुरक्षा और पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा। दयापुर जीआरपी प्रभारी अजय कुमार ने कैमरे पर ब्यान नहीं दिया लेकिन मौखिक बातचीत मे उनका कहना है कि यदि लूटपाट के बाद युवक को चलती ट्रेन से फेंके जाने की बात जांच में सामने आती है तो आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है और क्या कैलाश की मौत महज हादसा थी या फिर इसके पीछे लूटपाट और हत्या की पूरी साजिश थी। बाईट अमित कुमार मृतक का भाई0
0
Report
Advertisement
स्पष्ट खबर का अभाव: इनपुट गैर-जरूरी टुकड़ों के कारण
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
राजसमंद के मेगा मार्ट में खाद्य सुरक्षा कार्रवाई: 140 किलो सामग्री नष्ट
Jaipur, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद के टीवीएस चौराहा स्थित विशाल मेगा मार्ट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चावल-दाल समेत खाद्य सामग्री में मिले कीड़े, कई पैकेट एक्सपाईरी पाए गए चावल, दाल, चने, चिप्स, तेल, घी-मसाले समेत 140 किलो खाद्य सामग्री नष्ट काबुली चने और बादाम के लिए नमूने, जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई 7 से 14 सितंबर तक खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान जारी0
0
Report
बिजनौर में गुलदार के हमले ने युवती की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। गुलदार घर के बाहर से लड़की को उठाकर ले गया खेतों पर। ग्रामीण लड़की को बचाने के लिये खेतों में दौड़े। गुलदार के हमले में गयी लड़की की जान चली गयी। लड़की की मौत पर ग्रामीणों में भारी रोष और गुस्सा। नजीबाबाद वन विभाग के अफसर और SDM मौके पर मौजूद। थाना नजीबाबाद के आलोपुर गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
