262001
पीलीभीतः धारदार हथियार से मजदूर पर किया हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
Pilibhit, Uttar Pradesh:थाना बिलसंडा के कनपरा गांव के एक मजदूर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया गया है। घायल मजदूर रूपराम ने गांव के ही विजय, नितिन, हिमांशु और राजकुमार पर गाली-गलौज के साथ धारदार हथियार से हमला करने का आरोपी लगाया है। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराकर चारों आरोपियों मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय में गिरफ्तारी के बाद भीड़ ने पुलिस वाहन घेरा, मारपीट और हमला
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में वांटेड अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। अपराधी के परिजनों और आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे और बांस लेकर पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हद तो तब हो गई जब भीड़ ने पुलिस की गाड़ी का दरवाजा खोलकर हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ाने की कोशिश शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। यह घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव की है। बताया जा रहा है कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के एक आपराधिक मामले में फरार चल रहे वारंटी रोहित कुमार उर्फ बुच्ची के अपने घर आने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस उसके घर छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस टीम ने रोहित कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और सरकारी वाहन में बैठाकर ले जाने लगी। लेकिन गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उसके परिजन और स्थानीय लोग उग्र हो गए। देखते ही देखते दर्जनों लोग लाठी-डंडे और बांस लेकर पुलिस वाहन के सामने पहुंच गए और पुलिसकर्मियों को घेर लिया। सामने आए वीडियो में रात के अंधेरे में पुलिस की गाड़ी के आसपास लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। कुछ लोग पुलिसकर्मियों से बहस करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक महिला पुलिस की चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर पुलिसकर्मियों से बहस करने लगती है और हिरासत में लिए गए आरोपी को बाहर निकालने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लोग भी पुलिस से धक्का-मुक्की करने लगते हैं। भीड़ की कोशिश आरोपी रोहित को पुलिस की हिरासत से छुड़ाने की थी। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को पीछे धकेलते हुए किसी तरह पुलिस वाहन को भीड़ के बीच से बाहर निकाला। पुलिस आरोपी रोहित उर्फ बुच्ची को लेकर सीधे चेरिया बरियारपुर थाना पहुंची। जहां उससे पुराने मामले और फरारी को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस टीम पर हमला, सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने और सरकारी काम में बाधा डालने वाले लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार के मुताबिक, सकरौली गांव निवासी रोहित महतो के खिलाफ न्यायालय से वारंट और इश्तेहार निर्गत था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी। गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। मामले में पांच नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
वार्ड 87 में EVM खराब, महिला कांग्रेस धरना देकर मतगणना पारदर्शी कराने की मांग
Jaipur, Rajasthan:नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 में एक ईवीएम मशीन खराब होने के कारण उसके मतों की गणना नहीं हो सकी। इस मामले को लेकर महिला कांग्रेस कोटा शहर की जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शालिनी गौतम मतगणना स्थल पर धरने पर बैठ गईं।निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उक्त ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज नहीं कर अगले दिन करने की बात कही जा रही है। इस पर शालिनी गौतम ने मतगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं धांधली की आशंका जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। शालिनी गौतम ने मांग की कि वार्ड 87 की खराब ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराई जाए, ताकि मतगणना प्रक्रिया पर किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न न हो। इसी मांग को लेकर वे धरने पर बैठी हैं।0
0
Report
रामनगर के भलोंन में उफनते नाले से कार बची, एक युवक सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर के पाटकोट क्षेत्र के भलोंन में उफनते बरसाती नाले को पार करना एक बार फिर लोगों के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। तेज बहाव में एक कार चालक ने अपनी कार डाल दी, फिर क्या था कार तेज बहाव में बहने लगी। गनीमत रही कि कार नाले की गहराई में गिरने से पहले ही फंस गई और हल्के पानी के बहाव में बहने लगी। कार को बहता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के जरिए कार को खींचकर सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन कार को बाहर निकालने में जुटे एक युवक अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी के साथ बहने लगा। युवक को बहता देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते ग्रामीण युवक तक नहीं पहुंचते तो वह भी तेज बहाव में बह सकता था। गनीमत है कि ग्रामीणों की तत्परता से कार सवारों के साथ-साथ रेस्क्यू में जुटे युवक की भी जान बच गई। लोगों ने बरसात के दौरान उफनते नालों को पार करने की कोशिश पर चिंता जताई है। स्थानीय लोग कहते हैं कि बरसाती नाले इन दिनों उफान पर हैं और पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान पानी का बहाव अचानक बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ ही सेकंड में हालात बेकाबू हो सकते हैं। भलोंन में हुई यह घटना लोगों के लिए चेतावनी है कि तेज बहाव वाले बरसाती नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं, खासकर वाहन चालकों को पानी का बहाव कम होने का इंतजार करना चाहिए और सुरक्षित रास्ते का इस्तेमाल करना चाहिए। छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस घटना में स्थानीय लोगों की सूझबूझ और समय पर की गई मदद से एक नहीं, बल्कि दो संभावित हादसे टल गए.0
0
Report
Advertisement
यूपी विधायक ने UCC लागू करने की बात कही; BRICS मीटिंग में विपक्षी CMs अनुपस्थिति
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Nand Kishore Gurjar (BJP MLA) On UCC Implementation लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है और बीजेपी संवाद पर विश्वास करती है।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार में जो कहा जाता है वो किया जाता है उनके द्वारा चाहे नक्सल पे धारा 370 पे सीएए पे जो कहा गया समय से पहले पूरा किया गया है और यूसीसी लागू होना इस देश के हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी के लिए बहुत जरूरी है। भारत को अगर विकसित राष्ट्र बनाना है तो समान नागरिक संहिता को लागू करना अनिवार्य है और जो माननीय गृह मंत्री जी ने जो कहा है उसका आज पूरा देश उनकी प्रशंसा कर रहा है उनको बधाई दे रहा है कि उन्होंने जो संकल्प लिया है। 29 तक हम लागू कर देंगे। मजबूरी में जो अन्य दलों की सरकार है उसको भी लागू करना पड़ेगा। Rahul Gandhi's BRICS Dinner Remarks ब्रिग्स डिनर में के शाकाहारी मेन्यू को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि अस्सी प्रतिशत भारतीय नॉनवेज खाते हैं। इस पर किरण रिजिनी ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। बड़े दुर्भाग्य की बात है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने गाय काट करके बी पार्टी की और ये केरला बहुत जाते हैं तो निश्चित तौर पे इनको तकलीफ है कि वहां इनके जो लोग थे या जो लोग आए। अगर कांग्रेस की सरकार रही होती तो वहां बीप परोसा जाता और इनको ये तकलीफ है कि गौ माता क्यों नहीं कटी। एक एक हिंदू देख रहा है लगातार सनातन का अपमान कर रहे हैं। इनकी माता जी और इनके बयान आते हैं कि अफजल गुरु हम शर्मिंदा हैं तुम्हारे कातिल जिंदा हैं। बटला हाउस कांड में सोनिया जी कहती है रात भर नहीं सोई मैं रोती रही। तो ये पूरा प्रदेश और देश देख रहा है जनता इन्हें माफ नहीं करेगी कांग्रेस बची नहीं है। राहुल गांधी पूरी तरह से पप्पू के साथ साथ。 West Bengal Madrasa Closure Order / S/B ये जो हमारे यहां भी दलित और ओबीसी वर्ग की बच्चियों के साथ बलात्कार और जो दलित बच्चों को पीट के मारा है। ये मदरसा छाप और मदरसा.की ही संस्कृति है जहां केवल जिहाद पढ़ाया जाता है, गजवा हिंद की शिक्षा दी जाती है। हमारी सरकार माननीय प्रधानमंत्री जी और हमारे मुख्यमंत्री चाहते हैं कि हमारे यहां बच्चिया बने कर्नल सोफिया, अब्दुल कलाम निकलें कॉलेजों से पढ़ के जो भारत को विकसित बनाने के लिए अपना योगदान दें।लेकिन मदरसों में जो शिक्षा दी जाती है कि इस्लाम के अलावा अगर कोई और है उसका कत्ल कर दो, बेटियों के दुराचार करो। जहां ये जिहाद की शिक्षा दी जाती है कि मोहम्मद के अलावा कोई नहीं है, उन मदरसों में।0
0
Report
चुनाव ड्यूटी के दौरान ASI ममता शर्मा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Jaipur, Rajasthan:चुनाव ड्यूटी के दौरान एएसआई ममता शर्मा की अचानक बिगड़ी तबीयत बीपी अचानक लो होने पर प्रशासन ने तत्काल बुलाई एंबुलेंस एंबुलेंस से एएसआई ममता शर्मा को अस्पताल पहुंचाया गया फिलहाल अस्पताल में कराया जा रहा उपचार0
0
Report
गणेश उत्सव में विपुल गोयल, किशन बेदी पहुँचे; हरियाणा की प्रगति के लिए आशीर्वाद
Faridabad, Haryana:कैविनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा आयोजित गणेशोत्सव में पहुँचे सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री किशन बेदी पूरे हरियाणा की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की है 11 सालों से लगातार विपुल गोयल ये आयोजन कर रहे है सबकी मनोकामनाए पूरी हो और हरियाणा ऐसे ही प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम सेक्टर-50 के मंदिर तोड़ने के बाद साधु-ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - बगीची महंत बाबा बालक नाथ मंदिर तोड़ने का मामला साधूओं और ग्रामीणों ने एडीसी सोनू भट्ट को सौंपा ज्ञापन प्रशासन को दी चेतावनी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो होगा आंदोलन समाधि को पुनरस्थापित करने कि मांग, सभी मूर्तियों को वापस किया जाए, गिरफ्तार हुए साधूओं और लोगों को रिहा किया जाए गुरूग्राम के सेक्टर 50 तोड़ा गया था मंदिर और समाधि का स्ट्रेकचर एंकर गुरुग्राम के सेक्टर 50 में बगीची महंत बालक नाथ के मंदिर को तोड़ने के मामले में आज साधुओं और ग्रामीणों ने जिला अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापनों सौंपा... ज्ञापन के मार्फत प्रशासन को चेतावनी दी है यदि उनकी जो मांगे हैं उन्हें पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा.... ज्ञापन में साधुओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जो महंत बालक नाथ की समाधि तोड़ी गई है उसे पुनर्स्थापित किया जाए वही मंदिर से जो मूर्तियां हटाई गई है उन्हें वापस किया जाए इसके अलावा जो साधु और लोग पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं उन्हें तुरंत रिहा किया जाए.... इसके अलावा मंदिर परिसर में जो गौशाला बनी थी गौशाला में जो गए वहां से हटाई गई हैं उन्हें वापस किया जाए... जिला अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि उन्होंने ज्ञापन के मार्फत पर जो मांगे रखी है उन्हें उच्च अधिकारी और मुख्यमंत्री के सामने रखकर सही निर्णय लिया जायेगा..... बाइट, योगी बालकनाथ कटवारिया, साधू बाइट, अरुण ठाकरान, प्रतिनिधिमंडल सदस्य बाइट, प्रदीप जेलदार, प्रतिनिधिमंडल, सदस्य0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान 2026: मोदी के जन्मदिन तक देश भर में सेवा फैलेगी
New Delhi, Delhi:*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोक कल्याण सेवा के 25 वर्ष पूरे होने एवं उनके आगामी 17 सितम्बर को जन्मदिवस के उपलक्ष में दिल्ली सरकार एवं दिल्ली भाजपा संगठन ने 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2026 तक "सेवा संकल्प अभियान 2026" चलाएगा* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य का कार्यकाल रहा है। इसमें 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 वर्षों से अधिक देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सेवा की है。 17 सितंबर को उनके जन्मदिन को हम सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते आए हैं。 इस बार मोदी जी के जन्मदिन पर पूरा महीना सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। बीजेपी पूरे देश में और 22 राज्यों में, जहां बीजेपी और एनडीए की सरकार है, हर एक व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प ले रही है。 200 से ज्यादा योजनाएं देश के 140 करोड़ लोगों को समर्पित की गई हैं। हर व्यक्ति किसी न किसी योजना से लाभान्वित हुआ है。 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यभार संभाला, तब देश में 18,000 गांवों में बिजली नहीं थी। उस समय उन्होंने संकल्प लिया था कि इन सभी गांवों तक बिजली पहुंचाई जाएगी। पांच साल में हर उस गांव में बिजली पहुंचाई गई और इसके बाद अगले तीन वर्षों में हर घर तक बिजली पहुंचाई गई。 15 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है और लोगों को अपना घर भी मिला है。 जनधन खाते खोलकर गरीब लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है。 दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इसी भाव के साथ दिल्ली भाजपा "सेवा संकल्प उत्सव" 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2026" तक मनाएगी 1. 17 सितम्बर - 2 कार्यक्रम: 14 संगठनात्मक जिलों में मेगा रक्तदान शिविर जिसका लक्ष्य है 2500 यूनिट रक्त एकत्र कर स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद। "आशीर्वाद का दीया" - लगभग 1.28 लाख लाभार्थी घरों में दीये जगाये जायेंगे, कुल 7 लाख 80 हजार दीये जगाने का लक्ष्य जिसमे से 14000 दीये दिल्ली के 140 आईकोनिक स्थलों पर जगाये जायेंगे। सभी विधायक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे 2. "सेवा चित्र": मेरे सपनों का भारत (सेवा चित्र चित्रण) 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक 4500 स्कूलों में 5 लाख विद्यार्थियों के बीच होगा यह कार्यक्रम। 3. "सेवा की कहानी" - प्रत्येक शक्ति केंद्र से 10 विडिओ योजना लाभार्थियों के जारी होंगे। 4. "25 सितम्बर से 7 अक्टूबर": आंगन मिलन सेवा - 4095 आंगनवाड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद एवं अभिनंदन। 5. "सेवा मेरा योगदान": 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक 2500 स्थानों पर स्वच्छता अभियान। संगठन कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के बड़े यमुना सफाई अभियान में भी भागीदारी करेंगे। 6. "सेवा के रंग राष्ट्र के संग" : प्रदेश, जिला एवं मंडल आईकोनिक स्थलों एवं बाजारों में रंगोली बनायेंगे। 7. "सेवा ज्योति कलश यात्रा": 7 अक्टूबर को सभी 14 जिलों में सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प निकाली जायेगी। 8. "वडनगर से वाराणसी": 15 सितम्बर को दिल्ली से 50 कार्यकर्ताओं की टोली वाराणासी जायेगी और 29 सितम्बर को वडनगर से गुजरात के 50 कार्यकर्ताओं की टोली दिल्ली आयेगी और उसका अभिनंदन होगा। 9. "नमो सेवा" - अनकही कहानीयां : 18 सितम्बर से 8 अक्टूबर के मध्य 1280 स्थानों पर नमो सेवा कार्यों से जुड़े सेवा स्मरण नुक्कड नाटक होंगे। 10. "सुशासन सेवा संवाद" : इसमें सभी जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। सेवा सेतु अभियान के تحت 3 दिन हर विधानसभा में सरकार की तरफ से जो केंद्र और राज्य की योजनाएं हैं, उन्हें लेकर कैंप लगाए जाएंगे。 युवा और उनके मेंटर्स के साथ मिलकर सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें वैज्ञानिक स्किल का इस्तेमाल करते हुए प्रोजेक्ट्स डिजाइन किए जाएंगे。 पूरे देश में 4-5 बड़े शहरों में सम्मेलन किए जाएंगे。 *CM Rekha Gupta* दिल्ली के लिए उनके कार्यकाल में जो काम हुए हैं या चल रहे हैं, उनमें 1,25,000 करोड़ रुपये के काम दिल्ली में दिए गए हैं。 BRICS समिट के दौरान ग्लोबल डिप्लोमेसी का केंद्र दिल्ली बना है। भारत का ग्लोबल रोल लगातार बढ़ रहा है。 स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप सरकार की तरफ से लगाए जाएंगे。 दिल्ली में सीनियर सिटीजन्स के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगाए जाएंगे。 लेबर रजिस्ट्रेशन और उनके हेल्थ चेकअप के लिए इस महीने कैंप लगाए जाएंगे。 ऑर्गन डोनेशन के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म SOTO का इनॉगरेशन इस दौरान किया जाएगा, जो केंद्र से भी संचालित होता है。 UD और MCD की तरफ से सैनिटेशन ड्राइव दिल्ली के हर वार्ड और दिल्ली के हर कोने में चलाई जाएगी。 यमुना की सफाई हमारे लिए सिर्फ एक दिन का प्रोजेक्ट नहीं है। हम लगातार इस पर काम कर रहे हैं। djb 8,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन और फाउंडेशन दिल्ली सरकार करेगी。 ग्रीन दिल्ली, क्लीन दिल्ली मिशन के तहत 70 लाख पेड़ लगाने का जो टारगेट था, उसे और आगे लेकर जाएंगे。 इस संकल्प अभियान के दौरान 13,820 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की जाएगी।0
0
Report
देशबंधु कॉलेज में नामांकन रद्द के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन शुरू
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव का बिगुल बज चुका है प्रत्याशी अब कॉलेज में जाकर छात्रों से मिलकर प्रचार कर रहे हैं। नामांकन भरे जा चुके हैं। इसके बाद सभी छात्र संगठन अपने प्रत्याशियों के साथ 52 कॉलेजों में प्रचार तेज करेंगे। आज देशबंधु कॉलेज के बाहर छात्रों का समूह कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान कॉलेज के बाहर खड़े थे ताकि उग्र छात्रों को संभाला जा सके। दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज नामचीन कॉलेज में से एक है जहां आज सोमवार को छात्रों का एक समूह कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते दिखे। यह छात्र प्रदर्शन कर रहे थे क्योंकि छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव पद के लिए उम्मीदवारों में से अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया जिससे विरोध प्रदर्शन सामने आया और छात्र बड़ी संख्या में कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं प्रदर्शन कर रही छात्रा बताती है कि मैं पूर्व में देशबंधु कॉलेज की सेक्रेटरी रही हूं पर इस बार कॉलेज प्रशासन ने अपना मनचाहा उम्मीदवार उतारा है और जो कॉलेज के छात्रों का पसंद था उसका नामांकन रद्द कर दिया गया है। जब हमने इसके लिए प्रदर्शन किया तो उन्होंने कल रविवार को एक फेक लिस्ट बाहर लगा दी ताकि हम उसे देखकर विरोध बंद कर दें और घर चले जाएं। फिर आज देखा गया कि वह लिस्ट हटा दी गई है इसलिए हम चाहते हैं कि कॉलेज का प्रिंसिपल बाहर आए और हम लोग से बात करें और हमारे कैंडिडेट के नामांकन के बारे में सही जानकारी दें अन्यथा हम ऐसा ही प्रदर्शन करते रहेंगे。 देखिए मैं प्रेसिडेंट पद के लिए इस कॉलेज से खड़ा था लेकिन कॉलेज प्रशासन ने मेरा नामांकन रद्द कर दिया है। अब इस कॉलेज के प्रेसीडेंट पद के लिए एक ही उम्मीदवार खड़ा है विपक्ष में कोई उम्मीदवार नहीं है तो छात्र किसे वोट करेंगे। हमने पूछा कि हमारा नामांकन क्यों रद्द किया गया तो कहा गया कि आपकी अटेंडेंस कम थी तो हम जानना चाहते हैं कि जो उम्मीदवार कॉलेज ने चुना क्या उसकी अटेंडेंस पूरी है, अटेंडेंस शीट दिखानी चाहिए। अगर आप चुनाव कर रहे हैं तो सही कारण दें अन्यथा एक नियम सभी पदों के लिए एक होना चाहिए। पिछले दो दिनों से छात्र प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वे प्रिंसिपल बाहर आए और सही कारण बताएं कि आखिरकार क्यों प्रेजिडेंट पद के उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया गया है। हमारे पास यह है कि कॉलेज में सुविधाएं नहीं मिल रहीं, इसलिए हमने योग्य उम्मीदवार के चयन के लिए चुनाव लड़े थे लेकिन कॉलेज प्रशासन नहीं चाहता कि छात्रों को सुविधाएं मिले इसलिए वह अपने मनचाहे उम्मीदवार को खड़ा कर रहे हैं और प्रतिद्वंदी का नामांकन रद्द कर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और CRPF के जवान तैनात रहे。0
0
Report
Advertisement
लॉ छात्र सौरभ सोनवानी की आत्महत्या: बिलासपुर में कोहराम
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। फंदे पर मिली 30 वर्षीय लॉ छात्र की लाश, घर में मचा कोहराम।मंगला क्षेत्र के गंगानगर फेज-2 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 30 वर्षीय सौरभ सोनवानी का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला।सौरभ लॉ का छात्र होने के साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था।परिजनों के मुताबिक, सुबह काफी देर तक सौरभ के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने बलपूर्वक दरवाजा तोड़ा। अंदर का मंजर देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। सौरभ फंदे पर लटका हुआ मिला।घटना की सूचना तत्काल डायल-112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। सौरभ के मामा ने बताया कि वह घर का सबसे बड़ा लड़का था और परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ वकालत के कामकाज में भी हाथ बंटाता था। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।0
0
Report
बाढ़ राहत के बीच तेजस्वी पर मंत्री संजय पासवान का करारा हमला: सब कुछ ठीक है?
Jehanabad, Bihar:A.INTRO - बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने जहानाबाद दौरे के क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा पलटवार किया है। शहर के धनगावां स्थित आंबेडकर छात्रावास की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार और एनडीए गठबंधन के तमाम नेता पूरी तरह से बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हैं और राहत कार्यों में जुटे हैं। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग सरकार पर आरोप लगा रहे हैं, वे केवल राघोपुर सिक्स लेन पर फोटो खिंचवाने का काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, तेजस्वी यादव बिहार के नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें हर जगह जाना चाहिए था। लेकिन वे न तो गांव जा रहे हैं और न ही अपने क्षेत्र राघोपुर का रुख कर रहे हैं। बंद कमरे में बैठकर बयानबाजी करना गलत है। बाढ़ पीड़ितों के राहत कार्यों को लेकर मंत्री ने कहा कि हाजीपुर सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व और पार्टी स्तर पर राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। बेगूसराय के प्रभारी मंत्री होने के नाते वे खुद विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर समीक्षा कर रहे हैं। वंचित रह गए पीड़ितों को चिन्हित कर मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर सभी जिलाधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। सभी जिलों के प्रभारी मंत्री धरातल पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार में राहत सामग्रियों और सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। विशेष पैकेज से जुड़ी जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है।0
0
Report
सीजीपीएससी 2024-25 घोटाले के आरोप पर पुरंदर मिश्रा का बयान
Begun, Rajasthan:रायपुर पीसीसी चीफ दीपक बैज द्वारा सीजीपीएससी 2024 और 2025 परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान. दीपक बैज के पास के कोई काम नहीं। 3 साल में ये कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाए। इनकी सरकार के समय कितने अधिकारी जेल गए वो बताए पहले0
0
Report
Advertisement
सूखे के बीच एक गाव, एक गणपति: 26 मंडलों को मुफ्त मूर्तियाँ और पेड़
Sangli, Maharashtra:स्लग – दुष्काळाच्या झळांत ‘एक गाव, एक गणपती’चा संदेश..! तुकाराम बाबा महाराजांकडून २६ मंडळांना गणेशमूर्तींसह वृक्षभेट अँकर - सांगलीच्या जत तालुक्यात यंदा दुष्काळाच्या झळा अधिक तीव्र झाल्या आहेत...मात्र,या प्रतिकूल परिस्थितीतही गणेशोत्सवाच्या माध्यमातून एकतेचा, सामाजिक बांधिलकीचा आणि पर्यावरण संवर्धनाचा संदेश देण्याचा प्रयत्न करण्यात आला आहे.‘एक गाव, एक गणपती’ या संकल्पनेला जतसह सोलापूर जिल्ह्यातील मंगळवेढा तालुक्यातील गावांनी उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिला आहे.सामाजिक कार्यकर्ते तुकाराम बाबा महाराज यांच्या आवाहनाला प्रतिसाद देत तब्बल २६ गावांनी एक गाव, एक गणपती उपक्रम स्वीकारला. या उपक्रमांतर्गत तुकाराम बाबा महाराज यांच्याकडून २६ सार्वजनिक गणेश मंडळांना मोफत गणेशमूर्ती, तसेच पर्यावरण संवर्धनाचा संदेश देत वृक्षांची भेट देण्यात आली.संख येथील भुयारी मठात या गणेशमूर्तिंंचं भक्तिभावपूर्ण वातावरणात पूजन करण्यात आलं.पारंपरिक वाद्यांचा निनाद...‘गणपती बाप्पा मोरया’चा जयघोष... आणि भक्तिमय वातावरणात गणेशमूर्ती संबंधित सार्वजनिक गणेश मंडळांच्या पदाधिकाऱ्यांकडे सुपूर्द करण्यात आल्या. यावेळी उत्सवाच्या आनंदासोबतच सामाजिक सलोखा, पर्यावरण संवर्धन आणि गावाची एकजूट जपण्याचा संदेश देण्यात आला.0
0
Report
पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा के ढाई साल के विकास का दावा किया
Begun, Rajasthan:रायपुर भाजपा उत्तर विधानसभा विधायक पुरंदर मिश्रा की प्रेसवार्ता.. ढाई साल के विकास कार्य पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा की PC.. उत्तर विधानसभा की उपलब्धियों को गिना रहे पुरंदर मिश्रा.. उत्तर विधानसभा के 14 पार्षद और 2 छाया पार्षदों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस..भाजपा सरकार के ढाई साल पर पुरंदर मिश्रा ने कहा- 1700 करोड़ रुपए के काम उत्तर विधानसभा में चल रहे है.. 438 विकास के कार्य उत्तर विधानसभा में चल रहे है.. 1722.40 करोड़ रुपए में 320 पूरे हुए हैं, 78 कार्य प्रगतिरत है.. भाजपा ने 16 में से 14 वार्डों में जीत दर्ज की है.. 500 करोड़ का काम आंबेडकर कॉलेज का स्वीकृत किया है.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सरकार का आभार करता हूं.. जो जनता कहेगी, जो कार्यकर्ता कहेंगे वही मेरा मैनिफेस्टो है.. बाइट- पुरंदर मिश्रा, विधायक0
0
Report
हाथियों के दल ने उदयपुर वन परिक्षेत्र में किसानों की फसल पर भारी नुकसान मचाया
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों के दल ने उत्पात मचाया हुआ है। आपको बता दें कि मैनपाट क्षेत्र से होते हुए 14 हाथियों का दल लखनपुर के पटकुरा से गुजरते हुए केदमा क्षेत्र में स्थित केसमा वन क्षेत्र में पहुंच गया है। दिनभर जंगल में रुके हाथियों का दल शाम ढलते ही केसमा से डुफाखार की ओर बढ़ा और रास्ते में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हुए लालपुर-केदमा के बीच रेण नदी किनारे जोकी नाला मुहानी सायर मार्ग में पहुंच गया। इसके बाद हाथियों का दल डुफाखार की ओर बढ़ गया और फिलहाल जंगल क्षेत्र में होना बताया जा रहा है। उदयपुर रेंजर फेकू चौबे ने बताया कि हाथियों के दल ने अब तक करीब दो दर्जन किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाया है, जबकि लगभग चार हेक्टेयर में लगी धान को रौंद बरबाद कर दिया है। ग्राम केसमा, सायर, केदमा, डुफाखार, बुले, बसवार और लालपुर सहित आसपास के गांवों में हाथियों की आवाजाही की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों को वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा सतर्क किया गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी में जुटी है। वन विभाग के द्वारा प्रभावित गांवों में लगातार सूचना दी जा रही है और मुनादी कराकर लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की जा रही है। गौरतलब है कि रविवार को ईसाइयों के तीर्थ स्थल बेदाग्नि माता मरियम के दर्शन के लिए बसवार में हजारों की संख्या में लोग पहुँचे हुए थे, जिसे देखते हुए उदयपुर वन परिक्षेत्र सहित अन्य परिक्षेत्र में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती भी की गईं थीं, ताकि कोई बड़ी जनहानि ना हो सके।0
0
Report
Advertisement
