icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262001
Mohd Sartaj SiddiquiMohd Sartaj SiddiquiFollow23 Mar 2025, 04:47 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाहजहांपुर में अस्पताल में इलाज के बाद महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर हमला

SKSHIV KUMARJust now
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिवकुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर के अखिलेश अस्पताल में महिला के इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान नाराज परिजनों ने एक डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की। मृतक महिला परिजनों ने अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान मेडिकल स्टाफ पुलिस के सामने पीटा गया। पूरा मामला चौक कोतवाली क्षेत्र के शेखर अस्पताल का है बताया जा रहा है कि यहां एक महिला के इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत के बाद भी मेडिकल स्टाफ ने मौत की जानकारी नहीं दी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया है। जिसके बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आलम यह हो गया कि मृतक महिला के परिवार वालों ने मेडिकल स्टाफ को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान पुलिस मेडिकल स्टाफ को बचाती नजर आई। लेकिन परिजन लगातार स्टाफ को पीटते रहे। अस्पताल के मेडिकल स्टाफ की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन की तरफ से मृतक महिला के परिजनों के खिलाफ कानून कारवाई की तैयारी की जा रही है।
0
0
Report

रायबरेली में आरा मशीन मजदूर नरेंद्र कुमार की संदिग्ध मौत, परिजन हत्या की मांग

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में आरा मशीन पर काम करने के लिए रविवार शाम घर से निकले दिहाड़ी मजदूर नरेंद्र कुमार की आज सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सलोन कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के समीप औना सदरा गांव के पास 52 बीघा तालाब में मिला है। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने आरा मशीन मालिक समेत संदिग्धों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा। वही पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाते समय ग्रामीणों ने शव वाहन रोक लिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच करीब एक घंटे तक तीखी नोकझोंक भी हुई। पत्नी अनीता के मुताबिक नरेंद्र रविवार सुबह करीब 5:30 बजे आरा मशीन पर काम करने निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की। कुछ स्थानों पर उनकी चप्पल मिलने की जानकारी भी सामने आई। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह 52 बीघा तालाब में नरेंद्र का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। उधर रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर रामा पेट्रोल पंप के पास ग्रामीणों ने शव वाहन रोककर हत्या की आशंका जताई और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। करीब घंटे भर चली नोकझोंक के बाद ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया गया । पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत पानी में डूबने से होना प्रतीत हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में कुएँ में गिरकर चपरासी की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भभुआ स्थित पूर्व सपा मंत्री योगेश प्रताप सिंह के घर के बाहर मौजूद कुआँ में आज सोमवार देर शाम संतुलन बिगड़ने से गिरने कारण 59 वर्षीय किसान इंटर कॉलेज में तैनात चपरासी श्रीराम लोध की मौत हो गई है। तत्काल पूर्व सपा मंत्री के घर के बाहर मौजूद लोगों द्वारा किसी तरीके से रस्सी के सहारे श्रीराम लोधी के शव को बाहर निकाल कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया है।बताया जा रहा है कि पूर्व सपा मंत्री योगेश प्रताप सिंह के भभुआ कोट के ठीक पीछे श्रीराम लोध का भी घर है और यह पूर्व सभा मंत्री योगेश प्रताप सिंह के ही किसान इंटर कॉलेज में पीते काफी लंबे समय से चपरासी के पद पर तैनात थे रिटायर होने में मात्र 3 महीना बचा था। बताया जा रहा है कि आज देर शाम विद्यालय से अपना कार्य खत्म करके श्रीराम लोध पूर्व सपा मंत्री योगेश प्रताप सिंह के घर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और खाना खाकर के घर के बाहर स्थित कुआँ के पास बैठ गए थे।जहां अचानक संतुलन बिगड़ा और तुरंत पीछे की तरफ से कुएं में गिर गए जहां बरसात के कारण काफी पानी भर होने के कारण डूब गए जिससे इनकी मौत हो गई है। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है। फिलहाल पंचायतनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भी दिया गया है पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
0
0
Report

चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ के बीच व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

Routhiya, Uttarakhand:चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच व्यवस्थाओं को लेकर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को अलर्ट किया है। रुद्रप्रयाग दौरे पर पहुंचे आयुक्त ने साफ-सफाई, जाम, लैंडस्लाइड और क्राउड मैनेजमेंट को लेकर तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं यात्रा खत्म होने का इंतजार किए बिना लगातार चलती रहनी चाहिए। वीओ : गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि धामों में सफाई व्यवस्था लगातार जारी रहनी चाहिए, क्योंकि यात्रा समाप्त होने का इंतजार करने पर कूड़ा इतना जमा हो सकता है कि बाद में उसका निस्तारण मुश्किल हो जाएगा। वहीं लैंडस्लाइड जोन में मलबा हटाने या सड़क पर काम चलने के दौरान जाम लगना स्वाभाविक है, लेकिन ऐसे स्थानों पर यातायात जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्किंग के लिए भी आवास विभाग की ओर से कई स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां पार्किंग निर्माण की कार्रवाई की जाएगी। वहीं चारधाम यात्रा में क्राउड मैनेजमेंट को लेकर सभी विभागों से एसओपी मांगी गई है। केदारनाथ की एसओपी पर प्रारंभिक चर्चा के बाद सभी धामों के लिए अलग-अलग भीड़ प्रबंधन रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर उसी के अनुरूप व्यवस्थाएं लागू की जा सकें। बाईट : आनंद स्वरूप, गढ़वाल आयुक्त
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में जहरीले सांप के काटने से विकलांग युवक की मौत

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में एक विकलांग युवक को जहरीला सांपों के साथ खेलना उसकी जान पर भारी पड़ गया। जहरीले सांप के काटने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक लोगों के घरों से सांप पकड़ने का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल थाना बंडा क्षेत्र के चांदुपुर पड़री गांव का रहने वाला 40 साल का उमेश सांपों को पकड़ने में माहिर था। बताया जा रहा है कि कल गांव के ही एक घर में जहरीला सांप निकला था। जिसे पड़कर वह लोगों को तमाशा दिखा रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसके हाथ पर कई बार काटा लेकिन शराब के नशे में होने की वजह से युवक सांप के साथ काफी देर तक खेलता रहा। हालत बिगड़ने पर जब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो वहां डॉक्टर ने उसे उम्र घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। बाइट - डॉ मनोज वर्मा, मेडिकल ऑफिसर
0
0
Report

राजस्थान यूनिवर्सिटी में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को पुरस्‍कार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान यूनिवर्सिटी के मानविकी सभागार में आयोजित तीन दिवसीय 14वीं रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आज समापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत सहित विधि क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान यूनिवर्सिटी के फाइव ईयर लॉ कॉलेज और रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों की 50 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा नेपाल की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों के बीच कानूनी विषयों पर तर्क-वितर्क और बहस के विभिन्न दौर आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में दो प्रारम्भिक राउंड के बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। प्रतिभागियों ने कोर्ट रूम की प्रक्रिया के अनुरूप अपने पक्ष को कानूनी तथ्यों और तर्कों के आधार पर प्रस्तुत किया।समापन समारोह में विजेता टीम को 51 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बेस्ट मेमोरियल को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। आयोजकों ने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि विद्यार्थियों में कानूनी शोध, तर्क-वितर्क, प्रस्तुतीकरण और न्यायालयीन प्रक्रियाओं की समझ को विकसित करना है। प्रतियोगिता में देश-विदेश से आई टीमों की भागीदारी ने विद्यार्थियों को व्यापक स्तर पर अनुभव प्राप्त करने का अवसर दिया।
0
0
Report

माता की भेंट के साथ हुआ हनुमान टीला रामलीला का शुभारंभ

Amit TararAmit TararFollow9m ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली। सुप्रसिद्ध श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम की रामलीला का शुभारंभ विधि-विधान के साथ माता की भेंट और पूजा-पाठ से किया गया। रामलीला के उद्घाटन अवसर पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक वातावरण में भगवान श्रीराम का स्मरण कर कार्यक्रम का आनंद लिया। रामलीला के प्रथम मंचन में नारद मोह प्रसंग का शानदार मंचन किया गया। नारद की भूमिका निभा रहे वसिष्ठ निर्वाल ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं इंद्र की भूमिका में सुनील गुप्ता ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही कामदेव की भूमिका निभा रहे निशांत पाठक ने भी अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को गदगद कर दिया। कलाकारों के बेहतरीन अभिनय और संवाद अदायगी ने रामलीला मंचन में चार चांद लगा दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली मेयर ने मिड डे मील किचन का अचानक निरीक्षण किया, स्वच्छता देखी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली मेयर का मिड डे मील किचन पर औचक निरीक्षण * दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने पूठ गांव स्थित मैत्रेयी मिड डे मील किचन का औचक निरीक्षण किया। * निरीक्षण के दौरान रसोई की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक मिली। * किचन में इस्तेमाल की जा रही खाद्य सामग्री तय मानकों के अनुरूप पाई गई और सुरक्षा मानकों का पालन होता मिला। * मेयर ने सुबह की पाली के बच्चों के लिए prepared कढ़ी-चावल चखकर भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। * शाम की पाली के लिए तैयार पूरी-सब्जी की भी गुणवत्ता जांची गई। * प्रवेश वाही ने कहा- MCD स्कूलों को मिड डे मील देने वाली रसोइयां पांच सितारा होटलों जितनी साफ और सुसज्जित हैं। * मेयर ने कहा कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। * पीएम पोषण अभियान के तहत किचन को खाद्य सामग्री और वित्तीय सहायता समय पर उपलब्ध कराई जा रही है। * भोजन की गुणवत्ता पर निगरानी के लिए मेयर हर सप्ताह एक मिड डे मील किचन का औचक निरीक्षण करेंगे。
0
0
Report

बूंदी: हरिमोहन शर्मा की डाबी बैठक से पंचायत चुनाव की तैयारी तेज

Jaipur, Rajasthan:विधायक हरिमोहन शर्मा ने डाबी बरड़ क्षेत्र में कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के अधिक से अधिक उम्मीदवारों को जिताने का आह्वान किया। शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और कांग्रेस जनता की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के निर्देशानुसार ऑनलाइन आवेदन करने और एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। बैठक में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

बेमेतरा में सेवा संकल्प: टाउन हॉल में छात्र-छात्राओं को सम्मानित

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत टाउन हॉल में जिला स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर विजेता रहे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल रहे, जिन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि “मेरे सपनों का भारत” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है। इसे साकार करने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में बड़ा लक्ष्य तय कर अनुशासन और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। भाषण प्रतियोगिता में केकती यादव प्रथम, अंशु श्रीवास द्वितीय और प्रिया जांगड़े एवं नमन चंदेल संयुक्त रूप से तृतीय रहे। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में डींगेश्वरी साहू प्रथम, अनुकृति द्वितीय और ताम्रध्वज धीवर तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम लॉ कॉलेज गणेश उत्सव विवाद: बजरंग दल ने जांच और कार्रवाई की मांग की

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के लॉ कॉलेज में गणेश उत्सव के दौरान शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर को लेकर अब बजरंग दल ने सवाल खड़े किए हैं। बजरंग दल ने एफआईआर को गलत बताते हुए पूरे मामले की जल्द जांच और निराकरण की मांग की है। दरअसल, 21 सितंबर को गणेश उत्सव के दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता आनंद कॉलोनी स्थित लॉ कॉलेज पहुंचे थे। यहां कपल गरबा आयोजित किए जाने का आरोप लगाते हुए इसे रोकने की बात कही गई थी। इसी को लेकर लॉ कॉलेज छात्र संगठन और हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद लॉ कॉलेज छात्र संगठन ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर अभद्रता के आरोप लगाए, जिसके आधार पर हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ। अब बजरंग दल का आरोप है कि बिना जांच के झूठे आरोपों पर एफआईआर क्यों दर्ज की गई। संगठन ने पांच दिन में जांच और कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
0
0
Report

सीएमएचओ ने बूंदी में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे, स्प्रे निर्देश दिए

Jaipur, Rajasthan:बूंदी में मौसमी बीमारियों को लेकर सीएमएचओ का औचक निरीक्षण। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर ने सोमवार को सीएचसी खटकड़ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और लेबर रूम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ ने संभावित स्क्रब टाइफस, डेंगू, मलेरिया और वायरल बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे प्रभावी करने, आवश्यक स्थानों पर स्प्रे करवाने और पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हित मरीजों की समय पर जांच और उपचार, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मामलों में विशेष सुविधाएं तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
0
0
Report

बूंदी के डाबी क्षेत्र में चारु शंकर ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों पर नजर

Jaipur, Rajasthan:बूंदी के डाबी क्षेत्र में चारु शंकर ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों पर नजर। उन्होंने ग्राम पंचायत कार्यालय डाबी और जनजाति बालिका छात्रावास के रिकॉर्ड की जाँच की और रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में निर्माणाधीन कक्षों के कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके अलावा इंदिरा रसोई में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और व्यवस्थाएं परखी। थड़ी गांव में माडा योजना के तहत निर्माणाधीन मुक्तिधाम का निरीक्षण कर कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान विकास अधिकारी सुरेश वर्मा, अभियंता रोहित गोचर और डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top