Pilibhit - संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का पेड़ से लटका हुआ शव
पीलीभीत में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर फाँसी के फंदे से लटका मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच में जुटी है. दरअसल घटना करेली थाना क्षेत्र के करेली गांव की है. बताया जा रहा है कृष्ण पाल सिंह घर से बाहर निकला था और वापस नहीं लौटा जिसके बाद गांव से एक किलोमीटर दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से फांसी के फंदे पर कृष्ण पाल का शव लटकता मिला. सूचना पर फोरेंसिक टीम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|