262001
Pilibhit - एडविन को नई उड़ान देने वाले अवनीश पांडेय को किया गया सम्मानित
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत :- एडविन को नई उड़ान देने वाले अवनीश पांडेय को नेशनल सेल्स हेड ने किया सम्मानित पीलीभीत में 2016 में एडविन बैट्री के डिस्टीब्यूटर बने अवनीश पांडेय ने चंद दिनों में ही बैटरी बाजार में तेजी से बढ़ोतरी करते हुए जिले के लगभग पांच तहसीलों सहित यूपी के साथ साथ उत्तराखंड में भी अपने डीलर खड़े कर कम्पनी का परचम लहराया है। जिसको लेकर जिले भर से आए डीलरों को शहर के निजी होटल में उनका सम्मान समारोह करने के दौरान आई बी, ई रिक्शा, ई बाइक में इस्तेमाल की जाने वाली बैट्रियों में तेज सर्विस के साथ शत प्रतिशत रिपेलसमेन्ट के साथ काम की शुरुआत कर नई गति दी है। जिसको लेकर पांडेय मोटर्स के नाम से मशहूर अवनीश यादव को कम्पनी को करोड़ो का बिजनेस देने पर उन्हें नेशनल सेल्स हेड व रीजनल सेल्स ने सम्मानित किया ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर में दिनदहाड़े दुकानदार की हत्या, बदमाश फरार
Rampur, Uttar Pradesh:र Rampur UP में रिश्ते की दादी से शादी के बाद रामपुर में दिनदहाड़े खून की वारदात हुई। कुमारिया कला में वॉशिंग हब की दुकान चलाने वाले नवजोत सिंह पर शाम करीब चार बजे कार सवार दो बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, चार गोलियां लगने से वे लहूलुहान होकर गिर पड़े. आसपास के लोगों ने डॉक्टरों को सूचना दी, घायल कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद बदमाशों का पीछा किया गया पर वे फरार रहे. रामपुर में लगातार गोलीबारी और हत्या की घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. मिलक खानम थाना क्षेत्र की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. नवजोत सिंह रामपुर के टाहकला गांव के रहने वाले थे और परिवार का सहारा बनते थे. पिता खेती बाड़ी करते हैं और बहन कनाडा में नौकरी करती है. हत्या के पीछे व्यक्तिगत जिंदगी का पहलू भी सामने आया है कि लगभग एक साल पहले उन्होंने 40 वर्षीय एक महिला से प्रेम विवाह किया था, लेकिन पुलिस इस जानकारी के आधार पर हत्या की पुष्टि नहीं कर पाई है. अभी पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल कर रही है. रामपुर में गोलीबारी की घटनाएं मौजूदा समय में तेजी से बढ़ रही हैं. डिबडिबा थाना क्षेत्र में भी शराब के ठेके पर हुई हत्या की घटना से हालात चिंताजनक हैं. पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है ताकि वास्तविक वजह सामने आ सके कि इस हत्या के पीछे क्या वजह थी. इस बीच इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, और पुलिस मामले की त्वरित जांच में जुटी है.0
0
Report
लाउडस्पीकर अजान पर पुलिस ने मस्जिद इमाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
Moradabad, Uttar Pradesh:राजवीर चौधरी / बिजनौर बिजनौर मे लाउडस्पीकर से निकली अजान की तेज आवाज सड़क तक सुनाई देने पर पुलिस मस्जिद में पहुंच गई और अजान देने वाले इमाम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसडीएम की अदालत ने इमाम को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। डीएम एसपी कल नजीबाबाद थाने का निरीक्षण करने गए थे उसी दौरान मस्जिद मे अजान की तेज आवाज आ रही थी। तभी एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार कर लिया। नजीबाबाद में राजकीय इंटर कॉलेज के पास नजीबुद्दौला मस्जिद में शनिवार दोपहर करीब 12:40 बजे जौहर की अजान दी जा रही थी। तभी थाना समाधान दिवस के सिलसिले में वहां पहुंचे एसपी केके बिश्नोई को सड़क तक अजान की आवाज सुनाई दी। उनके आदेश पर पुलिस ने मस्जिद में दाखिल होकर चेकिंग की तो अंदर लाउडस्पीकर लगा था। पुलिस ने मानक से अधिक लाउडस्पीकर से निकलने वाली अजान की आवाज का हवाला देते हुए इमाम मोहम्मद फैजान निवासी मकबरा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले मे दरोगा सौरभ सिंह की तहरीर पर थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें लिखा गया कि लाउडस्पीकर को मस्जिद के अंदर छिपाकर रखा गया था, जोकि बाहर से दिखाई नहीं दिया। लाउडस्पीकर से निकलने वाली तेज आवाज से बुजुर्गों, बीमारों और बच्चों के लिए खतरा है, जिससे लोगों में आक्रोश था। पुलिस ने अजान देने वाले इमाम का चालान करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।एसपी ने इस संबंध में लापरवाही बरतने पर बीट प्रभारी ललित कुमार को निलंबित कर दिया है. सितंबर माह में बिजनौर पुलिस ने जिलेभर में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने के लिए अभियान चलाया था। इसमें 1323 मस्जिदों, 1116 मंदिर और 70 गुरुद्वारों के लाउडस्पीकर उतारे गए थे। साथ ही बचे हुए एक-एक लाउडस्पीकर की आवाज भी तय नियमों के तहत रखने की हिदायत दी गई थी।0
0
Report
बBulंदशhar ke Narora mein tractor-trolly truck se bhidant, ek shraddhalu ki maut, 22 ghaayal
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - नरौरा थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक से टकराई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत, जबकि 22 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। थाना नरौरा क्षेत्र के बेलोन के पास हुआ हादसा।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली की तर्ज पर कार्रवाई: अवैध विदेशी शराब के अवैधton near toll naka के खिलाफ पंढरपूर विभाग ने किया बड़ा खुलासा
Pandharpur, Maharashtra:राज्य उत्पादन शुल्क पंढरपूर विभागाने सांगोला तालुक्यातील अनकढाळ गावच्या हद्दीतील मिरज ते सोलापूर महामार्गावरील टोलनाक्या जवळ अवैध बनावट देशी व परराज्यातील विदेशी मद्य, वाहतुकी विरुद्ध कारवाई केली आहे. यामध्ये १ आरोपी अटक, १ कंटेनरसह जप्त करत सुमारे ८४ लाखांचा मुद्देमाल हस्तगत केला आहे. सदर कारवाईमध्ये एक टाटा कंपनीचा ६ चाकी कंटेनर जिचा वाहन क्र. NL 01 AE 6823 त्यामध्ये एकुण बनावट देशी मद्य ९० मिली क्षमतेचे १०७१ बॉक्स एकुण १०७१०० बाटल्या त्याची एकुण किंमत ४२,८४,०००/- व परराज्यातील विदेशी मद्य १८० मिली क्षमतेच्या रॉयल स्टॅग व्हीस्कीचे १२ बॉक्स त्याची एकुण किंमत १,५५,५२०/- एक मोबाईल तसेच कंटेनर यांची एकुण मुददेमाल किंमत ८४,०९,५२०/- मिळून आला आहे0
0
Report
लूणकरणसर की इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग, फायर ब्रिगेड पहुँचने में देरी
Bikaner, Rajasthan:लूणकरणसर के कालू रोड पर इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग रात को आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रमोहन डाल पहुंचे आगजनी स्थल, लिया जायजा तहसीलदार अजय कुमार और लूणकरणसर पुलिस भी मौके पर पहुंची टैंकरों की मदद से स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए लूणकरणसर नगरपालिका में फायर ब्रिगेड नहीं होने से सामने आई परेशानी घटना के करीब दो घंटे बाद बीकानेर से पहुंची फायर ब्रिगेड समय रहते आग पर काबू पाने से आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बचीं0
0
Report
गाजीपुर बॉर्डर पर नवरात्र के पहले दिन महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती
Noida, Uttar Pradesh:गाजीपुर बॉर्डर पर आज चेकिंग की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मियों पर है नवरात्र के पहले दिन होने की वजह से फ्रंट लाइन पर महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है क्योंकि cjp ने cec ज्ञानेश कुमार के स्थिति तक अपना प्रदर्शन जारी करने की घोषणा की है इसलिए बॉर्डर इलाकों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है आज भी बॉर्डर इलाके में पुलिस का सख्त पहरा है0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-नोएडा सीमा पर चिल्ला बॉर्डर के दृश्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh): Chilla Border At Delhi-Noida Border / Visuals0
0
Report
वाशीम में फसल नुकसान पर पंचनामे पूरे करने का इंतजार, राहत कितनी मिलेगी?
Washim, Maharashtra:वाशीम: अँकर:वाशिम जिल्ह्यातील पीक नुकसानीची पाहणी करून केंद्रीय पथक परतले असले,तरी पंचनाम्यांचे काम अद्याप अपूर्ण आहे.जिल्ह्यातील ८०८ गावांमध्ये सुरू असलेल्या पंचनाम्यांपैकी ८० टक्के काम पूर्ण झाल्याची माहिती आहे.पावसाच्या दीर्घ खंडामुळे खरीप पिकांचे मोठे नुकसान झाले असून,जिल्ह्यातील सहाही तालुक्यांचा ट्रिगर-१ यादीत समावेश आहे.आता उर्वरित पंचनामे कधी पूर्ण होणार आणि नुकसानग्रस्त शेतकऱ्यांना मदत कधी मिळणार, याकडे शेतकऱ्यांचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर को FSSAI ने Eat Right Place of Worship प्रमाणित किया
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को FSSAI ने ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वर्शिप’ के रूप में प्रमाणित किया. मंदिर ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के निर्धारित मानकों को पूरा किया. FSSAI के CEO राजित पुन्हानी ने विशेष समारोह में प्रमाणपत्र सौंपा. यह प्रमाणन दो साल तक वैध रहेगा. FSSAI की पहल का उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों को बढ़ावा देना है.0
0
Report
Advertisement
अखिलेश की चुनौती पर योगी-राजभर NDA का आमने-सामने एलान, जहूराबाद पर जाकर पर्चा भरें
Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर: मुख्यमंत्री योगी को अखिलेश यादव की चुनौती पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, \"...अब अखिलेश जी को पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्हें अपनी चुनौती स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने चुनौती दी और मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है तो उनको आकर आमने-सामने पर्चा भरना चाहिए। अगर उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़ने में डर लगता है, तो वे जहूराबाद आ जाएं। उनको पता चल जाएगा कि हमारी और NDA गठबंधन की क्या हैसियत है, उन्हें खुद पता चल जाएगा.\"0
0
Report
खाद्यतेल से भरा ट्रक बोरगांव के पास हाईवे पर भीषण आग लगने से ट्रैफिक बाधित
Akola, Maharashtra:अकोला जिल्ह्यातील बोरगावनजीक राष्ट्रीय महामार्गावर खाद्यतेलाची वाहतूक करणाऱ्या ट्रकला भीषण आग लागून ट्रक जळून खाक झाला आहे. वरणगावहून नागपूरच्या दिशेने जाणाऱ्या या ट्रकला आग लागल्याने मोठं आर्थिक नुकसान झालं आहे. सुदैवाने या घटनेत कोणतीही जीवितहानी झाली नाही. मात्र, आगीमुळे महामार्गावरील दोन्ही बाजूंची वाहतूक काही काळ विस्कळीत झाली होती. आगीचं नेमकं कारण अद्याप स्पष्ट झालेलं नाही.0
0
Report
साकची गोलचक्कर पर हेलमेट जागरूकता अभियान से यातायात सुरक्षा बढ़ी
Jamshedpur, Jharkhand: jamshedpur में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में साकची गोलचक्कर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया। इतना ही नहीं, वाहन चालकों के बीच हेलमेट का वितरण कर उन्हें सुरक्षित यातायात का संदेश भी दिया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक थाना की टीम ने साकची गोलचक्कर पर बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर हेलमेट पहनने के फायदे बताए। पुलिसकर्मियों ने समझाया कि सड़क दुर्घटना के दौरान हेलमेट सिर में गंभीर चोट लगने के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की गई। वहीं, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस की इस पहल से प्रभावित कई वाहन चालकों ने भविष्य में नियमित रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
रांची में मोदी के नमो जीवन रक्षक बाइक एम्बुलेंस की सौगात, तकनीक से प्रेरक प्रदर्शन
Ranchi, Jharkhand:केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के लोगों को आठ नमो जीवन रक्षक बाइक एम्बुलेंस की सौगात दी है। इस दौरान संजय सेठ ने स्वयं बाइक एम्बुलेंस चलाकर इसका प्रदर्शन किया और बताया कि इसे संचालित करना कितना आसान है। संजय सेठ ने बताया कि यह जीवन रक्षक बाइक एम्बुलेंस डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस बाइक एम्बुलेंस को दुनिया की पहली और अनोखी जीवन रक्षक बाइक एम्बुलेंस बताया गया है。 उन्होंने कहा कि यह बाइक एम्बुलेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प का एक नमूना है। फिलहाल रांची सदर अस्पताल को सात और मोदी सेवा सदन को एक बाइक एम्बुलेंस दी जा रही है。 केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास है कि जल्द ही सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह की बाइक एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके。 वहीं, न्यूरो सर्जन डॉ. संजय कुमार ने कहा कि इस बाइक एम्बुलेंस का शुरू होना उनके लिए सपने के साकार होने जैसा है। उन्होंने कहा कि इसके इस्तेमाल से प्री-हॉस्पिटल केयर को बढ़ावा मिलेगा और गंभीर मरीजों को गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी。 बाइट: संजय सेठ, रक्षा राज्य मंत्री बाइट: डॉ. संजय कुमार, न्यूरो सर्जन0
0
Report
SSB officer Amit Kumar case: CBI grills, links with border smugglers exposed
Motihari, Bihar:मोतिहारी में पदस्थापित रहे एसएसब के तत्कालीन असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार पर सीबीआई का शिकंजा, तस्करों से सांठगांठ का मामला दर्ज. भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करने वाली सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एसएसबी की 20वीं बटालियन के तत्कालीन असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने औपचारिक रूप से केस दर्ज कर लिया है। उन पर भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों में शामिल रहने और सीमा पार के तस्करों के साथ मिलीभगत (साठगांठ) करने का गंभीर आरोप है. हरियाणा के सोनीपत में छापेमारी और दस्तावेजों की जब्ती. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने त्वरित कार्रवाई की है। हाल ही में केंद्रीय एजेंसी की टीम ने आरोपी अधिकारी अमित कुमार के हरियाणा के सोनीपत स्थित पैतृक और वर्तमान आवास पर छापेमारी की. जब्त किए गए दस्तावेज: तलाशी के दौरान सीबीआई ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक कागजात बरामद किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से अकूत जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज और विभिन्न बैंकों के महत्वपूर्ण कागजात शामिल हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है. मोतिहारी में तैनाती और सेवा त्याग (Resignation) का कालक्रम. जांच के दायरे में आए अमित कुमार का मोतिहारी और भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों से गहरा नाता रहा है: वर्ष 2024-2025: इस समयावधि के दौरान उनकी पोस्टिंग मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के भंगहा और कुण्डवा चैनपुर स्थित एसएसबी कैंप में रही थी। आरोप है कि इसी तैनाती के दौरान उन्होंने तस्करों को संरक्षण दिया और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दिया। अचानक छोड़ा विभाग: अपनी संदिग्ध गतिविधियों और जांच की आहट के बीच, अमित कुमार ने इसी साल मार्च महीने में एसएसबी की सरकारी सेवा से इस्तीफा (रिजाइन) दे दिया था। सेवा छोड़ने के बावजूद सीबीआई ने उनके कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार और मिलीभगत के मामलों पर शिकंजा कसते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीमा सुरक्षा पर बड़ा सवाल: भारत-नेपाल खुली सीमा पर राष्ट्र विरोधी और अवैध तस्कर गतिविधियों को रोकने की जिम्मेदारी जिस उच्च अधिकारी पर थी, यदि वही तस्करों से मिला हुआ पाया जाता है, तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से एक बेहद संवेदनशील विषय है। सीबीआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध नेक्सस (सांठगांठ) में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे और उन्होंने इस तस्करी के जरिए कितनी अवैध संपत्ति अर्जित की है.0
0
Report
आर्थिक अपराध इकाई छापेमारी के बाद नगर परिषद लेखापाल की पुनर्नियुक्ति पर आयुक्त संज्ञान
Hajipur, Bihar:आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी के बाद नगर परिषद के निलंबित लेखापाल और प्रधान सहायक मनीष कुमार का निलंबन समाप्त कर दुबारा उसी पद पर तैनात करने के मामले को तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर गिरिवर दयाल ने गंभीरता से लिया है और हाजीपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की है।कमिश्नर ने ईओ को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने के साथ ही मनीष कुमार को पद और दायित्व से मुक्त करने का आदेश दिया है।इसके अलावे कमिश्नर ने लेखापाल मनीष पर आरोप पत्र गठित करने का भी निर्देश दिया है।कमिश्नर ने आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी के बाद निलंबित लेखापाल को दुबारा उसी पद पर तैनात करने को सरकार के निर्धारित नियम के विरुद्ध बताया है।कमिश्नर द्वारा भेजे गए पत्र में यह भी बताया गया कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा अनुशासनिक कार्रवाई भी नहीं कि गई है।बता दे कि 16 जून को आर्थिक अपराध की टीम ने आरोपी लेखापाल मनीष कुमार के घर और नगर परिषद कार्यालय पर छापेमारी की थी।मनीष पर आए से 200 प्रतिशत अधिक सम्पति होने के आरोप में यह कार्रवाई की गई थी जिसमें कुछ कैश,कई बैंक अकाउंट्स और बेनामी सम्पति के दस्तावेज भी बरामद किया गया था जिसके बाद मनीष कुमार को निलंबित कर दिया गया था लेकिन 90 दिनों के अंदर आर्थिक अपराध इकाई द्वारा चार्जशीट दायर नहीं करने का हवाला देते हुए आरोपी लेखापाल मनीष को निलंबन मुक्त कर दिया गया और 18 सितंबर को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने उसे दुबारा उसी पद पर तैनात कर दिया गया जिसकी शिकायत तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त से की गई थी जिसके बाद आयुक्त ने इस मामले में संज्ञान लिया है।0
0
Report
Advertisement
