पीलीभीतः लापता युवक का शव मिलने पर परिजनों ने कोतवाली के गेट पर दिया धरना
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर के साहूकारा लाइनपार का रहने वाले सागर 27 दिसंबर को घर से लापता हो गया था जिसका रविवार को कोतवाली से कुछ ही दूरी पर शव नाले में पड़ा मिला। इसी को लेकर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर कोतवाली गेट पर हंगामा किया। इस बीच हिन्दूवादी संगठन और भाजपा नेताओं की पुलिस से कहासुनी हो गई। मंगलवार को तीन बजे मृतक के परिजन कोतवाली गेट पर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए और चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग कर हत्या का खुलासा करने की मांग करने लगे, तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच धक्का मुक्की होने लगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida, Uttar Pradesh:गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत। संदिग्ध परिस्थितियों में 5 की मौत। माता-पिता और तीन बच्चों की मौत। फूड पॉइजनिंग से मौत की आशंका है। घर के अंदर 5 लोगों की बॉडी मिली। ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा क्षेत्र की घटना।
