Back
80 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया भंडाफोड़, 6 शातिर गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना फुगाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने करीब 80 करोड़ रुपये की अंतरराज्यीय साइबर ठगी में शामिल छह शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 150 से अधिक बैंक खातों, दर्जनों एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और बैंकिंग उपकरण बरामद हुए हैं। गिरोह देश के कई राज्यों में लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था।
मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना फुगाना व साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने करीब 80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के छह शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, 2 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड, 2 चेक बुक, 1 पासबुक, 7 फिनो बैंक की प्री-एक्टीवेटेड किट, कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, वाई-फाई राउटर सहित अन्य उपकरण तथा 5610 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गृह मंत्रालय भारत सरकार के “प्रतिबिंब” पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई थी। जांच में पाया गया कि ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नंबर और बैंक खाते मुजफ्फरनगर जनपद में संचालित हो रहे थे। गहन जांच के बाद छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार हैं। जिन्हें जल ही गिरफ्तार कर ले जाएगा।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लालच देकर भोले-भाले लोगों के बैंक खाते, सिम कार्ड, आधार व पैन कार्ड प्राप्त करते थे और उन्हें देश-विदेश में सक्रिय साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। फ्रॉड की रकम खातों में मंगवाकर कमीशन के रूप में हिस्सा लेते थे। कुछ मामलों में एटीएम कार्ड से नकदी निकासी और फर्जी हस्ताक्षर कर चेक का भी उपयोग किया जाता था।
गिरोह के खिलाफ विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और केरल में 100 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 19, 2026 13:48:080
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 19, 2026 13:47:400
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 19, 2026 13:47:250
Report
0
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 19, 2026 13:46:090
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 19, 2026 13:45:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 13:45:420
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 19, 2026 13:45:210
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 19, 2026 13:34:190
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 19, 2026 13:33:590
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowFeb 19, 2026 13:33:480
Report
GBGovindram Bareth
FollowFeb 19, 2026 13:33:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 19, 2026 13:33:170
Report
0
Report