Back
बलरामपुर में गोवंश वध मामला: दो गिरफ्तार, तीसरा आरोपी तलाश में
PTPawan Tiwari
Feb 19, 2026 13:45:57
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र में गोवध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार 16 फरवरी 2026 को ग्राम बिशुनपुर कला के पास स्थित एक तालाब के किनारे बोरे में गोवंशीय पशु (बछड़े) के अवशेष मिलने की सूचना ग्राम चौकीदार नजर मोहम्मद उर्फ राजू ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। घटनास्थल पर अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं 3/5/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया。
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 19 फरवरी को पुलिस ने अमवाबाग चितौड़गढ़ बंध के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलीम पुत्र वारिस अली निवासी बालापुर थाना जरवा और बड़कऊ उर्फ इमरान पुत्र चांद अली निवासी हरखड़ी थाना पचपेड़वा के रूप में हुई है。
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को उन्होंने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर एक छुट्टा बछड़े को पकड़ लिया था। इसके बाद उसे ग्राम लुधौरी के गन्ने के खेत में ले जाकर उसका वध किया। आरोपियों ने बताया कि मांस को आपस में बांट लिया गया था और अवशेषों को ठिकाने लगाने के लिए बिशुनपुर कला के बाहर स्थित तालाब में दबा दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर कई अहम साक्ष्य भी जुटाए गए हैं, जिससे मामले की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि इस तरह के अपराधों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी -बलरामपुर विकास कुमार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AOAjay Ojha
FollowFeb 19, 2026 15:31:580
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 19, 2026 15:31:510
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 19, 2026 15:31:320
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 19, 2026 15:30:540
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 19, 2026 15:30:370
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 15:30:120
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 19, 2026 15:20:090
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 19, 2026 15:19:530
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 19, 2026 15:19:240
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 19, 2026 15:19:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 15:18:59Noida, Uttar Pradesh:भारत में AI समिट चल रही है और इसी समिट में AI का एक से बढ़ एक चमत्कार देखने को मिल रहा है...समिट में AI का चमत्कारी पराठा भी देखने को मिला है
यानी अब AI सिर्फ दिमाग नहीं…पेट भी भरेगा
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 19, 2026 15:18:480
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 19, 2026 15:18:350
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 19, 2026 15:18:100
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowFeb 19, 2026 15:17:480
Report