Back
मुज़फ्फरनगर में फर्जी बाबा गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार
AMAnkit Mittal
Feb 05, 2026 13:55:37
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
DATE=05.02.2026
हिंदू वेश में घूम रहे ढोंगी बाबा गैंग के 6 मुस्लिमो का भंडाफोड़
घटना विवरण:
पश्चिमी यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर की ककरौली पुलिस ने एक ढोंगी बाबा गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनके चेहरे और नाम बेनकाब कर दिए हैं। यह वही शातिर ढोंगी बाबा गैंग है जो पिछले वर्षों से घर छोड़कर मुजफ्फरनगर के मीरापुर में किराए का मकान लेकर अपना नाम और पहचान बदलकर भीख मांगने का काम करते थे और अंधविश्वास से गिरे महिलाओं और लोगों को तंत्र क्रिया के चलते समस्याओं से छुटकारा दिलाने के नाम पर पैसे की उगाही करते थे। मुजफ्फरनगर पुलिस ने आज हिंदू वेश-भूषा धारण कर लोगों को भ्रमित करने वाले फर्जी साधु गिरोह के मुस्लिम सदस्य का भंडाफोड़ करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी आधार कार्ड के सहारे अपनी पहचान छिपाकर क्षेत्र में घूम रहे थे और भोले-भाले लोगों से चंदा वसूल रहे थे।
सूत्रों के अनुसार 5 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति हिंदू वेश में घूम रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए ककरौली थाना ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इससे एक दिन पूर्व इसी गिरोह के एक अन्य सदस्य अहसान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 6 फर्जी आधार कार्ड, आशीर्वाद देने वाली लोहे की चैन, सारंगी, डमरू, खंजड़ी, कलावा, चंदे की रसीदें, मोर पंख की छड़ी, पीतल का कड़ा, कपड़े, बीन जैसा तुमा, 60 अहमदनाम और भभूत बरामद की गई है। ये सभी सामग्री धार्मिक आस्था का दिखावा कर लोगों को ठगने के लिए इस्तेमाल की जा रही थी।
पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त अपने असली नाम-पते छिपाकर फर्जी हिंदू नामों से पहचान बनाते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इससे क्षेत्र में राहत की सांस ली जा रही है और सतर्कता की सराहना हो रही है।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई में जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। यह गिरोह भोला-भाला चेहरा बनाकर आशीर्वाद देते थे और बदले में भीख नहीं, बल्कि चंदा वसूलते थे। अभी भी कुछ नवग्रहों के साथ यह प्रक्रिया चल रही थी और 45000 से 47000 रुपये तक की मांग सामने आई है।
बाइट = संजय वर्मा (एसएसपी मुज़फ्फरनगर)
पीटीसी = अंकित मित्तल मुज़फ्फरनगर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNeha Sharma
FollowFeb 05, 2026 16:04:310
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 05, 2026 16:04:08Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:फिल्म गोदान को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है...हालांकि फिल्म के नाम में कोई गड़बड़ी नहीं है...लेकिन एक सीन पर आपत्ति दर्ज की गई है। गोदान फिल्म पर विवाद के बीच छत्तीसगढ़ में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है。
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 05, 2026 16:03:520
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 05, 2026 16:03:340
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 05, 2026 16:03:000
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 05, 2026 16:02:450
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 05, 2026 16:02:000
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 05, 2026 16:01:450
Report
0
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 05, 2026 16:00:580
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 05, 2026 16:00:460
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 05, 2026 16:00:110
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 05, 2026 15:47:570
Report