Back
खाड़ी देशों में फंसे मुजफ्फरनगर के 2500 रोजगारियों के परिजन सरकार से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं
AMAnkit Mittal
Mar 03, 2026 17:31:06
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
अपनो की चिंता ( एक गांव के तकरीबन 2500 लोग खड़ी देशों में फसे,खाड़ी देशों में काम करने गए हुए है सभी लोग,मुज़फ्फरनगर में परिजनों की चिंताए बढ़ी।
परिजनों को कहना है कि वहां फंसे उनके परिवार के सदस्य बता रहे हैं कि उनके ऊपर से मिसाइल जाती हैं और अमेरिका के ठिकानों पर जाकर गिरती है लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है फिलहाल ये सभी वहां पर सुरक्षित हैं लेकिन आने वाले समय के लिए चिंताएं बनी हुई है इसलिए मुजफ्फरनगर में मौजूद ये सभी पीड़ित परिवार देश की सरकार से ये गुहार लगा रहे हैं कि अगर स्थिति ज्यादा बिगड़ती है तो उनके परिवार के लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला जाए。
आपको बता दे की मुजफ्फरनगर जनपद से बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में काम करने के लिए गए हुए हैं जिसके चलते यहां के जिला प्रशासन ने भी इमरजेंसी कंट्रोल रूम जिला कलेक्ट्रेट में बनाया है। जिसका हेल्पलाइन नंबर 1077 भी जारी किया गया हैं। जिससे कि कोई भी व्यक्ति जिनका अपना युद्धग्रस्त देश में फसा हुआ हैं वह उसकी जानकारी दे सकता है और लेने की कोशिश भी कर सकता है。
कुटेसरा गांव के पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद कामिल की जहां माने तो हम हमारे गांव के लगभग 2000 या 2500 लड़के गए हुए हैं खाड़ी देश में दुबई भी है कतर भी है सऊदी भी है सारे देशों में हैं ईरान में तो बहुत ही काम होंगे बाकी और सब जगह हैं जनसंख्या यहां की 30000 है 1700 के लगभग वोट है यहां पर ढाई हजार के लगभग लड़के गए हुए हैं हमारे घर से भी साथ लड़के गए हुए हैं पांच भतीजे हैं एक लड़का है एक छोटा भाई है जैसे रोहित,, मेरे परिवार में से ही है वे लोग रियाज में हैं नौकरी कर रहे हैं वहां पर कंपनी में हैं कोई क्लीनिंग का काम कर रहा है कोई सिलाई का कर रहा है मजदूरी करने गए हुए हैं सब लोग हां हमले हो रहे हैं बच्चे बताते रहते हैं मिसाइल जा रही हैं ऊपर से जाकर लग रही हैं अमेरिका के जो ठिकानों पर लग रही हैं कोई कहीं गिर जाती है वह अलग बात है हमारी रात भी बात हुई थी रोजाना बात होती है अब झगड़ा हो रहा है तो महसूस तो हो रही है बस इसमें इतना है कि कुछ बच्चे ईद पर आने थे वह कुछ पीछे हट जाएंगे झगड़े की वजह से दिक्कत तो है लेकिन वैसे कोई दिक्कत नहीं है वहां पर अब टिकट नहीं हो पा रहे हैं हमारी तो सरकार से यही विनती है कि पूरे देश में जितने भी लड़के हैं बाहर गए हुए हैं उनकी सब की देखभाल करें ध्यान करें कोई दिक्कत हो तो उनको लाने की कोशिश की जाए फिलहाल कोई वहां दिक्कत है नहीं लड़कों से बात होती है लेकिन झगड़ा हो रहा है ज्यादा अगर हो गया तो दिक्कत भी हो जाएगी घर वालों को डर तो है ही हमारे देश के कई मर भी चुके हैं न्यूज़ में आता रहता है रोज पता लगता रहता है लेकिन लड़के हिम्मत कर रहे हैं कह रहे हैं दिक्कत कुछ नहीं है।
तो वही मोहम्मद मतलूब ने बताया कि मेरा नाम मतलब है गांव कूटेसरा कस्बा चरथावल के हम रहने वाले हैं
मेरे तीन बच्चे सऊदी अरब गए हुए हैं रियाज में रहते हैं तीनों मजदूरी कर रहे हैं वहां पर एक का नाम नौशाद है एक का नाम शहजाद है एक का नाम सरफराज है एक बच्चा तो तकरीबन सात आठ साल से रह रहा है वहां पर और एक दो साल से रह रहा है और एक डेढ़ साल से रह रहा है डर तो बना हुआ है फिलहाल घर में भी डर बना हुआ है बाकी सरकार से यही मांग है कि बच्चों को सुरक्षित अगर कोई ऐसी दिक्कत है तो सुरक्षित वहां से निकल जाए और उनकी पूरी तरीके से हिफाजत की जाए हां सभी परिवारों में डर है कुछ बच्चे ईद पर आने थे टिकट भी हो गए थे उनके इस युद्ध की वजह से वह बच्चे नहीं आ पा रहे फ्लाइट सब बंद हो गई हैं इसकी वजह से नहीं आ पा रहे बच्चों को ईद पर आना था उनके टिकट भी हो रहे थे यहां हर घर में से एक दो बच्चे गए हुए हैं खाडी के देशों में ही हैं ज्यादातर कुवैत में रियाज में दुबई में इन सभी मुल्कों में हैं सरकार से यही मांग है कि हमारे बच्चों की सुरक्षा की जाए और अगर ऐसी परेशानी आए वहां पर युद्ध ज्यादा बढ़ जाए तो उन्हें सुरक्षित अपने देश में लाया जाए।
एक ओर ग्रामीण मोहम्मद इंतजार ने बताया कि मेरे दो लड़के गए हुए हैं एक का नाम सलमान है एक का नाम नाजिम है सऊदी अरब में गए हैं बात तो उनसे होती है शाम को भी बात हुई थी कोई दिक्कत नहीं है वैसे मिसाइल उनके ऊपर से जाते हैं दहशत का माहौल है अमेरिका के जो ठिकाने हैं उन्ही पर गिर रहे हैं मिसाइल वहां मजदूरी ही कर रहे हैं और एक कपिल के पास है वह तो काफी समय से हैं वहां पर 10 साल से लगभग आते रहते हैं 2 साल के बाद में हां ईद पर आना था एक बच्चे को अब इस झगड़े की वजह से वह नहीं आ पाएंगे घर में मां-बाप हैं उनकी चिंता करती हैं थोड़ी दहशत तो रहती है जो खबरें चल रही हैं सरकार से यही अपील है जो हमारे देशवासी हैं जो बच्चे गए हुए हैं सब की देखभाल करें अगर कोई मामला ऐसा बनता है तो उन्हें सुरक्षित अपने देश में लाया जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 03, 2026 18:46:100
Report
IAImran Ajij
FollowMar 03, 2026 18:45:180
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 18:30:470
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:310
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:09Noida, Uttar Pradesh:भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की रिहाई के बाद जश्न की तस्वीरें।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:440
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:320
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 03, 2026 18:15:230
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 03, 2026 18:15:140
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 03, 2026 18:01:000
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 18:00:470
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 03, 2026 18:00:300
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 18:00:180
Report
0
Report
0
Report
