Back
8 फर्जी अधिकारी गिरफ्तार: मुजफ्फरनगर में हाईवे पर अवैध वसूली का पर्दाफाश
AMAnkit Mittal
Feb 25, 2026 15:32:58
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
8 फर्जी अधिकारी गिरफ्तार एंकर - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने एक गैंग के आठ फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है जो रात के अंधेरे में खुद को भारत सरकार परिवहन विभाग के अधिकारी बताकर हाईवे पर चलने वाले वाहनों से सेफ्टी रिफ्लेक्टर लगाने के नाम पर अवैध वसूली किया करते थे। गिरफ्त में आए इन अभियुक्तों के पास से पुलिस ने ₹52000 की नगदी, सैकड़ो की संख्या में अवैध वसूली की पर्चियां और भारत सरकार लिखी एक अर्टिगा कार भी बरामद की है। दरअसल मंगलवार देर रात मुखबिर द्वारा नगर कोतवाली पुलिस को ये सूचना मिली थी की कुछ लोग सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा के पास खुद को भारत सरकार परिवहन विभाग के अधिकारी बताकर वाहनो पर सेफ्टी रिफ्लेक्टर लगाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके से 8 अभियुक्त धीरेंद्र, शिवदीप त्यागी, गुलवीर राणा,मंगेशपाल,वरुण खोकर,विजय कुमार,गौरव कुमार और अनुज कुमार को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने तकरीबन 52000 की नगद राशि, सैकड़ों की तादात में वसूली की फर्जी पर्चीयां और एक अर्टिका कार भी बरामद की है। आलाधिकारियों की माने तो यह गैंग मुजफ्फरनगर जनपद के अलावा भी अन्य कई जनपदों में भी इस तरह की अवैध वसूली कर चुका है जिसके लिए अब पुलिस ये जानकारी जुटाने में जुट गई है। जिसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि कल रात्रि में थाना कोतवाली नगर पुलिस को जो सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे है। उस पर बॉर्डर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा वाहनों को रोककर उनसे अवैध वसूली के संबंध में सूचना मिली थी। इस पर तत्काल पुलिस द्वारा दबिश देकर मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह अलग-अलग जनपदों के रहने वाले हैं जिनमें से दिल्ली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद और हापुड जनपद के निवासी हैं। इसमें मुख्य अभियुक्त है वरुण खोखर जो गिरोह बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहनों पर से रोड सेफ्टी और रिफ्लेक्टर लगाने के नाम पर अवैध धन नहीं लेने के लिए इन्होंने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रखे हैं। जिसमें ₹100 की पर्ची, ₹200 की पर्ची और ₹400 की पर्ची है तथा साथ में रोड सेफ्टी के संबंध में कुछ कूटरचित पर्ची इन्होंने तैयार कर रखे हैं। यह लगभग 100 के आसपास पर्चियां इनके पास से बरामद हुई है तथा 52000 रुपए नगद भी जो उन्होंने वसूले हैं वह भी बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा इन आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कारवाही की जा रही है। इन्होंने बताया कि यह यहां जो सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे है इस पर इन्होंने एक रात्रि पहले भी प्रयास किया था कुछ वाहनों से इन्होंने वसूली की थी इसके अलावा उन्होंने अन्य जनपदों में भी घटना करना बताया है। इसके बारे में बहुत गहराई से पूछताछ की जा रही है और जो संबंध जनपद होंगे उनको भी अवगत करा दिया जाएगा। इन्होंने जो अपने पास गाड़ी रखी है यह अर्टिगा गाड़ी है टैक्सी गाड़ी है लेकिन यह जनता के व्यक्तियों को भ्रमित करने के लिए खुद को भारत सरकार के प्रतिनिधित्व बताते हुए भारत सरकार के परिवहन विभाग के अधिकारी बताते थे और यह जो गाड़ी स्वामी या वाहन चालक है उनको रोककर अपने आप को भारत सरकार के परिवहन विभाग के अधिकारी बता कर वसूली का काम करते थे। यह छोटे बड़े सभी प्रकार के वाहनों को रोका जाना संज्ञान में आया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPrashant Shukla
FollowFeb 25, 2026 16:49:070
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 25, 2026 16:48:490
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 25, 2026 16:48:350
Report
YKYOGESH KHARE
FollowFeb 25, 2026 16:48:12Nashik, Maharashtra:विश्व मराठी दिवसानिमित्त मराठी भाषेचा गोडवा गाणारी खादेशी अहिराणी भाषेतील कविता
वसुंधरा लांडगे कवयित्री
0
Report
0
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 25, 2026 16:47:470
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 25, 2026 16:47:200
Report
PPPRASHANT PARDESHI
FollowFeb 25, 2026 16:46:590
Report
JMJAVED MULANI
FollowFeb 25, 2026 16:46:420
Report
0
Report
SKSACHIN KASABE
FollowFeb 25, 2026 16:45:140
Report
0
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 25, 2026 16:33:120
Report
0
Report