Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Moradabad244103

महिला की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी दबोचा..

Feb 23, 2026 16:22:11
Moradabad, Uttar Pradesh
मुरादाबाद में सनसनीखेज वारदात चौकीदारी कर रही 50 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या एक आरोपी दबोचा तीन फरार... मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब 52 कोठी के पास चौकीदारी कर रही एक 50 वर्षीय महिला की गले में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए मृतका थाना कुन्दरकी क्षेत्र मोहल्ला उचकानी की रहने वाली बताई जा रही है की पहचान नन्नी पत्नी स्वर्गीय अब्दुल हामिद (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नन्नी पिछले करीब 15 वर्षों से लाल पंप के पास 52 कोठी क्षेत्र में चौकीदारी का काम कर रही थीं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना को अंजाम देने के लिए चार युवक मौके पर आए थे वारदात को अंजाम देने के बाद जब आरोपी भागने लगे तो स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर फरार हो गए पकड़े गए युवक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया घटना के वक्त मौजूद थे बच्चे परिजनों ने बताया कि घटना के समय मृतका के दो बेटे भी आसपास मौजूद थे बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एक बच्चे के दोनों हाथ बांध दिए थे ताकि वह विरोध न कर सके बच्चों ने किसी तरह अपने पिता को सूचना दी कि दादी को किसी ने गोली मार दी है यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के हर पहलू पुरानी रंजिश आपसी विवाद या अन्य संभावित कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर बाकी साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है इलाके में दहशत लोगों में आक्रोश दिनदहाड़े/शाम के समय हुई इस वारदात से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाना चाहिए वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 23, 2026 17:44:41
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय मुख्य शाखा ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी यानी CSR फंड के तहत एक विशेष जागरूकता एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान करीब 800 छात्राओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाना और छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना रहा। कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को न सिर्फ सेनेटरी पैड वितरित किए गए, बल्कि उन्हें मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता, सावधानियों और भ्रांतियों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन और बैंक अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान कॉलेज की प्रिंसिपल अनीता कुमारी ने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं कार्यक्रम के दौरान एसबीआई गाजीपुर के मुख्य प्रबंधक राजनाथ सिंह ने बताया कि बैंक समय-समय पर CSR फंड के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। इसी क्रम में कॉलेज की 800 बेटियों को सेनेटरी पैड वितरित कर उन्हें माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य प्रबंधक राजनाथ सिंह यादव ने कहा कि बैंक भविष्य में भी जनहित और महिला सशक्तिकरण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रखेगा।
0
comment0
Report
Feb 23, 2026 17:38:36
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में यूपी एसटीएफ की टीम ने यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया है। इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान एसटीएफ ने छापा मारकर एक सॉल्वर को रंगे हाथों पकड़ा, जो दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। इतना ही नहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल को भी मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र स्थित भगेलू दास इंटर कॉलेज बहलोलपुर का है। जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान नकल कराए जाने की शिकायत एसटीएफ को मिली थी। शिकायत के आधार पर एसटीएफ की टीम ने परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान शिवम यादव नामक युवक को दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि यह पूरा खेल सुनियोजित तरीके से चल रहा था। बताया जा रहा है कि कॉलेज के प्रिंसिपल विंध्याचल यादव की मिलीभगत से परीक्षा केंद्र पर नकल कराई जा रही थी। एसटीएफ ने मौके से ही प्रिंसिपल विंध्याचल यादव और सॉल्वर शिवम यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Feb 23, 2026 17:38:06
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज मामले में ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल शादियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम किशुनपुरा में 25 जनवरी 2026 को पुरानी रंजिश के चलते मनीष चौहान को दिनदहाड़े गोली मार दी गई थी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें ग्राम प्रधान कमलेश चौहान की भूमिका संदिग्ध पाई गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 20 फरवरी 2026 को शाम करीब 4:30 बजे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
0
comment0
Report
Feb 23, 2026 17:33:43
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा स्लग - सरपंच का पलक झपकते ए टी एम से चोर ने उड़ाया ए टी एम कार्ड एंकर - बड़ामलहरा नगर में संचालित भारतीय स्टेट बैंक के ए टी एम से बछरावनी ग्राम पंचायत सरपंच का ए टी एम कार्ड पलक झपकते बदलकर चोरी करके चोर ले गया हालांकि सरपंच की सतर्कता के चलते उक्त चोर बैंक खाते से नोट निकालने में असफल रहा लेकिन अभी भी उसके द्वारा सरपंच के चोरी किए गए ए टी एम से नोट निकालने का वह असफल प्रयास कर रहा है जानकारी के मुताबिक बछरावनी सरपंच स्वरुप सिंह घोष ने 20 फ़रवरी को बड़ामलहरा में संचालित भारतीय स्टेट बैंक के ए टी एम से रुपए निकालने गए उसी दौरान ए टी एम बूथ में मौजूद ए टी एम चोर ने उन्हें बातो में लगाकर उनका ए टी एम बदल कर वहाँ से रफूचक्कर हो गया ए टी एम बदलने की भनक लगते
0
comment0
Report

AMAsheesh Maheshwari
Feb 23, 2026 17:32:10
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report

AMAsheesh Maheshwari
Feb 23, 2026 17:31:59
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 23, 2026 17:31:36
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Feb 23, 2026 17:31:26
Madhubani, Bihar:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी शंकर राय को 20 वर्ष की सजा और 58 हजार रुपया जुर्माना। पीड़िता को 3 लाख का मुआवजा देने का आदेश। 12 अप्रैल 2022 को अन्धरामठ थाना क्षेत्र में अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज हुई थी। APP ने बताया दोषी शंकर राय ने अप्रैल 2022 को शौच के लिए निकली नाबालिग लड़की का अपहरण कर नेपाल ले गया। नेपाल में संबंधी के यहां रख कर कई दिनों दुष्कर्म किया फिर लड़की को दिल्ली ले गया जहाँ कई माह तक रखा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। थाने में केस दर्ज होने और पुलिस दबिश के कारण युवक ने नाबालिग बालिका को गांव के पास लाकर छोड़ दिया। मामले में पॉक्सो कोर्ट ने करीब चार वर्ष में सजा सुनाई और दोषी को 20 वर्ष की कड़ी सजा दी।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 23, 2026 17:30:08
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 23, 2026 17:15:23
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल बूढ़ी गंडक नदी घाट पर बोरे में बंद अज्ञात युवती का शव मिला. आसपास लोगों ने सूचना दी. मौके पर पुलिस ने बोरे को खोलकर शव देखा. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. युवती की उम्र लगभग 18 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है और अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतका की शिनाख्त की जा सके. प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. आशंका है कि युवती की कहीं और हत्या कर शव को बोरे में बंद कर नदी किनारे फेंक दिया गया. सकरा थाना पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है और युवती की पहचान के प्रयास जारी हैं.
0
comment0
Report
Feb 23, 2026 17:12:16
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर।अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर तहसील परिसर में पहुंच कर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा गया। यह ज्ञापन अधिवक्ता दामोदर प्रसाद, संयोजक पिछड़ा दलित समाज के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नवीन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा पिछड़े एवं दलित वर्ग के हितों के संरक्षण के लिए जो नियम बनाए गए हैं, वे अत्यंत आवश्यक और जनहितकारी हैं। इन नियमों से देश की लगभग 83 प्रतिशत आबादी, जिसमें पिछड़ा, दलित और वंचित समाज शामिल है, को प्रत्यक्ष लाभ मिलना सुनिश्चित होगा। ज्ञापन में कहा गया कि भारत की बहुसंख्यक जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इन नियमों को लागू करना समय की मांग है।
1
comment0
Report
Feb 23, 2026 17:10:03
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पूरनपुर के नेतृत्व में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पंचायत भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संबंधित पंचायतों में जाकर आमजन को क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. शर्मा ने लोगों को बताया कि लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना और रात में पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि टीबी पूरी तरह से इलाज योग्य रोग है, बशर्ते रोगी समय पर जांच कराकर नियमित रूप से दवा का सेवन करे। कार्यक्रम में डॉ. नूपुर, आशीष यादव, ठाकुरदास, राकेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गांव को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top