Back
मुरादाबाद में मदर्स डे पर निडस्को फैशन इवेंट की धूम
Moradabad, Uttar Pradesh
मुरादाबाद मे निडस्को फैशन इवेंट की तरफ़ से मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया, बड़ी संख्या मे महिलाओं एवं बच्चो ने किया प्रतिभाग।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGMohd Gufran
FollowSept 01, 2025 12:50:28Prayagraj, Uttar Pradesh:
यूपी लोकसेवा आयोग 2010 एपीएस भर्ती परीक्षा में हुई धांधली,
सीबीआई के हाईकोर्ट में दाखिल दस्तावेजों से धांधली का हुआ खुलासा,
मनमाने तरीके से अपात्रों की नियुक्ति का जिक्र सीबीआई ने हाईकोर्ट में दाखिल दस्तावेजों में किया है,
समाजवादी पार्टी की सरकार में एपीएस 2010 की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी,
प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने भर्ती में व्यापक धांधली का आरोप लगाया है,
शिकायत के आधार पर सीबीआई धांधली मामले की जांच कर रही है।
एंकर --
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की एपीएस भर्ती 2010 की जांच कर रही सीबीआई की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश अभिलेखों में बड़े पैमाने पर हुई धांधली का खुलासा हुआ है। हाईकोर्ट में सीबीआई की तरफ से दाखिल दस्तावेजों में अमान्य और फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन के खुलासे के साथ ही विकलांग तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के अभ्यर्थियों का हक मारकर चहेतों का चयन का भी खुलासा हुआ है। सीबीआई ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के जिन तीन अधिकारियों के विरुद्ध जांच करने की अनुमति आयोग से ली है, उन अधिकारियों ने सीबीआई की ओर से पूछताछ के लिए मिली नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, इस मामले में सीबीआई मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से यूपीपीएससी अध्यक्ष को आरोपित अफसरों के विरूद्व जांच की अनुमति देने से संबंधित पत्र 23 अगस्त 2021 की प्रति लगाई गई है। इस पत्र में हिन्दी आशुलेखन में पांच से आठ प्रतिशत त्रुटि करने वाले अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण करने जैसी अनियमितता के अलावा तमाम गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है।
सीबीआई के पत्र के अनुसार जांच में पता चला है कि अपर निजी सचिव एपीएस भर्ती 2010 में सत्य प्रकाश जायसवाल तथा राज कुमार से निर्धारित तिथि बीतने के बाद नियम विरूद्ध तरीके से दूसरे कम्प्यूटर प्रमाण पत्र स्वीकार करके उनका चयन किया गया। सीबीआई के पत्र में यह भी खुलासा हुआ है कि चयनित अभ्यर्थी विपिन कुमार, अभिषेक अवस्थी, मोनिका चौधरी तथा शिवी त्रिपाठी के कम्प्यूटर प्रमाण पत्र संबंधित संस्थाओं ने जारी नहीं किए हैं तथा वे फर्जी एवं कूटरचित हैं। जांच में यह भी पता चला कि मृदुला भट्ट, प्रमोद कुमार, अभिलाषा सिंह तथा आलोक कुमार के चयन अमान्य कम्प्यूटर प्रमाण पत्रों के आधार पर किए गए और बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर चयन निरस्त करने पड़े। इसमें आयोग के अफसरों की भूमिका संदिग्ध रही। यही नहीं विकलांग तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के तीन अभ्यर्थियों प्रभात यादव, श्याम शुक्ला तथा संजीत गौतम की कैटेगरी को बदलकर उनके स्थान पर उनसे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के चयन किए गए हैं। हिन्दी आशुलेखन तथा हिन्दी टाइपिंग की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन एवं स्क्रूटनी के दौरान कई अभ्यर्थियों के अंकों में हेरफेर करके पास को फेल और फेल अभ्यर्थियों को पास कर दिया गया। शिकायतकर्ता संस्था प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि सीबीआई के पत्र से अब तो भर्तियों में हुए व्यापक भ्रष्टाचार का खुलासा हो गया है। ऐसी कई भर्ती हैं जिनमें इस प्रकार का भ्रष्टाचार हुआ है, अतः सरकार से हमारी मांग है इस जांच को समयबद्ध तरीके से अविलंब पूर्ण करने में सहयोग करके दोषियों को दंडित करे, तब जाकर लाखों छात्रों के साथ न्याय होगा।
वॉक थ्रू... आयोग के बाहर से
बाइट -- प्रशांत पाण्डेय, मीडिया प्रभारी, प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति
0
Report
Chandausi, Uttar Pradesh:
संभल । गुन्नौर में नेहरू चौक के समीप सरकारी नाले पर अवैध कब्जा कर बनाई सब्जी मंडी पर बुलडोजर एक्शन ,
अवैध सब्जी मंडी से नेहरू चौक पर ट्रैफिक जाम की रहती थी स्थिति ,
तहसील प्रशासन के कई बार अल्टीमेटम के बाबजूद अवेध सब्जी मंडी की नहीं हटा रहे थे दुकानदार ।
एसडीएम वंदना मिश्रा ने आज सुबह 5 बजे राजस्व और परिवहन विभाग की टीम के साथ जे सी वी से अवैध सब्जी मंडी पर चलवाया बुलडोजर ।
बुलडोजर कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी रही मौजूद ।
0
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 01, 2025 12:49:40Noida, Uttar Pradesh:
स्लग - मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा के बाढ़ प्रभावित आनंदपुर व देवीपुरा गांवों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
स्थान - बनवसा चंपावत
रिपोर्ट - ललित मोहन भट्ट
एंकर - चम्पावत। लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते चम्पावत जनपद के मैदानी इलाके बनबसा के कई गांवों में बाढ़ के जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित आनंदपुर व देवीपुरा गांवों का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सोमवार को मुख्यमंत्री धामी बनबसा के आनंदपुर-चन्दनी क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को सिंचाई विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हुड्डी नदी के चैनलाइजेशन को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने देवीपुरा क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।देवीपुरा क्षेत्र में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राजस्व एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ग्राउंड जीरो पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रखी जाए तथा प्रत्येक प्रभावित परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। सीएम ने एनएचएआई को भी तत्काल प्रभाव से जल निकासी हेतु ठोस प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा, उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि (टनकपुर) आकाश जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी पूर्वी तराई श्री हिमांशु बागरी, कर्नल आकाश (26 राजपूत) अपनी टीम सहित, सेना के 25 जवान व 2 जेसीओ, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के 20-20 जवान, सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
1
Report
VSVishnu Sharma
FollowSept 01, 2025 12:49:34Jaipur, Rajasthan:
विधानसभा का 3 और 4 सितम्बर तक का कामकाज तय, तीन को फिर होगी BAC की बैठक
नोट - विधानसभा के फाइल शॉट लगा लें
जयपुर vishnu
राज्य विधानसभा में सदन का 3 और 4 सितम्बर का कामकाज तय हो गया है। कार्य सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में सदन के दो दिन के काम काज पर चर्चा हुई। अब 3 सितम्बर को एक बार फिर कार्य सलाहकार समिति (BAC) की बैठक होगी।
विधानसभा में सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के चैम्बर में कार्य सलाहकार समिति की बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक में खासतौर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी, कांग्रेस सचेतक तथा अन्य मंत्री मौजूद रहे। बैठक में सदन के आगे के कामकाज को लेकर चर्चा हुई। दो सितम्बर को तेजा दशमी के अवकाश के कारण सदन नहीं चलेगा। इसके बाद दो दिन के कामकाज पर चर्चा हुई। बैठक में शामिल विपक्षी नेताओं ने भी सहमति जताई। अब बुधवार तीन सितम्बर को सदन में कार्य सलाहकार समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी। साथ ही 3 सितम्बर को एक बार फिर कार्य सलाहकार समिति की बैठक प्रस्तावित की गई है। उसमें सदन में आगे कामकाज पर चर्चा कर तय किया जाएगा।
सदन को शांतिपूर्ण चलाने पर चर्चा ....
कांग्रेसी सदस्यों ने आज सदन में हंगामा मचाया। इस मामले पर भी बीएसी की बैठक में चर्चा हुई। BAC की बैठक के दौरान ही विपक्षी सदस्यों ने अध्यक्ष देवनानी से पूर्व सदन में कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से की गई टिप्पणी को कार्यवाही विवरण से निकालने की मांग की। हालांक अध्यक्ष देवनानी ने इस मसले पर सोच समझकर ही निर्णय लेने की बात कही।
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowSept 01, 2025 12:49:19Malda, West Bengal:
মালদা: স্নান করতে গিয়ে বিপত্তি, নদীতে তলিয়ে গেলেন এক ব্যক্তি, দীর্ঘক্ষণ পর দেহ উদ্ধারের পর ময়নাতদন্তে জন্য হাসপাতালে পাঠালো পুলিশ। সোমবার এই ঘটনায় ব্যাপক শোকের ছায়া নেমে আসলো মালদার চাঁচল ২ ব্লকের চন্দ্রপাড়া গ্রাম পঞ্চায়েতের গোয়ালপাড়া এলাকায়।
মৃত ব্যক্তির নাম মুনসুর আলী( ৫০) বাড়ি : চাঁচল থানার চন্দ্রপাড়া গ্রাম পঞ্চায়েতের হোসেনপুর গ্রামে। প্রতিদিনের মতো গতকাল রাত্রি আনুমানিক দশটা নাগাদ গোয়ালপাড়ার মহানন্দা নদীতে স্নান করতে যায়। নদীতে স্নান করতে নেমে তলিয়ে যায় ওই ব্যক্তি। পরিবারের লোকজন এসে খোঁজাখুঁজি করলে ব্যক্তির কোন সন্ধান না পাওয়ায় খবর দেওয়া হয় চাঁচল থানায় পুলিশ এসে ডুবুরী নামিয়ে খোঁজাখুঁজি শুরু করলেও রাতভর কোন সন্ধান পাওয়া যায় না। শেষমেষ আজ মহানন্দ নদীর এক প্রান্ত থেকে দেহ ভাসতে দেখেন স্থানীয়রা। এরপর পুলিশ এসে দেহ উদ্ধার করে ময়না তদন্তের জন্য মালদা মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতালে পাঠায়।
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowSept 01, 2025 12:48:18Malda, West Bengal:
মেডিক্যাল কলেজে ইন্টার্নদের দ্বন্দ্বে তদন্তে নামল জাতীয় মহিলা কমিশন। সোমবার মেডিক্যাল কলেজে পৌঁছান জাতীয় মহিলা কমিশনের সদস্য অর্চনা মজুমদার। মেডিক্যাল কলেজের অধ্যক্ষ পার্থপ্রতিম মুখোপাধ্যায়, সহ অধ্যক্ষ প্রসেনজিৎ বর, মেডিক্যালের ইন্টার্ন এবং চিকিৎসকদের একাংশকে নিয়ে বৈঠক করেন তিনি। গত ২১ অগস্ট মেডিক্যালের বহির্বিভাগের সার্জিক্যাল বিভাগে ডিউটি নিয়ে এক মহিলা ইন্টার্নের সঙ্গে তাঁর পুরুষ সহকর্মীর বচসা হয়। অভিযোগ, মহিলা ইন্টার্নকে হেনস্থা করেন তাঁর সহকর্মী পুরুষ ইন্টার্ন। পরে অভিযুক্ত পুরুষ ইন্টার্নকে মারধরের অভিযোগ ওঠে মহিলার বন্ধুর বিরুদ্ধে। ঘটনাকে ঘিরে বিক্ষোভ, ঘেরাওয়ে তেতে ওঠে মেডিক্যাল কলেজ চত্বর। আসরে নামে বিজেপিও। কমিটি গঠন শুরু করেছেন মেডিক্যাল কলেজ কর্তৃপক্ষ। এবার তদন্তে আসেন জাতীয় মহিলা কমিশনের সদস্য অর্চনা মজুমদার। তিনি নিগৃহীত মহিলা ইন্টার্নের সঙ্গে কথাও বলেন।
বাইট-
১) ময়ূরাক্ষী ঘোষ অভিযোগকারী মহিলা ইন্টার্ন চিকিৎসক।
২) মিজানুর রহমান, অভিযুক্ত ইন্টার্ন চিকিৎসক।
৪) অর্চনা মজুমদার জাতীয় মহিলা কমিশনের সদস্য।
0
Report
ADAnup Das
FollowSept 01, 2025 12:47:06Krishnanagar, West Bengal:
নদীয়া অনুপ কুমার দাস
*বিজেপি প্রতিবাদ টায়ার জ্বালিয়ে কৃষ্ণনগরে।*
মহুয়া মৈত্রের মন্তব্য, গলায় তুলসীর মালা নিয়ে লক্ষী ভান্ডার আনতে যায়,এছাড়া অমিত শাহ এর মাথা কেটে নিয়ে প্রধানমন্ত্রী টেবিলে দেওয়া উচিত, তার বিভিন্ন কার্যকলাপের বিরোধিতা করে,এবং কৃষ্ণনগর পুরসভার অচল অবস্থার অবিলম্বে সমাধান,মানুষের পরিষেবা দিতে হবে,না হলে এই পুরবোর্ড কে বরখাস্ত করতে হবে দাবি নিয়ে বিজেপি কর্মী জেলা নেতৃত্ব বিক্ষোভ করলো টায়ার জ্বালিয়ে।
বাইট অর্জুন বিস্বাস,বিজেপি নদীয়া উত্তর সভাপতি।
ছবি বাইট 2সি তে 5 ফাইল 010925ZG_NAD_BJP_BIK নামে 1 ফাইল
0
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowSept 01, 2025 12:46:42Narayanpur, Chhattisgarh:
एंकर - नारायणपुर जिले के बख़रूपारा क्षेत्र के बाजार पसरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। आज हड़ताल के 15वें दिन प्रदर्शनकारियों ने अनोखे अंदाज़ में विरोध दर्ज कराते हुए नगर में शव यात्रा भारी बारिश के बीच निकाली और जय स्तंभ चौक में सड़क पर मुंडन कर सरकार की बंद आंखें खोलने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। संविदा कर्मियों का कहना है कि वे लगातार शांतिपूर्ण और रचनात्मक तरीकों से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मांगों को लेकर सरकार उदासीन बनी हुई है। प्रदर्शनकारी कर्मियों ने यह भी कहा कि वे बार-बार मोदी की गारंटी और सरकार के वादों की याद दिला रहे हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की 10 सूत्रीय मांगों में सबसे प्रमुख मांग नियमितीकरण की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताली कर्मियों ने बताया कि वे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहे हैं और पिछले कई वर्षों से कम वेतन, अस्थिर भविष्य और असमान कार्य परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। अब उनका मानना है कि न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेंगे। स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य सरकार से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस मामले को संज्ञान में लेकर वार्ता करें और मांगों का समाधान निकाले, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों और कर्मचारियों को भी सम्मानजनक जीवन मिल सके।
बाइट 01 संविदा स्वास्थ्य कर्मी
0
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 01, 2025 12:45:52Bhilwara, Rajasthan:
भीलवाड़ा
दिलशाद खान
9784859773
भीलवाड़ा। जिले के शाहपुरा क्षेत्र की बिलिया ग्राम पंचायत के देवरी गांव में सोमवार अल सुबह 4 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश भील मोहल्ले में निवासरत गरीब तबके के लोगों पर कहर बन के बरसी। लगातार जारी बारिश के कारण गरीबों के कच्चे व केलूपोश मकान भरभरा कर ढह गए।
सुबह से जारी बारिश के चलते देवरी में एक के बाद एक 5 कच्चे मकान धराशाही हो गए। गनीमत रही कि रात को सोते समय मकान धराशाही नहीं हुए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन ग्रामीणों को बारिश से आशियानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। गांव में कई कच्चे मकान ऐसे थी जिनमें रहने वाले लोगों के पास अन्य कोई व्यवस्था नहीं है। एक ही गांव में 5 कच्चे मकान गिरने की शिकायत पर नायब तहसीलदार रामप्रसाद, गिरदावर रायमल रेबारी व ग्राम विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे। गिरदावर रायमल रेबारी ने बताया कि रात को हुई मूसलाधार बारिश से बिलिया ग्राम पंचायत के देवरी गांव के 5 ग्रामीण सोहन पुत्र उदा भील, मोती पुत्र मूला भील, घीसू पुत्र जुवारा भील, रतन पुत्र छोटू भील, अमरा पुत्र छोटू भील के मकान धराशाही हो गए हैं वही प्रहलाद पुत्र मोहन,रतन पुत्र नारु,रतन पुत्र छोटू के कच्चे मकानों की स्थित जर्जर होने के कारण उनको पाबंद किया गया तथा स्थानीय विद्यालय का कमरा खुलवाकर उनके रहने के लिए व्यवस्था कर दी गई है। वहीं बताया की ग्राम देवरी के धर्माऊ तालाब की चादर अत्यधिक उफान पर होने की वजह से देवरी की भील बस्ती में भी पानी भर गया।जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है।
0
Report
NZNaveen Zee
FollowSept 01, 2025 12:45:36Rewari, Haryana:
रेवाड़ी पहुंचे इनोलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला.....
भाजपा के साथ कांग्रेस को भी करेंगे सत्ता से बाहर....
बोले;बाप - बेटे ने किया हरियाणा प्रदेश को बर्बाद....
उनको देंगे मैसेज रोज नहीं चढ़ती काठ की हांडी.....
बोले दीपेंद्र हुड्डा है बौखलाहट में, रोहतक में होने वाली रैली के बाद नहीं होगा उनका कोई लेने वाला नाम......
प्रदेश में नहीं है कानून नाम की कोई चीज, कानून व्यवस्था हो चुकी चौपट....
प्रदेश में हो चुका जंगल राज.......
प्रदेश में रोज हो रही तीन से चार हत्या, बलात्कार, फिरौती और अपहरण जैसे वारदातों की नहीं है गिनती....
प्रदेश में नहीं है सरकार, केंद्र के हाथ में है बागडोर....
यहां मुख्यमंत्री और मंत्री अपने तरफ से नहीं ले सकते कोई फैसला....
हरियाणा में बरसात की वजह से लाखों एकड़ जमीन की फसल हुई खराब, सरकार ने नहीं कराई कोई स्पेशल गिरदावरी.....
सरकार किसानों को नहीं कर पाई आश्वस्त की करेंगे मदद....
किसान विरोधी है भाजपा सरकार....
किसानों को अगर जल्दी मुआवजा नहीं दिया तो 25 के बाद लेंगे बड़ा फैसला.....
25 तारीख को रोहतक में होने वाली ताऊ देवीलाल जयंती का निमंत्रण देने पहुंचे थे रेवाड़ी....
कार्यकर्ता सम्मेलन कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का किया आह्वान...
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowSept 01, 2025 12:45:14Dhanbad, Jharkhand:
एंकर-- शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल SNMMCH में हाल के दिनों में जूनियर डॉक्टरों के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त आदित्य रंजन, एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी नौशाद आलम और सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी अस्पताल परिसर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधीक्षक डॉ. डी.के. गांडोरिया से सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि अस्पताल में तैनात सभी 56 होमगार्ड जवानों को रहने के लिए अस्पताल परिसर में मूलभूत सुविधाओं के साथ व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आरक्षी चौकी, इमरजेंसी वार्ड और हूटर सिस्टम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परेड में खड़े पुलिस और होमगार्ड जवानों को डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में मजबूत रहनी चाहिए। वही अधीक्षक डॉ डी के गांडोरिया ने बताया कि हमारे द्वारा लगभग सभी व्यवस्था कर लिया गया है और जल्द ही एड्रेस सिस्टम लागू करने की दिशा में विचार विमर्श किया जा रहा है इस से मरीजों कभी भी कही से भी परामर्श दिया जा सकेगा। आगे उन्होंने बताया कि पहले से अधिक मरीज अब आने लगे है वही इमरजेंसी वही पुरानी अवस्था में है इस पर विचार किया जा रहा है कि कैसे इसमें और अधिक व्यवस्थित रूप से मरीजों का इलाज किया जाए।
बाइट ---उपयुक्त, आदित्य रंजन।
बाइट--- अधीक्षक, डॉ डी के गांडोरिया।
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowSept 01, 2025 12:35:42Begusarai, Bihar:
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय में आज एक दर्दनाक हादसे में बाढ़ के पानी में डूब कर एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी की है। मृतक बच्चे की पहचान रामदीरी निवासी संतोष कुमार के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में की गई है । मटिहानी क्षेत्र का दियारा इलाका बुरी तरह गंगा के पानी से बाढ़ ग्रस्त है और आज जैसे ही प्रियांशु कुमार अपने घर से बाहर निकला किसी तरह वह पानी के नजदीक गया और फिसलने से गहरे पानी में चला गया । जब तक लोग कुछ समझ पाते या उसे बचाने का प्रयास करते तब तक प्रियांशु कुमार की डूबने से मौत हो गई थी। प्रियांशु की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है ।
बाइट - सोनू कुमार परिजन
1
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowSept 01, 2025 12:35:36Delhi, Delhi:
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की तुलना शीला दीक्षित के करते हुए कहा की रेखा जी शीला जी की तरह निडर है कॉंफिडेंट है और इनकी मुस्कुराहट हुबहू शीला जी से मिलती है। रेखा गुप्ता शीला जी की तरह दिल्ली का काम बहुत अच्छे से संभाल रही है
सौरभ भारद्वाज, आप प्रदेश अध्यक्ष बाइट
बीजेपी और कांग्रेस का प्यार दिल्ली में बढ़ रहा है। कांग्रेस की मुख्यमंत्री रही है उनको याद कर रहे उनको अच्छा बता रहे हैं,अब कांग्रेस कहेगी रेखा गुप्ता अच्छा काम कर रही हैं। अरविंद केजरीवाल बेकार कर रहे थे।
नरेंद्र नाथ पूर्व मंत्री, दिल्ली, कांग्रेस TT
कांग्रेस कभी जिंदगी में बीजेपी से हाथ नहीं मिल सकते आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम है। कोऑर्डिनेशन कमिटी का अध्यक्ष मे ही था मजबूती से हमने चुनाव लड़ा है।
आम आदमी पार्टी झूठे आरोप लगा रही है, जॉन के नेता हारे हैं हमारे नेताओं का प्रदर्शन अच्छा रहा हमारे वोट अब वापस आ रही है जो आम आदमी पार्टी के पास हमारे वोटर था वो अब वापस आ रहा है।
बीजेपी नेता विजय गोयल ने सीएम रेखा गुप्ता की तुलना पूर्व सीएम शीला दीक्षित से की है
शीला दीक्षित की सरकार का गोल्डन पीरियड था वह कभी वापस नहीं आएगा सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था कि 26 साल से बीजेपी दिल्ली में नहीं है लेकिन दिल्ली में कोई काम नहीं हुआ सीएम रेखा गुप्ता शीला दीक्षित की बुराई करती हैं। सीएम रेखा गुप्ता शीला दीक्षित जी का मुकाबला कभी नहीं कर सकती अभी भी वह झूठे वादे दिल्ली के लोगों से कर रही है।
2
Report
DRDamodar Raigar
FollowSept 01, 2025 12:35:32Jaipur, Rajasthan:
नोट— खबर की फीड 1 सितंबर के ओएफसी पर MANDI_RAIN स्लग से भेजे गए
दामोदर प्रसाद
जयपुर
एंकर— प्रदेशभर में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है,,,,,, एशिया की सबसे बड़ी मंडी ज्योतिबा फुले टर्मिनल मार्केट मुहाना मंडी सांगानेर पानी पानी हुई,,,,,बारिश के चलते मुहाना मंडी का मुख्य रोड जगह जगह गड्ढे पड गए,तो वहीं मंडी के चौराहे, डोम में जलभराव से हाल बेहाल हो गए है,,,,,,,सरकार और मंडी प्रशासन को मुहाना मंडी से करोडों का राजस्व मिलने के बाद भी मुहाना मंडी विकास के अभाव में त्रस्त हो रही है,,,,मुहाना मंडी का ड्रेनेज सिस्टम सही होने के कारण जलभराव की स्थिति बन रही जिससे मंडी व्यापारियों का लाखों का माल खराब हो रही तो वहीं व्यापारी और ग्राहक सब्जी खरीदने नहीं पहुंच रहे,,,,,,देखिए खास रिपोर्ट—
मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मुहाना मंडी जर्जर—
राजधानी जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में एशिया की सबसे बडी मुहाना सब्जी—फल मंडी का ड्रेनेज सिस्टम फेल,,,,,देश—प्रदेश में इस मानसून की बारिश ने हाहाकार मचा रखा है तो वहीं एशिया की सबसे बडी मंडी भी बारिश के पानी से पानी—पानी हो गई है,,,,,फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ अध्यक्ष योगेश तंवर ने बताया कि मुहाना मंडी का ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से मंडी में जलभराव की स्थिति बनी हुई है,,,,,,पिछले तीन दिन से बारिश के चलते सडकें जगह—जगह से टूट चुकी है तो मंडी के डोम में पानी भरा है साथ ही सब्जी व्यापारियों के बेसमेंट में 2 से 3 फीट पानी भर गया है,,,जिससे सब्जी व्यापारियों का लाखों रूपये का माल खराब हो रहा है,,,,,,,मंडी अध्यक्ष तंवर ने बताया कि इस समस्या को लेकर मंडी प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सरकार को लंबे समय से नालियों के पुनर्निर्माण को लेकर अवगत करा चुके है,साथ ही पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से ज्ञापन देकर अवगत करा चुके लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है,,,,,,बीते अप्रैल माह में खुद मुख्यमंत्री मुहाना मंडी की समस्या को दुरस्त करने की घोषणा कर चुके है लेकिन आज तक हालात जस के तस बने हुए है,,,,,,,,मुहाना मंडी के हालात को देखकर हर किसी के जुबां पर एक ही बात हालात कब सुधरेंगे,,,,,
मंडियों से सरकार को करोडों का राजस्व मिलता लेकिन विकास नहीं—
फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ अध्यक्ष योगेश तंवर ने बताया कि प्रदेशभर में 247 मंडिया स्थापित है जिनसे सरकार को 600 से 700 करोड का राजस्व मिल रहा है वहीं एशिया की सबसे बडी मुहाना मंडी से 40 करोड को राजस्व मिल रहा है,,,,उसके बावजूद भी मंडियों की हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है,,,,तंवर ने बताया कि देशभर के राज्यों से सब्जियां मुहाना मंडी में आती है,,,,मंडी में जलभराव होने से सब्जी के ट्रक पानी से भरे गड्डों में धंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है,,,,, मंडी व्यापारी स्वयं अपने स्तर पर ही मड पंप लगाकर मंडी से पानी का निकासी का काम कर रहे है,,,,,जब तक मुहाना मंडी में ड्रेनेज व्यवस्था सही नहीं की जाएगी तक हर साल बारिश में ऐसी ही समस्याएं आती रहेगी,,,,,,मंडी आने वाले किसान,व्यापारी और ग्राहकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है तो वहीं मडी में पानी ही पानी देख सरकार और प्रशासन पर भी कई सवाल खडे हो रहे है,,,,,
बाइट— योगेश तंवर, अध्यक्ष फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ
बाइट— मंडी सब्जी विक्रेता
बाइट— ट्रक चालक महाराष्ट्रा
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 01, 2025 12:35:27Udaipur, Rajasthan:
उदयपुर कृषि विभाग ने आज फ़सली बीज उत्पादक कंपनी के गोदाम में छापा मार कार्रवाई की। विभाग के अधिकारियों ने मौके पर करीब 8 लाख रुपए में अवैध बीजों को सीज किया गया हैं। विभाग के सहायक निदेशक देवेंद्र प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि शहर के सविना स्थित सचदेव सीड्स जेनेटिक कंपनी के गोदाम पर कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि कंपनी के पास बीज उत्पादक का लाइसेंस है जो कि फर्म द्वारा कृषि आयुक्तालय स्तर पर ग़लत तत्थ पेश कर अर्जित किया गया। जबकि फर्म देश से बाहर इटली से आयातित बीजों को मंगवाती थी और अपनी कंपनी के पैकेट में पैक करके के किसानों को बेचती थी। विभाग की टीम ने गोदाम से जब्त किए 25- 25 किलो के पैकिंग मे 87 कट्टे धनिया बीज के ऐसे हैं जो इटली कि फर्म से आयातित पेकिंग में हैं। वहीं 47 कट्टे ऐसे मिले जिसमें खुद की कंपनी के पैकेट में पैक करके बेचने की फिराक में थे। जहां खुद को उत्पादक, पैकिंग और वितरक बताया गया है। साथ ही कुछ ऐसी कम्पनियों के बीज भी मिले जिन्हें बेचने की परमिशन राजस्थान में नहीं है। इनकी बाजार कीमत करीबन 7.65 लाख रुपए हैं जिन्हें सीज किया गया। सभी उपलब्ध बीजों की गुणवत्ता जाँच हेतु सैंपल भी लिए जा रहे हैं जिन्हें राजकीय बीज परिक्षण प्रयोगशालाओं में गुणवत्ता जाँच हेतु भिजवाया जायेगा।
बाइट : डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह राठौड़, सहायक निदेशक, कृषि विभाग उदयपुर
0
Report