Back
किशनगंज में अवैध बालू खनन जारी, प्रशासन पर दबाव बढ़ा
ASAmit Singh
Mar 09, 2026 18:45:44
Kishanganj, Bihar
बिहार में अवैध बालू खनन का खेल फिर से सुर्खियों में है। किशनगंज जिले के डोंक नदी में बिहार सरकार की सख्ती और बार-बार चेतावनियों के बावजूद बालू माफिया दिन-दहाड़े अवैध खनन में जुटे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और खनन विभाग की ओर से समय-समय पर छापेमारी के बाबजूद खनन माफिया का मनोबल कम नहीं हो रहा है। ओद्रा घाट, टेंगरमारी और हालामाला पंचायत में अलग-अलग बालू माफियाओं के द्वारा यह अवैध धंधा फल-फूल रहा है, जहाँ बीच नदी से नाबालिग बच्चों से भी बालू उठवाया जा रहा है। वर्षों से चल रहा यह धंधा अब कई स्थानों पर फैल चुका है.... बालू खनन में माफियाओं की तादाद भी दिन-ब-दिन बढ़ रही है क्योंकि यह मुनाफे वाला धंधा है। बालू माफिया दिन के उजाले में मात्र 6 घंटे में लाखों की कमाई कर रहे हैं, जिससे राज्य सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये राजस्व का चून लग रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के ऊपर बने पुल के पिलर के नीचे से नदी का सीना छिड़ कर बालू निकाला जा रहा है, जिससे पुल के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है, वही दूसरी तरफ नदी की धारा बदलने से सैकड़ों परिवार गांव छोड़कर पलायन करने पर मजबूर हो जाएंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन विभाग से अप्रत्यक्ष सहयोग मिलने के कारण माफिया बेखौफ हैं। लोगों का कहना है कि अवैध खनन पर कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति है, छापेमारी के नाम पर प्रशासन के द्वारा पानी पर लाठी मारी जा रही है। वही जिला पदाधिकारी से पूछने पर उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया है। साथ ही खनन माफियाओं को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कह रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध बालू खनन में बेलवा गांव के निवासी (1) पिक्कू उर्फ साकिर आलम (2) डब्ल्यू (3) लड्डन (4) मिंटू (5) मसूद (6) तारीख (7) सद्दाम (8) सलमान और (9) हालामाला निवासी परवेज आलम के द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAnurag Mishra
FollowMar 09, 2026 19:01:110
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 09, 2026 19:00:510
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 09, 2026 18:46:500
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 09, 2026 18:46:330
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 09, 2026 18:46:120
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 09, 2026 18:30:410
Report
MJManoj Jain
FollowMar 09, 2026 18:30:270
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 09, 2026 18:30:140
Report
1
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 09, 2026 18:15:430
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 09, 2026 18:15:250
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 09, 2026 18:15:110
Report
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 09, 2026 18:02:040
Report