मझवां उपचुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान, प्रशासनिक व्यवस्थाएं दुरुस्त
Kachhawan, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के नौ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। मिर्जापुर के विधानसभा सीट मझवां के नगर पंचायत कछवां में सुबह 7 बजे से मतदाता अपने घरों से बाहर निकल कर मतदान कर रहे हैं। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए भारी संख्या में फोर्स तैनात है। वहीं उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मतदान केंद्रो का जायजा ले रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, पैसों की मांग पर सतर्क रहने की अपील MLA Anuj Sharma's
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर/धरसींवा विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर (8963939000) हैक/कम्प्रोमाइज़ हो गया है। असामाजिक तत्व इस नंबर का दुरुपयोग कर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक ने जनता और समर्थकों को आगाह करते हुए अपील की है कि इस नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या संदेश पर भरोसा न करें और किसी को भी पैसे न भेजें। उन्होंने इस साइबर फ्रॉड की सूचना संबंधित पुलिस अधिकारियों को दे दी है ताकि जालसाजों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जा सके।अमरोहा में महसूस किये गये भूकंप के झटके 4.4 तिव्रता से आये भूकंप के झटके।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला नौगावां हसनपुर सहित अलग-अलग जगह 10:25 मिट पर महसूस किया गये भूकंप के झटके जनपद में 4.4 तिव्रता से रिकोर्ड किया गया वही लोग अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए यह भूकंप के झटके जनपद अमरोहा में नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर से लेकर तमाम अलग-अलग जगह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
