Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
MirzapurMirzapur

वाराणसी से खजराहो जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ने विंध्याचल-मीरजापुर में स्टॉपेज लिया

RMRAJESH MISHRA
Nov 08, 2025 08:31:18
Danti, Uttar Pradesh
वाराणसी से खुजराहों को जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को विंध्याचल-मीरजापुर में किया गया रवाना, आज से शुरू हो रही ट्रेन विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर होगा स्टॉपेज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना कर चुके हैं। काशी, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल के बीच मजबूत होगी कनेक्टिविटी। वंदे भारत से क्षेत्र के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को मिलेगा बढ़ावा, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने विंध्याचल में ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AVArun Vaishnav
Nov 08, 2025 10:05:45
Jaipur, Rajasthan:बारां के अंता में उपचुनाव इन दिनों जोरों पर चल रहा कांग्रेस का बीजेपी दोनों पार्टी अपने उम्मीदवारों में जताने के लिए जान झौंक रखी है बारां के अंता में उपचुनाव इन दिनों जोरों पर चल रहा कांग्रेस का बीजेपी दोनों पार्टी अपने उम्मीदवारों में जताने के लिए जान झौंक रखी है बारां के अंता में उपचुनाव इन दिनों जोरों पर चल रहा कांग्रेस का बीजेपी दोनों पार्टी अपने उम्मीदवारों में जताने के लिए जान झौंक रखी है आज कांग्रेस के शांति धारीवाल , पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,विधायक अशोक चांदना, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ,जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया वहीं कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री और विधायक गांव गांव घुम घुमकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनसभा कर वोट मांग रहा है और कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं दूसरी ओर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,सांसद दुष्यंत सिंह ,गुर्जर आरक्षण समिति के संयोजक विजय सिंह बैसला उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा कैबिनेट मंत्री मंजु बाघमर, राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा व मनोज राजोरिया विधायक राधेश्याम बैरवा ललित मीणा व भागचंद ताकडा, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं भाजपा नेता विजय बेंसला ने भी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ व जन कल्याणकारी नीतियों का गुणगान कर गाँव गाँव मे दस्तक दी और नुक्कड़ सभा मे मोरपाल सुमन के पक्ष मे कमल खिलाने की अपील की बाइट-शांति धारीवाल कांग्रेस बाइट-मंजू बाघमर राज्यमंत्री भाजपा बाइट-विजय बैंसला भाजपा बाइट- कृष्णा मंडलोई धाकड़ महिला महासभा अध्यक्ष बाइट-अशोक चांदना, कांग्रेस MLA
0
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Nov 08, 2025 10:05:14
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 08, 2025 10:05:13
Keonjhar, Odisha:୨ବଲକ ସ୍ତ୍ରୀୟ ମତ୍ସ୍ୟ ଓ ପ୍ରାଣୀସମ୍ପଦ ମେଳା କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ଘଟଗାଁ ମିନି ଷ୍ଟାଡିୟମରେ ବ୍ଲକ ସ୍ତୃୟ ମତ୍ସ୍ୟ ଓ ପ୍ରାଣୀସମ୍ପଦ ମେଳା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି,ଏହି ମେଳାରେ ମୂଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରାଣୀ ଚିକିତ୍ସା ଅଧିକାରୀ ରାମଚନ୍ଦ୍ର ମାହାନ୍ତି ଓ ସାଂସଦଙ୍କ ପ୍ରତିନିଧି ସହ ଘଟଗାଁ ବ୍ଲକ ର ସମସ୍ତ ଅଧିକାରୀ ମାନେ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ, ଓଡ଼ିଶା ସରକାରଙ୍କ ଦ୍ଵାରା ଏହି ମେଳାକୁ ଏକ ଅଭିନବ ପ୍ରୟାस ରେ ପାଳିତ କରାଯାଉଛି,ଆଗରୁ ଏହି ମେଳାକୁ ରାଜ୍ୟ ସ୍ତରରେ ପାଳନ କରାଯାଉଥଗଲା କିନ୍ତୁ ଏବେ ୩୧୪ଟି ବ୍ଲକରେ ଏହି ମେଳା ପାଳନ କରିବା ପାଇଁ ରାଜ୍ୟ ସରକାର ନିଦ୍ଧେର୍ଶ ଦେଇଛନ୍ତି, ସରକାରଙ୍କ ତରଫରୁ ମୂଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ କାମଧେନୁ ଯୋଜନା ମାଧ୍ୟମରେ ଦୁଇଟି ଗାଇ ପାଇଁ ସରକାର ବ୍ୟବସ୍ଥା କରିଛନ୍ତି ୧ଲକ୍ଷ୍ୟ ୬୧ହଜାର ୨୮୦ଟଙ୍କା ଛାଡ କରିବା ପରେ ଗ୍ରାମ ଅଞ୍ଚଳରେ ସବୁ ଲୋକ ଜାଣିପାରୁ ନାହାନ୍ତି,ଯାହା ଫଳରେ ଲୋକ ମାନେ ଗୋ ପାଳନ ଯୋଜନା, ମଇଁଷି ପାଳନ ଯୋଜନା,ଛେଳି,ମେଣ୍ଢା ପାଳନ ଯୋଜନା ରୁ ବଞ୍ଚିତ ହେଉଛନ୍ତି, ଆଗାମି ୫ବର୍ଷ ମଧ୍ୟରେ ଓଡ଼ିଶାର କ୍ଷୀର ଉତ୍ପାଦନ କୁ ଦୁଇ ଗୁଣା କରିବେ, ଅନ୍ୟପକ୍ଷରେ ଗ୍ରାମ ଅଞ୍ଚଳରେ ବହୁ ଗରିବ ଶ୍ରେଣୀର ଲୋକମାନେ ରହୁଥିବା ରୁ ପ୍ରାଣୀସମ୍ପଦ ଚାଷ କିମାତ୍ ସମ୍ବଳ ର ଆବଶ୍ୟକ ରହିଛି ସେଇଥିପାଇଁ ସରକାରୀ ସାହାୟ୍ୟ ର ହାତ ବଢାଇଛନ୍ତි, ତୃଣ ମୂଳ ସ୍ତରରେ ଯେଉଁ ଲୋକ ମାନେ ଅଲଗା ସୁବିଧା ପାଇପାରି ନାହାନ୍ତି ଏହି ମେଳା ଦ୍ଵାରା ବିଭିନ୍ନ ବିଷୟରେ ଯାଣିବେ , ଯାଣିବାପରେ ଏହାକୁ କାର୍ଯ୍ୟ ରେ ଲଗାଇବେ। ଅନ୍ୟ ପକ୍ଷରେ ମାନ ଶକ୍ତି ମା ମାନଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରକାରର ଷ୍ଟିଲ ର ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଥାଲା。 ବାଇଟ -୧- ଡଃ ରାମଚନ୍ଦ୍ର ମାହାନ୍ତି (ଅତିରିକ୍ତ ପ୍ରାଣୀ ଚିକିତ୍ସା ଅଧିକାରୀ କେନ୍ଦୁଝର) ବାଇଟ -୨-( ଡଃ ରାମେଶ୍ବର ପଣ୍ଡା ଗୋଷ୍ଠୀ ପ୍ରାଣୀ ଚିକିତ୍ସା ଅଧିକାରୀ ଘଟଗାଁ)
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Nov 08, 2025 10:04:50
Rewari, Haryana:ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की तीव्रता से बचा एटीएम। एटीएम चोर को मौके पर रंगे हाथ दबोचा, मौके से छेनी और हथौड़ा सहित एटीएम तोड़ने के औजार बरामद। एटीएम में था लगभग 24 लाख रुपए कैश। गढ़ी बोलनी चौकी के अंतर्गत ग्राम बोलनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में शनिवार तड़के चोरी की नीयत से मशीन तोड़ने की कोशिश को पुलिस की तीव्रता और ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम कर दिया गया। घटना सुबह लगभग 5:20 की है। एक व्यक्ति एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहा था कि तभी ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधि देखकर तुरंत पुलिस चौकी गढ़ी बोलनी को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुँचे और तत्परता व साहस दिखाते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेमंत कुमार पुत्र जसराम, निवासी गांव पिथानवास, हाल निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से छेनी, हथौड़ा सहित एटीएम तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। बताया गया कि आरोपी नशे का आदी है और इन दिनों अपने गांव आया हुआ था। समय पर ग्रामीणों की सूचना और पुलिस की तेज कार्रवाई से एक बड़ी आर्थिक क्षति टल गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक मैनेजर प्रीतम सिंह ने पुलिस चौकी गड़ी बोलनी के इंचार्ज महिपाल सिंह और उनकी टीम सहित ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई। सूचना मिलते ही पुलिस कुछ ही सेकंड में मौके पर पहुँची और आरोपी को एटीएम के अंदर से पकड़ लिया। उसने बताया कि एटीएम में दो दिन पहले लगभग 24 लाख रुपये डाले गए थे。
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Nov 08, 2025 10:04:25
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। घर से 3 दिन से लापता युवक ने किया सुसाइड सुसाइड से पहले मृतक मुनेंद्र ने बनाया वीडियो वीडियो में सूदखोर और कर्जदारों से परेशान होकर आत्महत्या की कही बात पुलिस में मुनेंद्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा वीडियो के आधार पर पुलिस सुदखोरो की जांच कर रही है फतेगंज पश्चमी थाना क्षेत्र के रबड़ फैक्ट्री कालोनी का मामला । मुनेंद्र 27 अक्तूबर से लाप्ता है। उसका कोई सुराग नहीं लगा तो चार नवंबर को परिजनों ने तहरीर देकर मुनेंद्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मुनेंद्र का मोबाइल नंबर तीन नवंबर से बंद है, इससे पहले वह परिजनों से बात कर रहा था। निजी बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग में नौकरी करने वाला मुनेंद्र की मां का दो महीने पहले बीमारी से निधन हो गया था। वीडियो में मुनेंद्र बता रहा है कि उसके बाद से वह तनाव में है। मुनेंद्र कह रहा है कि मम्मी की मौत के बाद मैं बिल्कुल अकेला हो गया हूं। पापा का अच्छा बेटा नहीं बन सका। मुनेंद्र कहता है कि रिश्तेदारों और दोस्तों ने मेरा साथ नहीं दिया। मेरी मौत के लिए मेरे परिवार का कोई सदस्य जिम्मेदार नहीं है।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Nov 08, 2025 10:04:14
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद रिवाल्वर से चली गोली, फायरिंग की घटना में एक युवक के पैर में गोली लगने से युवक घायल, पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक मेडिकल कॉलेज उरई रेफर, घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी का घर घेरा, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर शुरू की जांच पड़ताल, गिरफ्तारी से पहले आरोपियों ने अपने घर पर चढ़कर की पत्थरबाजी, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ने की जताई जा रही आशंका, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के रामपुरा कस्बे का मामला.
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 08, 2025 10:03:56
Patna, Bihar:राहुल गांधी के द्वारा वोट चोरी का मामला उठाए जाने पर हरियाणा के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि महागठबंधन के लोगों को पता है कि उनकी हार निश्चित है इसीलिए इस तरीके का प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं. हमारे NDA के गठबंधन में लोगों को विश्वास है राहुल गांधी को बहुत अच्छे तरीके से पता चल गया है कि इस बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. हरियाणा में वोट चोरी का मामला उठाए जाने पर कहा कि लोकसभा चुनाव 1 साल पहले हुए जहां 10 सीट में 5 सीट कांग्रेस ने जीती है जबकि लोकसभा चुनाव से पहले वहां विधानसभा चुनाव हुए इस वोटर कार्ड के जरिए मतदाता ने मतदान की तो उसे वक्त यह मामला क्यों नहीं उठाया गया था. जब आप सीट जीते तो चुनाव आयोग सही था और वोटर लिस्ट भी सही थे बाइट : अरविंद कुमार शर्मा, मंत्री, हरियाणा सरकार
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Nov 08, 2025 10:03:21
Jaipur, Rajasthan:जम्मू रेल मंडल में तकनीकी समस्या, ट्रेनों पर असर कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज पर तकनीकी समस्या, जम्मू की 2 ट्रेनें इस पूरे माह रद्द 6 ट्रेनें आंशिक रूप से रहेंगी रद्द, वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर ट्रेनों का संचालन अभी भी प्रभावित हो रहा है। करीब 3 माह बाद भी जम्मू मंडल पर ट्रेन संचालन सामान्य नहीं हो पा रहा है। इस कारण मां वैष्णो देवी के दर्शनार्थ जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। अब 10 ट्रेनों को नवंबर और मार्च 2026 तक के लिए रद्द व आंशिक रद्द किया गया है। कटरा में मां वैष्णो देवी के दरबार में मत्था टेकने के इच्छुक कुछ श्रद्धालुओं को पिछले 3 माह से ट्रेन संचालन प्रभावित होने के चलते परेशानी हो रही है। पूर्व में जम्मू रेल मंडल में अत्यधिक बारिश होने से रेल मार्ग बाधित हो गया था। लेकिन अभी भी जम्मू मंडल में ट्रेन संचालन में तकनीकी समस्या बनी हुई है। हालांकि इस दौरान अजमेर से जम्मूतवी के बीच संचालित होने वाली पूजा एक्सप्रेस जैसी कुछ प्रमुख ट्रेनें तो सुगमता से संचालित हो रही हैं। लेकिन उत्तर-पश्चिम रेलवे से जुड़ी हुई कुछ अन्य ट्रेनों का संचालन बाधित हो रहा है। दरअसल जम्मू रेल मंडल के कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या हो रही है। इस कारण करीब 10 ट्रेनें अभी अगले कुछ समय तक प्रभावित रहेंगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 2 ट्रेनों को नवंबर माह के लिए रद्द किया गया है, जबकि 6 ट्रेनों को मार्च 2026 तक के लिए आंशिक रूप से रद्द किया गया है। 4 ट्रेनों का संचालन रद्द, 6 आंशिक रद्द - 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन 3 दिसंबर तक के लिए रहेगी रद्द - 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर ट्रेन 30 नवंबर तक के लिए रहेगी रद्द - 19107 भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन ट्रेन 29 मार्च 2026 तक रद्द - 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस 30 मार्च 2026 तक के लिए रद्द - 19415 साबरमती-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा 29 मार्च 2026 तक अमृतसर तक ही चलेगी - 19416 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-साबरमती 31 मार्च 2026 तक अमृतसर से आएगी साबरमती - 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी 31 मार्च 2026 तक पठानकोट तक ही चलेगी - 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी 1 अप्रैल 2026 तक पठानकोट से आएगी भगत की कोठी - 19223 साबरमती-जम्मूतवी 30 मार्च 2026 तक फिरोजपुर कैंट तक ही चलेगी - 19224 जम्मूतवी-साबरमती 1 अप्रैल 2026 तक फिरोजपुर कैंट से आएगी साबरमती कोहरे से भी होगी परेशानी उत्तर-पश्चिम रेलवे से जुड़े सूत्रों की मानें तो जम्मू रेल मंडल में ब्रिज संख्या 17 पर जो तकनीकी समस्या सामने आ रही है, वह जल्द ही ठीक कर ली जाएगी। लेकिन कुछ ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने मार्च 2026 तक आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। सूत्रों की मानें ताे इसके पीछे आगामी महीनों में होने वाले कोहरे को भी बड़ा कारण माना जा रहा है। दिसंबर और जनवरी माह के दौरान उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा रहता है। इस कारण कोहरे से ट्रेन संचालन डिले होता है। इसलिए फिलहाल आगामी कुछ महीनों तक रेलवे प्रशासन ने इस रूट की ट्रेनों को आंशिक रद्द कर दिया है। ऐसे में अब रेल यात्रियों के लिए जम्मूतवी रूट की सभी ट्रेनें अप्रैल 2026 से ही पूरी तरह सुचारू हो सकेंगी।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 08, 2025 10:02:30
Keonjhar, Odisha:କେନ୍ଦୁଝର ରେ ଚାଷି ଙ୍କ ଉପରେ ପଡିଛି ଚକଡା ଚଡ଼କ । ଋଣ ଓ ଧାର ଉଧାର କରି କରିଥିବା ଚାଷ ଏବେ ଚକଡ଼ା ମାଡ ରେ ସଂପୂର୍ଣ୍ଣ ଉଜୁଡି ଯିବାକୁ ବସିଛି । ଏବେ ଋଣ ଓ ଧାର ଉଧାର କିପରି ସୁଝିବ ଓ ବର୍ଷ ସରା ପରିବାର ମୁହଁ ରେ କେମିତି ଦୁଇ ମୁଠା ଆହାର ଦେବ ଏବେ ସେହି ଚିନ୍ତାରେ ପଡିଛନ୍ତି ଜିଲ୍ଲା ଶহ ଶহ ଚାଷୀ । କଥା ରେ ଅଛି ଚାଷ ଅଛି ଯାହାର କି ଆନନ୍ଦ ତାହାର , ହେଲେ ଆଜି କେନ୍ଦୁଝର ରେ ଏହାର ପରିଭାଷା ବଦଳି ଯାଇଛି ଓ ଚାଷ ଅଛି ଯାହାର ସବୁ ଦୁଃଖ ତାହାର ହୋଇଯାଇଛି । ଆସନ୍ତୁ କେନ୍ଦୁଝର ସଦର ବ୍ଲକ ର ମଇଦାନକେଲ ଗ୍ରାମ ପଞ୍ଚାୟତ ରୁ ଗ୍ରାଉଣ୍ଡ ସିଫ୍ଟରରୁ ଦେଖିବା ଚାଷିଙ୍କ ଉପରେ କିପରି ପଡିଛି ଚକଡା ଚଡକ। ଚାଷୀ ଟିଏ ଚାଷ କରି ବେଶ ଦୁଇ ପଇସା ରୋଜଗାର କରି ପରିବାର ମୁହଁ ରେ ବର୍ଷ ସାରା ଦୁଇ ଓଳି ଦୁଇ ମୁଠା ଆହାର ଦେବା ସହ ବେସ ହସ ଖୁସିରେ ଚଳିବାକୁ ବ୍ୟାଙ୍କ, ଲ୍ୟାମ୍ପସ୍ ଓ ମହାଜନ ଠାରୁ ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା ଲୋନ ଓ ଧାର କରଜ କରି ଚାଷ କରିଥିଲା । ଚଷିଙ୍କ ଅଭିଯୋଗ ଅनୁସାରେ ଏ ବର୍ଷ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାରେ ଲଗାଣ ବର୍ଷା ଓ ତାପରେ କବଳରୁ ଫସଲ କୁ ରକ୍ଷା କରିବାକୁ ଚାଷିଟି ନିଜ ଜୀବନ କୁ ବାଜି ଲଗାଇ ରାତି ଦିନ ଅନିନ୍ଦ୍ରା ହୋଇ ଯାହା କିଛି ଫସଲ ବଞ୍ଚାଇ ଥିଲା ଏବେ ସେଥିରେ ଚକଡା ପୋକ ଲାଗିଯିବାରୁ ଚାଷ ସଂପୂର୍ଣ୍ଣ ଉଜୁଡି ଯିବାକୁ ବସିଛି । ଏହି ଚକଡ଼ା ସବୁ ପୁଳା ପୁଳା ହୋଇ ଧାନ ଗଛ ମୂଳରେ ଲାଗି କେଣ୍ଡା ସବୁ ଖାଇ ଯିବା ଫଳରେ ଗଛ ସବୁ ସୁଖିଯିବା ସହ ଚକଡା ଚକଡା ହୋଇ ପୋଡିଯାଉଛି ଏବଂ ଧାନ ସବୁ ଅଗାଡ଼ି ହୋଇ ଯାଉଛି । ଏହି ଚକଡା ପୋକ ଅତି ଦ୍ରୁତ ଗତିରେ ବିଲ କୁ ବିଲ ମାଡିଯାଇ ଧାନ ଚାଷ ଉଜାଡି ପକାଉଛନ୍ତି । ବର୍ତମାନ ଧାନ ପାଚି ଆସୁଥିବାରୁ ସେଥିରେ ଔଷଧ ପ୍ରୟୋଗ କରାଯାଇ ପାରିବନ ନାହିଁ । ତେଣୁ ଧାର କରଜ କରି ଚାଷ କରିଥିବା ଚାଷୀ ଏବେ ଚିନ୍ତା ରେ ପଡିଛି । ଏପରିକି ଧାନ କାଟିଲେ ମଧ୍ୟ ମଜୁରୀ ପଇସା ଉଠିବା ମୁਸ୍କିଲ ।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 08, 2025 10:02:15
Sikar, Rajasthan:सीकर। किशन सिंह ढाका स्मृति भवन में भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) का 13वां जिला सम्मेलन जिला अध्यक्ष भगवान सिंह बागड़िया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू के प्रदेश महामंत्री वी.एस. राणा ने किया, जबकि झंडारोहण अध्यक्ष सुभाष नेहरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सीटू के जिलामंत्री बृज सुंदर जांगिड़ ने पिछले तीन वर्षों की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में संगठन द्वारा चलाए गए मजदूर आंदोलनों, न्यूनतम वेतन, ठेका श्रमिकों की समस्याओं और सरकारी नीतियों के विरोध में किए गए संघर्षों का उल्लेख किया गया। रिपोर्ट पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रचनात्मक सुझाव देते हुए कहा कि आने वाले समय में मजदूर एकजुटता को और मजबूत किया जाए और औद्योगिक क्षेत्रों में संगठन का विस्तार किया जाए। सीटू के प्रदेश महामंत्री वी.एस. राणा ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि निजीकरण की नीति से मजदूरों का भविष्य असुरक्षित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीटू मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को और तीव्र करेगा और जनसमस्याओं को लेकर व्यापक आंदोलन खड़ा किया जाएगा। सम्मेलन में रामदेव सिंह ठाकरिया, सांवरमल यादव, अनिल शर्मा, भूप सिंह नरूका, विमला, विद्या कंवर, गोविंद तंवर सहित सीटू से जुड़ी विभिन्न यूनियनों के नेता मौजूद रहे। सम्मेलन में सर्वसम्मति से आगामी कार्ययोजना पारित की गई और सभी यूनियनों से मजदूर वर्ग की एकता बनाए रखने का आह्वान किया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top