Back
जम्मू रेल मंडल पर ब्रिज तकनीकी समस्या से कई ट्रेनें रद्द, कोहरे से देरी अनुमानित
KCKashiram Choudhary
Nov 08, 2025 10:03:21
Jaipur, Rajasthan
जम्मू रेल मंडल में तकनीकी समस्या, ट्रेनों पर असर
कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज पर तकनीकी समस्या, जम्मू की 2 ट्रेनें इस पूरे माह रद्द
6 ट्रेनें आंशिक रूप से रहेंगी रद्द, वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर ट्रेनों का संचालन अभी भी प्रभावित हो रहा है। करीब 3 माह बाद भी जम्मू मंडल पर ट्रेन संचालन सामान्य नहीं हो पा रहा है। इस कारण मां वैष्णो देवी के दर्शनार्थ जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। अब 10 ट्रेनों को नवंबर और मार्च 2026 तक के लिए रद्द व आंशिक रद्द किया गया है। कटरा में मां वैष्णो देवी के दरबार में मत्था टेकने के इच्छुक कुछ श्रद्धालुओं को पिछले 3 माह से ट्रेन संचालन प्रभावित होने के चलते परेशानी हो रही है। पूर्व में जम्मू रेल मंडल में अत्यधिक बारिश होने से रेल मार्ग बाधित हो गया था। लेकिन अभी भी जम्मू मंडल में ट्रेन संचालन में तकनीकी समस्या बनी हुई है। हालांकि इस दौरान अजमेर से जम्मूतवी के बीच संचालित होने वाली पूजा एक्सप्रेस जैसी कुछ प्रमुख ट्रेनें तो सुगमता से संचालित हो रही हैं। लेकिन उत्तर-पश्चिम रेलवे से जुड़ी हुई कुछ अन्य ट्रेनों का संचालन बाधित हो रहा है। दरअसल जम्मू रेल मंडल के कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या हो रही है। इस कारण करीब 10 ट्रेनें अभी अगले कुछ समय तक प्रभावित रहेंगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 2 ट्रेनों को नवंबर माह के लिए रद्द किया गया है, जबकि 6 ट्रेनों को मार्च 2026 तक के लिए आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
4 ट्रेनों का संचालन रद्द, 6 आंशिक रद्द
- 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन 3 दिसंबर तक के लिए रहेगी रद्द
- 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर ट्रेन 30 नवंबर तक के लिए रहेगी रद्द
- 19107 भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन ट्रेन 29 मार्च 2026 तक रद्द
- 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस 30 मार्च 2026 तक के लिए रद्द
- 19415 साबरमती-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा 29 मार्च 2026 तक अमृतसर तक ही चलेगी
- 19416 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-साबरमती 31 मार्च 2026 तक अमृतसर से आएगी साबरमती
- 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी 31 मार्च 2026 तक पठानकोट तक ही चलेगी
- 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी 1 अप्रैल 2026 तक पठानकोट से आएगी भगत की कोठी
- 19223 साबरमती-जम्मूतवी 30 मार्च 2026 तक फिरोजपुर कैंट तक ही चलेगी
- 19224 जम्मूतवी-साबरमती 1 अप्रैल 2026 तक फिरोजपुर कैंट से आएगी साबरमती
कोहरे से भी होगी परेशानी
उत्तर-पश्चिम रेलवे से जुड़े सूत्रों की मानें तो जम्मू रेल मंडल में ब्रिज संख्या 17 पर जो तकनीकी समस्या सामने आ रही है, वह जल्द ही ठीक कर ली जाएगी। लेकिन कुछ ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने मार्च 2026 तक आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। सूत्रों की मानें ताे इसके पीछे आगामी महीनों में होने वाले कोहरे को भी बड़ा कारण माना जा रहा है। दिसंबर और जनवरी माह के दौरान उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा रहता है। इस कारण कोहरे से ट्रेन संचालन डिले होता है। इसलिए फिलहाल आगामी कुछ महीनों तक रेलवे प्रशासन ने इस रूट की ट्रेनों को आंशिक रद्द कर दिया है। ऐसे में अब रेल यात्रियों के लिए जम्मूतवी रूट की सभी ट्रेनें अप्रैल 2026 से ही पूरी तरह सुचारू हो सकेंगी।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowNov 08, 2025 11:47:250
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 08, 2025 11:47:040
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 08, 2025 11:46:160
Report
PKPankaj Kumar
FollowNov 08, 2025 11:46:080
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowNov 08, 2025 11:45:550
Report
NSNARENDER SHARMA
FollowNov 08, 2025 11:45:210
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowNov 08, 2025 11:45:060
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 08, 2025 11:44:320
Report
ASAJEET SINGH
FollowNov 08, 2025 11:44:250
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 08, 2025 11:44:050
Report
FWFAROOQ WANI
FollowNov 08, 2025 11:42:360
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 08, 2025 11:42:080
Report