Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mirzapur231001

मिर्जापुरः जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Dec 07, 2024 09:12:38
Mirzapur, Uttar Pradesh

देहात कोतवाली क्षेत्र के नगरवा के पूरा अमोई में बीते शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं घर में घुसकर एक महिला को मार रही हैं।  इस दबंगई के बाद के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की। महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति हुई है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला गर्भवती बताई जा रही है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Mar 24, 2026 13:31:56
Goreya Pipar, Chhattisgarh:एंकर -कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन अभियान के तहत पूरे प्रदेश में गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई है। सरगुजा संभाग के दौरे पर पहुंचे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की बूथ लेवल स्तर को मजबूत करने के लिए इस तरह का अभियान चलाया जा रहा हैं। यह अभियान 30 मार्च तक चलेगा। इस अभियान में जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। जिसमें देश में पहली बार पंचायत कमेटी का गठन कांग्रेस करने जा रही है। इस तरह से कांग्रेस निचले पायदान पर जाकर काम कर रही है। इसके तहत पूरे प्रदेश में 27000 से अधिक बूथ कमेटी बनाया जाएगा, साथ ही 15000 से अधिक पंचायत हुआ वार्ड कमेटी बनाया जाएगा। इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी कितनी गंभीर है आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद 31 मार्च 2026 की डेट लाइन खत्म होने में कुछ ही दिन का समय बचा हैं। जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर नक्सलवाद समाप्त हो रही है और पापा राव सरेंडर कर रहे हैं तो हम लोगों के लिए अच्छा हैं, साथ ही कहा कि मैं स्वयं बस्तर से आता हूँ, हम लोग उसे क्षेत्र से प्रभावित है, और हमने तमाम शीर्ष नेताओं को नक्सलवाद की इस घटनाओं से हम लोगों ने खोया है। हमसे ज्यादा दर्द कोई नहीं समझ सकता। अंबिकापुर शहर के संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत के मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हिरण की मौत नही हुई हैं, यह तो बीमार सिस्टम के कारण से मौत हुई हैं। 15 हिरणों की मौत कोई सामान्य घटना नही हैं, क्योंकि हिरण को जंगल से पड़कर रेस्क्यू सेंटर के नाम से एक पार्क में रखा जाता हैं, और उस पार्क का सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। इस सरकार में ना जंगल सुरक्षित है और ना ही जंगली जानवर सुरक्षित हैं। इस पूरे मामले में खानापूर्तिकर छोटे अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। लेकिन बड़े अधिकारियों को बचाया जा रहा है।
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Mar 24, 2026 13:30:38
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर बलरामपुर आएंगे। वे तुलसीपुर स्थित माँ देवीपाटन मंदिर में चल रहे नवरात्र मेले के दौरान दर्शन-पूजन करेंगे। दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे हेलीकॉप्टर से माँ पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तुलसीपुर के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से 12:30 बजे कार से मंदिर के लिए रवाना होंगे और 12:35 बजे मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर परिसर में उनका कार्यक्रम दोपहर 12:35 से 2:15 बजे तक आरक्षित है। इस दौरान वे पूजा-अर्चना के साथ मेले की व्यवस्थाओं का भी जायजा ले सकते हैं। इसके बाद 2:15 बजे मंदिर से रवाना होकर 2:20 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और वापस प्रस्थान करेंगे। नवरात्र के दौरान मुख्यमंत्री के हर साल आगमन की परंपरा रही है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहता है। दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 24, 2026 13:30:24
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग किशोरी ने कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पिंजौरा का है। जानकारी के मुताबिक, किशोरी का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता मनोज का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवक ने किशोरी के अश्लील वीडियो बना लिए थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते किशोरी ने यह खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि घटना के समय पिता काम पर गए हुए थे और मां भी घर से बाहर थीं। जब वे वापस लौटे तो बेटी का शव फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Mar 24, 2026 13:30:08
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 102 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े चालक पर युवती के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर युवती ने चालक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक युवती अपनी आशा बहू मां के कहने पर एक प्रसूता को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जा रही थी। इसी दौरान 102 एम्बुलेंस चालक दिनेश ने कथित तौर पर युवती के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए चालक का विरोध किया और उसे थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि थप्पड़ पड़ने के बाद आरोपी चालक युवती को धमकी देते हुए एम्बुलेंस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी चालक दिनेश के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 13:23:54
Sawaizpur, Uttar Pradesh:हरदोई सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के गदरिया गांव की निवासी अदिति कुशवाहा क भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मंत्री बनाए जाने के बाद अपने पैतृक गांव प्रथम आगमन पर रूपापुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योगी और मोदी की सरकार देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और उत्साह का माहौल बना रहा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी ,सीताराम शास्त्री, सर्वेश कुशवाहा, पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।
380
comment0
Report
Mar 24, 2026 13:22:34
484
comment0
Report
MVManish Vani
Mar 24, 2026 13:19:08
Alirajpur, Madhya Pradesh:तीन युवकों ने नमकीन दुकान में की जमकर तोड़-फोड़, सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम, तोड़फोड़ करने वाले इस दुकान का पूर्व कर्मचारी हैं, आलीराजपुर आलीराजपुर के बस स्टैंड चौराहा स्थित एक नमकीन दुकान में आज दोपहर करीब 1 बजे तीन युवकों ने जमकर तोड़-फोड़ की। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई, जिसमें तीनों युवकों को दुकान के फर्नीचर और दुकानदार द्वारा तैयार किए गए नमकीन का नुकसान करते हुए देखा जा सकता है, घटना के बारे में जानकारी देते हुए दुकान के संचालक अर्जुन सिंह ने बताया कि तोड़फोड़ करने वाला युवक उनके यहां दुकान पर पहले काम करता था, वेतन के पैसे लेने दुकान पर पहुंचा था, दुकान का मालिक वहां नजर नहीं आया तो युवक ने गुस्से में दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी, दुकान संचालक का कहना है कि वह घर पर खाना खाने गया था, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है बाईट - अर्जुन सिंह दुकान संचालक
190
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 24, 2026 13:18:46
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर फैक्ट्री संचालक से 1.41 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो जालसाजों को बड़वानी और देवास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने साइबर ठगों को ठेके पर बैंक खाते उपलब्ध कराना स्वीकार किया है। जिनके खातों में ठगी की रकम का कुछ हिस्सा आया था। पुलिस दोनों आरोपियो से पूछताछ कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्गाशंकर नागर मुरार एन्क्लेव रेजीडेंसी गोला का मंदिर में रहने वाले को ई-मेल के जरिए क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट का झांसा दिया गया था। गोल्ड DGM कॉइन फिक्स डॉट कॉम कंपनी में रुपए इन्वेस्टमेंट कर मोटा मुनाफा का लालच दिया। दुर्गाशंकार नागर ठगों के झांसे में आ गए और रुपए इन्वेस्टमेंट करने लगे। आरोपियों ने दुर्गाशंकर नागर से दो महीने में 1 करोड़ 41 लाख 17 हजार रुपए तमाम बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। लेकिन प्रॉफिट का पैसा उनको नहीं मिला। जब दुर्गाशंकर नागर को कुछ शक हुआ तो उन्होंने अपने इन्वेस्टमेंट किए गए रुपए वापस मांगे। लेकिन ठग कुछ न कुछ बहाना बनाकर टाल देते। जिस पर ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने साइबर क्राइम थाने पहुंचकर शिकायत की। साइबर क्राइम में इस मामले की शिकायत होने पर जांच पड़ताल की तो जिन बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर हुए उनकी डिटेल और फोन नंबर पता किया। फिर मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और एक आरोपी जुबान खान निवासी जिला देवास और अकरम खान निवासी जिला बड़वानी के बारे में पता चला। पुलिस ने दोनों को देवास और बड़वानी से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी जुब्रान खान के खाते में 9 लाख 30 हजार रुपए और अकरम खान के खाते में 5 लाख रुपए पहुंचे थे। यह दोनों पहली लेयर के आरोपी हैं जिन्होंने कुछ रुपए के लिए अपने खाते किराए पर अपराधियों को दिए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर ठग गिरोह को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
223
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 24, 2026 13:18:08
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में नेम निष्ठा का महापर्व चैती छठ पूजा को लेकर आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान बोकारो के विभिन्न जलाशयों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु सुप, दौरा और फल के साथ साथ पूजन सामग्रियां लेकर घाट पर पहुंचे जहां व्रती पानी में उतरकर भगवान भास्कर से प्रार्थना करने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा डूबते हुए अर्घ्य दिया गया। 36 घंटे से चला आ रहा निर्जला उपवास का आज तीसरा दिन है और कल उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों से चला आ रहा महापर्व छठ का समापन हो जाएगा। बोकारो के बेरमो, चंद्रपुरा, चंदनक्यारी सहित सिटी इलाके में इस महापर्व को बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है जहां लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.
289
comment0
Report
Advertisement
Back to top