Back
मीरजापुर में मिशन शक्ति से महिलाएं सशक्त, साइबर सुरक्षा जागरूकता सेमिनार
RMRAJESH MISHRA
Nov 22, 2025 15:01:35
Danti, Uttar Pradesh
मीरजापुर में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर के कंतित स्थित सभागार में मिशन शक्ति एवं साइबर अवेयरनेस से संबंधित सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तथा पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, महिलाओं तथा आम नागरिकों को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। जिलाधिकारी ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मिशन शक्ति अभियान इसी दिशा में एक व्यापक पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा उपाय तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दर्शाई गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय समाज में नारी शक्ति का योगदान अतुलनीय है। आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, खेल, तकनीक सहित हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि उन्हें पूर्ण सम्मान मिले और उनके विकास में कोई बाधा न आए। इसी सोच के साथ मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने सेमिनार के दौरान साइबर अपराध के बढ़ते स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में ठगी, हैकिंग, फर्जी कॉल, लिंक के माध्यम से धोखाधड़ी जैसे मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। एसपी ने लोगों को किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर विश्वास न करने, बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी। सेमिनार में महिलाओं को हेल्पलाइन 1090, 112, 181, 1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हर समय महिलाओं की मदद के लिए तत्पर है और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
118
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WMWaqar Manzoor
FollowNov 22, 2025 15:30:450
Report
RSRavi sharma
FollowNov 22, 2025 15:30:390
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowNov 22, 2025 15:30:240
Report
PKPrashant Kumar
FollowNov 22, 2025 15:30:140
Report
23
Report
75
Report
Bairad, Madhya Pradesh:बैराड पुलिस द्वारा अवैध हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती 20000 रुपये की जप्त कर आरोपीगणों को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल
71
Report
AMAnurag Mishra
FollowNov 22, 2025 15:15:5345
Report
AMAnurag Mishra
FollowNov 22, 2025 15:15:4270
Report
AMAnurag Mishra
FollowNov 22, 2025 15:15:33108
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 22, 2025 15:15:23147
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 22, 2025 15:06:48106
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowNov 22, 2025 15:06:25197
Report
132
Report
MJManoj Jain
FollowNov 22, 2025 15:05:07164
Report