Back
खाकी पर भारी पड़ी हिस्ट्रीशीटर की 'एंट्री', शादी से 24 घंटे पहले दूल्हा बदला न मंडप, दुल्हन सिपाही क
Meerut, Uttar Pradesh
मेरठ– उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहाँ रविवार को एक शादी होनी थी, जहाँ दूल्हा और दुल्हन दोनों ही पुलिस महकमे से थे, लेकिन फेरों से ठीक एक दिन पहले एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की 'एंट्री' ने पूरी कहानी बदल दी।
*क्या है पूरा मामला?*
अकबरपुर सादात की रहने वाली संध्या, जो वर्तमान में अलीगढ़ साइबर क्राइम सेल में तैनात हैं, की शादी अलीगढ़ के ही बन्ना देवी थाने में तैनात सिपाही अतुल से तय हुई थी। रविवार को बारात आनी थी, लेकिन शनिवार को मवाना के ढिकोली गांव का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान गांव पहुंचा और महिला सिपाही संध्या को अपने साथ लेकर फरार हो गया।
*पुलिस की मुस्तैदी और बरामदगी:*
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाना बहसूमा में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। मामला पुलिस विभाग के दो सिपाहियों से जुड़ा होने के कारण एसएसपी अविनाश पांडेय ने इसे गंभीरता से लिया। एसएसपी के निर्देश पर मवाना और बहसूमा स्तर पर कुल 4 टास्क फोर्स का गठन किया गया। पुलिस की घेराबंदी और दबाव के चलते रविवार देर शाम पुलिस ने महिला सिपाही को सकुशल बरामद कर लिया है।
*अपराधी का काला चिट्ठा:*
फरार आरोपी अंकित चौहान एक शातिर अपराधी है। उस पर मवाना थाने में 9 और परीक्षितगढ़ थाने में 2 सहित कुल 11 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में छापेमारी जारी है।
एस पी देहातअभिजीत कुमार, एसपी देहात का कहना है कि"मामला दर्ज होते ही पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। महिला सिपाही को बरामद कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी अंकित चौहान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।"
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 17:16:520
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 08, 2026 17:16:010
Report
0
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 08, 2026 17:00:300
Report
1
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 17:00:140
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 08, 2026 16:46:500
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 08, 2026 16:46:250
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 16:46:160
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 16:46:060
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 08, 2026 16:45:550
Report
NHNantu Hazra
FollowFeb 08, 2026 16:45:230
Report
0
Report