Back
राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन को BTTA मान्यता, खिलाड़ियों के लिए अवसरों की नई राह
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 08, 2026 17:00:30
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन को आखिरकार तीन वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद भारतीय टेबल टेनिस महासंघ से मान्यता मिल गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को लेकर जोधपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, सचिव संजय गहलोत तथा तकनीकी कमेटी के सदस्य अनिल दुबे ने संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी दी।
अध्यक्ष मुकुल गुप्ता ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की वार्षिक आम बैठक में राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन को विधिवत मान्यता दी गई। उन्होंने कहा कि यह फैसला सिर्फ संस्था के लिए नहीं, बल्कि राजस्थान के हर खिलाड़ी के भविष्य के लिए बेहद अहम है。
अब खिलाड़ियों को मिलेंगे उनके हक और नए अवसर — मुकुल गुप्ता
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकुल गुप्ता ने विशेष रूप से कहा कि मान्यता मिलने के बाद अब खिलाड़ियों को फिर से उनके अधिकार मिलेंगे। उन्होंने बताया कि बीते तीन वर्षों से खिलाड़ी स्कूल और कॉलेज में प्रवेश, सरकारी नौकरियों और खेल पुरस्कारों से वंचित थे। उन्होंने कहा, “अब हमारे खिलाड़ियों के लिए रास्ते खुल गए हैं। उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिलेगा, सरकारी पुरस्कार और अनुदान मिलेंगे और नौकरी व शिक्षा से जुड़े सभी अवसर फिर से उपलब्ध होंगे। यह जीत किसी एक व्यक्ति संस्था की नहीं, बल्कि हर खिलाड़ी की है।”
1956 से खेल सेवा में जुटी है एसोसिएशन
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सचिव संजय गहलोत ने बताया कि राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन वर्ष 1956 से लगातार प्रदेश में टेबल टेनिस को आगे बढ़ा रही है। जयपुर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया है। अजमेर की अकादमी से निकले कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं।
उन्होंने बताया कि राजस्थान से 25 अंतरराष्ट्रीय अंपायर, दो अंतरराष्ट्रीय निर्णायक और अनेक तकनीकी अधिकारी तैयार हुए हैं, जो संस्था की बडी उपलिब्ध है।
समानांतर संगठन की साजिश हुई नाकाम
तकनीकी कमेटी के सदस्य अनिल दुबे ने कहा कि वर्ष 2022 में निजी स्वार्थ के चलते एक समानांतर संगठन खड़ा किया गया, जिससे खिलाड़ियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बिना चुनाव और नियमों के चलाए गए इस संगठन के कारण प्रवेश, अनुदान और रोजगार के अवसर बंद हो गए। उन्होंने बताया कि संस्था ने न्यायालय और थाने तक लड़ाई लड़ी। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की जांच समिति ने भी राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन के पक्ष में फैसला दिया।
मान्यता से खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि महासंघ अध्यक्ष मेघना अहलावत के हस्तक्षेप के बाद गतिरोध समाप्त हुआ। अब मान्यता मिलने के बाद राजस्थान के खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित हो गया है। पदाधिकारियों ने दोहराया कि संस्था आगे भी खिलाड़ियों के सम्मान और अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।
बाईट मुकुल गुप्ता
अध्यक्ष राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन
बाईट संजय गहलोत
सचिव राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 08, 2026 18:30:490
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 08, 2026 18:30:380
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 08, 2026 18:30:240
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 08, 2026 18:30:130
Report
मेरठ में 'गुंडागर्दी' का लाइव वीडियो: लालकुर्ती में ब्लैक स्कॉर्पियो सवारों का तांडव, युवक को सड़क प
61
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 08, 2026 18:00:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 08, 2026 17:47:140
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 08, 2026 17:47:070
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 08, 2026 17:46:570
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 08, 2026 17:46:480
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 08, 2026 17:46:310
Report