icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
276404
Pramod VishwakarmaPramod VishwakarmaFollow23 Nov 2024, 05:19 am

मुहम्मदाबाद -शुद्ध दूध से बनी बर्फी एक ऐसा स्वाद,जो दिल और स्वाद दोनों को जीत ले

Chaliswan, Uttar Pradesh:

 गोहाना रेलवे स्टेशन के पास एक छोटी सी दुकान पर शुद्ध दूध से बनी बर्फी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दुकान के मालिक संतोष कुमार ने बताया कि यह बर्फी ताजे दूध से बनाई जाती है, जिसमें कोई मिलावट नहीं होती। बर्फी बनाने की प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू होती है और लगभग सात घंटे में यह तैयार होती है। खासतौर पर व्रत रखने वाली लड़कियां इसे नवरात्रि और सावन जैसे पवित्र अवसरों पर आसानी से खा सकती हैं। यह बर्फी स्वाद में बेहतरीन होने के साथ सेहतमंद भी है। पारंपरिक विधि से बनाई जाने वाली यह बर्फी अब मुहम्मदाबाद गोहाना स्टेशन के पास एक प्रमुख आकर्षण बन चुकी है, और लोग दूर-दूर से इसका स्वाद लेने आते हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मऊ: सरायलखंसी क्षेत्र में चोरों का आतंक, परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप घर से लाखों के गहने व नकदी च

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow1m ago
Bhar, Uttar Pradesh:मऊ: सरायलखंसी क्षेत्र में चोरों का आतंक, परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी, तहरीर के बावजूद अभी तक कोई नहीं हुई कार्यवाही मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ताजपुर उस्मानपुर (पोस्ट- पिपरीडीह) में चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक घर को पूरी तरह से खाली कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी विजय यादव पुत्र लालचंद यादव के घर में घुसे अज्ञात चोरों ने लगभग तीन लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण और 17 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घर की जीवनभर की कमाई लुट जाने से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। घटना के तुरंत बाद पीड़ित विजय यादव ने न्याय की गुहार लगाते हुए सरायलखंसी पुलिस को मामले की लिखित तहरीर दी, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की है। पुलिस की इस लापरवाही से जहां एक ओर पीड़ित परिवार थाने के चक्कर काटने को मजबूर है, वहीं दूसरी ओर इस बड़ी चोरी और पुलिस के ढुलमुल रवैये को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष तथा असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है।
0
0
Report

लुधियाना एक्साइज अफसर पर हमला: दफ्तर में घुसकर कमीज फाड़ी, फोन-चश्मा तोड़े

Ludhiana, Punjab:लुधियाणा में एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर के दफ्तर में घुसकर उनसे मारपीट की गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अधिकारी से गाली-गलौच करने के बाद धक्का-मुक्की की और उनकी कमीज फाड़ दी। उसने अधिकारी की छाती पर मुक्के मारे और उनका सरकारी मोबाइल फोन तथा चश्मा भी तोड़ दिया गया। घटना के बाद एडिशनल कमिश्नर ने थाना डिविजन नंबर-5 पुलिस को सूचना दी; शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ASI पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि अधिकारी के साथ मारपीट की सूचना मिली थी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एडिशनल कमिश्नर अमित गोयल ने बताया कि वह अपने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ दफ्तर में मीटिंग कर रहे थे। कुछ ठेकेदार भी दफ्तर के बाहर खड़े थे; पंकज मल्होत्रा नाम के व्यक्ति ने दफ्तर में दाखिल होकर गाली-गलौज शुरू की और गुस्से में आकर मारपीट की। अधिकारी ने कहा कि गाली-गलौज न करे क्योंकि यह सरकारी और पब्लिक दफ्तर है। संदेह है कि आरोपी RTI एक्टिविस्ट बताता है या अन्य पहचान से बात करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

कटिहार में होटल की आड़ में अवैध हथियार खरीद-बिक्री, एक गिरफ्तार

Katihar, Bihar:कटिहार में होटल की आड़ में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री, एक गिरफ्तार कटिहार के बरारी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया है कि बरारी थाना पुलिस को गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर बलुवा बाजार में ये कारवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया है कि बरारी पुलिस को सूचना मिली थी कि बलुआ बाजार में एक व्यक्ति होटल की आड़ में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद बरारी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की。 पुलिस की छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान रंजीत कुमार चौधरी , उम्र 38 बर्ष , बरारी के बलुआ बाजार निवासी के रूप में हुई है。 इसके बाद पुलिस ने उसकी दुकान की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद आरोपी रंजीत कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया。 उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के साथ ही हथियार की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में 367 चालान, 6.11 लाख का जुर्माना; सड़क सुरक्षा अभियान तेज

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में 367 वाहनों नहीं यातायात नियमों का नहीं किया पालन तो हो गया चालान, 6.11 लाख का वसूला गया जुर्माना, सड़क सुरक्षा को लेकर चला विशेष अभियान, एसपी के साथ जिलाधिकारी भी उतरे सड़कों पर बलरामपुर जनपद में 367 वाहनों को यातायात नियमों का पालन न करना बहुत भारी पड़ा है। यातायात पुलिस ने इन वाहन चालकों पर भारी भरकम जुर्माना काट दिया है। बलरामपुर जनपद में सड़क हादसों में कमी लाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को जिलेभर में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 367 भारी चालान कर 6 लाख 11 हजार 500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के साथ जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन सड़कों पर उतरे हैं. नियमों को पालन करने को लेकर कहा है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई के साथ लोगों को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी भी दी गई। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने वीर विनय चौराहे पर पहुंचकर वाहन चालकों और आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान एआरटीओ बृजेश यादव मौजूद रहे। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने फुलवरिया बाइपास पर अभियान का संचालन कराया। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने समेत यातायात नियमों के विभिन्न उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई। जिले की सभी तहसीलों में प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। डीएम ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है। एसपी ने वाहन चालकों से वैध दस्तावेज रखने, स्पष्ट नंबर प्लेट लगाने, लेन और गति सीमा का पालन करने तथा एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता और प्रवर्तन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी。
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में बिजली करंट से छप्पर गिरने पर 21 भेड़ें मौत

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज गिर्द ग्राम पंचायत के गड़रियन गांव में आज गुरुवार देर शाम 7:30 बजे के करीब उसी समय हड़कंप मच गया। जब इसी गांव के रहने वाले तेजई पाल के छप्पर मकान के बगल लगे विद्युत करंट में शार्ट सर्किट होने लगी। तत्काल छप्पर के नीचे बैठी 21 भेड़ों को जब तक हटाने के लिए जाते तब तक विद्युत पोल से करंट सीधा छप्पर में उतरा और फिर उसके चपेट में आने से इन 21 भेड़ों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना से लगभग 30 मिनट पहले आज गुरुवार को ही शाम 7 बजे के करीब तेजई पाल के लड़के अपने इन भेड़ों को घुमा करके लाए थे जिनकी कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई जा रही है। मौत होने के बाद परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है और लगभग 300000 का नुकसान हुआ है घटना की सूचना मिलते ही मनकापुर विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश दुबे, नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे हैं साथ ही साथ बिजली विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। आपको बता दे कि वर्ष 2024 में भी यहां पर इसी तरीके से घटना हुई थी जिसमें 22 भेड़ों की मौत हुई थी लेकिन उसके बावजूद भी बिजली विभाग द्वारा इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। भाजपा विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश दुबे ने पीड़ित परिजनों का आश्वासन दिया कि जो भी आर्थिक मदद होगी प्रशासन द्वारा उसे उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही साथ बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विद्युत पोल पर ठीक किया जाए ताकि दोबारा इस तरीके की घटना ना हो। वही इस पूरी घटना से पहले हुए शार्ट सर्किट का वीडियो भी सामने आए जिसमें विद्युत पोल पर 60 सर्किट हो रहा है।
0
0
Report

सिमडेगा: गौवंशीय अवैध वध के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: गौवंशीय पशु के अवैध वध और मांस बिक्री के मामले में सिमडेगा पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। बांसजोर ओपी क्षेत्र के सिहारजोर सुरीन टोली में 8 अगस्त को पुलिस ने छापेमारी कर करीब 17 किलो संदिग्ध गौवंशीय मांस और मांस काटने के उपकरण बरामद किए थे। मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार चल रहे 59 वर्षीय जोहन सुरीन को पुलिस ने 19 अगस्त को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि गौवंशीय पशुओं की तस्करी और अवैध वध के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

शक्ति नहर में डूबती कार: NDRF तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट :--- मोंo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग :--- NDRF भी उतरी मैदान मे...तीसरे दिन भी नहीं मिला शक्ति नहर में डूबती गाड़ी का सुराग... रेसक्यू ऑपरेशन जारी...! एंकर :--- विकासनगर की शक्ति नहर में बीते 3 दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन रेस्क्यू टीम अभी तक नहर की गहराई मे समाई ब्लैक कलर की उस कार को नहीं ढूंढ पाई जो बीते मंगलवार की रात स्थानीय लोगों ने पुल नंबर एक पर शक्ति नहर में समाती हुईं देखी थी... V/O :--- बीते मंगलवार की रात को स्थानीय लोगो ने ज़ब ब्लैक कलर की कार को शक्ति नहर में बहते देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया... नहर किनारे खड़े लोग पुकारते रहे... क्या गाड़ी में कोई है??? लेकिन सामने से कोई आवाज नहीं आई...और देखते ही देखते ये कार शक्ति नहर के आगोश में समा गई... सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन कार का कोई सुराग नहीं मिल पाया... जानकारी मिली की डाकपत्थर का रहने वाला एक युवक रजत अपनी...KIA SONET...कार मे सवार होकर जिम के लिए निकला था,लेकिन घर वापस नहीं लौटा... रजत की गुमशुदगी के बाद आशंका जताई जा रही है कि जिस कार को शक्ति नहर में देखा गया था,वो रजत की हो सकती है... हालांकि जब तक तस्वीर में दिख रही कार का कोई सुराग नहीं मिल जाता तब तक ये कहना मुश्किल है कि कार में घटना के वक्त कितने और कौन लोग सवार थे... रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी को देखते हुए शक्ति नहर का पानी कम जरूर किया गया है लेकिन अभी भी नहर में समाई कार का कोई सुराग नहीं लग पाया... इस चुनौती पूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन NDRF की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल होते हुए मैदान में उतर चुकी है... शक्ति नहर के दोनों तरफ हजारों लोगों की ये भीड़ पिछले तीन दिनो से इंतजार में है कि कब रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो... उधर गुमशुदा युवक रजत के परिवार और स्थानीय लोगो मे गम के साथ -साथ गुस्सा भी नजर आ रहा है... स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और शक्ति नहर का जलस्तर कम करने की मांग की है.. ताकि जल्द से जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो सके...
0
0
Report

एलडीए ने गुरुवार को 20 बीघा अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया

Noida, Uttar Pradesh:एलडीए ने 04 अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर 04 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र के ग्राम-जुग्गौर, हासेमऊ, सराय शेख एवं बड़ी देवरिया में अभियान चलाया गया। इस दौरान बुधाना देवी, महादेव, संतोष यादव, रमावती, कामता प्रसाद, रामलखन, राम प्रसाद व अन्य द्वारा लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top