icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
276403
Pramod VishwakarmaPramod VishwakarmaFollow12 Jan 2025, 11:21 am

मऊः मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने बैटरी चोर गैंग का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:

मऊ जनपद की पुलिस और मोहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में अंतर्जनपदीय बैटरी चोर गैंग का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 25 बैटरियां, एक पिकअप वाहन, चोरी के औजार और अवैध हथियार बरामद किए हैं। यह गैंग मऊ, आजमगढ़ और गाजीपुर सहित कई जिलों में सक्रिय था। पुलिस ने इनके खिलाफ कई मामलों में जांच शुरू की है। मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता के चलते यह सफलता हासिल हुई। एसपी ने इस कार्रवाई के लिए टीम को सराहा और कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धौलपुर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा, वोट डालने की अपील

Dholpur, Rajasthan:पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान की मतदाताओं एवं चुनाव अभ्यर्थियों से अपील पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत दिनांक 14 एवं 16 नवंबर को राजाखेड़ा, सरमथुरा एवं बसेड़ी पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होना है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा पुलिस बल पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ तैनात है। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी भय, दबाव, प्रलोभन अथवा बहकावे में आए बिना अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें। साथ ही चुनाव में भाग ले रहे सभी अभ्यर्थیوں से आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन नियमों की पूर्ण पालना करने तथा चुनाव प्रक्रिया की मर्यादा बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, भ्रामक सूचनाएं प्रसारित नहीं करने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की है। आपका एक वोट लोकतंत्र की ताकत है। इसलिए निर्भीक होकर मतदान करें, शांति एवं सौहार्द बनाए रखें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाएं
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ पुलिस ड्रोन पेट्रोलिंग से ट्रैफिक जाम कम कर स्मार्ट पुलिसिंग दिखा रही है

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ पुलिस अब आधुनिक तकनीक के जरिए यातायात व्यवस्था को बेहतर बना रही है। कोतवाली क्षेत्र में ड्रोन पेट्रोलिंग के दौरान ओछड़ी गेट से पाडन पोल तक यातायात जाम की स्थिति सामने आई। ड्रोन से मिले लाइव फुटेज के आधार पर तत्काल PCR टीम और यातायात प्रभारी को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू करवाया। खास बात यह रही कि ड्रोन टीम ने दो उड़ानें भरकर कुल 74 मिनट तक हवाई निगरानी की और करीब 9 किलोमीटर क्षेत्र को कवर किया। इस तकनीक से भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों की निगरानी के साथ त्वरित कार्रवाई संभव हो रही है। चित्तौड़गढ़ पुलिस की यह पहल स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
0
0
Report

दौसा में चलती स्कूटी में आग, चालक सुरक्षित बच निकला

Dausa, Rajasthan:दौसा के लालसोट थाना क्षेत्र में कोथून रोड पर पावर हाउस के समीप एक चलती स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी सवार ने स्कूटी से उतरकर अपनी जान बचाई। देखते-देखते स्कूटी आग के गोले में तब्दील हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। दमकल पहुंची तब तक स्कूटी जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार जब सड़क पर चल रहा था तो पीछे से एक ट्रक चालक को स्कूटी में धुआं उठता दिखाई दिया, उसने आवाज देकर सूचना दी, जिससे स्कूटी सवार ने तत्काल रोक लिया और दूर हो गया। पल भर में ही स्कूटी आग के गोले में बदल गई। आग की वजह क्या रही, अभी साफ नहीं है, पर बताया जा रहा है कि स्कूटी के पेट्रोल टैंक से आग लगी।
0
0
Report
Advertisement

किशनगढ़ के सरगांव में बावड़ी में लापता मां-बेटे के शव मिलने से हड़कंप

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के सरगांव क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बावड़ी में लापता मां और दो वर्षीय मासूम बेटे के शव तैरते मिले। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय ममता गुर्जर और उसके दो वर्षीय बेटे दिव्यांशु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मां-बेटे कल दोपहर से ही घर से लापता थे। ममता का पति देवाराम गुर्जर निजी स्कूल में बस चालक है। सुबह काम पर जाने के बाद जब वह घर लौटा तो पत्नी और बेटा घर पर नहीं मिले। इसी बीच ग्रामीणों ने बावड़ी में दो शव तैरते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी धर्मराज चौधरी, तहसीलदार अंकुर जैन और थाना प्रभारी नरपत राम भी मौके पर पहुंचे। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए। आखिर मां-बेटे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। बाइट तहसीलदार अंकुर जैन बाइट नरपत सिंह शहर थाना प्रभारी
0
0
Report

ट्रेन के जनरेटर से तेल चोरी करने वाले गिरहो के 6 सदस्य गिरफ्तार।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow6m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। नागल थाना पुलिस ने खड़ी ट्रेनों के जनरेटर से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 960 लीटर डीजल, तीन खाली कैन और वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 12 नवंबर की रात नागल रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के जनरेटर से करीब 1000 लीटर डीजल चोरी किया था। वे डीजल को अब्दुल्ला को बेचते थे। पूछताछ में आरोपियों ने चार-पांच दिन पहले पिलखनी में खड़ी ट्रेन से करीब 180 लीटर डीजल चोरी करना भी स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र एक थाना देहात कोतवाली एवं दो अन्य बिहार के रहने वाले हैं।
0
0
Report

काजीरंगा में ट्रक-ट्रैवलर भिड़ंत, 10 से अधिक मौत की आशंका

Guwahati, Assam:काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और यात्री वाहन की आमने-सामने टक्कर में 10 से अधिक लोगों की मौत की आशंका असम के काजीरंगा स्थित रोंगाजन इलाके से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक और यात्रियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी (मिनी बस) के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में 10 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रैवलर वाहन बोकाखात से नगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह भयानक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार अधिकांश यात्री छात्र थे। हादसे के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और कई यात्रियों के अंदर फंसे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए कोहोरा मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 फिलहाल घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे में हताहतों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

बूंदी में चौथे चरण के मतदान के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली—सुरक्षा चाक-चौबंद

Jaipur, Rajasthan:पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान कल, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां बूंदी पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चौथे चरण के मतदान को लेकर शुक्रवार को मतदान कर्मियों का अंतिम प्रशिक्षण जारी रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने मतदान कर्मियों को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। वहीं एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। बूंदी में शनिवार को सात पंचायत समितियों और जिला परिषद के 22 वार्डों में मतदान होगा। कुल 379 प्रत्याशी की किस्मत का फैसला 653 मतदान केंद्रों पर होगा। इनमें 144 बूथ क्रिटिकल घोषित किए गए हैं, जहां सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा के लिए 3300 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। 65 मोबाइल पार्टियां लगातार गश्त करेंगी। वहीं करीब 5 हजार मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
0
0
Report

सोनौली के छठ घाटों की सफाई में जेसीबी ने बदला रंग, हैरत भरी तैयारी

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में बुलडोजर और जेसीबी का इस्तेमाल अक्सर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए चर्चा में रहता है लेकिन महाराजगंज के सोनौली नगर पंचायत में जेसीबी का एक अलग नजारा देखने को मिल रहा है। यहाँ जेसीबी से छठ घाटों की सफाई और समतलीकरण कराया जा रहा है। छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खुद नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान गंगा जमुना तहजीब का अद्भुत मिशाल पेश करते हुए मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। खास बात यह है कि भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली में नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं। एंकर: उत्तर प्रदेश में बुलडोजर और जेसीबी का इस्तेमाल अक्सर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए चर्चा में रहता है लेकिन महाराजगंज के सोनौली नगर पंचायत में जेसीबी का एक अलग नजारा देखने को मिल रहा है। यहाँ जेसीबी से छठ घाटों की सफाई और समतलीकरण कराया जा रहा है। छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खुद नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान गंगा जमुना तहजीब का अद्भुत मिशाल पेश करते हुए मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। खास बात यह है कि भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली में नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं। घाटों पर मिट्टी समतल करने के लिए जेसीबी चालू है, सफाई कर्मचारी घाटों को साफ-सुथरा बनाने में जुटे हैं। बारिश की वजह से घाटों पर गड्ढे भरकर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान खुद मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उनका कहना है कि हर साल सोनौली में छठ महापर्व बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस बार भी घाटों की सफाई, समतलीकरण और रोशनी के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। नेपाल सीमा पास होने के कारण दिन-रात इंतजाम किए गए हैं: घाटों पर आकर्षक लाइटिंग के साथ संगीत कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और वे रात में भी सुरक्षित माहौल में समय बिता सकें। सोनौली में जेसीबी छठ व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों को संवारने में जुटी है। मकसद साफ है: छठ महापर्व पर आस्था के इस संगम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
0
0
Report
Advertisement

चिड़ावा में अज्ञात वाहन से राहगीर की मौत, शव परिजनों को सौंपा गया

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं लाल चौक के पास राहगीर की मौत का मामला दो दिन बाद हुई मृतक युवक की शिनाख्त मृतक निकला चिड़ावा कस्बे का रहने वाला ओमप्रकाश बुलानिया बिशनपुरा स्थित अपने ससुराल से लौटते वक्त हादसा होने की आशंका परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे के नजदीकी गांव लाल चौक के पास बामनवास मोड़ पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई राहगीर की मौत के मामले में शुक्रवार को मृतक की शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय ओमप्रकाश बुलानिया पुत्र बंशीधर के रूप में हुई। जो चिड़ावा कस्बे के वार्ड नंबर 10 पुरानी बस्ती हाल वार्ड नंबर 1 सुलताना का बास रोड निवासी था। मृतक की पहचान होने के बाद शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में चिड़ावा उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम चिकित्सक डॉ. संदीप जांगिड़ ने किया। इस दौरान चिड़ावा थाने से एएसआई दयाराम मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश बुधवार सुबह करीब 6 बजे बामनवास मोड़ के पास सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को चिड़ावा उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। ओमप्रकाश विवाहित था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में 7 साल की एक बेटी है। बताया जा रहा है कि वह बिशनपुरा स्थित अपने ससुराल से लौट रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतक के पिता ने चिड़ावा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

जोधपुर में भाजपा–कांग्रेस के बीच भारी बाडेबंदी, 20 नवम्बर को मतगणना

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस ने जिला परिषद व पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए बाडेबंदी शुरू की है। जिला प्रमुख व पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव में क्रास वोटिंग की आशंका से जिला परिषद के 43 सदस्यों एवं 23 पंचायत समितियों के 351 पंचायत समिति सदस्यों के लिए बाडेबंदी शुरू हो चुकी है। जिले में 20 नवम्बर को मतगणना होनी है और उसके बाद जिला प्रमुख एवं प्रधानों के चुनाव होंगे। सूत्रो के अनुसार भाजपा की ओर से बालोतरा के निकट एक होटल में बाडेबंदी की जा रही है तो वही कांग्रेस की ओर से विधानसभा वार प्रत्याशियों की बाडेबंदी की जा रही है। कांग्रेस जोधपुर के आसपास की होटलों में अपने प्रत्याशियों को रख रही है। इसके साथ ही उनके मोबाइल भी घर पर ही रखवाने की बात सामने आ रही है ताकि किसी से सम्पर्क नही हो सके। जिले में भाजपा में अब तक दो बार जिला प्रमुख बने है तो वही आठ बार कांग्रेस की ओर से जिला प्रमुख बने है। अब दोनो ही दल इस बार अपनी अपनी दावेदारी जता रहे है। जिला प्रमुख की सामान्य सीट होने की वजह से दोनो ही दल ज्यादा सावधानी व क्रास वोटिंग के खतरे को ध्यान में रखते हुए अपनी अपनी रणनीति बना रहे है। भाजपा की ओर से जोधपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी प्रबल दावेदार है तो वही कांग्रेस की ओर से सरोजकंवर बजरंगसिंह नांदिया की प्रबल दावेदारी सामने आ रही है हालाकि जाट व विश्नोई समाज से भी दावेदार हो सकते है। लेकिन फिलहाल दोनो ही दलों ने अपने अपने पत्ते नही खोले है। क्योकि जिला परिषद में हाइब्रिड मॉडल नही है ऐसे में पहले जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीतने के बाद ही सदस्यों में से ही जिला प्रमुख की दावेदारी हो सकेगी। हालाकि जिला निर्वाचन विभाग ने भी 20 नवम्बर को मतगणना को लेकर तैयारिया शुरू कर दी है। फिलहाल स्ट्रोंग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा को पुख्ता करने के साथ ही 17 नवम्बर को मतगणना करने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं के द्वितीय दिन कपाट शीतकाल के लिए बंद

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं के साथ आज द्वितीय दिवस आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद हुए। 16 नवंबर को रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट। उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। धाम में पारंपरिक पंच पूजाओं के दूसरे दिन के साथ आदिकेदारेश्वर के कपाट विधिवत बंद कर दिए गए हैं। आगामी 16 नवंबर की रात 9 बजकर 37 मिनट पर भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे, भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम में शीतकालीन कपाट बंद होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वैदिक परंपरा और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धाम में पंच पूजाओं की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रावल अंबरनाथ नंबूदरी, नायाब रावल सूर्यप्रकाश नंबूदरी, मुख्यकार्यधियारी सोहन सिंह रंगण, धर्माधिकारी स्वयवर सेमवाल और रविन्द्र भट्ट, डॉ अमित बंदोलिया, की मौजूदगी में पूजा-अर्चना संपन्न कराई जा रही है। पंच पूजा के दूसरे दिन अपराहन बाद भगवान आदिकेदारेश्वर अन्नकूट का भोग लगाया गया, जिसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ आदिकेदारेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। पंच पूजा के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल ने बताया कि आज आदि केदारेश्वर और आदिगुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किए गए। कल तीसरे दिन (14 नवंबर) वेद ऋचाओं का वाचन औपचारिक रूप से बंद हो जाएगा। चौथा दिन (15 नवंबर) माता लक्ष्मी जी को गर्भगृह में प्रवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम दिन (16 नवंबर) रात ठीक 9 बजकर 37 मिनट पर शुभ मुहूर्त में भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
0
0
Report

संतकबीरनगर बारात में डीजे के अश्लील गाने पर मारपीट, 6 घायल

Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर में बारात के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना बखिरा थाना क्षेत्र के मुड़िलाखुर्द गांव की है। बताया जाता है कि गुरुवार देर रात गांव में बारात आई थी। गांव का ही एक परिवार अपने दरवाजे के सामने खड़े होकर बारात देख रहा था। आरोप है कि इसी दौरान डीजे पर अश्लील भोजपुरी गाना बजने लगा, जिस पर परिवार की महिलाओं ने आपत्ति जताई। गाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई और तनाव का माहौल हो गया। मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर 15 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top