icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
276404
Pramod VishwakarmaPramod VishwakarmaFollow4 Dec 2024, 08:24 am

मऊः माफियाओं के नहीं 'महादेव नगर' से जाना जाएगा मऊ, जिले में 200 फीट की सबसे ऊंची शिवजी की मूर्ति

Chaliswan, Uttar Pradesh:

मऊ कभी माफियाओं के नाम से जाना जाता था. आज 200 फीट ऊंची कासे धातु की शिवजी की मूर्ति के कारण 'महादेव नगर' के नाम से प्रसिद्ध हो रहा है. यह मूर्ति गायघाट के किनारे स्थित है और पूर्वांचल की सबसे ऊंची मूर्ति है. इसे सिंगापुर की नंदा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने 25 करोड़ की लागत से 11 महीने में तैयार किया. ऊर्जा मंत्री के विकास कार्यों को देखते हुए यह परियोजना शुरू की गई थी. इस मूर्ति के पास लखनऊ की तर्ज पर एक भव्य रिवर फ्रंट बनाया जाएगा. यह परिवर्तन मऊ जनपद को नई पहचान और गौरव प्रदान कर रहा है.

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खंडेला के मतदान केंद्र पर दो पक्षों की कहासुनी, पुलिस ने मोर्चा संभाला

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा खंडेला खंडेला, सीकर निकाय चुनाव के दौरान दो पक्षों में तकरार तोपचीवाड़ा मोहल्ले में तनाव के बाद अतिरिक्त जाप्ता तैनात वार्ड 17 के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 का मामला दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा निकाय चुनाव मतदान के दौरान खंडेला नगर पालिका के तोपचीवाड़ा मोहल्ले के वार्ड नंबर 17 स्थित मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 के पास दो पक्ष में कहासुनी के बाद माहौल गरमा गया। दोनों पक्षों के बीच हुई तकरार के बाद पुलिस का अतिरिक्त जाता तैनात कर दिया गया। तहसीलदार सुनील मुंड व डीवाईएसपी अनु विश्नोई ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की।
0
0
Report

सरदारशहर में गले में फंसी बैटरी निकाली, 3 वर्षीय बच्ची बची

Churu, Rajasthan:सरदारशहर के राजकीय उप जिला अस्पताल में 3 वर्षीय बच्ची ने खिलौने के भीतर लगी बैटरी निगल ली थी। शुरुआती चार दिनों तक बच्ची सामान्य रही, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनEmergency वार्ड लेकर पहुंचे। ENT विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र सिंह राठौड़ और डॉक्टरों की टीम ने तुरंत जाँच की और ऑपरेशन के जरिए गले में फंसी बैटरी निकालकर बच्ची की जान बचाई। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बैटरी के कारण गले में गहरा घाव हो गया था और समय रहते बैटरी निकालना बेहद जरूरी था। बच्ची अब स्वस्थ है और परिजनों ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। अभिभावकों से आग्रह है कि बच्चों के पास ऐसी छोटी वस्तुएँ न रखें जिन्हें निगलना संभव हो, खासकर बैटरी जैसी वस्तुएँ भीषण नुकसान पहुंचा सकती हैं।
0
0
Report
Advertisement

खेतड़ी नगरपालिका चुनाव: वार्ड 1 में मतदान कतार, छात्राओं ने पहली बार वोट डाला

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह वार्ड नंबर 1 के मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लगी कतार वार्ड नंबर 23 में छात्राओं ने पहली बार किया मतदान पहली बार वोट डालने को लेकर छात्राओं में दिखा खासा उत्साह खेतड़ी नगरपालिका क्षेत्र में अब तक 54.10 प्रतिशत मतदान दर्ज मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है मतदान नगरपालिका चुनाव को लेकर खेतड़ी में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला रहा हैं । मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। वार्ड नंबर 1 के मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगी नजर आई और लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान के लिए पहुंचे। वहीं, वार्ड नंबर 23 में छात्राओं ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार मतदान करने पहुंची छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। छात्राओं ने मतदान को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी का महत्वपूर्ण अवसर बताया। मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं और सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया जारी रही। दोपहर 1 बजे तक खेतड़ी नगरपालिका क्षेत्र में कुल 54.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं के साथ अन्य मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया। मतदान केंद्रों पर कतारों और युवाओं की भागीदारी ने चुनावी माहौल को और खास बना दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जालौन में किसान की सर्पदंश से मौत, बच्चों पर पिता का साया टूट गया

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कालपी koटवाली क्षेत्र के ग्राम बरदौली में खेत पर फसल देखने गए 55 वर्षीय किसान हरगोबिंद की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, हरगोबिंद रोज की तरह अपनी फसल का हाल देखने के लिए खेत गए थे। खेत में फसल का निरीक्षण करते समय अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने हरगोबिंद का उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, हरगोबिंद परिवार की जिम्मेदारियां संभालते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हरगोबिंद की मौत से उनके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद बरदौली गांव में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report

बकौली UER-2 पर टाटा टियागो में भीषण आग, चालक सुरक्षित बाहर निकल गया

New Delhi, Delhi:स्टोरी बकौली UER-2 पर टाटा टियागो कार में लगी भीषण आग; डैशबोर्ड से धुआं उठते ही बाहर कूदा चालक, जलकर खाक हुई गाड़ी बकौली UER-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) पर आज सुबह-सुबह एक कार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बवाना से आते समय एक टाटा टियागो (Tata Tiago) कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि कार चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और गाड़ी से बाहर आ गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे की सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पानी पीने के लिए रोकी कार, तभी डैशबोर्ड से उठने लगा धुआं पीड़ित कार चालक मुख्य रूप से दिल्ली के बवाना इलाके का रहने वाला है। उसने दिल्ली पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आज सुबह करीब 11:00 बजे वह बवाना से अपनी टाटा टियागो कार लेकर आ रहा था। UER-2 बकौली के पास पहुंचने पर उसे प्यास लगी, जिसके बाद उसने गाड़ी की रफ्तार कम की और पानी पीने के लिए कार को सड़क के किनारे साइड में लगा दिया। गाड़ी रुकते ही अचानक कार के डैशबॉर्ड से तेज धुआं निकलने लगा। खतरा भांपते ही कार चालक बिना एक सेकंड गंवाए तुरंत गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर की तरफ भागा। देखते ही देखते आग का गोला बनी टियागो, दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची चालक के बाहर निकलते ही कार में लगी आग ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया। कुछ ही मिनटों में पूरी कार लपटों और काले धुएं के गुबार से घिर गई। राहगीरों और चालक ने तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग (Delhi Fire Service) और स्थानीय पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की 3 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर लोहे का कंकाल बन चुकी थी। बड़ा हादसा टला, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस चश्मदीदों के मुताबिक, अगर कार चालक पानी पीने के लिए गाड़ी नहीं रोकता और डैशबॉर्ड से धुआं निकलने के दौरान कार के भीतर ही फंसा रह जाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क पर जलती कार के कारण UER-2 पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू करवाया। फिलहाल दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के एंगल से आग लगने के पुख्ता कारणों की जांच में जुटी हैं।
0
0
Report

जळगाव के शिवतीर्थ मैदान पर आदिवासी आंदोलन, मांगें न मानने पर आत्मदहन की चेतावनी

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव में शिवतीर्थ मैदान पर आई संघटने की वती से आमरण उपोषण शुरू हुआ। सरकार के ध्यान आकर्षित करने के लिए आंदोलक जोरदार घोषणाबाजी कर रहे हैं और सरकार विरोधी नारों से माहौल गरम कर रहे हैं। आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके और शालेय शिक्षण मंत्री से राजीनामा की मांग के साथ आश्रमशालाओं में सुरक्षा, अन्न और स्वास्थ्य व्यवस्था की जाँच, सेंटर किचन बंद करने, तथा आदिवासियों पर अत्याचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है। गडचिरोली में मृतक के परिवारों को एक करोड़ और उपचाराधीन लोगों को 50 लाख रुपए सहायता प्रदान करने की भी मांग है। इसके साथ ही आंदोलक दो दिनों में मांग पूरी न होने पर आत्मदहन की चेतावनी दे चुके हैं, जिससे आंदोलन के उग्र होने की संभावना जताई जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top