icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
276404
Pramod VishwakarmaPramod VishwakarmaFollow29 Nov 2024, 10:28 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड: बाबूलाल मरांडी ने मैथन में हेमंत सरकार पर तीखा हमला

Dhanbad, Jharkhand:झारखंड नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी धनबाद के मैथन पहुँचे। मैथन स्थित मौजूमदार निवास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, चिरकुंडा नगर अध्यक्ष सुनीता देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक मंडल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के बाद मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। अवैध कोयला खनन का विरोध करने वाले पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। ग्रामीणों ने शिकायत उनसे किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ साथ उनके मंत्री, अधिकारी सभी अपनी तिजोरी भरने में लगे है। जिसके कारण पूरे राज्य में अवैध खनन चरम पर है। सरकार मनमानी कर रही है। झारखंड में नीरज सिन्हा, अनुराग गुप्ता एवं तदाशा मिश्रा तक की नियुक्तियों में मैंने विरोध किया है। सरकार की मंशा इन नियुक्तियों पर साफ नहीं है।
0
0
Report

श्रावस्ती में गैर मान्यता प्राप्त मदरसे-स्कूलों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Shravasti, Uttar Pradesh:एंकर - यूपी के श्रावस्ती जिले में जिला प्रशासन ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों और मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर जमुनहा विकास खण्ड में चलाए गए अभियान के दौरान बिना मान्यता संचालित तीन मदरसे और दो प्राइवेट स्कूल बंद करा दिए गए। कार्रवाई के बाद सभी बंद कराए गए संस्थानों के बाहर नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकास खण्ड में प्रशासन की संयुक्त टीम ने गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की एसडीएम, नायब तहसीलदार और खण्ड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना मान्यता संचालित तीन मदरसों और दो निजी विद्यालयों को बंद कराया। कार्रवाई के दौरान संबंधित संस्थानों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया। यह पूरी कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई。
0
0
Report

अमेठी सपा विधायक ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया: क्या बदलेगी राजनीति?

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जी मीडिया से की खास बातचीत जी मीडिया पर उन्होंने कहा कि मैं चौदह तारीख को भाजपा की सदस्यता ले रहा हूं और भाजपा के लिए तन मन धन से काम करूंगा। वहीं जी मीडिया के सवाल कल अखिलेश यादव ने अयोध्या जाने के बावजूद राम मंदिर का दर्शन नहीं किया के जवाब में कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव राम मंदिर दर्शन के लिए मुहूर्त देख रहे हैं और वह मुहूर्त उनके जीवन में कभी नहीं आने वाला है राकेश प्रताप सिंह ने टिकट वे सवाल पर कहा कि मैं भाजपा में किसी उम्मीद के लिए नहीं जा रहा हूं। मैं भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जाऊंगा और सामान्य कार्यकर्ता की तरह ही कार्य करूंगा, जो जिम्मेदारी भाजपा देगी, उसको निभाऊंगा राकेश प्रताप सिंह ने बड़ा बयान दिया और उन्होंने कहा कि जीवन भर विधायक बने रहना मेरा उद्देश्य नहीं है। मेरा उद्देश्य अपनी विधानसभा के लोगों के दिलों में राज करने का है टीटी राकेश प्रताप सिंह सपा के बागी विधायक
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस वॉर रूम में पार्षदों का हंगामा, CP जोशी से मिलने के दौरान

Jaipur, Rajasthan:प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम में जांच समिति की बैठक के दौरान हंगामा बाहर समिति के संयोजक सीपी जोशी से मिलने के लिए पाली से पार्षद पहुंचे पार्षद सीपी जोशी से बात करना चाहते थे, इस दौरान जब बैठक के बाद सी पी जोशी बाहर निकले तो वे उनसे बात करने का आग्रह करने लगे लेकिन सी पी जोशी ने उनसे कहा कि आप प्रदेश अध्यक्ष है, कांग्रेस के पदाधिकारी है उनसे बात कीजिए इस पर पाली से आए पार्षदों ने हंगामा किया, नारेबाजी की दरअसल, पाली मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई थी, ऐसे में पार्षदों पर कार्रवाई भी हो सकती है आज जांच समिति ने पाली, भीलवाड़ा और भरतपुर से पदाधिकारियों को बुला फीडबैक लिया था
0
0
Report

Raipur: Instructions to ensure 100% crop survey and record verification

Begun, Rajasthan:रायपुर डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय में डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा की खेतों में बोई गई फसल का वास्तविक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश सर्वे में दर्ज जानकारी का मौके पर होगा क्रॉस वेरिफिकेशन धान की खेती, किसान पंजीयन और धान खरीदी के आंकड़ों का होगा मिलान सर्वे में गड़बड़ी मिलने पर रिकॉर्ड में सुधार के निर्देश नक्शों की त्रुटियां दूर करने तकनीकी समाधान तलाशेगा राजस्व विभाग कलेक्टरों के साथ बैठक कर सर्वे की प्रगति की समीक्षा के निर्देश सभी जिलों में समयबद्ध तरीके से सत्यापन कार्य पूरा करने पर जोर
0
0
Report

कराहल-नौनपुरा घाटी में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: 1 की मौत, 7 घायल

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के कराहल-नौनपुरा घाटी पर दर्दनाक सड़क हादसा, ग्राम धीरौली से ग्वालियर गुरुद्वारे में दर्शन करने जा रहे कराहल कस्बे के पास सिख श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 50 वर्षीय जोगेंद्र सिंह की ट्रॉली के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 श्रद्धालु घायल हो गए। कराहल थाना प्रभारी भारत सिंह गुर्जर के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 25 श्रद्धालु सवार थे। नौनपुरा घाटी के खतरनाक मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी 7 घायलों को कराहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के छात्रों ने 7 सूत्री ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर बुंदेलखंड छात्र संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने कुलपति के नाम 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर छात्र हितों से जुड़ी मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की है। संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय में 10 हजार से अधिक छात्र समस्याओं से जूझ रहे हैं। ज्ञापन में सबसे बड़ी मांग कर्मशिला भवन के निर्माण की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच को लेकर है। संगठन का आरोप है कि भवन को बने महज 2 साल हुए हैं, लेकिन उसकी मौजूदा स्थिति निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है।,दूसरी मांग अतिथि विद्वानों को लेकर है। पिछले 5 से 6 साल से विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे अनुभवी अतिथि विद्वानों को दोबारा सेवा में लेने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि नई भर्ती प्रक्रिया में अनुभव को महत्व नहीं दिया गया, जिससे अनुभवी शिक्षक बाहर हो गए।,तीसरी मांग में संगठन ने कहा है कि बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर का पाठ्यक्रम सितंबर में वेबसाइट पर अपलोड हुआ और नियमित कक्षाएं भी नहीं लगीं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हुई है। ऐसे में आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर उचित निर्णय लिया जाए।,इसके अलावा संगठन ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने, पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने और पिछले दो महीने से खाली पड़ी छात्रवृत्ति शाखा में कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की है। छात्रवृत्ति शाखा खाली होने से छात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।,सातवीं मांग में वार्षिक से सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के बाद बढ़े परीक्षा शुल्क से छात्रों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने की मांग की गई है。
0
0
Report

राजस्थान कांग्रेस में विश्वेंद्र सिंह के बगावत तेवर और नेमसिंह फौजदार की वापसी

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान कांग्रेस में दोहरी चुनौती!\nविश्वेंद्र सिंह के बागी तेवर, विरोधी की वापसी और पंचायत चुनाव की तैयारी\n\nडोटासरा ने अनुशासन समिति के पाले में छोड़ा विश्वेंद्र सिंह का मामला, निकाय चुनाव की गड़बड़ियों की जांच जारी\nपंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुरू की संगठनात्मक कवायद\n\nराजस्थान कांग्रेस में इन दिनों संगठनात्मक अनुशासन, नेतृत्व की कार्यशैली और चुनावी रणनीति को लेकर कई मोर्चों पर हलचल दिखाई दे रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की ओर से पार्टी नेतृत्व पर लगातार सवाल उठाना, उनके राजनीतिक विरोधी माने जाने वाले नेमसिंह फौजदार की कांग्रेस में वापसी और निकाय चुनाव में कथित गड़बड़ियों की जांच के बीच प्रदेश कांग्रेस नई राजनीतिक परिस्थितियों से जूझ रही है। दूसरी ओर, पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार समिति, जिला प्रभारियों और क्षेत्रवार जिम्मेदारियों की तैयारी के जरिए संगठन को सक्रिय करने की कवायद भी शुरू हो गई है।\n\nइन घटनाक्रमों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयानों से स्पष्ट है कि पार्टी फिलहाल विश्वेंद्र सिंह के मामले में अनुशासन समिति की रिपोर्ट और निकाय चुनाव की शिकायतों पर गठित कमेटियों के निष्कर्षों का इंतजार कर रही है। हालांकि, भरतपुर में नेमसिंह फौजदार की वापसी ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों और विश्वेंद्र सिंह की पार्टी में भूमिका को लेकर चर्चाओं को नया आधार दिया है।\n\nविश्वेंद्र सिंह के हमले से बढ़ी अंदरूनी सियासत\n\nविश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस की राजस्थान इकाई की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने छह दशक तक देश पर शासन किया, उसकी राजस्थान में आज कोई स्पष्ट नेतृत्वकारी दिशा दिखाई नहीं दे रही और पार्टी राम भरोसे हो गई है। उन्होंने नेताओं को अहम-वहम की राजनीति छोड़ने की नसीहत देते हुए कहा कि स्वाभिमानी लोगों का पार्टी में दम घुट रहा है।\n\nविश्वेंद्र सिंह ने वरिष्ठ नेताओं के सम्मान, युवाओं को मार्गदर्शन देने और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए ठोस सोच की कमी का मुद्दा भी उठाया। अपनी राजनीतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने सिद्धांतों और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। साथ ही, अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला जनता पर छोड़ने की बात कही।\n\nउनकी पोस्ट में कांग्रेस छोड़ने या किसी दूसरे दल में जाने की स्पष्ट घोषणा नहीं है, लेकिन नेतृत्व के प्रति नाराजगी और भविष्य को लेकर अनिश्चितता के संकेत जरूर दिखाई देते हैं।\n\nडोटासरा ने सीधे टकराव के बजाय समिति पर छोड़ा फैसला\n\nविश्वेंद्र सिंह के मामले पर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि उनका विश्वेंद्र सिंह से सीधा संवाद नहीं हुआ है, बल्कि अनुशासन समिति ने उनसे बातचीत की है। डोटासरा के मुताबिक, समिति अपने स्तर पर पूरे मामले को देख रही है और उसकी रिपोर्ट आने से पहले कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।\n\nडोटासरा ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी व्यक्ति को शामिल करने या बाहर करने जैसे फैसले अनुशासन समिति की सिफारिश के आधार पर किए जाते हैं।\n\nयह रुख संकेत देता है कि प्रदेश नेतृत्व फिलहाल मामले को व्यक्तिगत बयानबाजी के बजाय संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत निपटाने की बात कर रहा है। हालांकि, समिति की रिपोर्ट और उसके आधार पर होने वाले फैसले से ही स्पष्ट होगा कि पार्टी विश्वेंद्र सिंह के मामले में आगे क्या रुख अपनाती है।\n\nनेमसिंह फौजदार की वापसी से भरतपुर में नए सवाल\n\nविश्वेंद्र सिंह के नेतृत्व पर हमलों के बीच उनके राजनीतिक विरोधी माने जाने वाले नेमसिंह फौजदार को कांग्रेस में दोबारा शामिल कराया गया। जयपुर स्थित पीसीसी वार रूम में गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान गोपाल गुर्जर भी कांग्रेस में शामिल हुए।\n\nभरतपुर की राजनीति में विश्वेंद्र सिंह और नेमसिंह फौजदार के बीच लंबे समय से राजनीतिक विरोध की चर्चा रही है। ऐसे में फौजदार की वापसी को स्थानीय संगठनात्मक समीकरणों के संदर्भ में देखा जा रहा है।\n\nयह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया चर्चा में है। इस वजह से यह सवाल उठ रहा है कि भरतपुर में कांग्रेस की भावी रणनीति और नेतृत्व संबंधी समीकरण किस दिशा में जाएंगे। हालांकि, फौजदार की वापसी को विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ किसी आधिकारिक फैसले से जोड़ने के लिए फिलहाल पर्याप्त आधार नहीं है। पार्टी ने उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई अंतिम निर्णय सार्वजनिक नहीं किया है。
0
0
Report
Advertisement

CM सम्राट चौधरी के निर्देश: बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग कानून-व्यवस्था पर CM सम्राट चौधरी सख्त, अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश अपराधियों पर सख्त कार्रवाई: जिलावार और थानावार अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश。 आदतन अपराधियों पर नजर: अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA) का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाने को कहा。 डायल-112 को बेहतर बनाने का निर्देश: बिहार में औसत रिस्पांस टाइम करीब 11 मिनट या उससे कम बताया गया। मुख्यमंत्री ने इसमें और सुधार करने को कहा。 सोशल मीडिया पर दो घंटे में प्रतिक्रिया: संवेदनशील मामलों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दो घंटे के भीतर आवश्यक प्रतिक्रिया देने की व्यवस्था पर जोर。 साइबर अपराध पर कार्रवाई: साइबर अपराध की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश。 नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती: नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने को कहा。 आर्थिक अपराध पर कार्रवाई: अवैध तरीके से संपत्ति और आर्थिक लाभ अर्जित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश。 संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ेगी: अशांति की आशंका वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त, निगरानी और पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा。 दंगा निरोधी दस्ते को मजबूत करने पर जोर: जिला दंगा निरोधी दस्ते के पुनर्गठन और विशेष कार्य बल को आधुनिक बनाने का निर्देश。 महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं: महिला पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा。 प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई: मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं को स्वच्छ और कदाचार मुक्त कराने तथा गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए。 अश्लील और द्विअर्थी गानों पर कार्रवाई: कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका वाले मामलों में नियमनुसार कार्रवाई करने को कहा。 बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद: बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी प्रीता वर्मा, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार और पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे。 मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश: बिहार को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से काम करे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी के आदिवासी आश्रम स्कूल में छात्र की मौत, शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप

Thane, Maharashtra:भिवंडी तालुक्यातील पिसे येथील आदिवासी आश्रम शाळेत शिकत असलेल्या विवेक सुभाष भोये, इयत्ता पाचवी, वय वर्ष 11 या विद्यार्थ्याचा शहापूर उप जिल्हा रुग्णालयात उपचारादरम्यान मृत्यू झाला आहे. पिसे आश्रम शाळेतील मुख्याध्यापक आणि शिक्षकांच्या हलगर्जीपणामुळे हा मृत्यू झाला असल्याचा गंभीर आरोप नातेवाईकांनी केला आहे. या चिमुकल्या बालकाला उप जिल्हा रुग्णालयात उपचारासाठी ठेवून तेथील शिक्षक फरार झाले असल्याचेही नातेवाईकांचे म्हणणे आहे. या घटनेनंतर न्याय मागण्यासाठी सर्व नातेवाईक आदिवासी प्रकल्प कार्यालयात गेले असता कार्यालयात कोणताही अधिकारी हजर नव्हता. त्यामुळे नातेवाईक आणि आदिवासी संघटना अधिकच आक्रमक झाल्या आहेत. शहापूर येथे झालेल्या या दुर्दैवी मृत्यू प्रकरणाच्या निषेधार्थ सर्व आदिवासी संघटना आणि नातेवाईकांनी आदिवासी प्रकल्प अधिकारी कार्यालयासमोर ठिय्या मांडून आंदोलन सुरु केले आहे. जोपर्यंत प्रकल्प अधिकारी आणि संबंधित शिक्षकांवर गुन्हा दाखल होत नाही, तोपर्यंत आम्ही इथून उठणार नाही असा पवित्रा आंदोलकांनी घेतला आहे.
0
0
Report

पूर्वी चंपारण में बिहार बंद आह्वान पर प्रशासन सतर्क, मोतिहारी में फीडबैक ली जा रही

Motihari, Bihar:10 अक्टूबर को CJP द्वारा बिहार बंद के आह्वान को लेकर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। SIR के मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से बिहार बंद का आह्वान किया गया है। इसके बाद प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में मोतिहारी में SDM और SDPO ने बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों के संचालकों और छात्रों को बुलाकर उनसे बातचीत की और बंद को लेकर फीडबैक लिया। प्रशासन की ओर से छात्रों को नसीहत दी गई कि वे किसी भी आंदोलन या भीड़ का हिस्सा बनने से पहले सोच-समझकर फैसला लें और बेवजह किसी विवाद में शामिल न हों। वहीं SDM अरुण कुमार पांडे ने साफ कहा कि लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन और विरोध करना हर किसी का अधिकार है लेकिन विरोध-प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अगर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति पैदा होती है तो प्रशासन कानून के अनुसार कार्रवाई करेगा। वहीं SDPO दिलीप कुमार ने कहा कि प्रशासन को 10 अक्टूबर को बंद के आह्वान की जानकारी मिली है। इसी को देखते हुए कोचिंग संचालकों और छात्रों से बातचीत की जा रही है और उनसे फीडबैक लिया जा रहा है। कुल मिलाकर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित बिहार बंद को लेकर मोतिहारी में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अब देखना होगा कि बंद के आह्वान का जिले में कितना असर पड़ता है और प्रशासन की तैयारियां कितनी कारगर साबित होती हैं.
0
0
Report

मिरज के अस्पताल गेट गिरने पर आरपीआई आठवले समूह ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई मांग

Sangli, Maharashtra:सांगलीच्या मिरज येथील शासकीय रुग्णालय कमान कोसळल्या प्रकरणी आठवले गटाकडून मिरजेत जोडेमार आंदोलन करण्यात आले आहे. संतप्त आरपीआयच्या कार्यकर्त्यांनी यावेळी संबंधित ठेकेदाराच्या फोटोला जोडे मारून ठेकेदारावर आणि सार्वजनिक बांधकाम विभागाच्या अभियंत्यावर गुन्हा दाखल करावा, अशी मागणी यावेळी करण्यात आली आहे. जा मिरज शासकीय रुग्णालयाच्या प्रवेशद्वारावर स्वागत कमान कोसळून दुर्घटना घडली होती, त्याच ठिकाणी आरपीआय आठवले गटाकडून संबंधित ठेकेदार व पीडब्ल्यूडी विभागाच्या विरोधात हे आंदोलन करत दुर्घटने प्रकरणी दोषींवर कारवाई करण्याची मागणी करण्यात आली आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top