Back
दरभंगा के उसमामठ में गैस सिलेंडर विस्फोट, 6 घायल, 3 की हालत गंभीर
MKMUKESH KUMAR
Mar 18, 2026 14:06:12
Darbhanga, Bihar
दरभंगा में छोटे गैस सिलेंडर विस्फोट से हड़कंप, 6 लोग घायल; 3 की हालत गंभीर, DMCH में सभी का चल रहा इलाज, पतोर थाना क्षेत्र के उसमामठ गांव की घटना,
दरभंगा:-जिले के पतोर थाना क्षेत्र के उसमामठ गांव में बुधवार को अचानक गैस सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों में 3 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में लगने वाले ग्रामीण हाट के दौरान एक दुकानदार वर्षों से 5 लीटर वाले छोटे गैस सिलेंडर के सहारे कचरी-चौप, मुरहि,बड़ी जैसी खाद्य सामग्री बनाकर बेचता था।बुधवार को भी वह रोज की तरह दुकान लगाकर कारोबार शुरू किया था। बताया जा रहा है कि सिलेंडर जलाने के करीब 20 मिनट बाद अचानक जोरदार विस्फोट हो गया।
धमाका इतना भीषण था कि सिलेंडर करीब 30 फीट ऊपर हवा में उछल गया और फिर नीचे आ गिरा। विस्फोट के साथ ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घटना स्थल के पास मौजूद आम के पेड़ के मंजर और लगी फसलें टिकुला भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं।
घटना में घायल लोगों की पहचान डोमनी देवी, राजू साह और चंदन, लालू साह, इंद्रा कुमारी, अनिता देवी सहित अन्य के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के करीब 1 घण्टे बाद तक पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने की बात ग्रामीणों ने कही है, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखा गया। वहीं, हाट में मौजूद लोगों की भारी भीड़ घटना के बाद भी मौके पर जुटी रही और पूरे इलाके में इस हादसे की चर्चा होती रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने और जर्जर गैस सिलेंडरों के उपयोग से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा घायलों के समुचित इलाज की मांग की है।
फिलहाल, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 18, 2026 14:46:30Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद से चंदौली तक शहर शहर आग का तांडव देखने को मिला...अग्नितांडव के चलते लाखों रुपए का नुकसान हो गया. हालांकि गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कहीं कोई जनहानि नहीं हुई
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 18, 2026 14:46:190
Report
DRDivya Rani
FollowMar 18, 2026 14:46:030
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 18, 2026 14:45:450
Report
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 18, 2026 14:36:16947
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 18, 2026 14:35:28863
Report
DRDivya Rani
FollowMar 18, 2026 14:35:10820
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 18, 2026 14:34:46717
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 18, 2026 14:34:28759
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 18, 2026 14:34:00719
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 18, 2026 14:33:47789
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 18, 2026 14:33:33898
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 18, 2026 14:33:15799
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 18, 2026 14:33:00844
Report