275101
लेखपालों ने थाने का किया बहिष्कार, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!
Mau, Uttar Pradesh:सदर तहसील के शाहपुर गांव में कुछ महीने पहले एक लेखपाल के साथ पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हुए दुर्व्यवहार के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लेखपालों ने चार थानों के थाना दिवस का वहिष्कार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से लेखपालों में आक्रोश है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेउसा क्षेत्र में बारिश में ढही प्राथमिक विद्यालय पकौरी की बाउंड्री, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठ
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा क्षेत्र में बारिश में ढही प्राथमिक विद्यालय पकौरी की बाउंड्री, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल तहसील बिसवां के रेउसा विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पकौरी की बाउंड्री वॉल शुक्रवार सुबह हुई बारिश के दौरान अचानक ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के समय विद्यालय में अध्यापक और बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि बाउंड्री वॉल विद्यालय परिसर से सटे खेत में जा गिरी। दीवार के गिरने से खेत में लगे यूकेलिप्टस, सेमल और पॉपुलर के कई पेड़ भी टूट गए। इससे खेत स्वामी को नुकसान होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार बाउंड्री वॉल नींव समेत पलटकर गिर गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण में मानकों की अनदेखी और संभावित भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे गिरी इस दीवार के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि यदि दीवार विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों की मौजूदगी के दौरान गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर बाउंड्री वॉल के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
जयपुर के वार्ड-100 बूथ-4 में अंधेरा, मतदान जारी—बैकअप लाइट क्यों नहीं?
Noida, Uttar Pradesh:1109ZRJ_JPR_ELECT_MOBILE_R Deepak Goyal Jaipur जयपुर में ‘अंधेरे’ में मतदान। वार्ड-100 के बूथ नंबर-4 पर लाइट गुल। बिजली जाने से मतदान केंद्र पर छाया अंधेरा। अंधेरे में ही वोट डालने को मजबूर मतदाता। बूथ पर रोशनी नहीं...फिर भी जारी रही वोटिंग। मतदान के बीच बिजली गुल होने से वोटर्स को परेशानी। वार्ड-100 में व्यवस्था पर सवाल। बैकअप लाइट का इंतजाम क्यों नहीं? लोकतंत्र का उजाला चुनने पहुंचे वोटर...बूथ पर मिला अंधेरा। जयपुर में ‘अंधारे’ में मतदान। वार्ड-100 के बूथ नंबर-4 पर लाइट गुल। बिजली जाने से मतदान केंद्र पर छाया अंधेरा। अंधेरे में ही वोट डालने को मजबूर मतदाता। बूथ पर रोशनी नहीं...फिर भी जारी रही वोटिंग। मतदान के बीच बिजली गुल होने से वोटर्स को परेशानी। वार्ड-100 में व्यवस्था पर सवाल। बैकअप लाइट का इंतजाम क्यों नहीं? लोकतंत्र का उजाला चुनने पहुंचे वोटर...बूथ पर मिला अंधेरा। मोबाइल के टॉर्च की लाइट से मतदान0
0
Report
झारखंड मोदी जन्मदिन पर सेवा संकल्प, रक्तदान कैंप और दरवाजे पर आशीर्वाद
Ranchi, Jharkhand:रांची भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नरेंद्र मोदी जी के आगामी 17 सितंबर को आने वाले जन्मोत्सव के अवसर पर पार्टी ने तय किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा समर्पण के 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान चलाएगी.. देश आजाद होने के बाद एक ऐसे व्यक्ति एक ऐसे महापुरुष को पहली बार देश की सेवा करने के लिए प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 वर्षों से काम कर रहे हैं और 13 वर्षों से गुजरात जैसे राज्य का नेतृत्व किया.. 17 सितंबर को हम झारखण्ड के प्रत्येक घर के दरवाजे पर जायेंगे और आशीर्वाद का दिया जलाएंगे और कामना करेंगे प्रभु हमारे प्रधानमंत्री को इतनी ताकत दो कि देश के लोगों को, देश की आगे भी सेवा करते रहे.. साथ ही प्रदेश संगठन ने तय किया है कि प्रत्येक मंडल को सजाने का काम करेंगे, प्रत्येक मंदिरों को सजाने का काम दिया जलाएंगे.. साधु संतों का आशीर्वाद लेने का काम करेंगे की आदरणीय प्रधानमंत्री को लंबी उम्र दे ताकि सबका साथ सबका सबका विश्वास से देश को आगे बढ़ाते चले बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता मोदी जी के नाम देश के नाम पर ब्लड डोनेट का काम करेंगे प्रत्येक जिला मुख्यालय में 17 सितंबर को ब्लड कैंप लगाएं जायेंगे.. 21 से 22 सितंबर चित्र सेवा जिसमें कंपटीशन होगा.. एक महीने तक लगातार ऐसे ही कार्यक्रम प्रदेश संगठन आयोजित करते रहेंगा ..0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में बेटी के जन्मदिन के जश्न में पिता की करंट से मौत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बेटी के जन्मदिन के जश्न में पिता की करंट से मौत. घर में डीजे की तैयारी चल रही थी; लेकिन तार जोड़ते समय पिता करंट की चपेट में आ गए. अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह घटना चौरी चौरा क्षेत्र के चकदेईया गांव की है. 35 वर्षीय शामुएल बरना वास अपनी पत्नी और परिवार के साथ मकान बनवाकर रहते थे. शुक्रवार को उनकी बेटी का पहला जन्मदिन था. सुबह करीब साढ़े आठ बजे शामुएल डीजे के तार जोड़ रहे थे; इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए. locals ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा लाया, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी. Birth-day की खुशी मातम में बदल गई. परिवार के लोग रो-रोकर टूट रहे थे.0
0
Report
वाराणसी में एंटी रोमियो ने 6 महिलाएँ गिरफ्तार; सार्वजनिक स्थान पर अश्लील फब्तियाँ रोकथाम
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पिलर न० 59 के पास पुरुषों को रोककर अश्लील फब्तियां कसने और विवाद करने पर पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार । • आरोपी महिलाएं आने-जाने वाले पुरुषों को रोककर करती थीं अश्लील बातें। • पुरुषों द्वारा विरोध किए जाने पर महिलाएं उनसे उलझ जाती थीं और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा खड़ा कर देती थीं। • स्थानीय लोगों और राहगीरों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद थाना सिगरा पुलिस ने कसा शिकंजा। • रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 6 महिलाओं को किया गिरफ्तार। • पुलिस बल द्वारा समझाने-बुझाने का प्रयास करने के बावजूद महिलाएं उग्र होकर विवाद करती रहीं। • शांति व्यवस्था और कानून के उल्लंघन पर पुलिस ने 6 आरोपी महिलाओं को हिरासत में लिया। • सिगरा पुलिस ने धारा 170/126/135 BNSS के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की शुरू। • एंटी रोमियो स्क्वॉड की महिला पुलिसकर्मियों ने निभाई मुख्य भूमिका। • वाराणसी पुलिस का संदेश सार्वजनिक स्थानों पर राहगीरों से छेड़छाड़ और अराजकता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में सामाजिक एकता सम्मेलन से सर्व समाज को जोड़ेगी करणी सेना
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में श्री राजपूत करणी सेना ने सामाजिक एकता सम्मेलन करेगी। 13 सितंबर को यह कार्यक्रम जेवर विधानसभा के सेक्टर 18 के मिर्जापुर गांव के चौधरी फॉर्म हाउस में आयोजित किया जाएगा जिसमें सर्व समाज के हजारों लोग शामिल होंगे। ग्रेटर नोएडा की प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता के दौरान श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को मिर्जापुर के चौधरी फार्म में बड़ा सामाजिक सहयोग एवं एकता सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का क्षत्रिय समाज के साथ-साथ सर्व समाज में सामाजिक सहयोग सम्मान और एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में शिक्षा रोजगार ,युवाओं ,महिला सुरक्षा और किसानों व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेवर क्षेत्र का विकास हो रहा है जिसका लाभ स्थानीय युवाओं किसानों व्यापारियों और ग्रामीणों को मिलना चाहिए। हमारा संगठन क्षेत्रीय समस्याओं को शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से उठायेगा। इस दौरान उन्होंने सर्व समाज के युवाओं किसानों ,मातृ शक्तियों से ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में IIT रोपड़ के साथ MoU; कौशल विकास और नवाचार पर सहयोग
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग और IIT रोपड़ के बीच साइन हुआ MoU मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में साइन हुआ MoU प्रदेश में रोजगारपरक शिक्षा और नवाचार के नए आयामों पर होगा सहयोग प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास के लिए भी मिलकर कार्य करेंगे दोनों संस्थान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उच्चतर शिक्षण संस्थानों के शोधकर्ताओं के साथ किया संवाद मुख्यमंत्री ने जमीनी समस्याओं के समाधान पर केंद्रित अनुसंधान का किया आह्वान युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : मुख्यमंत्री हरियाणा को अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान आधारित विकास का अग्रणी केंद्र बनाने का लक्ष्य जल प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और कृषि से जुड़े विषयों पर शोध को प्राथमिकता दें शोधकर्ता - मुख्यमंत्री हरियाणा राज्य अनुसंधान निधि के तहत 90 शोध परियोजनाओं के लिए 11.25 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता0
0
Report
रतलाम के सरकारी कन्या महाविद्यालय में एटीकेटी पर हंगामा: छात्राओं ने प्रदर्शन तेज किया
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के शासकीय कन्या महाविद्यालय में एटीकेटी के मुद्दे को लेकर आज जमकर हंगामा हुआ। छात्राओं की समस्याओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज का गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्राचार्य और स्टाफ के साथ छात्राओं व एबीवीपी कार्यकर्ताओं की तीखी बहस भी हुई। दरअसल, कई छात्राओं को एक ही विषय में एटीकेटी मिली है। छात्राओं का कहना है कि इसी विषय में वे 12वीं कक्षा में टॉपर रही हैं। एटीकेटी की रिचेकिंग के बाद भी किसी छात्रा के अंकों में बदलाव नहीं हुआ। कॉलेज स्टाफ की ओर से यह कहा गया कि छात्राओं ने उत्तर पुस्तिका में केवल प्रश्न लिखे, उनके उत्तर नहीं लिखे。 इस पर छात्राओं ने मांग की कि उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएं, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। हालांकि, प्राचार्य ने कॉपियां दिखाने में असमर्थता जताई। काफी देर की बहस के बाद प्राचार्य मंगलेश जोशी ने आवेदन विश्वविद्यालय भेजने और वहां से मिलने वाले जवाब से छात्राओं को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद हंगामा शांत हुआ और कॉलेज का गेट खोल दिया गया बाइट - मंगलेश्वर जोशी (महिला प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय रतलान बाइट - मोनिका जाट ( छात्रा बाइट - मांनसी चौहाँण ( छात्रा0
0
Report
धनबाद में तेज बारिश से पेड़ गिरा, ई-रिक्शा बाल-बाल बचा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित एसएसएलएनटी महिला विद्यालय के समीप बड़ा हादसा हो गया। कॉलेज सड़क किनारे स्थित पुराना हराभरा पेड़ अचानक से गिर गया। अचानक पेड़ के सड़क में गिरने से सड़क पर चल रहा एक ई-रिक्शा चपेट में आया। ई-रिक्शा पेड़ में पूरी तरह दब गया। ई-रिक्शा चालक ने घटना में बाल-बाल बच गया। पेड़ की चपेट में आये क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा से किसी तरह सुरक्षित निकल अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ काफी पुराना था और बीच से सड़ा हुआ था। बारिश के दौरान अचानक पेड़ का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे जर्जर और पुराने पेड़ों की जांच कराकर आवश्यक छटनी की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
भोपाल में Eco-friendly गणेश प्रतिमा: पूरी प्रक्रिया Zee मीडिया पर देखें
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में भारी संख्या में बनाई जा रही eco friendly गणेश जी की प्रतिमा Zee मीडिया पर देखिए प्रतिमा बनाने की पूरी प्रक्रिया पिछले साल के मुकाबले इस बार बढ़ी डिमांड मूर्तिकारों ने दी प्रतिमा बनाने की पूरी जानकारी0
0
Report
बेगूसराय के भगवानपुर में सल्फास खाने से मौत; ससुराल पर हत्या के आरोप
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 27 वर्षीय नीतीश कुमार की सल्फास की गोली खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पत्नी और सास पर प्रताड़ना के साथ-साथ जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।बताया जाता है कि तेलन वार्ड नंबर 8 निवासी नीतीश कुमार, पिता मनोज शर्मा की शादी 5 मई 2022 को मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर सैदपुर ऐमा निवासी अंजली कुमारी से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद और अनबन शुरू हो गई।मृतक के परिजनों का आरोप है कि नीतीश की गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी किसी युवक से घंटों बातचीत करती थी। परिजनों ने शादी से पहले भी एक मुस्लिम युवक से उसके कथित संबंध होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।परिजनों के अनुसार, नीतीश बेंगलुरु में मजदूरी करता था, और पत्नी के व्यवहार को लेकर काफी परेशान रहता था। विवाद बढ़ने के बाद अंजली अपने मायके में रहने लगी। वर्ष 2026 में उसने पति के खिलाफ मेंटेनेंस का मामला भी दर्ज कराया था।इसी बीच, परिजनों का दावा है कि नीतीश ने सितंबर 2026 में दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद उसकी पत्नी ने कथित तौर पर उसे बहला-फुसलाकर वापस ससुराल बुलाया।बताया जा रहा है कि 11 सितंबर 2026 को नीतीश ने सल्फास की गोली खा ली। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर नीतीश को जहर खिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। मौत की वास्तविक वजह और लगाए गए आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
लखीमपुर-खीरी बैंकों में मांगों को लेकर प्रदर्शन।
Pipra Jhala, Uttar Pradesh:लखीमपुर अपडेट: यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के तत्वाधान में लखीमपुर की समस्त सरकारी बैंकों में हड़ताल जारी।पंजाब नेशनल बैंक शाखा स्टेशन के पास और एलआरपी चौराहा स्थित बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान प्रदर्शन किया।अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे बैंक कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।0
0
Report
Advertisement
सिवनी बैंक हड़ताल से तीन दिन बैंकिंग सेवाएं ठप, शनिवार-रविवार भी असर
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रदेशभर की बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। सिवनी के बारापत्थर में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। हड़ताल का असर सिर्फ शुक्रवार तक सीमित नहीं रहेगा। शनिवार और रविवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण लगातार तीन दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। इस दौरान चेक जमा करने, भुगतान और क्लियरेंस जैसे काम अटक सकते हैं। हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर की गई। कर्मचारियों की प्रमुख मांग हर शनिवार बैंक बंद रखने और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की है。0
0
Report
यमुनानगर धरना: JJपी का समर्थन, मांगें जल्द पूरी नहीं तो बड़ा आंदोलन
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे नगर निगम और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को जननायक जनता पार्टी ने समर्थन दिया है। जेजेपी जिला अध्यक्ष इंतजार अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। इस दौरान राज्यपाल के नाम एसडीएम को मांग पत्र भी सौंपा गया। जेजेपी ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो विपक्ष कर्मचारियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगा। वीओ : यमुनानगर नगर निगम परिसर में लंबे समय से धरना दे रहे कर्मचारियों के बीच शुक्रवार को जेजेपी कार्यकर्ता पहुंचे। जिला अध्यक्ष इंतजार अली ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से तत्काल बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी मांगों की अनदेखी गंभीर विषय है। जेजेपी कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के राज्यपाल के नाम एसडीएम विश्वनाथ प्रताप सिंह को मांग पत्र सौंपा। बाइट – इंतजार अली, जिला अध्यक्ष, जेजेपी यमुनानगर वीओ : इंतजार अली ने कहा कि लंबे समय तक धरना या हड़ताल जारी रहने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी होती है, वहीं आम जनता को भी सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से टकराव के बजाय संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो विपक्ष उनके साथ मिलकर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन बढ़ने या सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की जिम्मेदारी सरकार की होगी।0
0
Report
श्योपुर के स्कूल में प्रधानाध्यापक से मारपीट, वीडियो वायरल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर प्रधानाध्यापक से मारपीट... वीडियो वायरल , शासकीय माध्यमिक उर्दू गांधी विद्यालय में मध्यान्ह भोजन नहीं बनाए जाने की शिकायतें कई बार सामने आईं, लेकिन संबंधित समूह पर समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि इसी लापरवाही के चलते मामला अब प्रधानाध्यापक से मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि मध्यान्ह भोजन बनाने वाले समूह की अध्यक्ष ने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
