275101
आजमगढ़ में नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे हटाए गए
Mau, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। आजमगढ़ मोड़ से अली बिल्डिंग तक अतिक्रमण हटाया गया। दुकानों के सामने लगे ठेले और खोमचे हटाए गए। अवैध अतिक्रमण से आवागमन बाधित हो रहा था। नगर मजिस्ट्रेट, स्थानीय पुलिस और नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई की। नगर क्षेत्राधिकारी अंजनी पांडे ने बताया कि दुकानदारों से जुर्माना वसूला जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्तौড়गढ़ पंचायत चुनाव तैयारी: विद्यालय-मतदान केंद्रों का निरीक्षण
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह एवं विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से मानपुरा, सैमलपुरा, नगरी, आवलहेड़ा, घोसुंडी, बस्सी, सोनगर, पालका, केलजर, विजयपुर, अमरपुरा, उदपुरा, घटियावली और गिलुंड ग्राम पंचायतों में स्थित विद्यालयों एवं मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।0
0
Report
यमुना प्रदूषण से जलजीवों के साथ नदी किनारे लोगों की जिंदगी भी खतरे में
New Delhi, Delhi:उत्तर दिल्ली में यमुना का प्रदूषण अब सिर्फ पानी की समस्या नहीं, बल्कि जलजीवों और नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है। मछलियों की मौत के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ी है। वहीं यमुना सफाई को लेकर हरियाणा सरकार से भी चर्चा की तैयारी है। यमुना के काले और प्रदूषित पानी और उसी पानी में तैरती जिंदगी अब दम तोड़ रही है। उत्तरी दिल्ली में यमुना किनारे बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिलने के बाद नदी की बदहाल स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मछलियों की मौत ने यमुना के पानी में मौजूद प्रदूषण और जलीय जीवन पर पड़ रहे गंभीर असर की चिंता बढ़ा दी है। यमुना किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार समय-समय पर सफाई अभियान चलाती है, लेकिन नदी में लगातार गिर रहे गंदे पानी और नालों पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही। यही वजह है कि सफाई अभियान के बावजूद यमुना का प्रदूषण कम होने के बजाय लगातार चिंता बढ़ा रहा है। नदी किनारे सैकड़ों निजी संस्थाएं और सरकारी एजेंसियां समय-समय पर सफाई अभियान चलाती हैं, पर सामाजिक संगठनों के अनुसार केवल नदी किनारे से कचरा हटाने या सफाई करने से यमुना का पानी साफ नहीं हो सकता। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता, संचालन और रखरखाव पर निगरानी की जरूरत है ताकि गंदा पानी पर्याप्त उपचार के बाद ही नदी में छोड़ा जा सके। अगर पानी का इलाज नहीं होता तो इसका पारिस्थितिकी तंत्र और खेती से जुड़ी सेहत पर असर रहेगा। छठ पूजा से पहले भी सफाई को लेकर सरकार और प्रशासन पर दबाव बढ़ने की उम्मीद है; देखना होगा कि इस बार सफाई केवल किनारे तक सीमित रहती है या नालों, सीवेज और एसटीपी व्यवस्था पर भी ठोस कार्रवाई होती है।0
0
Report
पंखिड़ा 2026: गरबा महोत्सव का रंगारंग समापन; मंत्री जायसवाल ने संस्कृति की बात कही
एकर - एमसीबी जिले के चिरमिरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में तीन दिवसीय रास गरबा महोत्सव पंखिड़ा 2026 का भक्तिमय माहौल में भव्य समापन हुआ। स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल अपनी पत्नी कांति जायसवाल के साथ आयोजन में शामिल हुए। माता के भक्ति गीतों पर गरबा प्रेमी देर रात तक झूमते रहे। मंत्री ने आयोजन को सनातन संस्कृति, माता की आराधना और आध्यात्मिक मनोरंजन का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। बाइट - श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री。0
0
Report
Advertisement
आगर मालवा में नवरात्रि: कन्याओं के साथ चुनर यात्रा दो दशक से जारी
Agar, Madhya Pradesh:नवरात्रि के पावन दिनों में आगर मालवा जिला मुख्यालय पर माता रानी के भक्तों ने हर वर्ष की तरह चुनर यात्रा निकाली, यह चुनर यात्रा पिछले 20 वर्षो से निकल रही है जिसमे कन्याएं बढ़-चढ़ कर भाग लेती है।0
0
Report
ग्वालियर: हाईकोर्ट ने स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग पर फिर जताई नाराजगी, ठोस कदम के निर्देश
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जाने के मामले में हाईकोर्ट ने एक बार फिर सख्त नाराजगी जताई है। 14 साल बाद भी स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग की समस्या खत्म नहीं होने पर कोर्ट ने RTO और पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूर्व आदेशों के पालन पर भी सवाल उठाए हैं। वीओ-दरअसल, यह मामला अधिवक्ता अवदेश सिंह भदौरिया की ओर से वर्ष 2012 में दायर जनहित याचिका से जुड़ा है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि स्कूली बच्चों को ऑटो और अन्य वाहनों में निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक संख्या में बैठाकर ले जाया जाता है। इससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है,याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 12 दिसंबर 2013 को स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि वाहनों में सीटों की क्षमता बढ़ाने के लिए लकड़ी की पट्टियां नहीं लगाई जाएं। यदि कोई वाहन ओवरलोडिंग करते पाया जाता है, तो उसके चालक का लाइसेंस तत्काल निरस्त करने की कार्रवाई की जाए,हाईकोर्ट ने इस समस्या की निगरानी के लिए जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटों को निरीक्षण करने और हर दो महीने में अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए थे। हालांकि, याचिकाकर्ता के अनुसार आदेश के कुछ समय तक पालन हुआ, लेकिन बाद में स्कूली वाहनों में फिर से ओवरलोडिंग शुरू हो गई।इसके बाद वर्ष 2016 में अवमानना याचिका दायर की गई। सात दिसंबर 2017 को हाईकोर्ट ने पहले से अधिक विस्तृत आदेश जारी किए। मौजूदा मामले में RTO की ओर से पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया,लेकिन कोर्ट ने रिपोर्ट में पूर्व आदेशों का प्रभावी पालन होता दिखाई नहीं देने पर असंतोष जताया,याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने दलील दी कि रिपोर्ट में कार्रवाई का उल्लेख तो है,लेकिन ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए ग्वालियर के RTO और पुलिस अधीक्षक को चार नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई पर यह देखना अहम होगा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं। बाइट- एड अवधेश भदौरिया- याचिकाकर्ता अधिवक्ता0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है अभी
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
महिलाओं में सली मिशन शक्ति 6.0 की कमान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति 6.0 की आज आधिकारिक शुरुआत एक स्कूटी रैली से की स्कूटी रैली में लगभग 2000 से अधिक महिलाओं की मौजूदगी रही साथी महिला पुलिस अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया0
0
Report
गाजियाबाद में मिशन शक्ति 6.0 का आगाज, 2000 से अधिक महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गाजियाबाद पुलिस ने आज मिशन शक्ति 6.0 अभियान की शुरुआत की। पुलिस लाइन से निकाली गई स्कूटी रैली में 2000 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान एसीपी सिटी उपासना पांडे ने रैली की अगुवाई की और सबसे आगे स्कूटी चलाकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। रैली में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। मिशन शक्ति 6.0 के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। गाजियाबाद पुलिस की इस पहल के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और बिना किसी भय के अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। स्कूटी रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया गया। बाइट केशव चौधरी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त गाजियाबाद0
0
Report
कपासन में नौ दिवसीय रामलीला: दशरथ-कैकयी संवाद से भक्तिमय नवरात्रि उत्सव
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ जिले के कपासन में नवरात्रि महोत्सव के तहत आयोजित नौ दिवसीय रामलीला मंचन के पांचवें दिन धार्मिक प्रसंगों का मंचन किया गया। नगर पालिका मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी और विधायक अर्जुनलाल जीनगर मौजूद रहे। कलाकारों ने दशरथ-कैकयी संवाद और भगवान श्रीराम की वन यात्रा के प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा और उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी ने अतिथियों का उपरना पहनाकर स्वागत किया। सांसद सीपी जोशी ने धार्मिक आयोजन के लिए पालिका अध्यक्ष और बोर्ड का आभार जताया। शनिवार को राम-सुग्रीव मित्रता, राम-हनुमान मिलन, बाली वध और लंका दहन के प्रसंगों का मंचन होगा。0
0
Report
Advertisement
शाहाबाद के भील आदिवासी अंचल में घूंघट के साथ गरबा की परंपरा आकर्षण बना
Baran, Rajasthan:शाहाबाद में घूंघट में गरबा, आदिवासी अंचल बना आकर्षण का केंद्र बारां के शाहाबाद क्षेत्र में नवरात्र के चलते यूं तो पूरे क्षेत्र में गरबा-डांडिया की धूम मची हुई है, लेकिन शहरी चमक-दमक और दिखावे से दूर आदिवासी अंचल में हो रहा पारंपरिक गरबा इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। क्षेत्र के अंजनी करारिया गांव की 60 घरों की भील बस्ती में इन दिनों गरबा महोत्सव की धूम है। यहां हर साल दुर्गा पंडाल सजाकर प्रतिमा स्थापित की जाती है। डीजे और फिल्मी गानों से दूर यहां आज भी ढोल-मंडल और पारंपरिक लोकगीतों पर गरबा होता है। खास बात यह है कि महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और घूंघट के साथ गरबा करती हैं, जो लोगों को खूब भा रहा है। इस बस्ती में हर घर से महिला, पुरुष और युवा गरबा में शामिल होते हैं। देर रात तक चलने वाले इस गरबे को देखने के लिए अंजनी, संदोकड़ा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों पुरानी परंपरा को आज भी जीवित रखे हुए हैं, जिसमें भक्ति के साथ-साथ संस्कृति भी झलकती है।0
0
Report
इंडियन बैंक गैसडी द्वारा विशाल भण्डारा का आयोजन, शैलेश कुमार सिंह शैलू ने किया शुभारंभ
Padrauna, Uttar Pradesh:इंडियन बैंक द्वारा विशाल भण्डारा का आयोजन, शैलेश कुमार सिंह शैलू ने किया शुभारंभ शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर इंडियन बैंक (पूर्ववर्ती इलाहाबाद बैंक), गैसड़ी शाखा के कर्मचारियों द्वारा माँ पाटेश्वरी देवी के आशीर्वाद से विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। यह भण्डारा शनिवार को अपराह्न 12 बजे शुरू हुआ। भण्डारा का शुभारंभ पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रभात रायजादा, एलडीएम अमित कुमार एवं बैंक के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। भण्डारे में नगर के व्यापारियों समेत क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा - "शारदीय नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है। इंडियन बैंक परिवार द्वारा माँ पाटेश्वरी के आशीर्वाद से किया गया यह भण्डारा सेवा और समर्पण का उत्तम उदाहरण है। माँ पाटेश्वरी से प्रार्थना है कि वे समस्त क्षेत्रवासियों को सुख-समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें।0
0
Report
राष्ट्रीय एकता दिवस पर यूपी पुलिस बाइक रैली गुजरात के लिए रवाना, नशा मुक्ति संदेश
Lucknow, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर DGP ने हरि झंडी दिखा कर यूपी पुलिस की बाइक रैली गुजरात के लिए रवाना किया। यह रैली नशा मुक्ति के खिलाफ संदेश देने के उद्देश्य से है जो यूनिटी ऑफ स्टेच्यू पर जाकर समाप्त होगी।0
0
Report
Advertisement
पंचकुला आ रही स्मृति ईरानी: भाजपा हरियाणा SIR सच बताने को तैयार
Ambala, Haryana:अंबाला में आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया और बताया कि हरियाणा की प्रभारी स्मृति ईरानी व सह प्रभारी 22 व 23 अक्टूबर को पंचकूला प्रवास पर आने वाले हैं। इसकी तैयारियों को लेकर बैठक की गई है। उन्होंने बताया 22 अक्टूबर से लेकर 5 नवम्बर तक भाजपा SIR को लेकर फैलाए जा रहे झूठ को जनता के बीच तथ्यों के साथ लेकर जाएगी। हरियाणा भाजपा SIR को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों को लेकर तथ्य जनता के बीच रखने का अभियान शुरू करने जा रही है। जिसको लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने संगठन की बैठकें शुरू कर दी है। आज भी अंबाला में अर्चना गुप्ता ने संगठनात्मक बैठक ली और पदाधिकारियों से रणनीति तय की। अर्चना गुप्ता ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि भाजपा की हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार के कार्यकाल को 2 साल हो गए हैं। प्रदेश में सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है। जो वायदे किये गए थे उन्हें पूरा करते हुए जनता को उनका फायदा पहुंचाया जा रहा है। अर्चना गुप्ता - प्रदेशाध्यक्ष। वहीं अर्चना गुप्ता ने बैठक को लेकर बताया कि 22 व 23 अक्टूबर को पंचकूला में हरियाणा की प्रभारी स्मृति ईरानी व सह प्रभारी प्रवास पर आ रहे हैं उसकी तैयारियां की जा रही है। कई बैठकें इसको लेकर हो चुकी है और जरूरी दिशा निर्देश पदाधिकारीयो को दिए गए हैं। SIR को लेकर अर्चना गुप्ता ने विपक्ष को निशाने पर लिया और बताया कि SIR में अपात्र वोट ही काटे गए हैं। जिसमें मर चुके लोग,क्षेत्र बदल चुके लोग,या घुसपैठियों के वोट काटे गए हैं। लेकिन विपक्ष इसको लेकर भ्रम फैला रहा है। उन्होंने कहा युवा,जनता सब सरकार के साथ हैं। उन्होंने कहा 22 अक्टूबर से लेकर 5 नवम्बर तक भाजपा SIR को लेकर फैलाए जा रहे झूठ को जनता के बीच तथ्यों के साथ लेकर जाएगी। अर्चना गुप्ता - प्रदेशाध्यक्ष。0
0
Report
पटना में सीएम सम्राट चौधरी और बीजेपी अध्यक्ष ने मां दुर्गा के दर्शन किए
Patna, Bihar:नवरात्र के सातवें दिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के कृष्णापुरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं के मंदिर पहुंचने के बाद पूजा की प्रक्रिया पूरी की गई और मां की आरती की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि बिहार इसी तरह समृद्ध और विकसित बने और मां का आशीर्वाद सभी लोगों पर बना रहे। मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की। मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मंदिर के आसपास आने-जाने वाले लोगों की जांच के बाद उन्हें आगे जाने दिया जा रहा था。 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आज पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। दोनों नेता राजेंद्र नगर के पूजा पंडालों में भी जाएंगे। इसके अलावा दोपहर तीन बजे डाकबंगला चौराहे पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। नवरात्र के अवसर पर पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सतर्क है。0
0
Report
ABVP ने जालौन में देशविरोधी नैरेटिव के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाया
Jalaun, Uttar Pradesh:ABVP ने देशभर में विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक सोच विकसित करने और देशविरोधी नैरेटिव फैलाने के विरोध में देशव्यापी आंदोलन शुरू किया है। ABVP के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों से विद्यार्थियों के बीच ऐसी विचारधारा को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है, जिससे युवाओं की मानसिकता प्रभावित हो रही है। शनिवार को ABVP के कार्यकर्ताओ ने जालौन के उरई में DVС कॉलेज के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। और कॉकरोच जनता पार्टी का पुतला जलाया। इस प्रदर्शन के दौरान ABVP के प्रांतीय संयोजक चित्रांशु सिंह ने कहा कि देशभर के विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक वातावरण बनाए रखना जरूरी है। लेकिन उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि CJP और कुछ अन्य राजनीतक संगठनों के द्वारा प्रदर्शन छात्रों को भड़काया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन विद्यार्थियों को किसी भी तरह की ऐसी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए, जो उनके भविष्य और देश की एकता को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां संविधान, न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ABVP का कहना है कि केवल भीड़ जुटाने या विरोध-प्रदर्शन करने से व्यवस्था में बदलाव नहीं होता, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करना आवश्यक है। ABVP ने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक विचारधारा को प्राथमिकता देने की अपील की। इस प्रदर्शन के जरिए संगठन ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि विश्वविद्यालयों में शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
