275101
शॉर्ट सर्किट की वजह से CMO ऑफिस में लगी आग
Mau, Uttar Pradesh:कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल निकेतन तिराहे के पास स्थित CMO ऑफिस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग से ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस आग में ऑफिस में रखे पुराने अभिलेख जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने बड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरावती की पानी पाइपलाइन फटी, दो दिन पानी की आपूर्ति बाधित
Amravati, Maharashtra:अमरावती शहराला पाणीपुरवठा करणाऱ्या पाईपलाईन पडलं मोठ भागदाड; पिंपळखुटा ते आसोना दरम्यान पाईपलाइन फुटली दोन दिवस अमरावती शहराचा पाणीपुरवठा राहणार बंद; ऐन दुष्काळात हजारो लिटर पाणी वाया अँकर :- अमरावती शहराला पाणीपुरवठा करणारी पाईपलाईन फुटल्याने अमरावतीचा पाणीपुरवठा तब्बल दोन दिवस बंद राहणार आहे. अप्पर वर्धा धरणावरून शहराला पाणीपुरवठा करणारी मुख्य पाइपलाइन मोर्शी तालुक्यातील पिंपळखुटा मोठा ते आसोना दरम्यान फुटली. पाइपलाइन फुटल्याने मोठ्या प्रमाणात पाणी शेतात शिरलं असून पाणीपुरवठा विभागाने हे पाणी जवळच्या नाल्यात वळवलं आहे. विशेष म्हणजे अमरावती शहरात वाढत्या पाण्याच्या मागणीमुळे पाइपलाइनच्या कामाला वेग आला असतानाच हा प्रकार घडला. पाइपलाइन मोठ्या प्रमाणात क्षतिग्रस्त झाल्याने दुरुस्तीला वेळ लागण्याची शक्यता आहे. त्यामुळे आजही दिवस दुरुस्तीत जाण्याची शक्यता असून नागरिकांना दोन दिवस पाणीटंचाईचा सामना करावा लागू शकतो. आता प्रशासनाच्या दुरुस्तीच्या कामाकडे अमरावतीकरांचं लक्ष लागलं आहे. दरम्यान दुष्काळात हजारो लिटर पाणी वाया गेले आहे.0
0
Report
भंडारा के 186 धान खरीद केंद्रों पर प्रशासन की कार्रवाई, नोटिस जारी
Bhandara, Maharashtra:भंडाऱ्यात धान खरेदी केंद्रांचा भोंगळ कारभार! १८६ केंद्रांना जिल्हाधिकाऱ्यांची सोकाज नोटीस! कुठे प्लास्टिक बारदाना, तर कुठे धानाचा साठाच गायब? धान खरेदी केंद्रांच्या तपासणीत गंभीर त्रुटी!धान खरेदी केंद्र चालकांनो, खुलासा द्या! अन्यथा कारवाईला सामोरे जा! भंडारा जिल्ह्यात शासकीय आधारभूत धान खरेदी केंद्रांच्या कारभारावर आता जिल्हा प्रशासनाचा बडगा उगारला जाणार आहे! जिल्ह्यातील तब्बल १८६ धान खरेदी केंद्रांना जिल्हाधिकाऱ्यांकडून सोकाज नोटीस बजावण्यात आली आहे. जिल्हा पुरवठा विभागाच्या तपासणीत कुठे प्लास्टिक बारदान्यातून धान खरेदी, कुठे धानाच्या थप्पी लावण्यात निष्काळजीपणा, तर कुठे अपेक्षित धानसाठाच आढळून न आल्याचे समोर आले आहे. धान खरेदी केंद्रांवरील या त्रुटींमुळे प्रशासनाने आता केंद्र चालकांना जाब विचारला आहे. आज होणाऱ्या सुनावणीत केंद्र चालकांना आपली बाजू मांडावी लागणार आहे. मात्र, समाधानकारक खुलासा न दिल्यास संबंधित केंद्र चालकांवर कारवाई केली जाणार आहे. त्यामुळे आता या सुनावणीत नेमकं काय निष्पन्न होतं आणि दोषींवर कारवाई होते का, याकडे सर्वांचं लक्ष लागलं आहे.0
0
Report
फरीदाबाद में अवैध पटाखे: 7,270 किलोग्राम बरामद, दो गोदाम मालिक गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई: 7 हजार किलो से ज्यादा पटाखे बरामद. फरीदाबाद पुलिस ने आगामी त्यौहार सीजन को देखते हुए अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. क्राइम ब्रांच की दो अलग-अलग टीमों ने दो जगह छापेमारी कर 7 हजार किलो से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद किए हैं. इस मामले में पुलिस ने दो गोदाम संचालकों को गिरफ्तार किया है. पूरी कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी दी है. पहली कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने 13 अक्टूबर को की. टीम को सूचना मिली थी कि पुराना खेड़ीपुर रोड पर एक गोदाम में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है. सूचना के आधार पर पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा तो वहाँ से 7 हजार 270 किलो अवैध पटाखे बरामद हुए. पुलिस ने मौके से गोदाम संचालक को काबू कर लिया. इससे पहले 12 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने भी इसी तरह की कार्रवाई की थी. टीम ने काली गांव के पास छापेमारी कर लगभग 384 किलो अवैध पटाखे बरामद किए थे और गोदाम संचालक को गिरफ्तार किया था. यशपाल, पुलिस प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है. माननीय सर्वोच्च न्यायालय के भी आदेश हैं कि जो अवैध पटाखों का भंडारण या बिक्री करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने 13 अक्टूबर को पुराना खेड़ीपुर रोड पर एक गोदाम पर कार्रवाई की और 7270 किलो पटाखे बरामद किए. इससे पहले 12 अक्टूबर को सेक्टर-56 की टीम ने 384 किलो पटाखे बरामद किए थे. दोनों मामलों में गोदाम संचालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे भी हमारी निगरानी जारी रहेगी. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों मामलों में कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. फरीदाबाद पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से पटाखों का भंडारण या बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
बारां में AAP की पंचायतीराज एंट्री, 41 वार्डों पर उम्मीदवारों का धमाकेदार ऐलान
Baran, Rajasthan:बारां में AAP की पंचायतीराज चुनाव में एंट्री, 41 वार्डों पर प्रत्याशी घोषित बारां. जिले में किसान नेता नरेश मीणा की अपील के बाद आम आदमी पार्टी ने पंचायतीराज चुनावों में ताल ठोक दी है। प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस द्वारा जारी सूची के अनुसार पार्टी ने जिले की चार पंचायत समितियों में 32 वार्डों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें छीपाबड़ौद, बारां, मांगरोल और केलवाड़ा पंचायत समितियां शामिल हैं。 इसके साथ ही जिला परिषद के 9 वार्डों के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इस तरह कुल 41 वार्डों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं。 सूची जारी होने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसान नेता नरेश मीणा लंबे समय से बारां-कोटा और बूंदी क्षेत्र में किसानों, मजदूरों और युवाओं को पंचायतीराज चुनाव में मौका देने की मांग कर रहे थे। मीणा की इसी अपील को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने हाड़ौती अंचल में सियासी जमीन तलाशने की कवायद तेज की है。 पार्टी का दावा है कि इस बार पंचायतीराज चुनावों में वह किसानों और युवाओं के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत का मॉडल पेश करेगी।0
0
Report
नवरात्रि में गरबा पंडालों पर कालिका पेट्रोलिंग से महिलाओं की सुरक्षा मजबूत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में नवरात्रि पर्व के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। शहर के विभिन्न गरबा पंडालों में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट लगातार गश्त कर रही है। मनचलों और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि महिलाएं और युवतियां बिना किसी डर के गरबा आयोजनों में शामिल हो सकें। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सिंह और बलवीर सिंह के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। संवेदनशील और अधिक भीड़भाड़ वाले आयोजन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। देर रात तक चलने वाले गरबा आयोजनों के दौरान भी पुलिस टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर डिकॉय ऑपरेशन के जरिए छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार करने वालों पर नजर रखने तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। पुलिस की इस सतर्कता से गरबा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
देहरादून चिड़ियाघर ठंड से बचाने के लिए वन्यजीवों की डाइट और ताप व्यवस्था बदलेगा
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून (उत्तराखंड): देहरादून चिड़ियाघर ने जानवरों और पक्षियों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए उनके खान-पान में बदलाव किया है। पक्षियों को बादाम, हिरणों को गुड़ और भालुओं को मूंगफली दी जाएगी। वहीं, सरीसृपों (रेप्टाइल्स) के लिए हीटिंग बल्ब और हीटर लगाए जाएंगे। हमारे पास यहाँ पे हर प्रकार के वन्यजीव हैं। सर्दियों का मौसम अब शुरू होने वाला है। इनके वन्यजीवों के बाड़े, उनके नाइट सेल्स, खासकर कार्निवोर और बड़े वन्यजीवों के लिए जरूरी व्यवस्थाओं जैसे कि फर्श पर बिछावन आदि ताकि ठंडी हवा या ठंडे फर्श से दिक्कत न हो, उसकी तैयारी लगभग पूरी कर दी गई है। रेप्टाइल्स के लिए भी हीटिंग बल्ब और हीटर वगैरह समेत अन्य व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। सर्दियाँ आने पर वन्यजीवों का व्यवहार और उनका फूड चेंजेज आ जाते हैं, इस पर विशेष ध्यान है। Veterinary अधिकारी इसके पर निगरानी कर रहे हैं और उनकी डाइट में परिवर्तन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
झारखंड के बूढ़ा पहाड़ जंगल से दो खाली गैस सिलेंडर बरामद, जांच जारी
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले के चर्चित बूढ़ा पहाड़ की तलहटी में स्थित जंगल से दो खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। कभी भाकपा माओवादी संगठन का गढ़ रहे इस इलाके में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान सिलेंडर बरामद किए। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल बाद इस इलाके से गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। हालांकि, सिलेंडर किसके हैं और जंगल में किस उद्देश्य से रखे गए थे, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। झारखंड के गढ़वा जिले में कभी माओवादियों का गढ़ और प्रमुख ठिकाना रहे बूढ़ा पहाड़ की तलहटी में स्थित तुरेर गांव के समीप जंगल से मंगलवार को सुरक्षा बलों ने दो खाली गैस सिलेंडर बरामद किए। सीआरपीएफ और बड़गड़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मिली सूचना के आधार पर जंगल में छापेमारी अभियान चलाया। दुर्गम जंगल में सिलेंडर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बड़गड़ थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने तुरेर गांव के समीप जंगल में सावधानीपूर्वक छापेमारी की। इस दौरान दो गैस सिलेंडर बरामद किए गए। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों सिलेंडरों को सुरक्षित अपने साथ ले जाया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सिलेंडर जंगल तक कैसे पहुंचे और इन्हें वहां किसने रखा था। गौरतलब है कि बूढ़ा पहाड़ और उसके आसपास का जंगल कभी माओवादी गतिविधियों के कारण बेहद संवेदनशील माना जाता था। घने जंगल, ऊंची पहाड़ियां और दुर्गम रास्ते माओवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाने माने जाते थे। उस दौर में जंगल के पहाड़ी रास्तों पर सिलेंडर बम और प्रेशर बम लगाए जाने की घटनाओं के कारण सुरक्षा बलों को अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती थी। मुठभेड़ और गोलीबारी की घटनाओं के चलते यह इलाका लंबे समय तक चर्चा में रहा। सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बाद क्षेत्र में माओवादियों गतिविधियों में कमी आई है। ऐसे में तुरेर गांव के समीप जंगल से दो खाली गैस सिलेंडरों की बरामदगी ने जांच के लिए एक नया बिंदु सामने रखा है। हालांकि, फिलहाल इन सिलेंडरों का माओवादी गतिविधियों या किसी आपराधिक घटना से संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सिलेंडर जंगल में किस उद्देश्य से रखे गए थे.0
0
Report
खूंती के कोल्ड स्टोर सात साल बाद भी चालू नहीं, किसानों को भारी नुकसान का खतरा
Khunti, Jharkhand:खूंhti में कई ऐसे जनहित योजनाओं के नाम पर पैसा खर्च किया जाता है पर उसका उपयोग नहीं किया जाता है। जिसमें लाखों करोड़ों रुपए खर्च हो जाते हैं। जिसमें से एक किसानों के उपजे सब्जियों और अन्य सामानों की कुशल रखरखाव के लिए खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड मुख्यालय परिसर में बना कोल्ड स्टोर यानि शीत भंडारण गृह भी है। मुरहू प्रखंड मुख्यालय परिसर में बना शीत भंडारण गृह को बने सात वर्ष हो गये लेकिन इसे अबतक चालू नहीं किया गया। जबकि इसमें बिजली कनेक्शन, जेनरेटर आदि सभी व्यवस्था की गयी। अगर ये शुरू हो गयी होती तो कच्चे सामग्रियों जैसे फल सब्जी इमली आदि का रखरखाव होता और किसानों को लाभ मिलता। जो सामान भारी तादाद में खराब होने से फेंक दिये जाते हैं उससे मुनाफा मिलता। लेकिन अब छत टूट रहे हैं। झाड़ियों का अम्बार लगा है गर के अंदर तक झाड़ियाँ ही झाड़ियाँ। इससे पता चलता है कि खरीदारी करना है जिससे कुछ बचत हो जाएगा और योजना को दिखा दिया गया। लेकिन लाभ शून्य प्रतिशत। जबकि इसे चालू करने के लिए उपप्रमुख अरुण साबू ने कई बार आवाज उठाये और किसानों के हित में खोलने की मांग की गयी लेकिन अबतक शुरू नहीं हुआ । अरुण साबू ने कहा कि ये शीत भंडारण गृह विगत सात वर्ष पहले बना है और अबतक चालू नहीं होने से किसी को कोई लाभ नहीं हुआ । इससे केवल सरकारी मदों का खर्च हुआ । इसकी गुणवत्ता तक भी दिखाई नहीं दिया । और ये केवल हाथी के दाँत बनकर रह गया । जिसका नतीजा ये हुआ कि भवन का छत टूट रहा है । बाहर भीतर झाड़ियां ही झाड़ियाँ भर गया है। इससे केवल पैसों का दुरुपयोग और बंदरबाँट ही दिखाई देता है। इसका उपयोग होने से किसानों को लाभ मिलता और सामानों का रखरखाव होता।0
0
Report
रतलाम की नवरात्रि: आस्था-परंपरा की अनूठी मिसाल, गरबा रात-भर
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम की नवरात्रि सबसे खास है... क्योंकि यहां परंपरा और आस्था की तस्वीर भी सबसे अलग और अनूठी नजर आती है। रतलाम में नवरात्रि के दौरान रात भर भक्ति का माहौल बना रहता है। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ और शहर में गरबा उत्सव के जरिए मां शक्ति की आराधना होती है। लेकिन रतलाम की भक्ति की शक्ति यहीं नहीं थमती... बल्कि सुबह होते-होते इसका उत्साह और भी बढ़ जाता है। प्राचीन कालिका माता मंदिर में सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगते हैं। वहीं सुबह 4 बजे से 6 बजे तक मंदिर परिसर में अनूठा गरबा आयोजन होता है। खास बात ये कि यहां गरबा डीजे की धुन पर नहीं, बल्कि ढोल की थाप, पारंपरिक गरबा और भजन गीतों के साथ होता है। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में मां कालिका की आराधना करते हुए गरबा करती हैं। यानी रतलाम में नवरात्रि सिर्फ उत्सव नहीं... बल्कि आस्था, परंपरा और भक्ति की अनूठी मिसाल है。0
0
Report
Advertisement
चंदौली के फिरोजपुर में 8 फीट विशाल मगरमच्छ का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत
Chandauli, Uttar Pradesh:सुदूर पहाड़ी जाने वाली गांव की सड़क पर विचरण करता दिखा विशाल मगरमच्छ. मगरमच्छ का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर किया वायरल. गांव के पोखरे और आसपास के इलाके में विचरण करने की चर्चा, ग्रामीणों में दहशत. पिछले दो वर्षों से वन विभाग और ग्रामीणों को चकमा दे रहा करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ. पिछले साल वन विभाग की टीम ने कई बार जाल बिछाकर पकड़ने का किया था प्रयास, लेकिन नहीं मिली सफलता. सड़क पर मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों की आवाजाही और सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता. चकिया तहसील के फिरोजपुर गांव का बताया जा रहा वायरल.0
0
Report
खीरी में तेंदुओं के आक्रमण से बच्चों की मौत, ग्रामीण गिरफ्तारी की मांग
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में तेंदुओं का हमला लगातार जारी है आदमखोर हो चुके ये तेंदुए बीते दो दिनों से लगातार दो बच्चों को घर से उठाकर मौत के घाट उतार चुके हैं। ताजा मामला सिंगाही इलाके का है जहां घर के अंदर खेल रहे 6 साल के बच्चे पर हमला करते हुए तेंदुआ जबड़े में दबाकर घर से 500 मीटर तक खींच ले गया। परिजनों में बच्चे को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। तलाश करने पर बच्चों का आज खाया शव बरामद हुआ। मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा लोगों ने हंगामा करते हुए तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है । उससे पहले 5 साल की बच्ची को भी घर से उठाकर मौत के घाट उतार दिया था।0
0
Report
बल्लभगढ़ में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने देर रात कार्रवाई
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़। हरियाणा सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम के तहत बल्लभगढ़ में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए शराब पी रहे लोगों को पकड़ा। सिटी थाना एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब के ठेके के आसपास और सड़क किनारे कथित तौर पर अवैध तरीके से शराब पी रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारियों की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की गतिविधियों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ के 1334 किसान कर्जमुक्ति योजना से लाभ पाएंगे
Chendhare, Maharashtra:स्लग - आणखी १ हजार ३३४ शेतकऱ्यांना कर्जमुक्तीची संधी कर्जमुक्ती योजनेची तिसरी यादी जाहीर ; आधार प्रमाणीकरणाचे आवाहन योजनेत रायगड जिल्हयातील आणखी १ हजार ३३४ शेतकऱ्यांची तिसरी यादी जाहीर करण्यात आली आहे. यापूर्वीच्या दोन याद्यांमधील लाभार्थ्यांसह जिल्ह्यात आतापर्यंत १० हजार ७५ शेतकऱ्यांची नावे आधार प्रमाणीकरणासाठी निश्चित करण्यात आली आहेत. या याद्यांमधील पात्र शेतकऱ्यांना कर्जमुक्तीचा लाभ मिळण्याच्या दृष्टीने आधार प्रमाणीकरण करणे आवश्यक आहे. पात्र शेतकऱ्यांनी आधार प्रमाणीकरणाची प्रक्रिया पूर्ण करून कर्जमुक्तीचा लाभ घ्यावा, असे आवाहन प्रशासनातर्फे करण्यात आले आहे.0
0
Report
बांकी माता मंदिर लाइव के लिए सवाईमाधोपुर के विसुअल
Jaipur, Rajasthan:बांकी माता मंदिर लाइव के लिए सवाईमाधोपुर के विसुअल0
0
Report
बरनवाल सेवा सदन के डांडिया महोत्सव ने महिलाओं में एकता और सांस्कृतिक संवर्धन मजबूत किया
Giridih, Jharkhand:बरनवाल युवा महिला समिति के तत्वावधान में बरनवाल सेवा सदन, इसरी बाजार में डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, एकता, सौहार्द एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना था। समिति की अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष दीपमाला देवी के नेतृत्व में लगातार छह वर्षों से डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाने और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूरज कुमार, अध्यक्ष, बरनवाल सेवा सदन उपस्थित रहे। उन्होंने ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को समाज की एकता, आपसी सद्भाव और महिला सशक्तीकरण को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई। इनमें मुख्य रूप से अंशु बरनवाल, रेखा बरनवाल, राखी रानी, निमिशा बरनवाल, लक्ष्मी बरनवाल, मीरा बरनवाल एवं मीतू बरनवाल का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन ने समाज में आपसी सहयोग, महिला सहभागिता और सांस्कृतिक एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया。0
0
Report
Advertisement
