Back
वृंदावन में 'ढोंगी बाबा' का काला सच हुआ बेनकाब, बच्चों से घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल,
Mathura, Uttar Pradesh
वृंदावन में 'ढोंगी बाबा' का काला सच हुआ बेनकाब, बच्चों से घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने की पिटाई
मथुरा । भगवान कृष्ण की लीला स्थली वृंदावन से सटे जैंत थाना क्षेत्र के बाटी गांव में आस्था के नाम पर चल रहे एक बड़े धोखे का पर्दाफाश हुआ है. साधु के भेष में रह रहा एक कथित बाबा पिछले कई वर्षों से ग्रामीणों की आस्था का फायदा उठाता रहा, लेकिन अब उसकी घिनौनी करतूत सामने आने के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है.
आरोप है कि बाबा के रूप में रह रहा यह व्यक्ति मासूम बच्चों को बहला-फुसलाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था.
बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति करीब 20 साल से गांव में बाबा बनकर रह रहा था और ग्रामीण उसे साधु मानकर सम्मान देते थे. लोग उसके पास पूजा-पाठ और आशीर्वाद लेने के लिए आते थे, लेकिन हाल ही में उसकी करतूत का एक वीडियो सामने आने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. वीडियो के वायरल होते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने आरोपी बाबा को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.
गांव में हालात तेजी से बिगड़ने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया. इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी. सूचना मिलते ही जैंत थाने की पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया और थाने ले गई.
इस मामले में पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि आरोपी बाबा ने उसके बच्चे को बहला-फुसलाकर उसके साथ गलत काम किया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी पिछले 20 वर्षों में और कितने बच्चों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर चुका है. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके.
वृंदावन जैसी धार्मिक और आस्था की नगरी के पास सामने आए इस मामले ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति को वे वर्षों से बाबा समझकर सम्मान देते रहे, उसी ने उनकी आस्था के साथ विश्वासघात किया. अब सभी की नजरें पुलिस की जांच पर टिकी हैं कि इस कथित बाबा के और कितने काले कारनामे सामने आते हैं और पीड़ितों को कब तक न्याय मिल पाता है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowMar 10, 2026 03:49:150
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 10, 2026 03:49:040
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 10, 2026 03:48:500
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 03:48:330
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 10, 2026 03:48:100
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 03:47:500
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 10, 2026 03:47:330
Report
MPManish Purohit
FollowMar 10, 2026 03:46:470
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 10, 2026 03:46:080
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 10, 2026 03:45:570
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 03:45:260
Report
IAIqbal Ahmad
FollowMar 10, 2026 03:43:220
Report
1
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 10, 2026 03:34:300
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 03:34:150
Report