Back
नौगांवा सादात मे समाजसेवी हाजी अशरफ कुरैशी ने कराया रोज़ा इफ्तार
IAIqbal Ahmad
Mar 10, 2026 03:43:22
Amroha, Uttar Pradesh
समाजसेवी हाजी अशरफ कुरैशी ने कराया रोजा इफ्तार, आपसी भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश
नौगांवा सादात, अमरोहा। मुकद्दस रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ेदारों की खिदमत और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से कस्बा नौगांवा सादात में समाजसेवी हाजी अशरफ कुरैशी द्वारा रोज़ा इफ्तार का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की और सामूहिक रूप से इफ्तार कर अल्लाह से अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की।
इफ्तार से पहले रोज़ेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत और विभिन्न प्रकार के पकवानों का विशेष इंतजाम किया गया था। अज़ान होते ही सभी ने मिलकर रोज़ा इफ्तार किया। इस दौरान माहौल पूरी तरह रूहानी हो गया और हर तरफ दुआओं की गूंज सुनाई दी।
इस मौके पर समाजसेवी हाजी अशरफ कुरैशी ने कहा कि रमज़ान का महीना रहमत, बरकत और मग़फिरत का महीना है। इस पाक महीने में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना, रोज़ेदारों को इफ्तार कराना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना सबसे बड़ी नेकी है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, सौहार्द और इंसानियत की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों का होना बेहद जरूरी है।
इफ्तार के इस मोके पर समाजसेवी हाजी अशरफ कुरैशी,हाजी अकरम कुरैशी,हाजी रूस्तम, हाजी लईक,हाजी नईम,और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मौहम्मद अली आब्दी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन-शांति और तरक्की के लिए दुआएं मांगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने आयोजक हाजी अशरफ कुरैशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में भाईचारे और एकता की मिसाल पेश करते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CDChittaranjan Das
FollowMar 10, 2026 05:19:060
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowMar 10, 2026 05:17:16Kolkata, West Bengal:মঙ্গলবার সকালে কলকাতা আসলেন হরিয়ানা মুখ্যমন্ত্রী নায়াব সিং সাইনি
मुख्यमंत्रীর ধর্ণা প্রসঙ্গে....
তৃণমূল সাংসদ কীর্তি আজাদের ট্যুইট প্রসঙ্গ....
0
Report
RNRandhir Nidhi
FollowMar 10, 2026 05:16:280
Report
SSSwapnil Sonal
FollowMar 10, 2026 05:16:050
Report
SDShankar Dan
FollowMar 10, 2026 05:15:460
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 10, 2026 05:15:170
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowMar 10, 2026 05:03:570
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 10, 2026 05:03:440
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 10, 2026 05:03:260
Report
JPJai Prakash
FollowMar 10, 2026 05:03:140
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 10, 2026 05:02:580
Report
AAAteek Ahmed
FollowMar 10, 2026 05:01:000
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 10, 2026 05:00:480
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 10, 2026 05:00:15Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम पेट्रोल पंप पर गोलीबारी: खबर अभी स्पष्ट नहीं
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 10, 2026 04:48:040
Report